Back
लुधियाना में नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत; बहन ने लगाए आरोप
TBTarsem Bhardwaj
Mar 30, 2026 10:32:21
Ludhiana, Punjab
लुधियाना में मोती नगर के एक इलाके में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला सामने आया है. मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा. मृतक का एक भाई और बहन है. मृतक की पहचान जयदीप सिंह के रूप में हुई है, जो चाप की दुकान पर काम करता था.
मृतक युवक की बहन के अनुसार जयदीप रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है. कुछ देर बाद आस-पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि वह मोती नगर इलाके में सड़क किनारे पड़ा हुआ है.
मौके पर पहुंचे परिवार वालों का आरोप है कि वहां मौजूद 2-3 युवकों ने उन्हें धमकाया और कहा कि अगर पुलिस को उनके नाम बताए तो जान से मार देंगे. परिजनों का कहना है कि उन्हीं युवकों ने जयदीप को नशे की ओवरडोज का इंजेक्शन लगाया था. परिवार ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो जयदीप बेसुध हालत में था. लोगों की मदद से उसे पेड़ के सहारे बैठाया गया और फिर ऑटो के जरिए घर ले जाया गया. घर पहुंचने पर उसकी हालत और बिगड़ने लगी, शरीर ठंडा पड़ने लगा और कुछ ही देर बाद उसकी नाक से झाग निकलने लगा.
परिजनों के मुताबिक जयदीप पहले नशा करता था, लेकिन अब वह सुधर गया था और मेहनत-मजदूरी कर रहा था. उनका आरोप है कि कुछ लोग उससे रंजिश रखते थे.
घटना के बाद जयदीप का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है. थाना मोती नगर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की बात कही जा रही है
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RBRohit Bansal
FollowMar 30, 2026 12:34:370
Report
NSNavdeep Singh
FollowMar 30, 2026 12:32:190
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 30, 2026 12:19:41486
Report
ADAnkush Dhobal
FollowMar 30, 2026 12:16:47435
Report
RMRakesh Malhi
FollowMar 30, 2026 12:16:35590
Report
ASAvtar Singh
FollowMar 30, 2026 11:51:16957
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowMar 30, 2026 11:50:581013
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowMar 30, 2026 11:50:391090
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 30, 2026 11:47:411013
Report
SSSanjay Sharma
FollowMar 30, 2026 11:32:18938
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 30, 2026 11:05:081084
Report
NSNaresh Sethi
FollowMar 30, 2026 11:01:091074
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowMar 30, 2026 11:00:271067
Report
RBRohit Bansal
FollowMar 30, 2026 10:46:511026
Report