Back
आरडीजी विवाद पर विक्रम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला; हिमाचल को रेलवे सौगात मिली
BSBhushan Sharma
Feb 11, 2026 10:45:54
Nurpur, Himachal Pradesh
आरडीजी को लेकर सियासत तेज, विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
केंद्र के बजट को विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम कहा गया, हिमाचल को रेलवे सौगात मिली करोड़ की घोषणा
पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने आरडीजी को लेकर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ हिमाचल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के 19 राज्यों में आरडीजी को बंद किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक प्रदेश को आरडीजी के तहत धनराशि मिलती रही, कांग्रेस सरकार ने उस राशि का फिजूल खर्च में दुरुपयोग किया और उसे जनता हितैषी बताने का प्रयास किया गया।
इसके पूर्व भाजपा नेताओं द्वारा केंद्र के बजट को लेकर एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश काका ने की। इस अवसर पर नूरपुर के विधायक रणबीर निक्का, इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, जवाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया, जिला महामंत्री कुलदीप डोगरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान केंद्र सरकार के बजट की प्रमुख योजनाओं और हिमाचल को मिली सौगातों पर विस्तार से चर्चा की गई!
आरडीजी को लेकर कांग्रेस सरकार ने जनता को गुमराह किया। देश के 19 राज्यों में इसे बंद किया गया है। जब तक हिमाचल को आरडीजी के तहत धनराशि मिलती रही, उस पैसे का सही उपयोग नहीं हुआ और उसे जनता हितैषी बताने की कोशिश की गयी है
जसूर स्थित जिला भाजपा संगठनात्मक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विक्रम ठाकुर ने केंद्र सरकार के बजट को विकसित भारत की सोच को साकार करने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश और प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है
यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। हिमाचल प्रदेश के लिए रेलवे क्षेत्र में 2011 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। चार अमृत रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, रेलवे नेटवर्क मजबूत हो रहा है, राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार हो रहा है और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट पूर्व की कांग्रेस सरकारों की तुलना में अधिक प्रभावी और विकासोन्मुख है। साथ ही कांग्रेस सरकार पर प्रदेश के संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और जवाबदेही चाहती है।
बाइट -विक्रम ठाकुर, विधायक जसवां-प्रागपुर एवं पूर्व मंत्री
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:49:450
Report
SSSanjay Sharma
FollowFeb 11, 2026 12:49:190
Report
DSDEVINDER SHARMA
FollowFeb 11, 2026 12:48:120
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:45:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 12:40:370
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 11, 2026 12:40:020
Report
KDKuldeep Dhaliwal
FollowFeb 11, 2026 12:39:280
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:35:550
Report
SSSandeep Singh
FollowFeb 11, 2026 12:05:480
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowFeb 11, 2026 12:04:190
Report
GPGYAN PRAKASH
FollowFeb 11, 2026 12:03:520
Report
MJManoj Joshi
FollowFeb 11, 2026 12:02:260
Report
MTManish Thakur
FollowFeb 11, 2026 11:32:550
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowFeb 11, 2026 11:32:200
Report
BSBhushan Sharma
FollowFeb 11, 2026 11:17:050
Report