Back
अमेरिकी हिट मैन की गिरफ्तारी: पूर्वोत्तर भारत तक नेटवर्क?
GPGovind Prasad Pandey
Mar 18, 2026 18:30:40
Noida, Uttar Pradesh
अमेरिका नागरिक मैथ्यू आरोन वैनडाइक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे कई अहम सुराग! हिट मैन के सोशल मीडिया एकाउंट और मोबाइल खंगालने के बाद सामने आए चौकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय हिट-मैन भारत के पूर्वोत्तर इलाके तक कैसे पहुंचा और उसका असली मिशन क्या था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वैन डाइक एक ऐसा शख्स है जिसका नाम पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय संघर्षों और सैन्य गतिविधियों से जुड़ चुका है। दरअसल मैथ्यू वैन डाइक को एक अमेरिकी ऑपरेटर और भाड़े का सैन्य प्रशिक्षक माना जाता है। बताया जाता है कि वह पहले अमेरिकी सेना से जुड़ा रहा और इराक जैसे युद्ध क्षेत्रों में काम कर चुका है। वह खास तौर पर स्पेशल फोर्सेज स्टाइल ट्रेनिंग देने के लिए जाना जाता है, जिसमें गुरिल्ला युद्ध सामरिक ऑपरेशन ड्रोन और आधुनिक युद्ध तकनीक जैसी चीजें शामिल होती हैं। मैथ्यू वैन डाइक का नाम पहली बार बड़े स्तर पर Libyan Civil War के दौरान सामने आया था। जानकारी के मुताबिक जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद उसने मोटरसाइकिल से उत्तर अफ्रीका और मध्य पूर्व की यात्रा की। इस दौरान उसकी लीबिया के लोगों से गहरी दोस्ती हो गई। जब लीबिया में क्रांति शुरू हुई तो वह विद्रोही लड़ाकों के साथ जुड़ गया। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया और करीब 6 महीने तक लीबिया की जेल में कैद रखा गया। बताया जाता है कि बाद में वह जेल से निकलने में सफल रहा और युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिका लौटा। ISIS के बाद बदला उसका मिशन। वैन डाइक पहले सीरिया की क्रांति पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहा था. लेकिन अगस्त 2014 में ISIS ने अमेरिकी पत्रकार James Foley की हत्या कर दी। इसके बाद कुछ समय बाद पत्रकार Steven Sotloff को भी ISIS ने मार दिया। दोनों पत्रकार वैन डाइक के दोस्त बताए जाते हैं। इन घटनाओं के बाद उसने अपने मिशन को बदलते हुए सशस्त्र समूहों को प्रशिक्षण देने की दिशा में काम शुरू किया। कबूलनामे में क्या कहा जांच के दौरान कुछ ऐसे रिकॉर्डिंग जांच एजेंसियों के हाथ लगे है जिसमें कुछ कथित रिकॉर्डिंग और नोट्स में वैन डाइक ने कहा, “आजादी हर इंसान का अधिकार है और इतिहास की दिशा बदलनी होगी।” उसने यह भी कहा कि उसका मकसद विदेशी लड़ाकों को युद्ध में भेजना नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को खुद लड़ने के लिए प्रशिक्षित करना है। उसने दुनिया भर के भाड़े के लड़ाकों से अपील की थी कि वे वेनेजुएला म्यांमार (बर्मा) ईरान जैसे देशों में विद्रोही समूहों के साथ जुड़ें। सूत्रों के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वह पूर्वोत्तर भारत के आसपास सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं ड्रोन और आधुनिक युद्ध तकनीक की ट्रेनिंग दे रहा था। भारतीय क्षेत्र का इस्तेमाल ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में हो सकता था उसके संपर्क भारत विरोधी या प्रतिबंधित संगठनों से हो सकते हैं। खुफिया गतिविधियों या जासूसी की आशंका भी जांच में शामिल है। तीन बड़ी थ्योरी सामने आ रही हैं। उसकी मौजूदगी को लेकर जांच एजेंसियों के सामने कई संभावित थ्योरी सामने आ रही हैं। 1- क्या भारत को अस्थिर करने की कोशिश? ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन का हिस्सा भी हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योकि इतिहास में CIA पर कई क्षेत्रों में गुप्त ऑपरेशन चलाने के आरोप लगते रहे हैं। इसलिए यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह भारत को अस्थिर करने की कोई बड़ी रणनीति थी। 2- यूक्रेन की स्वतंत्र कार्रवाई कुछ जानकारों का मानना है कि यह यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का काम हो सकता है। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि यूक्रेन को विदेशों में मिशन चलाने के लिए विशेष ऑपरेशन फोर्स की जरूरत है। यूक्रेन की मौजूदगी पहले भी सूडान माली सीरिया लीबिया जैसे संघर्ष क्षेत्रों में देखी गई है। 3- रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ा बदला? एक और थ्योरी यह भी हो सकती है कि यह रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ा भू-राजनीतिक तनाव हो सकता है। भारत ने रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस से तेल खरीदना जारी रखा था और रूस के साथ रणनीतिक संबंध बनाए रखे। कुछ जानकारों का मानना है कि यह उसी का परिणाम भी हो सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मैथ्यू वैन डाइक भारत के पूर्वोत्तर तक कैसे पहुंचा उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे और उसके नेटवर्क का असली मकसद क्या था। जांच एजेंसियों का मानना है कि आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल जांच एजेंसी हर के एंगल पर मामले की जांच कर रही है। भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार 3 यूक्रेनी नागरिकों को लेकर बड़ा खुलासा इन तीन यूक्रेन के नागरिकों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। दरअसल म्यांमार में आतंकी ट्रेनिंग देने वाले 7 विदेशी आरोपियों को भारत के खिलाफ साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक ये तीनों यूक्रेनी नागरिक युद्ध का अनुभव रखने वाले बताए जा रहे हैं और इनके म्यांमार से जुड़े संदिग्ध गतिविधियों के तार सामने आए हैं। लखनऊ से गिरफ्तार किए गए तीनो पेट्रो हुरबा (36), स्लिविएक तारास (37) और इवान सुकमानोव्स्की (34) के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि ये तीनों यूक्रेनी नागरिक 18 दिसंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात से भारत आए थे। इसके बाद ये लोग पूर्वोत्तर भारत के रास्ते मिजोरम पहुंचे और वहां से अवैध तरीके से म्यांमार के चिन राज्य में प्रवेश कर गए। सूत्रों के मुताबिक जब ये लोग पूर्वोत्तर से वापस लौटकर लखनऊ आए तो शहर के एक होटल में ठहरे थे। होटल मालिक ने नियम के मुताबिक विदेशी मेहमानों की जानकारी वाला “फॉर्म-सी” पुलिस को जमा किया। इसी जानकारी के आधार पर जांच एजेंसियों को इनकी गतिविधियों का पता चला और इन्हें ट्रैक किया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार तीनों संदिग्ध लखनऊ एयरपोर्ट से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने इन्हें एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया। फिलहाल एजेंसियां तीनों से पूछताछ कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि म्यांमार में इनकी गतिविधियां क्या थीं, वे किन लोगों के संपर्क में थे और क्या इनके तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 18:47:081021
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 18, 2026 18:46:501030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 18:46:32973
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 18:46:15917
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 18, 2026 18:45:59993
Report
STSharad Tak
FollowMar 18, 2026 18:45:42951
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 18, 2026 18:45:26982
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 18, 2026 18:45:151025
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 18, 2026 18:33:051098
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 18, 2026 18:32:461018
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 18, 2026 18:31:16Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक आगामी आदेश तक नही ले सकेंगे अवकाश आगामी दिनों में पड़ने वाले प्रमुख धार्मिक त्योहारों के चलते DGP कैलाश मकवाना ने जारी किया आदेश
948
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 18, 2026 18:31:07920
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 18, 2026 18:30:541083
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 18, 2026 18:30:19927
Report