733202
इस्लामपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Islampur, West Bengal:इस्लामपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने सामाजिक सेवा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया और इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में छात्रों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिससे स्थानीय अस्पताल के रक्त स्टॉक को बढ़ावा मिला और जरूरतमंद मरीजों को मदद मिली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दुष्यंत चौटाला ने सोनीपत की BLA-2 बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया
Sonipat, Haryana:पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला आज सोनीपत पहुंचे, जहां उन्होंने BLA-2 की बैठक को संबोधित किया। बैठक का फोकस रहा पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना। 218 विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देशों को प्रत्येक बूथ तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। BLA-2 के तहत महिला और युवा साथियों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी जोर दिया गया है। यानी जेजेपी अब बूथ स्तर पर संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद में जुटी है। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने 25 सितंबर को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की बात कही। बैठक के बाद चौटाला ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री को प्रदेश के हालात पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और कई सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। किसानों के मुद्दे पर भी चौटाला ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था में किसानों की बड़ी भूमिका है और फसलों को लेकर सरकार को स्पष्ट रणनीति तैयार करनी चाहिए। धान की अगेती फसल को लेकर उन्होंने व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, फिरौती की कॉल, धमकियों और गोलीबारी की घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस की ओर से नई व्यवस्थाएं लागू किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति को लेकर सवाल बने हुए हैं।0
0
Report
सोनीपत पुलिस ने अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा, 436 पेटी बरामद
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी जखोली गांव टोल के पास अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी कैंटर से करीब 436 पेटी अवैध शराब बरामद शराब की खेप यूपी ले जाने की तैयारी कैंटर चालक गिरफ्तार रॉयल स्टैग, इंपिरियल ब्लू, रेड लेबल समेत कई ब्रांड की शराब बरामद आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा शराब किसने मंगवाई और कहां भेजी जानी थी, पुलिस जांच में जुटी पूछताछ के बाद सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का हो सकता है खुलासा0
0
Report
UCC 2029 तक 21 राज्यों में लागू; शाह के बयान पर अजय राय हमला
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस ऐलान पर कि 2029 से पहले 21 राज्यों में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "नहीं, अब जब चुनाव आ गए हैं, तो BJP सभी नियम और कानून पूरी तरह से लागू करेगी क्योंकि वे हार का सामना कर रहे हैं और जनता के दिल और दिमाग से पूरी तरह से उतर चुके हैं।"0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र: धान खरीद शुरू न होने पर 22 सितम्बर को GT रोड जाम चेतावनी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद उपमण्डल में धान की खरीद को लेकर किसान व प्रशासन आमने सामने है। DC विश्राम कुमार मीणा ने बातचीत के लिए आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार से बातचीत हुई है और 20 सितंबर से खरीद शुरू होने की बात कही गई है। किसान ने शर्त रखी कि खरीद शुरू नहीं हुई तो 22 सितम्बर को GT रोड जाम करेंगे। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे किसान शहीद ऊधम सिंह स्मारक के पास जुटेंगे और GT रोड जाम करेंगे। बाईट: विश्राम मीणा उपायुक् त कुरुक्षेत्र; बाईट: भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी0
0
Report
मेड़ता सिटी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने दांव खेला
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी नगरपालिका की सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त भाजपा ने कंचन सांखला पर तो कांग्रेस ने नाज परवीन पर दांव खेल कर मामले को रोचक बना दिया है। मेड़ता सिटी नगर पालिका के 40 वार्डों में से 21 भाजपा,12 कांग्रेस,1आर एल पी और 6 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी जीतकर नगर पालिका पहुंचे हैं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने से भाजपा बोर्ड बनाने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है जबकि कांग्रेस से नाच परवीन को उम्मीदवार बनाने से मामला रोचक बना दिया है। आपको बता दें कि मेड़ता सिटी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है।0
0
Report
बेगूं में नगर पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन से भाजपा- कांग्रेस का मुकाबला रोचक
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर साफ हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। भाजपा की ओर से वार्ड 27 की पार्षद गरिमा शर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष नामांकन पेश किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 2 की पार्षद ममता धाकड़ ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मुकाबला रोचक हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों दलों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अब अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों पक्षों की रणनीति और पार्षदों के रुख पर नजरें टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
बसड़ी नगरपालिका में भाजपा अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर बसेड़ी नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित तय! आधिकारिक घोषणा शेष धौलपुर जिले की बसेड़ी नगर पालिका से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राघवेंद्र सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र आवेदन राघवेंद्र सिंह ने ही रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। इसके साथ ही भाजपा बसेड़ी नगर पालिका में बोर्ड बनाने में कामयाब रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीति, रीति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। गौरतलब है कि बसेड़ी नगर पालिका चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। भाजपा और कांग्रेस दोनों के 8-8 पार्षद चुनाव जीते थे, जबकि 9 पार्षद निर्दलीय के रूप में चुनकर आए थे। ऐसे में बोर्ड बनाने को लेकर सियासी गुणा-गणित जारी था, लेकिन अंततः भाजपा ने बाजी मार ली। भाजपा का बोर्ड बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता और नेतृत्व की जीत बताया है बाइट 1 राजवीर राजावत जिला अध्यक्ष बीजेपी बाइट 2 सुरेंद्र कुमार एसडीएम बसेड़ी0
0
Report
गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका: भाजपा की मधु गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगी
Alwar, Rajasthan:अलवर गोविंदगढ़-रामबास में कांग्रेस का सिंबल पहुंचा, प्रत्याशी नहीं! भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव गोविंदगढ़ (अलवर)। नवगठित गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका के पहले ऐतिहासिक चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को ऐसा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। अध्यक्ष पद के लिए दोपहर 3 बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक कांग्रेस का चुनाव चिह्न (सिंबल) तो उपखंड कार्यालय पहुंच गया, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी और प्रस्तावक मौके पर नहीं पहुंचे। निर्धारित समय तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं होने से अध्यक्ष पद पर भाजपा की मधु गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 15 से निर्वाचित पार्षद मधु गुप्ता ने सुबह करीब 11:30 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन में वार्ड नंबर 4 से विजयी पार्षद देवी सिंह प्रस्तावक रहे। इसके बाद कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी उतारने को लेकर दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही। अंतिम समय तक कांग्रेस खेमे से नामांकन दाखिल होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन दोपहर 3 बजे के आसपास कांग्रेस का सिंबल तो जमा कराया गया, जबकि प्रत्याशी और प्रस्तावक की गैरमौजूदगी के कारण निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल नहीं हो सका। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी गोविंदगढ़ अभिषेक चारण ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय सीमा में केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतिम समय में कांग्रेस के प्रतिनिधि सिंबल लेकर पहुंचे थे, लेकिन केवल सिंबल जमा कराने से नामांकन पूरा नहीं माना जाता। सिंबल का उपयोग वही किया जाता है, जब निर्धारित प्रपत्र में नाम निर्देशन पत्र भी साथ जमा कराया गया हो। गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं और अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 13 पार्षदों का है। चुनाव परिणामों में भाजपा को 12, निर्दलीय प्रत्याशियों को 11 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के सामने बहुमत जुटाने की चुनौती भी बनी हुई थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल नहीं होने के बाद मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी और 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम समय सीमा रहेगी। यदि नाम वापसी नहीं होती है तो इसके बाद भाजपा की मधु गुpta के गोविंदगढ़-रामबास नगरपालिका की पहली निर्वाचित अध्यक्ष बनने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा。 बाइट:रिटर्निंग अधिकारी0
0
Report
कांग्रेस ने हनुमानगढ़ नगर परिषद पद के लिए सुशीला खिचड़ को सभापति प्रत्याशी घोषित किया
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Hanumangarh Nagar Parishad chairperson candidate: Congress has named Su Sheila Khichad as candidate, under the leadership of Block President Jinendra Jain, nomination filed. On Wednesday Su Sheila Khichad filed nomination for the chairperson post under the leadership of Congress Block President Jinendra Jain. Congress workers and supporters were present during nomination. There are 60 wards in Hanumangarh Nagar Parishad. In the municipal elections, Congress has won 10 councilors. Now the race for the chairperson post has heated up. Congress has trusted Su Sheila Khichad and fielded her. For the chairperson election, Congress is trying to gather support of other councilors along with its own.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली HC ने सोशल मीडिया फीचर्स से लत पर नीति बनाने के संकेत मांगे
Noida, Uttar Pradesh:क्या सोशल मीडिया आपको चला रहा है! दिल्ली HC ने ‘लत लगाने वाले’ फीचर्स पर केंद्र से पूछा बड़ा सवाल क्या आपने कभी सोचा है कि आप सिर्फ 5 मिनट के लिए इंस्टाग्राम, यूटयूब या किसी दूसरे सोशल मीडिया ऐप पर जाते हैं…लेकिन पता ही नहीं चलता कि कब एक घंटा निकल गया? एक रील खत्म नहीं होती कि अचानक दूसरी रील शुरू हो जाती है। फिर तीसरी और चौथी… और इसी सिलसिले में न जाने कितनी रील आप देख जाते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में सोशल मीडिया के इसी तरह के डिजाइन और फीचर्स पर सवाल उठाए गए हैं। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऐसे डिजाइन फीचर्स को लेकर कोई नीति बनाने पर विचार कर रही है, जो लोगों को बार-बार सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और फिर इसकी लत लगा सकते है सोशल मीडिया का कंटेंट नहीं, डिजाइन बना चिंता का विषय कानून के प्रोफेसर डॉ. विकास कठूरिया की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि चिंता सोशल मीडिया पर मौजूद कंटेंट को लेकर नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म के डिजाइन और उसके काम करने के तरीके को लेकर है।याचिकाकर्ता के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कुछ डिजाइन इस तरह तैयार किए गए हैं कि वे यूजर का ध्यान खींचें, उसे ज्यादा समय तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखें और उसे बार-बार ऐप पर वापस आने के लिए प्रेरित करें। Infinite Scroll: स्क्रॉल करते जाइए, पोस्ट खत्म नहीं होंगी याचिका में सबसे पहले Infinite Scroll जैसे फीचर का जिक्र किया गया है। इसमें यूजर जैसे-जैसे नीचे स्क्रॉल करता जाता है, नई-नई पोस्ट लगातार सामने आती रहती हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि इससे यूजर लंबे समय तक स्क्रॉल करता रह सकता है। Autoplay: एक वीडियो खत्म, दूसरा अपने आप शुरू याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ऑटो प्ले जैसे फीचर का जिक्र किया है। इसमें एक वीडियो खत्म होते ही अगला वीडियो अपने आप चलने लगता है। यूजर को हर बार नया वीडियो चलाने के लिए अलग से क्लिक करने की जरूरत नहीं पड़ती। याचिका में छोटे वीडियो, जैसे रील, का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कम समय में यूजर कई वीडियो देख सकता है और इसी वजह से वह लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर बना रह सकता है। एल्गोरिदम, नोटिफिकेशन और लाइक पर भी सवाल याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के एल्गोरिदम का जिक्र किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम यूजर की पसंद और उसकी देखने की आदतों के आधार पर यह तय करता है कि उसे किस तरह का कंटेंट दिखाया जाए। फिर बार बार उसी तरह के पोस्ट/वीडियो उसकी फीड में नजर आते रहते है। इसके अलावा याचिका में लाइक जैसे लगातार आने वाले नोटिफिकेशन को लेकर भी सवाल उठाया गया है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, ऐसे नोटिफिकेशन यूजर को बार-बार ऐप खोलकर नया कंटेंट देखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया के ऐसे डिजाइन बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य बुरा असर डालते है। सोशल मीडिया की लत के चलते खास तौर पर 15 से 24 साल की उम्र के युवाओं के बीच चिंता, बेचैनी, अवसाद, साइबरबुलिंग से जुड़ा तनाव और बिना जरूरत लगातार स्क्रॉल करते रहने जैसी दिक्कतें बढ़ रही है। याचिका में एक्सपेट कमेटी बनाने की मांग याचिका में केंद्र सरकार को एक एक्सपेट कमेटी गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है जो सोशल मीडिया के ऐसे डिजाइन फीचर्स की जांच करे जो यूजर एंगेजमेंट और लत बढ़ाने वाले है। याचिका में यह भी मांग की गई है कि सोशल मीडिया के ऐसे फीचर्स को जरूरत के अनुसार सीमित, नियंत्रित या प्रतिबंधित किया जाए। खास तौर पर बच्चों और युवाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए उचित सुरक्षा उपाय किए जाए इसके अलावा याचिका में मेटा, गूगल, टेलीग्राम, एक्स और स्नैपचैट जैसी कंपनियों से कथित नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी की गई है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से क्या पूछा! सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओर से पेश एएसजी चेतन शर्मा से पूछा कि क्या सरकार इस मुद्दे पर कोई नीति बनाने के बारे में विचार कर रही है। एएसजी ने कहा कि फिलहाल उनके पास इस संबंध में सरकार की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के पहले के कुछ आदेशों का भी हवाला दिया, जिनमें इसी तरह के मामलों में अदालतों ने हस्तक्षेप से इनकार किया कि इस मामले पर नीति बनाना सरकार का काम है। तीन हफ्ते बाद फिर होगी सुनवाई0
0
Report
नकली दवाओं के व्यापार पर PIL: 90 अस्पतालों तक कैंसर-हार्ट अटैक दवाएं पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: वकील अश्विनी उपाध्याय का कहना है, "पूरे देश में नकली दवाइयां बिक रही हैं। पहले सिरदर्द, सर्दी, बुखार और पेट दर्द की नकली दवाएं बिकती थीं। अब तो कैंसर और हार्ट अटैक की नकली दवाएं भी बिक रही हैं, और ICU में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन भी नकली बिक रहे हैं। हाल ही में बेंगलुरु में नकली दवाओं का एक कंसाइनमेंट पकड़ा गया, जिसे 90 अस्पतालों में सप्लाई किया जा रहा था। और ये नकली दवाएं कोई और नहीं बल्कि कैंसर की दवाएं थीं... इसलिए, मैंने सुप्रीम कोर्ट में एक PIL फाइल की है..."0
0
Report
भवानीमंडी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया
Jhalawar, Rajasthan:भवानीमंडी (झालावाड़) भवानीमंडी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल हो गए है। नगरपालिका भवानीमंडी में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 9 से पार्षद सुनीश दीक्षित शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से वार्ड नंबर 23 से पार्षद पिंकी गुर्जर और वार्ड नंबर 33 से पार्षद राजेश गुर्जर ने भी दावेदारी पेश की है। पिंकी गुर्जर और राजेश गुर्जर पति-पत्नी हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनीश दीक्षित ने मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व मंत्री मान सिंह चौहान और दिनेश जैन समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन सौंपा। वही कांग्रेस की ओर से पिंकी गुर्जर और उनके पति राजेश गुर्जर ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किए। कांग्रेस से नामांकन दाखिल करने वाली पिंकी गुर्जर वार्ड नंबर 23 से और उनके पति राजेश गुर्जर वार्ड नंबर 33 से पार्षद चुने गए हैं। राजेश गुर्जर डमी कैंडिडेट के तौर पर नामांकन किया है। कल नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। इसके बाद ही साफ होगा कि कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे और अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला किनके बीच होगा। नाम वापसी के बाद पार्षदों के समर्थन का समीकरण भी साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि भवानीमंडी नगरपालिका की 40 सीटों में से 26 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। ऐसे में भवानीमंडी नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है।0
0
Report
Advertisement
झीरम मामले में भाजपा का दावा: पीड़ितों को न्याय, कांग्रेस पर प्रोपेगैंडा हमला
Raipur, Chhattisgarh:झीरम मामले में बीजेपी का बयान. भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा- पीड़ितों को मिला न्याय, दोषियों को सजा. कांग्रेस कर रही राजनीतिक प्रोपेगैंडा0
0
Report
सुमेरपुर में अध्यक्ष पद के नामांकन का अंतिम दिन: भाजपा-चतुर्भुज शर्मा, कांग्रेस-सुभाष मेवाडा
Pali, Rajasthan:सुमेरपुर में अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा से चतुर्भुज शर्मा एवं कांग्रेस से सुभाष मेवाडा ने किया आवेदन, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश राखेचा ने भी बागी होकर भरा निर्दलीय आवेदन, बिना पार्षद चुनाव लड़े भी आवेदन जमा किया सरिता राजपुरोहित ने, RO के अनुसार कुल 4 आवेदन हुए जमा, रमेश कुमार राखेचा ने मंत्री जोराराम कुमावत पर लगाए आरोप, कहा कि मंत्री कुमावत ने उनके साथ कई बार किया धोखा, उन्होंने दावा किया कि भाजपा के ही पार्षद उन्हें वोट देंगे, कल नामांकन पत्रों की जांच के बाद तस्वीर होगी साफ, 21 सितंबर अध्यक्ष और 22 सितंबर उपाध्यक्ष का चुनाव।0
0
Report
खटीमा के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाकर सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन किया
Noida, Uttar Pradesh:खटीमा, उत्तराखंड: नगर परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन केक काटकर मनाया और अपने घर पर सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को बधाई दी गई और उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की गई。0
0
Report
Advertisement
