icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713302
SKSantosh Kumar MandalFollow26 Jul 2024, 05:30 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में दुर्गा पूजा सुरक्षा कड़ी; महाराजगंज पुलिस मॉनिटरिंग तेज

Maharajganj, Uttar Pradesh:कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल के दौरान भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों में दुर्गा पूजा पंडालों और दशहरा आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में महराजगंज में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अष्टमी और नवमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पंडालों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और अग्निशमन उपकरणों की जांच की जा रही है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी और जिलाधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस बल के साथ अधिकारी भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजामों और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था ऑन दुर्गा पंडाल। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि महाराजगंज जनपद में करीब 1,712 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। वहीं, 30 से अधिक स्थानों पर रामलीला और दशहरा के अवसर पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि कहीं भी भीड़ अनियंत्रित न हो और सभी आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। महाराजगंज की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर संयुक्त पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक खबरें प्रसारित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिशों पर नजर रखने के लिए विशेष मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय है। बाइट- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महाराजगंज
0
0
Report

चोर बागान दुर्गा पूजा हादसे पर कलाकार की तस्वीर ने इंसानियत का संदेश दिया

Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- दुर्गा पूजा… आस्था, उल्लास और भक्ति का पर्व। लेकिन पश्चिम बंगाल के चोर बागान में पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन कर दिया है। इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत की खबर से हर कोई दुखी है। इसी दर्द और संवेदना को धनबाद के एक कलाकार ने अपनी कला के जरिए कैनवास पर उतारने की कोशिश की है। रणधीर वर्मा चौक पर कलाकार ने मां दुर्गा के उदास चेहरे का चित्र बनाकर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। मां के चेहरे पर झलकती उदासी और साथ में पश्चिम बंगाल के मानचित्र को दर्शाती यह तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कैनवास पर उकेरी गई मां दुर्गा की यह तस्वीर सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि दर्द, संवेदना और इंसानियत का संदेश है। मां दुर्गा, जिनकी आराधना में इन दिनों पूरा देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है, उसी मां के चेहरे पर कलाकार ने उदासी के भाव उकेरे हैं। तस्वीर में मां दुर्गा का गंभीर और भावुक चेहरा पश्चिम बंगाल में हुए हादसे के दर्द को बयां कर रहा है। वहीं, चित्र के बगल में पश्चिम बंगाल का मानचित्र बनाकर कलाकार ने इस त्रासदी को अपनी कलाकारी के जरिए सामने रखा है। जहां एक ओर पूजा पंडालों में उत्सव और उल्लास का माहौल है, वहीं इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है। कलाकार की यह तस्वीर लोगों को याद दिलाती है कि त्योहार की खुशियों के बीच उन परिवारों के दर्द को भी महसूस करना जरूरी है, जिन्होंने अपने अपनों को खोया है। कलाकार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और परंपरा का पर्व है। इसे जरूर मनाना चाहिए, लेकिन पश्चिम बंगाल में हुई इस दुखद घटना को देखते हुए संवेदनशीलता बनाए रखना भी जरूरी है। त्योहार मनाते समय हमें उन लोगों के दुख को समझना चाहिए, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। परंपराओं का निर्वहन करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और सम्मान का भाव रखना चाहिए। कूची और रंगों के जरिए कलाकार ने एक गहरा संदेश देने का प्रयास किया है। मां दुर्गा के उदास चेहरे में हादसे का दर्द है, तो पूरी तस्वीर में पीड़ितों के प्रति संवेदना की झलक। धनबाद के इस कलाकार की कोशिश है कि उत्सव की चमक के बीच इंसानियत की संवेदना फीकी न पड़े। क्योंकि त्योहार की असली खूबसूरती केवल खुशियां मनाने में नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने में भी है。
0
0
Report
Advertisement

बस्ती में तेज रफ्तार कार कुआनो नदी में गिरी, छह लोग सुरक्षित बाहर निकले

Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती बस्ती में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक अनियंत्रित कार कुआनो नदी में जा गिरी। कार के नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गौर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार सवार सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि कार में बच्चों समेत सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए。 तस्वीरें बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के अइला कला गांव के पास की हैं, जहाँ तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कुआनो नदी में जा गिरी। देखते ही देखते कार नदी में समा गई और मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से कार में सवार बच्चों समेत सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में सभी की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को दहशत में डाल दिया। समय रहते ग्रामीणों और पुलिस की मदद मिलने से सभी कार सवार सुरक्षित बच गए。 पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन संख्या UP 55 AM 9861 में कुल छह लोग सवार थे। गाड़ी चालक कृष्ण मोहन, निवासी कुड़जा, थाना खेसराहा, जनपद सिद्धार्थनगर, अपने साथियों के साथ बस्ती के गौर थाना क्षेत्र स्थित ठड़िऔना गांव निवासी बबलू पासवान के यहां रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान अइलाकला पुल के आगे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे पानी भरे खेत में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी छह लोग सुरक्षित हैं और किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर हाइड्रा मंगवाया और पानी में पलटे वाहन को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
0
0
Report

रामलीला में राम-सीता की जोड़ी ने दर्शकों को बांधा, दशहरा धमाकेदार

Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा की श्री विष्णु क्लब की रामलीला के सातवें दिन शूर्पणखा की लछमन ने नाक काटने , रावण द्वारा सीता हरण के सीन ने दर्शकों को रामलीला में बांधे रखा। दर्शकों ने श्री विष्णु क्लब की रामलीला का काफी आनंद उठाया। खास बात है कि राम और सिया का रोल करने वाले अजय और पूनम वास्तव में पति पत्नी है और दोनों की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। अजय पिछले पांच सालों से राम का रोल निभा रहे है और सिया पिछले तीन साल से रोल कर रही है। राम भगवान का रोल निभाने वाले अजय डोडा ने बताया कि वो पिछले 5 साल से राम भगवान का रोल कर रहे है और 3 साल पहले पूनम के साथ उनकी शादी हुई थी। पूनम इस समय श्री विष्णु क्लब में सिया का रोल कर रही है। उन्होंने कहा कि रामलीला में राम भगवान का रोल करने से उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वो काफी सौभाग्यशाली है कि उन्हें रामलीला में भगवान श्री राम का रोल मिला है। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंच से लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी जाती है। सिया का रोल निभाने वाली पूनम डोडा ने कहा कि उनकी शादी तीन साल पहले अजय कुमार के साथ हुई है और शादी के बाद से ही वो श्री विष्णु क्लब की रामलीला में सिया का रोल कर रही है। रामलीला में सिया का रोल करने के बाद उनकी जिंदगी में काफी कुछ बदलाव आया है और सिया का रोल करना सौभाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा मर्यादा में ही रहने चाहिए और अपने बुजर्गों से हमेशा कुछ न कुछ सीखना चाहिए। रावण का रोल निभाने वाले आकाश साहनी ने बताया कि पिछले 17 साल से रावण का रोल तो रामलीला के लिहाज़ से वो कर रहे है लेकिन वो राम भक्त ही है। श्री विष्णु क्लब की रामलीला में कलाकार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और इस बार दशहरा सिरसा के इतिहास का सबसे बढ़िया होगा। उन्होंने कहा कि लोग बुराई को छोड़कर अच्छाई का साथ दे। क्लब के प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि श्री विष्णु क्लब की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लोग श्री विष्णु क्लब की रामलीला का काफी आंनद लेते है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णु क्लब की रामलीला के कलाकार काफी अच्छा प्रदर्शन करते है। उन्होंने कहा कि इस बार विष्णु क्लब का दशहरा काफी अच्छा रहेगा। मुख्य अतिथि संजू महंत ने कहा कि श्री विष्णु क्लब द्वारा आयोजित यह रामलीला केवल एक धार्मिक मंचन नहीं है, बल्कि यह हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारों, त्याग और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कलाकारों की कलात्मक प्रस्तुति और उनके जीवंत अभिनय की जमकर सराहना की। इसी के साथ साथ संजू महंत ने मंच से आह्वान किया कि आप सभी नशे से दूर रहे और समाज को नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका अदा करें। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने रावण का अंत करके बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया, उसी प्रकार हम सभी को एकजुट होकर नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए आगे आना होगा।
0
0
Report
Advertisement

Abhay Chautala: Vote chori mein shamil ko turant jail, MSP par dhan-bajra ki kharid

Jhanj Kalan, Haryana:जींद वोट चोरी में सारी उम्र रखा जाए जेल में, जींद में बोले अभय चौटाला जींद, इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने वोट चोरी के मुद्दे पर हमला बोलते हुए कहा कि वोट चोरी में शामिल लोगों को तुरंत जेल में डाला जाना चाहिए।चौटाला ने कहा कि ऐसा करने वालों को सजा मिलेगी, तभी भविष्य में कोई इस तरह का कुकृत्य करने की हिम्मत नहीं करेगा। अभय चौटाला रविवार को जींद में इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों से गलत तरीके से हटाई गई सभी वोट तुरंत बहाल की जाएं। इस मांग को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया है, जिसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। धान-बाजरे की खरीद पर सरकार को घेरा अभय चौटाला ने धान और बाजरे की खरीद में किसानों पर लगाई जा रही शर्तों को लेकर भी प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल खरीदने के बजाय उनके सामने ऐसी शर्तें रख रही है, जो पूरी तरह अव्यावहारिक हैं। इस संबंध में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से सभी शर्तें तुरंत हटाने और किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की मांग की । चौटाला ने कहा कि इस साल गेहूं की खरीद के दौरान लगाई गई शर्तों से किसानों को मंडियों में भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब धान और बाजरे की खरीद में इससे भी ज्यादा शर्तें लगा दी गई हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसान मंडी में अपनी फसल बेचने जाता है, न कि नशे का सामान। सरकार को किसानों को परेशान करने के बजाय उनकी फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदना सुनिश्चित करना चाहिए। खिलाड़ियों के गांव मंत्रियों के पहुंचने को बताया अपने डंडे का डर एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान और सरकारी नौकरी को लेकर भी अभय चौटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब जापान में एशियाई खेल चल रहे थे, तब प्रदेश सरकार का कोई मंत्री या अधिकारी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने नहीं पहुंचा। वह खुद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए जापान गए थे। अब जब उन्होंने पदक विजेताओं को उनके घर जाकर सम्मानित करने का फैसला लिया है, तो सरकार के तीन-तीन मंत्री खिलाड़ियों के गांवों में पहुंच रहे हैं। चौटाला ने इसे अपने डंडे का डर बताते हुए कहा कि सरकार अब खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणाएं कर रही है। उन्होंने मांग की कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी और एचसीएस जैसे पदों पर नियुक्त किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि खिलाड़ियों को नौकरी देने में भी भेदभाव हो रहा है। अभय चौटाला ने एशियाई खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी रीतू की नियुक्ति का मामला उठाते हुए कहा कि उसे हरियाणा पुलिस में हवलदार भर्ती किया गया है, जबकि उसकी उपलब्धियों को देखते हुए उसे कम से कम डीएसपी के पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह रीतू से मिल चुके हैं और उसे डीएसपी बनवाने के लिए सरकार को लिखेंगे। जरूरत पड़ी तो अदालत में वकील खड़ा कर उसे डीएसपी की नौकरी दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे। दुष्यंत ने दूसरी, हुड्डा ने तीसरी बार बनवाई भाजपा सरकार इनेलो सुप्रीमो ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अपने भतीजे व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में हरियाणा में भाजपा की सरकार दुष्यंत चौटाला ने बनवाई थी और आज उनका राजनीतिक दिवाला निकलने का कारण यही है। चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी अहम भूमिका रही। 30 दिसंबर को तेजा खेड़ा पहुंचेंगे इनेलो कार्यकर्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अभय चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्व मुख्यमंत्री ओमPrakash चौटाला की पुण्यतिथि पर 30 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या में तेजा खेड़ा फार्म हाउस पहुंचकर अपने महबूब नेता को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जनवरी में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और फरवरी में पूरे प्रदेश में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले जिला स्तर पर पार्टी की बैठकें होंगी。
0
0
Report

पलवल में टिफिन बैठक से भाजपा संगठन मजबूत करने का संकल्प

Palwal, Haryana:पलवल। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने पलवल में शक्ति केंद्र-113 के अंतर्गत मेन रोड स्थित प्रजापति निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक का आयोजन किया। बैठक में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, जिला अध्यक्ष विपिन बैसला, जिला महामंत्री जयराम प्रजापति सहित शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश के शक्ति केंद्रों पर प्रत्येक माह टिफिन बैठक आयोजित की जा रही है। इन बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद, अपनापन और संगठनात्मक समन्वय को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि बैठक में बूथों को मजबूत बनाने, बूथ समितियों के गठन और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। अगले चरण में प्रत्येक बूथ पर मजबूत पन्ना प्रमुखों का गठन करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास के लिए योजनाएं बनाने और अपने नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश में अस्थिरता का माहौल बनाने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर प्रोपेगेंडा फैलाकर लोगों के विश्वास को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है और नागरिकों की लोकतंत्र में आस्था है। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने इस कार्य को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर ईवीएम को सही और हारने पर गलत ठहराना उचित नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को मंदिरों में दर्शन कराकर दिखाया मानवीय चेहरा

Bettiah, Bihar:बेतिया से अच्छी खबर है नवरात्र में बेतिया पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है बेतिया एसएसपी कुमार गौतम ने वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को पूजा पंडाल का दर्शन कराया है दर्जनों बुजुर्गों को काली बाग मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कराया गया पावर हाउस और अन्य पूजा पंडालों में पुलिस ने सभी बुजुर्गों को मां जगदम्बा का दर्शन कराया। बेतिया एसपी कुमार गौतम खुद पुलिस बस में बैठ बुजुर्गों को मंदिरों और पूजा पंडालों का भ्रमण कराया पुलिस ने उन बुजुर्गों को जिन्हें उनके घर वालों ने छोड़ दिया है उनको बेटा की तरह मंदिरों में मां दुर्गा का दर्शन कराया मेला घुमाया हाथ पकड़ बुजुर्गों का पुलिस वालों ने मंदिर मंदिर घुमाया यह तस्वीर पुलिस की मानवीय चेहरा को दर्शा दिया है।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर दशहरे में बेल पूजा: आदिवासी परंपराओं की श्रद्धालु रस्म सम्पन्न

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक और पारंपरिक रस्मों के क्रम में बेल पूजा की रस्म विधि-विधान के साथ रविवार को सम्पन्न हुई. बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं और आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. इस पर्व की प्रत्येक रस्म का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. जगदलपुर से लगे सरगीपाल में बेल पूजा रस्म का परंपरागत तरीके से सम्पन्न की गई. इस रस्म के तहत एक विशेष बेल वृक्ष और उसमें एक साथ जुड़े हुए दो बेल फलों की पूजा की जाता है. बेल फल के जोड़े को शिव शक्ति का रूप माना जाता है. सदियों पुरानी इन परंपराओं को आज भी बस्तरवासी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाते आ रहे हैं. बस्तर दशहरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं को भी दर्शाता है.
0
0
Report

बूंदी के तालेला में कांग्रेस की बड़ी बैठक, पंचायत चुनाव में बढ़त के दावे

Jaipur, Rajasthan:बूंदी तालेड़ा में कांग्रेस की बड़ी बैठक, पंचायती राज चुनाव को लेकर रायशुमारी बूंदी पंचायती राज चुनाव को लेकर तालेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने जिला परिषद की 9 सीटों और पंचायत समिति तालेड़ा के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों से चर्चा की और स्थानीय कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बड़ी लहर है। उन्होंने दावा किया कि बूंदी जिले में कांग्रेस का जिला प्रमुख और सभी पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनेंगे।
0
0
Report

जरधोवा गांव में बाघ का हमला: ग्रामीणों की सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बची

Panna, Madhya Pradesh:1.वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान。 2.​PTR के डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि इलाज का खर्च पन्ना टाइगर रिजर्व देगा ​एंकर :- बाघ की चहल कदमी से जरधोवा गांव के ग्रामीण सहम गए हैं। आज जरधोवा निवासी 60 वर्षीय मलखान सिंह अपनी भैंसों को लेकर जंगल जा रहे थे, तभी एक बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बाघ के पंजों के वार से बुजुर्ग के चेहरे, पीठ और घुटने पर गंभीर चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद साथी ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पत्थर फेंके, जिससे बाघ वहां से भागा और वृद्ध की जान बच गई। ​ ग्रामीणों का आरोप है कि ठीक एक दिन पहले भी यही बाघ गांव में घूम रहा था, जिसकी सूचना देने के बावजूद टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर नहीं पहुंची। बीओ :-वन्यजीवों के हमलों की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का यह आरोप है कि घटना के दो घंटे बाद भी टाइगर रिजर्व का अमला नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों को खुद डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल ले जाना पड़ा। ​मामले पर पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर बीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया था। घायल बुजुर्ग की स्थिति अब स्थिर है। वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में दो हजार रुपये दिए हैं और संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही, हाथियों की टीम को मौके पर भेजकर बाघ को जंगल में खदेड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बाईट :- देवी सिंह (घायल का पुत्र) बाईट :- बीरेंद्र पटेल (डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top