Back
बनभूलपुरा रेलवे क्षेत्र में 20–31 मार्च तक 6 पुनर्वास कैंप का आयोजन
VKVINOD KANDPAL
Mar 15, 2026 14:34:37
Haldwani, Uttarakhand
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के क्रम में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जिला प्रशासन नैनीताल के साथ हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 6 स्थानों में आगामी 20 मार्च से 31 मार्च 2026 तक शिविर लगाए जाने हैं. इन लगाए जाने वाले कैम्पों के आयोजन के संबंध में आज जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे के अधिकारियों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई है, बैठक में सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया की इन 6 कैंप वाले स्थानों से अधिक से अधिक परिवारों तक प्रशासन पहुंच पाए और यह कोशिश की जा रही है की कोई भी परिवार न छूटे और उन्हें इन पुनर्वास कैंपों के बारे में जनता जागरूक किया जाय. यहाँ लगेंगे कैंप: रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा. बैठक में 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले कैंपों की आवश्यक तैयारी के बारे में विचार विमर्श किया गया तथा तैयारी की जानकारी से अवगत कराया गया. सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि प्रत्येक कैंप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरपीएफ भी मौजूद रहेगी. प्राधिकरण की टीम द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इन सभी 6 कैम्प स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 15:31:310
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 15, 2026 15:31:230
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 15, 2026 15:31:040
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 15:30:450
Report
ADAnup Das
FollowMar 15, 2026 15:30:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 15, 2026 15:30:090
Report
112
Report
93
Report
38
Report
STSharad Tak
FollowMar 15, 2026 15:19:4171
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 15, 2026 15:19:28175
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 15, 2026 15:19:1997
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 15, 2026 15:19:00136
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 15, 2026 15:18:51113
Report