Back
सुक्खू-चिदंबरम मुलाकात के बाद रेवेन्यू डिफिशिएंट ग्रांट रोकने की मांग
SSSandeep Singh
Feb 11, 2026 09:38:39
Shimla, Himachal Pradesh
एंकर-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे से प्रदेश लौट आए हैं। शिमला पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी मुलाकात पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान उन्होंने पिछले तीन वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए वित्तीय कार्यों और हिमाचल को मिले फाइनेंशियल बेनिफिट्स को लेकर चर्चा की। साथ ही रेवेन्यू डिफिशिएंट ग्रांट बंद किए जाने का मुद्दा भी उनके सामने रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पी. चिदंबरम ने चिंता जताते हुए कहा कि जब वे वित्त मंत्री थे, तब हिल स्टेट्स के अधिकारों का विशेष ध्यान रखा जाता था। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत राज्यों को मिलने वाली रेवेन्यू डिफिशिएंट ग्रांट को बंद किया जाना हैरानी की बात है और खासतौर पर हिल स्टेट्स की यह ग्रांट बंद नहीं की जानी चाहिए थी। चिदंबरम ने मुख्यमंत्री से राज्य की पूरी वित्तीय स्थिति से जुड़े आंकड़े मांगे और कहा कि वे इन तथ्यों के आधार पर आगे की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से भी मुलाकात तय थी, लेकिन संसद सत्र के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे जे.पी. नड्डा से मुलाकात करेंगे और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आआईए सुनते हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पूरे मामले पर और क्या कहा。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:05:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 11, 2026 12:04:190
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 11, 2026 12:03:520
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 11, 2026 12:02:260
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 11, 2026 11:32:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 11, 2026 11:32:200
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 11, 2026 11:17:050
Report
NLNitin Luthra
FollowFeb 11, 2026 11:00:260
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 10:56:530
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowFeb 11, 2026 10:56:140
Report
ASAvtar Singh
FollowFeb 11, 2026 10:46:580
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 11, 2026 10:45:540
Report
ASARVINDER SINGH
FollowFeb 11, 2026 10:23:490
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 11, 2026 10:22:040
Report
AMAjay Mahajan
FollowFeb 11, 2026 10:02:280
Report