Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Darjeeling734101
NH 10 पर Teesta नदी में कार गिरकर दो की मौत; सिस्किम निवासी दो घायल
KAKAYESH ANSARI
Feb 13, 2026 14:32:07
Darjeeling, West Bengal
Two people died in a road accident on NH 10. Two others were injured when an Innova vehicle fell into the Teesta River near the 29th mile of NH 10 in the early hours of Friday, around 4–5 AM. The vehicle was en route to a wedding from Dooars to Sikkim. The injured passengers are receiving treatment at Rambi Hospital. Authorities are investigating the circumstances. Kunal Gupta, age 23, Gangtok; Pawan Kr. Prasad, age 23, Gangtok; Aman Gupta, Rajkumar Gupta, 24; Aniket Gupta, driver Ajay Gupta, 24.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 13, 2026 15:54:02
Mau, Uttar Pradesh:मऊ। आगामी त्यौहार/महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सायंकाल सुनील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण श्री चिराग जैन, क्षेत्राधिकार नगर कृष राजपूत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर के शीतला माता मन्दिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ साथ त्यौहार को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बात-चीत कर स्थितियों के बारे जानकारी ली गयी तथा मन्दिर में आने वाली महिलाओ/लड़कियों कि सुरक्षा आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 13, 2026 15:50:17
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे… जहां उन्होंने प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में गुरु गुरु गोरखनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ बाबा के दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने मंदिर में कुछ समय व्यतीत किया और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर परिसर में करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शनिवार सुबह पूजा-पाठ एवं मंदिर भ्रमण के बाद जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर फरियादियों की समस्याएं सुन सकते हैं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शहर में निर्मित कल्यাণ मंडपम का लोकार्पण भी करेंगे, जहां वे जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 13, 2026 15:50:02
Gorakhpur, Uttar Pradesh:चौरीचौरा क्षेत्र में पुलिस टीम को कुचलने के प्रयास के मामले में फरार तीन आरोपियों को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की पिकअप, दो मोटरसाइकिल और दो गोवंशीय पशु बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मिठाई लाल (उनवल, खजनी थाना), मदनी कुमार (देउरबीर, गगहा थाना) और गुड्डू लोना (जंगल उन बउरहवा, कोतवाली खलीलाबाद) के रूप में हुई हैं। उनके पांच साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गगहा पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन रोका, जिसमें दो गोवंशीय पशु बरामद हुए; वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 13, 2026 15:49:50
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. आने वाले त्यौहारों को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसी के मद्देनज़र जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सभी विभागों के साथ बैठक की है। बचत भवन मे आयोजित इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि आगामी शिवरात्रि, रमज़ान और होली को देखते हुए विद्युत् विभाग से लेकर सभी महकमे को स्पष्ट बता दिया गया है कि पहले से कमियां चिन्हित कर उसे दुरुस्त करा लें। इसके अलावा कानून व्यवस्था की स्थिती को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि कोई नई परम्परा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सभी थानों को भी निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द पीस कमेटी की मीटिंग भी करा लें।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 13, 2026 15:49:20
Azamgarh, Uttar Pradesh:27 साल पूर्व में शिया-सुन्नी दंगे में हत्या के मुकदमे में कोर्ट द्वारा 12 आरोपियों पर आरोप सिद्ध, 17 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा. जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 27 साल पूर्व शिया सुन्नी के दंगे में हुई एक हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने आज शुक्रवार को सुनाया। हालांकि अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी तारीख निर्धारित की है。 अभियोजन पक्ष के अनुसार मुकदमा वादी नासिर हुसैन ने जिले के मुबारकपुर थाने में 30 अप्रैल 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें तहरीर में कहा उसके चाचा अली अकबर निवासी पूरा ख्वाजा 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के लड़के जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी थी। अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से 30 अप्रैल को बरामद की गई। पुलिस की विवेचना में यह पता चला कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली अकबर को सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी, हाजी मोहम्मद सुलेमान, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर, नजीबुल्लाह इरशाद निवासी पूरासोफी, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक, मोहम्मद असद हाजी, अब्दुल खालिक, अफजल अलाउद्दीन दिलशाद तथा वसीम निवासी हैदाबाद के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। उस दौरान मुकदमा हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक तथा हाजी अब्दुल खालिक की मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से डीजीसी फौजदारी तथा एडीजीसी ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी हुसैन अहमद , मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद, मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने सजा के बिना पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 13, 2026 15:48:57
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली सदर विधायक अदिती सिंह के प्रयासों से अब जेल रोड के बनने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल नगर पालिका परिषद के ज़िम्मे रही यह सड़क ढाई साल से बजट के अभाव में बन नहीं पर रही थी। आखिरकार सदर विधायक अदिति सिंह ने सीएम योगी से ज़िद करके इसके बनवाने का आश्वासन लिया तो आज ही इसे नगर पालिका से लेकर पीडब्लूडी को सौंप दिया गया। हम बता दें कि जेल रोड के नाम से मशहूर लगभग ढाई किलोमीटर की यह सड़क बन नहीं पा रही थी। शहर की अति व्यस्त इस सड़क पर ही ज़्यादातर निजी अस्पताल भी हैं जिससे मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और सदर विधायक अदिति सिंह ने इसे लेकर अथक प्रयास किया। बाद मे सीएम योगी से इस मामले में दो बार मिली सदर विधायक ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि अब जिले की लगभग 15 प्रतिशत ट्रैफिक को समेटने वाली यह सड़क जल्द ही बनना शुरू होगी। सदर विधायक ने कहा कि यह सड़क गुणवत्तापूर्ण बने इसे लेकर भी हम सबको समान रूप से निगरानी करनी है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Feb 13, 2026 15:48:28
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Feb 13, 2026 15:48:07
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 13, 2026 15:47:45
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर में आज दिनभर तनाव के हालात बने रहे । हालांकि इस तनावपूर्ण स्थिति के दौरान कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी परंतु इस गांव में पूरा प्रशासनिक ओर पुलिस अमला दिनभर सक्रिय रहा । हालात अब भी सामान्य नहीं है लिहाजा यहाँ पुलिस बल और सीसीटीव्ही कैमरे तैनात किए गए हैं । दरअसल मामला है एक देवस्थान में मूर्ति स्थापना को लेकर जिसमें दो समुदाय आपस में भिड़ते नजर आए और स्थिति तनावपूर्ण बनी । गांव प्रेमपुर में खेरमाई मंदिर में ग्रामीणों ने सबके सहयोग से एक प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम रखा और प्रतिमा स्थापित कर दी लेकिन इस दौरान एक दूसरे पक्ष ने आकर आपत्ति दर्ज की ओर हालात तनावपूर्ण हो गए । प्रशासन और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा । फिलहाल स्थिति अब तक सामान्य है परंतु मौके पर अभी भी प्रशासन और पुलिस मौजूद है । बताया जा रहा है कि गांव प्रेमपुर के वाशिंदे इस स्थान को माता खेरमाई का स्थान मानते है और यहाँ माता की प्रतिमा का स्थापना कार्यक्रम था परन्तु इस बीच एक समुदाय अपने को भूमिका समाज का प्रतिनिधि और परंपराओं का हवाला देकर मूर्ति पूजा और स्थापना का विरोध किया जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए । फिलहाल मौके पर पुलिस, प्रशासन और सीसीटीव्ही कैमरे मौजूद है और अभी शांति कायम है । प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है ओर जिला प्रशासन ने मंदिर को अपने कब्जे में ले लिया है । बाईट - 1 - शिवकुमार वर्मा - एडिशनल एसपी । बाईट - 2 - राजेन्द्र कुमार सिंह - अपर कलेक्टर । बाईट - 3 - अश्वनी वाजपेयी - स्थानीय ग्रामीण । बाईट - 4 - जालम सिंह उइके प्रदेश अध्यक्ष - कोया पुनेम ओर भूमिका समाज
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Feb 13, 2026 15:46:29
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच. शहर के व्यस्ततम इलाके फव्वारा चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सूचीबद्ध गुंडे ने सरेआम एक युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी. बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. घटना की सूचना मिलते ही केंट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम पिता नरेंद्र के रूप में हुई है, जो कि पुलिस की गुंडा सूची में शामिल है और उसके खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पीड़ित युवक शराब के नशे में उसकी दुकान पर आकर विवाद कर रहा था, जिसके चलते उसने आपा खो दिया और मारपीट शुरू कर दी. केंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और गुंडों के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला और बिगड़ने से पहले ही शांत करा लिया गया.
0
comment0
Report
DNDinesh Nagar
Feb 13, 2026 15:46:09
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर के कुबरेश्वर धाम में कल से रुद्राक्ष महोत्सव शुरू, महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर, सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इसके तहत लाखों श्रद्धालुओं की पहुँचने की संभावना है। महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और सुरक्षा, यातायात व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुबरेश्वर धाम परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल भी किया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान 1200 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही ग्राम कोटवार, वन विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी व्यवस्थाओं में लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र में अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं, महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर परिवर्तन किया गया है और ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। पूरे आयोजन क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए जगह-जगह हाई-टेक कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों और मेडिकल टीम की भी तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top