Back
हमीरपुर: मालिकों की इच्छा पर मलकीयत भूमि में मुफ्त पौधरोपण योजना शुरू
ASARVINDER SINGH
Feb 11, 2026 10:23:49
Hamirpur, Himachal Pradesh
पर्यावरण संरक्षण के लिए हर वर्ष वन भूमि में पौधारोपण करने वाला वन महकमा इस बार लोगों की इच्छानुसार मलकीयत भूमि में भी पौधे लगवाएगा। संबंधित भूमि मालिक को उसकी इच्छानुरूप पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग के फील्ड में तैनात कर्मचारी लोगों को प्रोत्साहित कर हैं। विभाग हिम एवर ग्रीन योजना के तहत यह पौधरोपण मलकीयत भूमि में करवाने जा रहा है। खास बात यह है कि विभाग की तरफ से भूमि मालिक को निशुल्क पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही पौधारोपण के लिाए प्रति पौधा 20 रुपए विभाग की तरफ से मिलेंगे। पौधारोपण के कुछ समय बात विभाग प्लांटेशन वाली भूमि का निरीक्षण करेगा तथा सरवाइव करने वाले पौधों की सं या के अनुरूप प्रति पौधा 50 रुपए और मिलेंगे। इस मुहिम से जहां लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी तो वहीं प्राकृति संपदा में भी इजाफा होगा। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यह मुहिम काफी कारगर साबित हो सकती है। बताकर हमीरपुर जिला में ही कई भूमि मालिक ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जमीन पर खेतीबाड़ी करना छोड़ रखा है। कई भूमि मालिकों की जमीन बंजर हालत में पड़ी हुई है। ऐसी जमीन का उपयोग पौधारोपण के लिए किया जा सकता है। हमीरपुर जिला की मलकीयत भूमि में एक साल में 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य वन विभाग ने तय किया है। भूमि मालिक खुद तय करेगा कि उसे किस तरह के पौधे अपनी मलकीयत भूमि में लगाने हैं। वन महकमा भूमि मालिक की इच्छा के अनुरूप पौधे उपलब्ध करवाएगा। बताया जा रहा है कि बिझड़ी में कुछ किसानों ने मलकीयत भूमि में पौधरोपण की इच्छा जाहिर की है। इन्होंने अपनी भूमि में आवंला सहित अन्य पौधे लगाने के लिए हामी भरी है। अब विभाग उन्हें पौधे उपलब्ध करवाएगा। डीएफओ हमीरपुर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि हिम एवर ग्रीन योजना के तहत मलकीयत भूमि में पौधरोपण किया जाएगा। भूमि मालिकों की इच्छा अनुसार उन्हें पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। पौधे निशुल्क वन विभाग की तरफ से दिए जाएंगे तथा पौधारोपण के लिए भी प्रति पौधा 20 रुपए मिलेंगे। पौधों के सरवाइव करने पर प्रति पौधा 50 रुपए और मिलेंगे。
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:49:450
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:49:190
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 11, 2026 12:48:120
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:45:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 12:40:370
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 12:40:020
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 11, 2026 12:39:280
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:35:550
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:05:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 11, 2026 12:04:190
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 11, 2026 12:03:520
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 11, 2026 12:02:260
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 11, 2026 11:32:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 11, 2026 11:32:200
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 11, 2026 11:17:050
Report