icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713321
ARAman RayFollow12 Aug 2024, 03:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिमसिया-धातरी मार्ग पर अज्ञात युवक का शव: हत्या की आशंका से क्षेत्र में तनाव

Churu, Rajasthan:चुरू: सिमसिया-धातरी मार्ग पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका के बीच पुलिस जांच में जुटी. राजलदेसर से करीब 5 किलोमीटर दूर सिमसिया-धातरी मार्ग पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, पर पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की. पुलिस ने कहा है कि एफएसएल टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे. प्रारंभिक तौर पर घटना बीती रात की बताई जा रही है. वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई जारी है. शव की शिनाख्त नहीं हुई.
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मतदान शुरू, 411 बूथों पर मतदान

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू, 4 पंचायत समितियों में 411 बूथों पर हो रही वोटिंग प्रतापगढ़ जिले की धरियावद, धमोतर, दलोट और छोटी सादड़ी पंचायत समिति में मतदान जारी जिला परिषद के 13 और पंचायत समिति के 74 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहा मतदान कुल 163 ग्राम पंचायतों के 1297 वार्डों से जुड़े मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग धरियावद पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 140 मतदान बूथों पर हो रही वोटिंग छोटी सादड़ी पंचायत समिति में 123 बूथों पर डाले जा रहे वोट धमोतर पंचायत समिति में 80 मतदान बूथों पर मतदान जारी दलोट पंचायत समिति में 68 मतदान बूथों पर हो रही वोटिंग चारों पंचायत समितियों में कुल 411 मतदान बूथों पर मतदान के लिए की गई व्यवस्था धरियावद में 53, धमोतर में 38, दलोट में 28 और छोटी सादड़ी में 44 ग्राम पंचायतें शामिल कुल 163 ग्राम पंचायतों के 1297 वार्डों से जुड़ा है चुनाव मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन की मतदाताओं से अपील निर्भीक होकर करें मतदान लोकतंत्र में हर वोट महत्वपूर्ण।
0
0
Report

मकराना-इटावा बचानया पंचायत चुनाव: मतदान जारी, कतारें लंबी

Didwana, Rajasthan:मकराना पंचायत समिति क्षेत्र के 109 मतदान केंद्र व इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र के 0के मतदान केंद्रों पर पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान जारी है। मकराना पंचायत समिति के 17 वार्डों व इटावा बामनिया पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए तथा जिला परिषद 3-3 सदस्यों के लिए मतदान किया जा रहा हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। सुरक्षा को पुलिस प्रशासन भी काफी अलर्ट रहा। जगह जगह पुलिस बल तैनात रहा। मतदान केंद्र में जाने से पहले सभी की चेकिंग की गई। किसी को भी मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दिया गया। सुबह 7:00 बजे से शांतिपूर्ण तरीक से सुबह 9:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। मतगणना 20 नवंबर को होगी और रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। वहीं सरपंच पद के चुनाव 5 नवंबर को होंगे。
0
0
Report
Advertisement

बराड़ा सब्जी मंडी में 55 किलो प्याज की चोरी CCTV फुटेज में दो युवक फरार

Ambala, Haryana:हरियाणा के बराड़ा की सब्जी मंडी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां दिनदहाड़े एक दुकान से प्याज की 55 किलो की बोरी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो युवक स्कूटी पर सवार होकर आते हैं और दुकान के बाहर रखी प्याज की बोरी उठाकर फरार हो जाते हैं। चोरी हुए प्याज की कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकानदार का दावा है कि एक दिन पहले पड़ोस की दुकान से भी प्याज की बोरी चोरी हुई थी। हालांकि, दोनों घटनाओं में एक ही आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। बराड़ा की सब्जी मंडी में प्याज की बोरी चोरी करने का यह मामला 1 नवंबर की दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट का है। दुकान नंबर 218 के मालिक संदीप के मुताबिक, दो युवक उनकी दुकान से 55 किलो प्याज की बोरी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात करीब 39 सेकेंड के CCTV फुटेज में कैद हुई है। CCTV फुटेज में दिखाई देता है कि एक स्कूटी दुकान के पास खड़ी है। इसी दौरान एक युवक दुकान के बाहर रखी खाली ट्रे हटाता है, जबकि दूसरा युवक भी वहां पहुंच जाता है। इसके बाद एक युवक ठेले को हटाकर आसपास नजर दौड़ाता है और सफेद परने से अपना मुंह ढक लेता है। इसके बाद युवक दुकान से प्याज की बोरी उठाकर लाता है और स्कूटी के अगले हिस्से में रख देता है। बोरी रखते समय स्कूटी का संतुलन भी बिगड़ता दिखाई देता है। युवक बोरी को ठीक से जमाता है और फिर दोनों स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं।
0
0
Report

'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान

SShyamFollow17m ago
Meerut, Uttar Pradesh:

पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं।  मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।

 

0
0
Report

बढे सर्किल रेट पर मुआवजा नहीं मिला तो आर पार की लड़ाई लड़ेंगे किसान

Deepak DixitDeepak DixitFollow18m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:*सोलहवे दिन भी ठप रहा औद्योगिक कॉरिडोर का काम* *डीएम से मुलाकात नहीं होने पर किसानों में नाराजगी* हरदोई की सवायजपुर तहसील के रूपापुर में गंगा एक्सप्रेसवे के पास प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण सोमवार को सोलहवे दिन भी ठप रहा। बढ़े सर्किल रेट से मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के नेतृत्व में किसानों ने कौशिया गांव के पास धरना दिया। जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि जब तक किसानों को बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के भी आंदोलन में शामिल होने की संभावना जताई। धरना स्थल पर एसडीएम शिवानी सिंह, तहसीलदार सौरभ सिंह और नायब तहसीलदार ने किसानों से वार्ता की। सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को डीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद भी डी एम से मुलाकात नहीं हो सकी। इससे किसानों में नाराजगी रही। किसानों ने नायब तहसीलदार रामकिशोर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गवर्नर सिंह, कृष्ण कुमार, गवर्नर सिंह, बलवीर राजवंशी, विनोद सर्वेश लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला में पुलिस-सेना वर्दी बेचने पर सख्त कार्रवाई, पहचान जरूरी

Ambala, Haryana:अंबाला में अब पुलिस और सेना की वर्दी बेचने वाले दुकानदारों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। अगर कोई दुकानदार बिना पहचान पत्र और रिकॉर्ड के किसी व्यक्ति को पुलिस या सेना की वर्दी बेचता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। एसपी अंबाला ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। पुलिस की टीमें दुकानों पर पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं और दुकानदारों को जरूरी हिदायतें भी दे रही हैं。 दरअसल, पुलिस के संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें कुछ दुकानदार बिना किसी रिकॉर्ड के लोगों को पुलिस और सेना की वर्दी बेच रहे हैं। ऐसे में अपराधी इन वर्दियों का गलत इस्तेमाल कर पुलिसकर्मी या सेना का जवान बनकर वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए अंबाला पुलिस ने अब वर्दी और उससे जुड़े सामान की बिक्री को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस कर्मचारी शहर की ऐसी दुकानों पर पहुंचकर रिकॉर्ड चेक कर रहे हैं। साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस या सेना की वर्दी अथवा उससे जुड़ा सामान खरीदने आता है, तो उसका पहचान पत्र जरूर लें और उसका पूरा रिकॉर्ड अपने पास मेंटेन करें। एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने साफ किया है कि वर्दियों کا गलत इस्तेमाल कर अपराधी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती पैदा कर सकते हैं। ऐसे में अब दुकानदारों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना रिकॉर्ड के वर्दी बेचने और नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी。 अजीत सिंह शेखावत, एसपी अंबाला।
0
0
Report

इटावा में पत्नी से शक पर युवक ने ओवरब्रिज से लटका, पुलिस ने बचाया

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पत्नी से परेशान होकर एक पति ने रेलवे ट्रैक के ऊपर बने ओवरब्रिज पुल पर लटककर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. पुलिस मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर नीचे उतरवाया और जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इटावा शहर के रामनगर फाटक के ओवरब्रिज पर अब्दुल असीम ने पत्नी के प्रेम प्रसंग की आशंका के आधार पर आत्महत्या करने की कोशिश की. वह पुल के नीचे और रेलवे लाइन के ऊपर लटककर गिरने की कोशिश कर रहा था. भीड़ उमड़ी, तो पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर रहे युवक को समझा बुझाकर नीचे उतरवाया और मामले की जांच में जुटी है. युवक का कहना है कि उसकी पत्नी किसी लड़के-लड़कियों के संपर्क में रहती है और उसकी बात नहीं मानती है, जिससे विवाद हुआ. एक बार विवाद के चलते पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पत्नी के कहने पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात के आरोप पर राहुल सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-सेंधवा में नाबालिक लड़की से दुषकर्म और आठ माह का गर्भ होने के बाद गर्भपात करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिक ने जयस नेता राहुल सोलंकी पर आरोप लगाए हैं; शहर थाना पुलिस ने राहुल सोलंकी और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया कि अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नाबालिक पीड़िता का इलाज चल रहा था। पीड़िता ने बयान दिया है कि राहुल पिता रतनसिंह सोलंकी नामक युवक के द्वारा उसके साथ दुषकर्म किया गया, वही आठ माह का गर्भ होने के बाद भी उसे गर्भपात की गोली खिलाई गईं। आज हालत बिगड़ने पर नाबालिक पीड़िता इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंची, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस ने राहुल सोलंकी और एक अन्य दिलीप नामक युवक पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है; दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। भाजपा नेता डॉ रेलाश सोलंकी ने आरोप लगाया कि आदिवासी के रक्षक मुखिया का मुखौटा पहनकर घूम रहे लोग आज समाज के भक्षक बन गए हैं; जयस और आदिवासी समाज के मंचों से समाज की बेटियों की रक्षा करने का दोंग करने वाले व्यक्ति पर समाज की बेटी ने दुराचार के आरोप लगाए हैं। आज समाज की बेटी अस्पताल में मरणासन्न अवस्था में है; हम शासन-प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे व्यक्ति की जल्द गिरफ्तारी हो और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0
0
Report

किशनगंज: आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू ने रूबी कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी

Kishanganj, Bihar:किशनगंज आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने मंगलवार की सुबह सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) रूबी कुमारी के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक महकमे तक में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ईओयू की विशेष टीम मंगलवार सुबह करीब सात बजे किशनगंज पहुंची और रूईधासा स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय तथा लाइन मोहल्ला स्थित डीपीओ रूबी कुमारी के किराए के आवास पर एक साथ धावा बोला। दोनों स्थानों पर ईओयू के अधिकारी आय से संबंधित दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के कागजातों को खंगाल रहे हैं। बताया जाता है कि यह पूरी कार्रवाई ईओयू के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है। छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों ठिकानों पर सदर थाना की पुलिस को तैनात किया गया है। कार्यालय और आवास के मुख्य द्वारों पर पुलिस बल की मौजूदगी में जांच की जा रही है। डीपीओ रूबी कुमारी पर पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं। प्रारंभिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों के सामने आने के बाद न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर ईओयू ने यह कार्रवाई शुरू की है। टीम बैंक खातों, अचल संपत्ति के दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन से संबंधित फाइलों और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों ठिकानों पर छापेमारी जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच टीम को कितनी संपत्ति और कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। ईओयू की आधिकारिक जानकारी के बाद ही बरामदगी और जांच के निष्कर्षों की पूरी तस्वीर सामने आएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top