icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में ट्रेन से अवैध शराब तस्करी की ताजा पकड़, जाँच जारी

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में अवैध शराब की तस्करी अब भी जारी है और तस्कर ट्रेन का उपयोग कर रहे हैं. घटेरा रेलवे स्टेशन पर दो बैग में भरी अवैध देशी शराब पकड़ी गई._MEMO ट्रेन के जरिए तस्करी की सूचना मिली, भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने ट्रेन में छापा मारा and एक युवक से पूछताछ की. उसके बैग चैक किए तो उसमें अवैध देशी शराब भरी हुई थी. इन लोगों ने बनवार पुलिस चौकी को सूचित किया और आरोपी सहित शराब पुलिस को लाकर सौंपी है. आरोपी घटेरा का रहने वाला है और दमोह जिले से अवैध शराब लेकर ट्रेन में यात्रियों को सप्लाई करता है. शराब को दूसरे गांव तक ले जाने के लिए भी ट्रेन का सहारा लेता है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पहली नजर में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक ये एक आरोपी नहीं बल्कि इस रेल ट्रैक पर चलने वाली रेलगाड़ियों में हर दिन ऐसे ही अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई होती है जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस भी कटघरे में है.
0
0
Report

निकाय चुनाव में बीजेपी को बहुमत, अधिक सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष बनने का दावा

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर निकाय चुनाव परिणाम के बाद अब निकाय में बोर्ड बनाने जुटी बीजेपी。 उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय。 प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी पदाधिकारियों से की मुलाकात。 उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने कहा प्रदेश की जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया。 ढाई साल में हमारी सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया。 पेपर लीक करने वाले को जेल में डाला。 युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाए। इसलिए प्रदेश की जनता को बीजेपी पर भरोसा है。 बीजेपी जो कहती है, वो करती है。 इसलिए निकाय चुनावों में जनता ने बीजेपी को बहुमत दिया है。 कांग्रेस के चुनावों में गड़बड़ी के आरोपों पर बोले बैरवा。 कहा - जहां-जहां पिछड़ते हैं, वो आरोप लगाते हैं, कभी EVM पर और कभी और आरोप लगाते हैं。 जनता का मत सबके सामने है。 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड में चुनाव हारने के सवाल पर बैरवा ने कहा - उन्हें पूछो, हम पर आरोप लगाते हैं, आपने क्या किया? निकाय में बोर्ड बनाने को लेकर कहा, अधिक से अधिक सभापति और पालिका अध्यक्ष हमारे बनेंगे
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ के पिड़ावा क्षेत्र में सुबह हल्के भूकंप के झटके, लोग बाहर आ गए

Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) पिड़ावा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। जिससे ग्रामीणों में अफरा तफ़री का माहौल बना हुआ है। भूकंप की घटना नौलाई गांव के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इसके साथ ही भूकंप की प्रशासन द्वारा भी पुष्टि कर दी गई है。 मामला पिड़ावा क्षेत्र के नोलाई,खजूरी,बरखेड़ी, भूरखेड़ी सहित आसपास के गांवों का है। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 8 बजे बाद से दो से तीन बार भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत में आ गए। सभी ग्रामीण घरों से बाहर निकल कर खुले स्थानों पर पहुंच गए। स्कूलों से भी बच्चों को तुरंत ही बाहर निकाल लिया गया है。 उधर झालावाड़ जिले के पिड़ावा के ग्रामीण इलाकों में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटकों की पुष्टि जयपुर भूकंप केंद्र ने भी कर दी है। एसडीएम दिनेश कुमार मीणा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि क्षेत्र के नोलाई, बरखेड़ी,खजूरी आदि गांवों से सुबह भूकंप जैसे झटकों की सूचना मिली थी। झटको की पुष्टि दोपहर में जयपुर भूकंप केंद्र ने कर दी है। यहां आए भूकंप की तीव्रता रीक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है। इस तीव्रता वाले भूकंप को सबसे निम्न दर्जे का माना जाता है। भूकंप का केंद्र गागरीन बांध के आसपास बताया गया है。 भूकंप के झटको के बाद मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद है, जो लोगों से मिलकर घटना के बारे में जानकारियां जुटा रहा है。 मौके पर जल संसाधन विभाग की टीम भी पहुंची है। जिसने गागरीन बांध क्षेत्र में घूम कर जांच की तथा गागरीन बांध को सुरक्षित बताया है। भूकंप को लेकर क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि कम तीव्रता का भूकंप होने से कोई भी कोई नुकसान नहीं हुआ है。
0
0
Report

किशाऊ बहु उद्देशीय परियोजना से शेखावाटी में जल सुरक्षा और विकास के नए अवसर

Noida, Uttar Pradesh:किशाऊ परियोजना के एमओयू पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शेखावाटी के विकास को नई गति यमुना जल के बाद किशाऊ परियोजना से शेखावाटी के लिए जल सुरक्षा का मजबूत आधार पेयजल, सिंचाई और विकास के नए अवसर होंगे सृजित नई दिल्ली 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तरी भारत की वर्षों से लंबित जल परियोजनाएं अब धरातल पर क्रियान्वित होने जा रही हैं। इस दिशा में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के लिए 6 राज्यों के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। किशाऊ परियोजना से प्राप्त जल शेखावाटी के जल की दृष्टि से अभावग्रस्त रहे क्षेत्रों की जल आवश्यकताओं की पूर्ति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सी आर पाटिल की मौजदगी में हुए इस एमओयू पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किये। किशाऊ बहु उद्देशीय बांध परियोजना यमुना की प्रमुख सहायक टौंस नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर प्रस्तावित है। करीब 15,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 660 मेगावाट जलविद्युत उत्पादन होगा तथा इससे राजस्थान सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा लाभान्वित होंगे। परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश के जल हिस्से का एक भाग राजस्थान और दिल्ली को आवंटित किया जाएगा। इसके बदले इन राज्यों द्वारा हिमाचल Pradesh के विद्युत घटक की लागत में योगदान किया जाएगा। जल घटक की 90 प्रतिशत लागत केंद्र सरकार द्वारा सहायता के रूप में वहन की जाएगी और शेष 10 प्रतिशत भागीदार राज्यों द्वारा दिया जाएगा। किशाऊ बांध परियोजना को भारत सरकार द्वारा इसे राष्ट्रीय परियोजनाओं की सूची में शामिल किया गया है। परियोजना के निर्माण, संचालन एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी किशाऊ कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा निभाई जाएगी तथा इसकी निगरानी अपर यमुना बेसिन से संबंधित व्यवस्था के तहत होगी। शेखावाटी के लिए जल सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम किशाऊ बांध से राजस्थान को आवंटित 124 एमसीएम पानी को यमुना जल परियोजना के अंतर्गत तीन भूमिगत पाइपलाइन प्रणालियों के माध्यम से हरियाणा के हांसीवासी से चूरू तक पहुंचाने की योजना है। इससे सीकर, चूरू, झुंझुनूं और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल तथा अन्य आवश्यकताओं के लिए जल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। यह परियोजना शेखावाटी के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और स्वास्थ्य मानकों में सुधार की आधारभूमि भी तैयार करेगी। पर्याप्त और नियमित जल उपलब्धता से क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी तथा लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। यमुना जल समझौते से किशाऊ तक, एक व्यापक जल दृष्टि प्रदेश के शेखावाटी क्षेत्र के लिए इस उपलब्धि के तहत दीर्घकालीन जल सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यमुना जल समझौते के तहत सीकर, चूरू, झुंझुनंू और अन्य क्षेत्रों की पेयजल आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी राजस्थान लाने हेतु संयुक्त डीपीआर तैयार करने पर सहमति बनी है। अब किशाऊ परियोजना के संशोधित एमओयू से इस पूरी जल व्यवस्था को और मजबूत आधार मिलेगा। परियोजना से उपलब्ध जल का उपयोग पेयजल, सिंचाई और अन्य हितकारी उपयोगों के लिए किया जा सकेगा। राजस्थान के हितों का विशेष ध्यान संशोधित समझौते में राजस्थान के हितों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। हिमाचल प्रदेश द्वारा अपने विद्युत घटक से संबंधित लागत वहन किए जाने के बदले किशाऊ परियोजना के उसके आवंटित जल हिस्से का 95 प्रतिशत दिल्ली और राजस्थान को उपलब्ध होगा, जबकि 5 प्रतिशत हिस्सा हिमाचल प्रदेश अपने स्थानीय उपयोग के लिए रखेगा। इस 95 प्रतिशत हिस्से में दिल्ली और राजस्थान की हिस्सेदारी 75ः25 के अनुपात में होगी। शेखावाटी में विकास का नया अध्याय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से शेखावाटी अब जल उपलब्धता के साथ ही कनेक्टिविटी, पर्यटन, विरासत संरक्षण और हवाई संपर्क के क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में यमुना जल समझौता, ऐतिहासिक हवेलियों एवं समृद्ध विरासत के संरक्षण के प्रयास, एक्सप्रेस-वे और हाईवे परियोजनाएं, तथा सीकर और झुंझुनंू में हवाई संपर्क से जुड़ी योजनाएं शेखावाटी को विकास के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन परियोजनाओं का समन्वित प्रभाव शेखावाटी की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। बेहतर जल उपलब्धता के साथ बेहतर सड़क और हवाई कनेक्टिविटी, पर्यटन एवं विरासत संरक्षण से रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। इससे शेखावाटी के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की संभावनाएं मजबूत होंगी。 32 वर्षों से लंबित जल हिस्से की दिशा में निर्णायक पहल मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल अभावग्रस्त राजस्थान में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना सहित प्रदेश के प्रत्येक जिले में पेयजल व सिंचाई के लिए जल संसाधन उपलब्ध कराने की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। वर्ष 1994 में पांच राज्यों के बीच संपन्न यमुना जल समझौते के तहत ताजेवाला हेड से मानसून अवधि में राजस्थान के लिए 1917 क्यूसेक (577 एमसीएम) जल आवंटित किया गया था। जल प्रवाह प्रणाली उपलब्ध नहीं होने के कारण राजस्थान को पिछले 32 वर्षों से अपने हिस्से का पानी प्राप्त नहीं हो पा रहा था。
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा: गजरौला में कारपेंटर पर गोली, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज; वजह अज्ञात

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला में कारपेंटर को गोली मारने के मामले में दो पर मुकदमा, हमले की वजह अब भी अज्ञात, सी ओ अंजली कटारिया ने दी जानकारी अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात घर से करीब 200 मीटर दूर टहलने निकले कारपेंटर वाजिद अली को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली दाईं जांघ में लगी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल वाजिद किसी तरह घर की ओर जाने लगा। रास्ते में मोहल्ले के युवकों ने उसे खून से लथपथ देखा और सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ गोली मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है
0
0
Report

थानांभवन का अवैध हथियारो का सप्लायर पानीपत पुलिस ने दबोचा,10देशी पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow11m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ..शामली से पानीपत तस्कर गिरफ्तार एंकर ..... जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद के रहने वाले एक युवक को पानीपत पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 10 देसी पिस्टल व कई जिंदा कारतूस बरामद किये है।पकड़ा गया आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।और अब पानीपत पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।जबकि शामली की थाना भवन पुलिस क्षेत्र के अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान की बात कहती रह गई। ..... आपको बता दे।कि जनपद शामली में जहां उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया जा रहा है।वहीं जनपद के अन्य थाने अवैध हथियार तस्करो और नशा खोरी करने वालो के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई कर रही है लेकिन थाना भवन थाना पुलिस के क्षेत्र में अवैध हथियार तस्कर फल फूल रहे हैं जहां वह लोग शामली से अन्य प्रदेशों में अवैध हथियार तस्करी करते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है उसी क्रम में शामली जनपद के कस्बा जलालाबाद निवासी आसिफ पुत्र इमरान को पानीपत पुलिस में 10 देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है जहां अवैध हथियार तस्कर शामली के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद का रहने वाला है वहीं दूसरे प्रदेश की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है जबकि थाना भवन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्यवही कहीं दिख नहीं रही है
0
0
Report

बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की लापरवाही: 5 वर्षीय मानवी का पैर कट गया

Banda, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की घोर लापरवाही की वजह से 5 साल की मासूम मानवी जिंदगी भर के लिए विकलांग होना पड़ा। मामला बीते दिसंबर का है, जहां ऊंचाई से गिरने के कारण 5 साल की मासूम मानवी का पैर फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों का आरोप है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ की लापरवाही और सही समय पर इलाज न मिलने से पैर में संक्रमण फैल गया और डॉक्टर ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए बच्ची का पैर जांघ से काट दिया। हैरानी की बात यह है कि सीएमओ की जांच में दोषी पाए जाने पर डॉक्टर को बर्खास्त किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के दबाव में महज 3 दिनों के भीतर ही बर्खास्तगी रद्द कर दी गई। अब न्याय के लिए भटक रहे पीड़ित परिवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की है। सपा प्रमुख से मदद का भरोसा मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने एक बार फिर जिलाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है। बांदा के पडुई गांव के रहने वाले अनिल कुमार की 5 साल की बेटी मानवी के साथ हुई इस भयानक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 23 दिसंबर 2025 को ऊंचाई से गिरने के कारण मानवी के बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। परिजन उसे उम्मीद के साथ रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत कुमार ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन आरोप है कि लापरवाही के कारण घाव में इंफेक्शन इस कदर फैला कि डॉक्टर को बच्ची का बायां पैर जांघ से काटना पड़ा। मासूम का पैर कटने के बाद जब परिजनों ने शिकायत की, तो मेडिकल कॉलेज की आंतरिक समिति ने इसे 'इरैमेबल कॉम्प्लिकेशन' यानी आकस्मिक जटिलता बताकर मामले को दबाने की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी और जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर जब सीएमओ ने जांच की, तो डॉक्टर विनीत सिंह को दोषी पाया गया और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने स्वास्थ्य व्यवस्था के काले सच को उजागर कर दिया। डॉक्टर की बर्खास्तगी के विरोध में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल का दबाव बनाया, और महज़ 3 दिनों के भीतर कॉलेज प्रशासन ने अपनी पुरानी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दोषी डॉक्टर का निष्कासन रद्द कर दिया। लगातार अन्याय झेल रहे पीड़ित परिवार ने सपा नेता सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव से आश्वासन मिलने के बाद आज मंगलवार को पीड़ित परिवार ने एक बार फिर बांदा के जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोई अखिलेश यादव ने भी अपने बयान में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बांदा के इस घटना का जिक्र किया。 बाइट - पीड़ित बच्ची का पिता बाइट - अखिलेश यादव (पूर्व मुख्यमंत्री)
0
0
Report
Advertisement

बागपत में बदमाश राजा खान मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारी की तैयारी

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में सिंघावली अहीर थाना पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से गो तस्करी और गोकशी के कई मुकदमों में वांछित बदमाश राजा खान घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर हिसावदा-नहर मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमаш की गोली दरोगा स्नेह प्रकाश की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली राजा खान के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। बिना नंबर प्लेट की बाइक भी कब्जे में ली गई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत गोकशी और गो तस्करी के कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। सीओ सिटी सुकन्या शर्मा ने मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी।
0
0
Report

बजरी लीजों में फर्जी रवन्ना, रंग बदलती गाड़ियाँ, जुर्माने की वसूली

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। रंग बदलती गाड़ियाँ : बजरी लीजों पर जुर्माना। जी मीडिया की खबर के बाद बाड़मेर में बजरी लीजों पर कार्रवाई। बाड़मेर में बजरी लीजों पर रवन्ना में फर्जीवाड़ा। जी मीडिया ने 27 जून को किया था पूरे प्रकरण का खुलासा। 'रवन्नों में फर्जीवाड़ा... रंग बदलती गाड़ियाँ' शीर्षक से चलाई थी खबर। एक ही वाहन पर नम्बर प्लेट बदलकर काटे जा रहे थे रवन्ने। बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी, कनाना पचपदरा और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी, सिणधरी जैसलमेर में हो रही थी गड़बड़ी। दोनों बजरी लीजों पर क्षमता से अधिक ओवरलोड रवन्ने काटे गए। खान विभाग ने जांच कर दोनों बजरी लीजधारकों पर जुर्माना लगाया। बालाजी कंस्ट्रक्शन कम्पनी पर 7.92 लाख रुपए और कामधेनु कंस्ट्रक्शन कम्पनी 7.28 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया
0
0
Report
Advertisement

नोएडा की महंगी सोसाइटी में साफ पानी के लिए 350 परिवार परेशान

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैट्स में रहने वाले लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा सोसाइटी में गंदे, बदबूदार और कीड़ेयुक्त पानी की समस्या ने करीब 350 परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। रेजिडेंट्स का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से पानी का बिल जमा नहीं होने के कारण गंगाजल की सप्लाई प्रभावित है। हालात यह हैं कि लोगों को साफ पानी के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरटेक सुपरनोवा सोसाइटी में रहने वाले परिवार इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि सुबह के समय टंकियों और नलों से काला, गंदा और बदबूदार पानी निकलता है। इतना ही नहीं, पानी में छोटे-छोटे कीड़े आने की शिकायत भी सामने आई है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। सोसाइटी में करीब 350 परिवार रहते हैं, जिनमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बाद भी उन्हें पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई परिवारों को मजबूरी में आरओ और अन्य फिल्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक, हर 15 दिन में आरओ का फिल्टर बदलना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। रेजिडेंट्स: “आप खुद देख सकते हैं कि बाल्टी और नल में किस तरह का पानी आ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है। आखिर हम अपनी समस्या किसे बताएं?” लोगों की मांग है कि संबंधित अधिकारी और बिल्डर तत्काल हस्तक्षेप कर साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित करें, ताकि सोसाइटी में रहने वाले परिवारों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
0
0
Report

रीवा के चाकघाट नगर परिषद के ऑडियो से हड़कंप, जांच शुरू

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद से जुड़ा एक कथित ऑडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद के CMO और महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अब प्रशासन भी मामले को गंभीरता से ले रहा है。 मामले को लेकर रीवा कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच प्रतिवेदन का इंतजार है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी。 कलेक्टर ने कार्रवाई के संकेत देते हुए स्पष्ट किया कि मामला गंभीर पाए जाने पर निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है। इसके बाद चाकघाट नगर परिषद में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और अब सभी की नजर जांच प्रतिवेदन पर टिकी है。 वायरल ऑडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि वायरल ऑडियो की वास्तविकता और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासनिक स्तर पर जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में किसकी भूमिका क्या रही और आगे किस स्तर की कार्रवाई की जाती है।
0
0
Report

स्कूलों के पास अवैध शराब बिक्री के विरोध में बच्चों ने मोर्चा निकाला

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नगर में स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास कथित तौर पर बढ़ रही अवैध शराब बिक्री, नशाखोरी, जुआ-सट्टा और अन्य अराजक गतिविधियों को लेकर लोगों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को स्कूली बच्चों और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने मोर्चा खोल दिया। सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के विद्यार्थियों सहित प्रदर्शनकारी पीपल चौक पहुंचे, जहां स्कूल के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद स्कूली बच्चों और संगठनों ने पीपल चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जन आक्रोश रैली निकाली। हाथों में अवैध शराब के विरोध में लिखे तख्तियां और बोर्ड लेकर बच्चे नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर स्कूल के आसपास कथित रूप से चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल बच्चों का कहना है कि स्कूल के पास एक टपरे में कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री होती है। यहां आए दिन हंगामा होने के साथ ही गाली-गलौज की स्थिति बनी रहती है। विद्यार्थियों का कहना है कि ऐसे माहौल में उन्हें स्कूल आने-जाने के दौरान परेशानी और असहजता का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूलों और धार्मिक स्थलों के आसपास नशाखोरी, जुआ-सट्टा सहित अन्य गतिविधियों को लेकर पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई किए जाने की बात कही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top