Back
पंजाब में धान खरीद तेज, 93% आवक, 66,679 किसानों को MSP लाभ
MJManoj Joshi
Oct 07, 2025 09:46:53
Chandigarh, Chandigarh
धान की तेज़ी से खरीद जारी, 66679 किसानों को 1646.47 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया
अब तक धान की आवक का 93 प्रतिशत फसल खरीदी
824732.78 मीट्रिक टन आवक, 772965.23 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई
चंडीगढ़, 7 अक्टूबरः
वर्तमान खरीफ मंडीकरण सीजन के दौरान हर बीतते दिन के साथ धान की खरीद में लगातार तेजी देखी जा रही है। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि कल देर शाम तक राज्य की मंडियों में कुल 824732.78 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिनमें से 772965.23 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जो कुल आवक का 93 प्रतिशत बनता है। सरकारी एजेंसियों ने 770241.58 मीट्रिक टन धान की खरीद की है, जिनमें पंजाब राज्य अनाज खरीद निगम लिमिटेड (पनग्रेन) अब तक 323992.64 मीट्रिक टन की खरीद के साथ सरकारी एजेंसियों में अग्रणी रही है।
इसके अलावा, मौजूदा खरीफ मंडीकरण सीजन में अब तक 66679 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ प्राप्त हुआ है। किसानों के खातों में अब तक 1646.47 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने दोहराया कि राज्य में आई बाढ़ के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों द्वारा मेहनत से उगाए गए हर एक दानो की खरीद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अक्टूबर महीने के लिए 27,000 करोड़ रुपये और सितंबर के लिए 15,000 करोड़ रुपये की नकद ऋण सीमा (सीसीएल) हासिल कर ली है। अधिकारियों को मंडियों में बारदाने, चिकित्सा सुविधाओं और सफाई के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने में कोई कठिनाई न हो।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
SBSANJEEV BHANDARI
FollowOct 07, 2025 12:05:340
Report
KSKamaldeep Singh
FollowOct 07, 2025 12:05:180
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 07, 2025 11:24:140
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowOct 07, 2025 11:23:310
Report
MSManish Shanker
FollowOct 07, 2025 11:19:240
Report
RBRajneesh Bansal
FollowOct 07, 2025 11:13:080
Report
RBRajneesh Bansal
FollowOct 07, 2025 11:12:500
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowOct 07, 2025 11:00:390
Report
BSBhushan Sharma
FollowOct 07, 2025 11:00:220
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowOct 07, 2025 10:30:090
Report
AMAjay Mahajan
FollowOct 07, 2025 10:01:320
Report
JSJagmeet Singh
FollowOct 07, 2025 10:00:560
Report
AAAsrar Ahmad
FollowOct 07, 2025 09:52:34Noida, Uttar Pradesh:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के नैनादेवी उपमंडल के तहत उटप्पर में लगातार हो रही बरसात के चलते सड़क पर आ गया भारी मलबा, वीडियो आया सामने.
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 07, 2025 09:45:290
Report