icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
244712
MKMunesh KumarFollow5 Jan 2025, 09:29 am

जसपुर में निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की बैठक, खर्च और आचार संहिता पर चर्चा

Amritpura, Uttarakhand:

नगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए, जसपुर नगरपालिका के रिटर्निंग अधिकारी चेतराम सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों और 20 वार्डों के सभासद प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रत्याशियों को चुनाव में होने वाले खर्च की जानकारी दी गई और आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्याशियों को खर्च और अन्य नियमों का पालन करना जरूरी है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी प्रत्याशियों को चुनावी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना था।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धुरमा में तेज पानी और चट्टानों के बीच पर्यटक सुरक्षा पर खतरे की चेतावनी

Sukma, Chhattisgarh:बस्तर में नक्सलवाद के साए से बाहर निकलने के बाद अब यहां की खूबसूरती देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। सुकमा जिले में भी कई ऐसे प्राकृतिक स्थल हैं, जहां लोग बस्तर की वादियों और झरनों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इनमें से एक है धुरमा, जहां झरने का तेज बहता पानी, चट्टानी किनारे और प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। छिंदगढ़ और सुकमा के बीच स्थित धुरमा अब धीरे-धीरे पर्यटन केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्राकृतिक नजारों को कैमरे में कैद करते नजर आते हैं। लेकिन खूबसूरत नजारों के बीच लापरवाही की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। एक वीडियो में कुछ लोग तेज बहाव के बीच चट्टानों पर चढ़कर फोटो खिंचाते और स्टंट करते नजर आए। पानी का बहाव इतना तेज है कि जरा सा पैर फिसलने पर व्यक्ति सीधे गहरे और बहते पानी में जा सकता है। यहां सबसे बड़ा सवाल पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर है। रोमांच और एक तस्वीर के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कभी भी भारी पड़ सकता है। खासकर बारिश के मौसम में चट्टानों पर फिसलन और पानी का तेज बहाव खतरे को और बढ़ा देता है। प्रशासन धुरमा जैसे पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से ले। यहां स्थानीय लोगों या प्रशासन की ओर से सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी हो, ताकि पर्यटकों को खतरनाक चट्टाओं और तेज बहाव वाले हिस्सों में जाने से रोका जा सके। साथ ही जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाकर पर्यटकों को स्टंट नहीं करने और सुरक्षित स्थान से ही पर्यटन का आनंद लेने की सलाह दी जाए.
0
0
Report

ओवैसी बोले: यूसीसी से अल्पसंख्यकों के अधिकार खतरे, बीजेपी-गठबंधन की तैयारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस यूसीसी भारत के 18 करोड़ लोगों को टारगेट करने के लिए लाया गया है इसके पीछे संविधान के आर्टिकल 26 और 29 को खत्म करने की साजिश रची जा रही है सरकार चाहती है कि अल्पसंख्यकों के अधिकार खत्म कर दिए जाएं प्रदेश में मुस्लिमों से ज्यादा आदिवासी है लेकिन उन्हें बाहर रखा गया है मुस्लिमों पर हिंदू मैरिज एक्ट लागू किया जा रहा है उत्तराखंड और अन्य स्टेट में जो यूसीसी लागू किया वही mp में किया जा रहा है बीजेपी जहां सरकार में वहां मस्जिद, कब्रिस्तानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है Up में कितनी सीटों पर लड़ेंगे, ये फिलहाल तय नहीं है लेकिन बीजेपी की तीसरी बार सरकार नहीं बनना चाहिए, हम सबसे गठबंधन के लिए तैयार हैं कांग्रेस के साथ कुछ भी गलत होता है तो मुझे बी टीम बता देते हैं लव जिहाद पर बोले - बालिग अगर किसी से शादी करना चाहता है तो आप कौन होते है रोकने वाले मोहब्बत को धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए
0
0
Report

बेगूसराय में जमीन विवाद के बाद खूनी संघर्ष, युवक की मौत

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में जमीन विवाद के कारण एक बार फिर खूनी संघर्ष हुआ है। खेत की जुताई के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा पक्ष के लोगों ने अपने ही भतीजे की लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और खंती से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने पांच लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कठरिया गांव के वार्ड नंबर-16 की है। मृतक की पहचान कठरिया गांव निवासी 23 वर्षीय मो. एहसान के रूप में हुई है। एहसान पांच भाइयों में सबसे छोटा था। करीब एक साल पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार शाम एहसान अपने भाई के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई करा रहा था। इसी दौरान चाचा पक्ष के लोग वहां पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि खेत से घर लौटने के दौरान चाचा पक्ष के लोगों ने दोनों भाइयों को फिर से घेर लिया और एहसान पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और खंती से हमला कर दिया। मारपीट में एहसान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल एहसान को इलाज के लिए बेगूसराय ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। बाद में उसे लाखो स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस खेत की जुताई के दौरान विवाद हुआ, उसके बगल में दोनों पक्ष की पुश्तैनी जमीन है। इसी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। परिजनों का दावा है कि जमीन को लेकर पूर्व में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा भी लागू रही थी। पुराने जमीन विवाद के बीच सोमवार को खेत की जुताई को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कठरिया गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी पक्ष के सभी लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने पांच लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

CBI ने बोकारो में स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में स्वास्थ्य निरीक्षक को CBI ने 10 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बोकारो में घूसखोरी मामले में रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गिरफ्तार किए गए हैं। सीबीआई ने 10 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 15 सितंबर को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के भोजूडीह बोकारो जिले में तैनात मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के बदले में 25 हजार रुपए घूस की मांग की थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर 10 हजार रुपए रंगे हाथों पकड़ा और टीम ने योजना बद्ध तरीके से आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। रुपए की पहली किस्त 10 हजार की थी।
0
0
Report

शहापुर में दीड़ दिन के बाप्पा की भावपूर्ण विदाई, 370 मूर्तियाँ विसर्जित

Thane, Maharashtra:शहापुरात दीड दिवसाच्या बाप्पाला भावपूर्ण निरोप देण्यात आला. शहापूर तालुक्यात दीड दिवसाच्या बाप्पाला जड अंतःकरणाने आणि ढोल-ताशांच्या गजरात भावपूर्ण निरोप देण्यात आला. शहापूर तालुक्यातील वाफे परिसरातील सापगाव भातसा नदी, भारंगी नदी आणि गणेश घाटावर आज बाप्पाला निरोप देण्यात झाला. विसर्जन मिरवणुकीमध्ये बच्चे कंपनी ही मोठ्या प्रमाणात सहभागी झाली होती. बाप्पाला निरोप देताना बच्चे कंपनीचे नयन ओले झाले असल्याचे चित्र दिसून आले. आज जवळपास दीड दिवसांच्या 370 गणेश मूर्तींचे विसर्जन करण्यात आले. पावसाने उघडीप दिल्यामुळे विसर्जन सुरळीत पार पडले आणि कोणतीही अडचण आली नाही. विसर्जन घाटावर चोख पोलीस बंदोबस्त ठेवण्यात आला होता. कोणताही अनुचित प्रकार घडू नये यासाठी प्रशासनाने खबरदारी घेतली होती. ढोल-ताशांच्या मिरवणुकीसह बाप्पाला भावपूर्ण निरोप देण्यात आला.
0
0
Report
Advertisement

सौपुरी के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, प्रॉपर्टी विवाद चर्चा

Moradabad, Uttar Pradesh:नजीबाबाद थाने क्षेत्र के सौपुरी गांव में मंगलवार को प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम राहतपुर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो सौपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नौशाद घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी युवक गौरव ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गौरव ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।
0
0
Report

सिंगरौली के नर्सिंग कॉलेज मान्यता विवाद: फीस वापस नहीं मिलने से पढ़ाई खतरे में

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता का विवाद गरमाया। फीस वापसी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे दो दर्जन से ज्यादा छात्र। छात्र बोले—पहले ही जमा कर चुके हैं 65 हजार रुपये की फीस। दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर हुआ, अब वहां भी फीस जमा करने का दबाव। गरीब परिवारों से आने वाले छात्रों के सामने दोबारा फीस भरने का संकट। छात्राओं का आरोप—कॉलेज 65 हजार में से सिर्फ 25% फीस लौटाने की बात कह रहा। 75% फीस काटने की बात से छात्रों में नाराजगी। छात्र बोले—फीस वापस नहीं मिली तो अटक जाएगी आगे की पढ़ाई। पहले भी कलेक्टर से लगा चुके हैं गुहार, अब फिर मिला जांच का आश्वासन। मान्यता विवाद के बीच नर्सिंग छात्रों के भविष्य पर बड़ा सवाल।
0
0
Report

बहराइच में तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के नयापुरवा में पिछले कई दिनों से दहशत का सबब बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों और किसानों ने चैन की सांस ली है। आपको बता दें कि कतर्नियाघाट क्षेत्र में अब तक एक दर्जन से अधिक तेंदुए वन विभाग के पिंजरों में कैद किए जा चुके हैं। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि लगातार तेंदुए की आमद आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है। कोई जनहानि न हो इसको लेकर लगातार कांबिंग की जा रही है। साथ ही जहां भी तेंदुए की गतिविधियों को देखा जाता है वहां पिंजरा लगाया जा रहा है। पकड़े गए तेंदुए को लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मिहींपुरवा क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी, ईदगाह रोड और आस-पास के रिहायशी इलाकों में तेंदुए की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। तेंदुए की आमद से ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी खौफजदा थे और किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत और लगातार मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी। टीम ने नयापुरवा में पिंजरा लगाया था जिसमें देर रात तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के करीब पहुंचा और उसमें बंधी बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में घुसते ही कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची वन महकमें की टीम ने ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित किया और तेंदुए को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। पकड़े गए तेंदुए का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे जंगल के घने क्षेत्र में छोड़ने की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

बूंदी: अस्पताल निरीक्षण में स्वच्छता पर एडीएम का कड़ा रुख, पीएमओ को नोटिस

Jaipur, Rajasthan:अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया。 एडीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से कार्मिकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने मिली । उन्होंने पीएमओ को अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। एडीएम ने गंदगी से संबंधित फोटो के प्रिंट निकलवाकर पीएमओ को लिखित में भेजने और उनकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना के प्रदर्शन में CRPF की AK-47 तैनाती, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल

Patna, Bihar:छात्रों के आंदोलनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा घातक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के कड़े दिशा-निर्देश जारी होने के बावजूद आज पटना में छात्रो के प्रदर्शन को रोकने पहुँचि सीआरपीएफ की टीम AK 47 जैसे घातक हथियार लेकर पटना के जेपी गोलंबर पहुँचि थी . आप इन तस्वीरों को देखिये कि हरेक CRPF जवानो के कंधे में AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक राइफल्स मौजूद हैं . बिहार के सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा AK-47 से हवा में फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद भारी बवाल हुआ था. इसके बाद बिहार के DGP ने कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की सामान्य स्थितियों में पुलिसकर्मियों द्वारा स्वचालित और असॉल्ट हथियारों को ले जाने और उनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया था. इतना ही नहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा पैलेट गन चलाए जाने के गंभीर आरोप के बाद RAF की महानिरीक्षक सीमा धुड़िया ने सख्त निर्देश जारी किया था कि प्रदर्शन रोकने जाने वाले जवानों को अगले आदेश तक प्रोजेक्टाइल एक्शन गन, एंटी-रॉयट गन, इलेक्ट्रिक शॉक वेपन और इलेक्ट्रिक शील्ड न तो जारी किए जाएंगे और न ही इनका इस्तेमाल किया जाएगा. पारा मिलिटरी फ़ोर्स को यह हिदायत दी गई थी कि वे केवल दंगा-रोधी मानक संचालन प्रक्रिया और 'सेंसिटिव पुलिसिंग' के नियमों का ही पालन कर सकेंगे . बावजूद पटना में कंधे पर AK 47 टांग कर CRPF के जवान पहुँचे थे और प्रदर्शन रोकने के लिए सुरक्षा में तैनात थे .
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top