icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
713203
Dilip Kumar SinghDilip Kumar SinghFollow9 Sept 2024, 02:11 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोरबा के खेत में नवजात मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच शुरू

Korba, Chhattisgarh:कोरबा में धान के खेत से नवजात शिशु मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-अभयपुर इलाके में खेत में नवजात के पड़े होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पत्रकार मौके पर पहुंचे और देर रात नवजात को उपचार के लिए कटघोरा CHC ले जाया गया। इसके बाद नवजात को जिले के चाइल्ड केयर सेंटर पहुंचाया गया है। धान के खेत से एक नवजात शिशु के मिलने की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है की जिस उम्र में एक मासूम को मां की गोद और परिवार के साए की जरूरत होती है, उस उम्र में उसे खेत में अकेला पाया गया। क्या लड़की होने पर निर्मही माँ और उसके परिवार ने उसे त्याग दिया या फिर बिन ब्याही माँ ने समाज के डर से उसे अपने हाल पर छोड़ दिया. हालांकि, नवजात यहां तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसे किसने खेत में छोड़ा, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इन सवालों के जवाब अब पुलिस की जांच में सामने आएंगे। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। नवजात की पहचान, उसके माता-पिता और उसे खेत में छोड़े जाने की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस संभावित पहलुओं की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

बनारस जा रही यात्रा का विधायक माधवेंद्र प्रताप व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने किया स्वागत

Deepak DixitDeepak DixitFollow4m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक जीवन के उपलक्ष्य में बड़नगर (गुजरात)से बनारस (काशी)के लिए जा रही यात्रा जिसमें बाइक पर सवार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे का गंगा एक्सप्रेसवे स्थित रूपापुर के कौशिया के कन्हैया लाल मंदिर पर स्वागत किया गया। यहां बाइक पर सवार पहुंचे यात्रा दल का विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पुष्प बर्षा अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे राजनीतिक जीवन में देश के विकास और जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में शामिल लोगों ने आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित प्राची, रूपापुर गन्ना समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, ऋषभ कात्यायन, कुलदीप मिश्रा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
0
0
Report

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में देर रात गोलीबारी; एक घायल

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। मोहम्मद राजा नामक युवक को निशाना बनाकर चार राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान दो गोलियां राजा को लगीं, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल राजा के अनुसार, साकची निवासी इस्माइलु और कुट्टू निवासी कुट्टू से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। राजा का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की। किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने घर पहुंचा। राजा ने पुलिस को बताया कि देर रात वह अपने घर के बाहर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसे निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

गंगा में डूबे चाचा-भतीजा: बचाने की कोशिश के बीच दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल

Begusarai, Bihar:एंकर से इस वक्त की बड़े खबर सामने आ रही है, जहां गंगा नदी के पानी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चाचा-भतीजा के रूप में बताई जा रही है। हादसे का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों युवक गहरे पानी में डूबते दिखाई दे रहे हैं। जबकि मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए चीख-पुकार करते नजर आ रहे हैं। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सनहा गोदरगामा बांध स्थित चेचियाही ढाब के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड संख्या-7 निवासी फूलो पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार और सोगारथ पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार साइकिल से चेचियाही ढाब के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक अपनी साइकिल को बाढ़ के पानी में ले जाकर धोने लगे। साइकिल अचानक गहरे पानी में चली गई। साइकिल को बाहर निकालने के प्रयास में दोनों युवकों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साइकिल पानी में जाती दिखाई दे रही है। साइकिल निकालने के दौरान दोनों युवक गहरे पानी में चले जाते हैं। वीडियो में आसपास मौजूद लोगों की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। स्थानीय तैराकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि इलाके में बाढ़ का पानी फैला हुआ है और पानी के नीचे मौजूद गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक अमित कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि सोहन कुमार भी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और सीओ आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीओ अजय यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल बलिया और साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की सीमा के करीब है। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

धर्मावाला क्षेत्र में तेज रफ्तार कार घर में घुसी और पलट गई; CCTV रिकॉर्ड हुआ

Dehradun, Uttarakhand:दो CCTV वीडियो हैं... 7 और 8 सेकेंड वाले... रिपोर्ट: मोo मुजम्मिल (विकासनगर) स्लग: तेज रफ्तार का कहर CCTV में हुआ कैद... एंकर: विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला... देर शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई और उसके बाद कार एक घर में घुसते हुए पलट गई... गनीमत रही कि आसपास खड़े लोग इस तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए... हादसे में तेज रफ्तार की गवाही देता CCTV वीडियो भी सामने आया है... देखिए इस बलेनो कार की रफ्तार हादसे के वक्त कितनी तेज थी... हादसे के दौरान एक बच्चा भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचा... जोरदार टक्कर के बाद बिजली का पोल सड़क पर जा गिरा और कार एक घर के गेट में घुसकर पलट गई... गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया... हादसे में कार सवार व्यक्ति घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया... सूचना मिलते ही धर्मावाला पुलिस मौके पर पहुंची... वहीं यूपीसीएल की टीम ने क्षतिग्रस्त पोल को मौके से हटाकर नया पोल लगाया और बिजली आपूर्ति बहाल की...
0
0
Report

खेत में 14 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों ने सुरक्षित जंगल छोड़ दिया

Dholpur, Rajasthan:खेत में निकला 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सरमथुरा उपखंड के कंचनपुरा गांव में खेत में 14 फीट लंबा विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अचानक विशाल अजगर को देख किसान और ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बाद में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया。 खेत में काम के दौरान दिखा विशाल अजगर: जानकारी के अनुसार कंचनपुरा निवासी एक किसान अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर विशालकाय अजगर पर पड़ी। अजगर का बड़ा आकार देख किसान ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े चले आए。 देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़: कुछ ही देर में खेत में अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। अजगर का आकार करीब 14 फीट बताया जा रहा है। ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा。 ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा: ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सावधानी से पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। ग्रामीणों के इस कार्य की सभी ने सराहना की। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग की है
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा के अरथूना में पैंथर की मूवमेंट से इलाके में हड़कंप

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के अरथूना क्षेत्र में पैंथर की मूवमेंट सामने आने से इलाके में हलचल मच गई। गलियाकोट को अरथूना से जोड़ने वाले पुल पर एक पैंथर दीवार पर बैठा हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान एक कार वहां से गुजर रही थी। कार की लाइट पैंथर पर पड़ते ही वह अचानक पुल पर दौड़ने लगा। कार चालक ने गाड़ी की रफ्तार धीमी रखी और सावधानी से आगे बढ़ता रहा। पैंथर पुल के एक छोर तक दौड़ता हुआ पहुंचा और इसके बाद सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा।पैंथर की इस मूवमेंट का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच इसकी चर्चा है। रात के समय पुल और आसपास के इलाके में पैंथर की मौजूदगी सामने आने से राहगीरों में भी सतर्कता बढ़ गई है। वही वन विभाग को भी इस बारे में सूचना दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

जंतर मंतर के पास ट्रैफिक बदलेगा; दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास ट्रैफिक मूवमेंट पर एडवाइजरी जारी की 02 अक्टूबर 2026 को जंतर मंतर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंधों और विनियमित आवाजाही के संबंध में, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे जहां भी संभव हो प्रभावित हिस्सों से बचें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉल्स्टॉय मार्ग, जंतर मंतर रोड, संसद मार्ग और आसपास की सड़कों के आसपास यातायात परिवर्तन/विनियम लागू होंगे। कृपया दिल्ली यातायात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, अतिरिक्त यात्रा समय की अनुमति दें और जहां भी संभव हो वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मोटर चालकों से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और क्षेत्र में तैनात यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करें, कृपया भीड़भाड़ से बचने के लिए डायवर्जन संकेतों और यातायात निर्देशों का पालन करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top