10100
गंगोलीहाट में स्थित पाताल भुवनेश्वर में सुरक्षा एवं सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर हुई बैठक
Dharchula, Uttarakhand:गंगोलीहाट स्थित पाताल भुवनेश्वर मंदिर की सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी रीना जोशी ने मुख्य पुजारी नीलम सिंह भंडारी से सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, विद्युत, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई, और ऑक्सीजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी यशवीर सिंह को एसडीआरएफ, मंदिर समिति और गाइड्स के साथ मिलकर सुरक्षात्मक गतिविधियाँ करने और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जटमासी-रूपवास सड़क निर्माण के लिए धरना, ब्लैकलिस्ट की मांग तेज
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिले के जटमासी से रूपवास के बीच बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर उतर आया। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रूपवास स्थित PWD कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। विधायक और ग्रामीण करीब 7 घंटे से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण सड़क का जल्द निर्माण शुरू कराने और काम नहीं करने वाली ठेका कंपनी कमल बिल्डर्स को ब्लैकलिस्ट करने की मांग कर रहे हैं। धरने के दौरान ग्रामीणों ने मौके पर ही भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी। विधायक ऋतु बनावत भी ग्रामीणों के साथ बैठीं और खाना बनाने के लिए सब्जी काटती नजर आईं। इससे धरना स्थल पर ग्रामीणों का प्रदर्शन और भी चर्चा में आ गया। 17 किलोमीटर सड़क का टेंडर, काम शुरू नहीं हुआ स्थानीय निवासी पारस चौधरी ने बताया कि जटमासी से रूपवास की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। PWD विभाग ने सड़क निर्माण का टेंडर कमल बिल्डर्स को दिया था। करीब 11 करोड़ 44 हजार रुपए की लागत से सड़क का निर्माण 16 अगस्त 2025 से 15 जून 2026 तक पूरा किया जाना था। ग्रामीणों का आरोप है कि टेंडर जारी होने के बावजूद ठेका कंपनी ने सड़क का काम शुरू नहीं किया। गड्ढों में फंस रहे वाहन, हादसों का खतरा ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। मंगलवार को भी कुछ वाहन गड्ढों में फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। SDM कार्यालय से PWD दफ्तर तक निकाली रैली सड़क की बदहाली से नाराज जटमासी गांव के ग्रामीण मंगलवार को रूपवास पहुंचे। यहां SDM कार्यालय से PWD कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत भी शामिल हुईं। इसके बाद ग्रामीणों ने PWD कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांग रखी कि काम नहीं करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और दूसरी कंपनी को टेंडर देकर सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए।0
0
Report
सिरोही फायरिंग: आदिवासी की मौत, कांटल में गोलीबारी के आरोपी धरपकड़ में
Sirohi, Rajasthan:सिरोही फायरिंग में एक आदिवासी की मौत पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल फायरिंग की घटना घटना में एक युवक के घायल होने की मिल रही है सूचना फायरिंग की घटना से फैली सनसनी एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित पुलिस जाब्ता मौके पर आरोपियों की धरपकड में जुटी पुलिस फायरिंग के कारणों की नहीं हुई पुष्टि0
0
Report
ग्वालियर TMZ के लिए निवेश جذب: यादव- सिंधिया ने बेंगलुरु रोड शो किया
Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु (कर्नाटक): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित 'इन्वेस्टर्स राउंड टेबल' में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और हमने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक रोड शो किया है। अनेक कंपनियों ने टेलीकॉम सेंटर में अपनी रूचि दिखाई है। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में सभी कंपनिया हमारे साथ जुड़कर आगे बढ़ें ताकि भारत को एक सर्विस देश से हम एक प्रोडक्ट देश में बदल परिवर्तित कर पाए।' मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर टेलीकॉम सेक्टर में एक प्रोजेक्ट बनाया है। यह देश के टेलीकॉम सेक्टर का एक अलग प्रकार का मॉडल है। रोजगार की दृष्टि से यह टेलीकॉम सेंटर की एक नई लाइन बन रही है... आज राज्य में सभी प्रकार के निवेशकों का रुझान बढ़ा है।'0
0
Report
Advertisement
केरल सरकार की भ्रष्टाचार जांच पर शशि थरूर का बयान: SIT को मंज़ूरी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : SHASHI THAROOR (CONGRESS MP) ON KERALAM GOVERNMENT ORDERING A POLICE PROBE INTO BRIBERY ALLEGATIONS AGAINST PINARAYI VIJAYAN AND HIS DAUGHTER दिल्ली: केरल सरकार द्वारा पिनाराई विजयन की बेटी की कंपनी से जुड़े मामले में उनके ख़िलाफ़ जांच की सिफ़ारिश करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "उन्होंने पूरी जांच की है और ज़रूरी काम के लिए एक SIT को मंज़ूरी दी है। मुझे लगता कि यह सामान्य बात है। आख़िरकार, हर स्थिति में सभी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाता है। अगर कोई मामला है जिसका जवाब देना है, तो उन्हें उसका जवाब देना होगा। बस इतनी सी बात है। मुझे नहीं लगता कि इसका नतीजा पहले से तय है."0
0
Report
सुरेश रैना बोले: एशियन गेम्स में पुरुष टीम से नई उम्मीदें, जापान को दी बधाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एशियन गेम्स में पुरुषों की क्रिकेट टीम से अपनी उम्मीदों के बारे में बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा, "...मुझे जापान की टीम को भी बधाई देनी चाहिए" उन्होंने सच में बहुत अच्छा खेला। यह देखकर अच्छा लगा कि इतना कड़ा मुकाबला हुआ। असल में, मैं आज मैच नहीं देख पाया क्योंकि मेरे ससुर का जन्मदिन था। हमारे देश में कई टीमें बन सकती हैं, चाहे वह एशियन गेम्स हों, ओलंपिक्स हों, टेस्ट मैच हों या वनडे। निडर होकर खेलने वाले खिलाड़ियों—चाहे अभिषेक हों, वैभव हों या श्रेयस अय्यर की कप्तानी हो—से जो सेटअप तैयार हो रहा है, वह टीम के अंदर एक बिल्कुल अलग और शानदार माहौल बना रहा है।0
0
Report
संतकबीरनगर में चुनावी रंजिश के चलते युवक की हत्या, पुलिस पांच टीमें तलाश में
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक की लाठी-डण्डे और धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला ख़लीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गोंसाईपुर गांव का है । इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित पाँच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। वीओ- पुलिस के मुताबिक मृतक ब्रह्मानंद यादव और उसके पट्टीदारों के बीच प्रधानी को लेकर चुनावी रंजिश थी। मंगलवार की दोपहर युवक बाइक लेकर बाजार जा रहा था इसी दौरान घात लगाकर बैठे हत्यारोपियों ने उसे रास्ते मे रोक लिया और उसकी आंखों में मिर्ची डाल दी और बेखौफ होकर उस पर लाठी-डण्डे और धारदार हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे पुलिस की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई ।तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पर एसपी संदीप कुमार मीणा, एएसपी सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच -पड़ताल और हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटना में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जब कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पाँच टीमें लगाई गई हैं।0
0
Report
Advertisement
गोंडा के खेत में वनरोज के हमले में एक किसान की मौत, दूसरा घायल
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां खेत में चारा काटने गए दो किसान भाईयों पर अचानक नीलगाय (वनरोज) ने हमला कर दिया जिसमें एक किसान की मौके पर मौत हो गई। वहीं छोटा भाई आंशिक रूप से चोटिल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिटनापुर के मजरा शिवसहाय पुरवा का है। यहां आज मंगलवार को सियाराम वर्मा (50) व इनके भाई रामसागर वर्मा (43) घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पशुओं के लिए गन्ने के खेत में चारा काटने गए थे। मृतक के भाई सियाराम के अनुसार गन्ने के खेत में चारा काटते समय अचानक वनरोज ने उन पर हमला कर दिया। उससे बचने के लिए उन्होंने हसिया छोड़कर वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई, जिसमें वह आंशिक रूप से घायल हो गए। भाई को घायल देख रामसागर ने उन्हें घर भेज दिया और उन्होंने हसिया उठाने मौके पर स्वयं पहुंच गए। इसी बीच वनरोज ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वन रोज का सींग रामसागर के सीधे सीने में जा घुसी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वनरोज के अचानक हमले की जानकारी घर पर दिया और उन्हें घर पहुंचाया गया जहां से परिजनों ने दोनों को स्थानीय सीएचसी भिजवाया। वनरोज के हमले से हुई मौत की घटना से आसपास के गांवों में भी किसानों में दहशत व्याप्त है। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रामसागर की मौत हो चुकी थी, वहीं सियाराम का प्राथमिक उपचार करके उन्हें घर भेज दिया गया। गांव में हुई घटना को लेकर ग्राम प्रशासक सुखराम वर्मा ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना देकर हमलावर वनरोज को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिली है मौके पर टीम भेजी जा रही है। वनरोज के अचानक हमले से हुई रामसागर की मौत पर माता पार्वती, पत्नी बिट्टा देवी व बेटा विपिन (11) का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
गोंडा-अयोध्या रिंग रोड: गर्डर में दरार के बाद निर्माण रोक, ग्रामीणों का विरोध
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां अयोध्या के जुबेरगंज बाजार से लेकर गोंडा के नवाबगंज स्थित महेशपुर गांव तक लगभग 67 किलोमीटर लंबा गोंडा-अयोध्या रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन गोंडा के दत्तनगर में रिंग रोड निर्माण के दौरान गर्डर लांचिंग दौरान गर्डर में दरार आ गई है आर-पार टॉप हिस्से पर क्रेक हो गया है। आज मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने जब इस दरार और क्रेक को देखा और कंपनी के अधिकारियों से जानकारी लेकर सुरक्षित ना होने पर लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो कंपनी द्वारा निर्माण बंद कर दिया गया है। यह रिंग रोड लगभग 2500 करोड रुपए की लागत से सीगल इंडिया कंपनी को निर्माण के लिए मिला था लेकिन खुद निर्माण न करके दिल्ली की OSS प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है जिसके द्वारा निर्माण किया जा रहा है। जहां अब इस कंपनी की बड़ी लापरवाही निकालकर के सामने आई है सीमेंट के गर्डर में दरार पड़ने के बाद अब भविष्य में पुल के लिए बड़े खतरे की स्थानीय लोग आशंका जाता रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद कंपनी द्वारा गोंडा अयोध्या रिंग रोड निर्माण का कार्य रोक दिया गया है। NHAI की टीम कल बुधवार को मौके पर पहुंचकर इस पूरे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गर्डर में आए दरार को लेकर के गुणवत्ता की जांच की जाएगी।शुरुआती काम के दौरान ही खामी सामने आने के बाद कंपनी द्वारा निर्माण किए जा रहे इस रिंग रोड की गुणवत्ता पर भी अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अगर हम लोगों द्वारा इसका विरोध ना किया जाता तो कंपनी के लोग इसी पर और गर्डर की लॉन्चिंग करके यहां पर इसका निर्माण कर देते। वही जब इस लापरवाही को लेकर के ZEE MEDIA संवाददाता द्वारा NHAI अयोध्या में कार्यरत इस परियोजना के परियोजना अधिकारी अवनीश अवनीश सिद्धार्थ ने बताया कि गर्डर के टॉप हेयर लाइन क्रैक नोटिस में आया है जब लांचिंग कर रहे थे फिलहाल हमने लांचिंग की प्रक्रिया रोक दिया है। जो भी टेस्टिंग की प्रक्रिया होगी सारी चीज चेक करने के बाद ही आगे का काम किया जाएगा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा。0
0
Report
कोलेबिरा में अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 9 गिरफ्तार, 42 हजार नकद बरामद
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ में पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोम्बाकेरा में सार्वजनिक स्थल पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 सितंबर की रात छापेमारी की। इस दौरान 9 लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि, कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से 101 ताश के पत्ते और दो पैकेट ताश बरामद किये। गिरफ्तार लोगों के पास से 42 हजार 766 रुपये नकद और कई मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास खड़े 11 दोपहिया और 4 चारपहिया वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने कोलेबिरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस के दिग्गजों के आरोप, भाजपा पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): PRADEEP BHATTACHARYA (CONGRESS) / ISHA KHAN CHOUDHURY (CONGRESS) / PRAKASH JOSHI (CONGRESS) / SHUBHANKAR SARKAR (CONGRESS) ON NANDIGRAM BYPOLLS / ALLEGED MISTAKES IN BJP NANDIGRAM CANDIDATE'S NOMINATION कोलकाता: नंदीग्राम उपचुनाव पर पूर्व सांसद प्रदीप भट्टाचार्य कहते हैं, "नंदीग्राम में संघर्ष असल में कांग्रेस दफ़्तर से ही शुरू हुआ था। 20 साल पहले मिलन प्रधान ने ही नेतृत्व किया था. उन्हें देखकर बीजेपी डर गई थी। वे अच्छी तरह जानते हैं कि मिलन प्रधान किस तरह के फाइटर हैं; वह ज़बरदस्त लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।" कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने कहा, "भाजपा हमसे डरती है। वे हमसे इतना क्यों डरते हैं हम नहीं जानते हैं। नंदीग्राम उपचुनाव से पता चलता है कि बंगाल की जनता से भाजपा का यह वादा कि वे पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र लाएंगे, पूरी तरह झूठ है। बदलाव का वादा झूठा है। वे एक-एक करके दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं..."0
0
Report
खंडवा में सरपंच पति हत्या के 13 दिन बाद ग्रामीण दहशत
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में सरपंच पति रूमसिंग की हत्या के 13 दिन बाद भी ग्रामीण खौफ में हैं। बोरखेड़ा खुर्द गांव और आसपास के टीम गांव के लोग अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने कलेक्टर और एस पी के पास पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की साजिश रचने वाले अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे अधिकांश साजिशकर्ता वही लोग हैं जिन्होंने जंगल की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है और वह अभी भी वहीं रह रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इन्हीं लोगों को बेदखल करने की मांग की। प्रशासन को आगाह किया गया कि अगर जल्द ही सभी मुख्य साजिशकर्ताओं को नहीं पकड़ा गया, तो 30 गांवों के लोग उग्र आंदोलन करेंगे।0
0
Report
नीमच- मालखेड़ा- सिंगोली मार्ग पर सुरक्षा चूक, भारी ट्रक पलटने से हादसा
Neemuch, Madhya Pradesh:ANCHOR : नीमच। मालखेड़ा-सिंगोली मार्ग पर सड़क निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की घोर लापरवाही अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ने लगी है। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। रोड डायवर्शन पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही मिट्टी का सही समतलीकरण किया गया है जिसके चलते भारी वाहनों के पहिए लगातार दलदल जैसी मिट्टी में धंस रहे हैं। सोमवर देर रात इसी अव्यवस्था के चलते एक बड़ा हादसा हो गया जब कच्ची मिट्टी में अनियंत्रित होकर एक भारी ट्रक अचानक पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक बाल-बाल बच गया। रहवासियों का आरोप है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कई बार शिकायतें की गईं लेकिन कंस्ट्रक्शन और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौके से पूरी तरह नदारद हैं। अगर समय रहते डायवर्शन पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इस लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा और जानलेवा हादसा हो सकता है。0
0
Report
Advertisement
दमोह के तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत, SDRF ने शव बरामद किया
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत.. दमोह जिले में बारिश के दिनों में नदी नालों और तालाबों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है , दो दिन पहले सीतानगर डेम में डूबे दो युवकों में से एक का कल और एक का आज शव बरामद हुआ तो अब एक नया मामला सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के दमयंतीपुर के सामने बने तालाब में एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हुई है। इसी क्षेत्र के आम चोपरा के रहने वाले बुजुर्ग चंदू यादव इस तालाब में नहाने गए थे और तालाब के अन्दर जाते ही उनका बैलंस बिगड़ा और वो डूब गए, तालाब के पास मौजूद एक बच्चे ने देखा तो लोगों को जानकारी दी और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में रेस्क्यू आपरेशन चलाया और दो घंटे बाद उनका शव बरामद किया जा सका है।0
0
Report
बूंदी जिला अस्पताल में व्यापारी की मौत पर धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान व्यापारी की मौत के बाद मंगलवार रात हंगामा हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद व्यापारियों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से व्यापारी धरने पर बैठे हैं और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। मामला जिला कलेक्टर तक पहुंचा। सूचना पर उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, तहसीलदार जितेन कुमार दिनकर, पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी और कोतवाली थाना अधिकारी रमेश आर्य मौके पर पहुंचे और गुस्साए व्यापारियों से समझाइश का प्रयास किया।0
0
Report
हाथीपाटा चौक पर वैगनआर कार में आग, जान बचाते लोग बाहर निकले
Noida, Uttar Pradesh:कोटड़ी भीलवाड़ा हाथीपाटा चौराहे पर वैगनआर कार में लगी आग भीलवाड़ा से कोटड़ी श्याम दर्शन के लिए आ रही थे देखते ही देखते आग की लपटों में घिरी कार आग लगने से पहले कार सवार लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान घटना से मौके पर मची अफरा-तफरी कोटडी थाना क्षेत्र की है घटना0
0
Report
Advertisement
