263139
हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर का फिटनेस सेंटर पर छापा, दलाल फरार
Haldwani, Uttarakhand:बीते दिन कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गाड़ियों के फिटनेस सेंटर पर छापेमारी की। RTO की देखरेख में संचालित होने वाले फिटनेस सेंटर में कमिश्नर के छापेमारी से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सारे दलाल वहां से फरार हो गए। इसके बाद फिटनेस सेंटर के संचालन में RTO की भूमिका पर भी सवाल उठे। कमिश्नर ने बदहाल व्यवस्था को देखते हुए वहां मौजूद वाहन चालकों से पूछताछ की तो पता चला कि यहां लंबे समय से ओवररेटिंग और दलाली का बोलबाला है। बावजूद RTO ने कभी यहां औचक निरीक्षण नहीं किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजौली में पांच फीट का विशाल सांप मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू किया
Nawada, Uttar Pradesh:रजौली प्रखंड कार्यालय परिसर में पांच फीट के सांप से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, निर्माणाधीन भवन के छड़ में छिपा था विशालकाय सांप, नवादा के रजौली प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पांच फीट से अधिक लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर वहां कार्य कर रहे मजदूर, कौशल विकास केंद्र के छात्र और बुनियादी केंद्र में आए वृद्धजन सहम गए। बताया जाता है कि परिसर में निर्माणाधीन भवन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सांप फुर्ती से जमीन पर रखे छड़ के बंडल में घुस गया। बीडीओ संजीव झा ने वन विभाग के रेंजर नारायण लाल सेवक को सूचित किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत के बाद स्नेक कैचर की मदद से सांप को सुरक्षित पकड़ा। रेस्क्यू के दौरान सांप हल्का घायल हो गया था, जिस पर मरहम लगाकर प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में उसे घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।0
0
Report
दीपेंद्र हुड्डा ने नायब सैनी सरकार पर निशाना, पार्ट टाइम मुख्यमंत्री पर कसा तंज
Rewari, Haryana:प्रदेश में पार्ट टाइम सीएम हैं नायब सैनी : दीपेंद्र हुड्डा... बोले- मुख्यमंत्री प्रचार को ही समझ रहे हैं अपना मुख्य काम.... हरियाणा की जनता के हितों पर ध्यान दें.... एम्स का श्रेय लेने के बजाय भाजपा अपनी नीयत देखे.... दीपेंद्र हुड्डा का नायब सैनी सरकार पर हमला..... कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘पार्ट टाइम सीएम’ बताते हुए कहा कि उनका मुख्य काम हरियाणा की जनता के हितों के लिए काम करना है लेकिन वह प्रचार में अधिक व्यस्त नजर आ रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि “पहले बिहार में गमछा सीएम बने, अब पगड़ी सीएम हैं और हिमाचल के चुनाव में टोपी वाले सीएम होंगे।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रचार करने को ही अपनी मुख्य भूमिका समझ रहे हैं जबकि उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं और विकास पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के उस बयान पर भी दीपेंद्र हुड्डा ने प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने भाजपा शासन के दौरान दक्षिणी हरियाणा में विकास होने की बात कही थी। हुड्डा ने कहा कि यदि दक्षिणी हरियाणा में इतना विकास हुआ है तो गुरुग्राम जाकर जनता को बताया जाए कि आखिर वहां क्या-क्या विकास हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं ने कभी दक्षिणी हरियाणा में विकास कराया है।एम्स माजरा के निर्माण को लेकर चल रही श्रेय की सियासत पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा को एम्स का श्रेय लेने के बजाय इस परियोजना के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को याद करना चाहिए। उन्होंने मनेठी और आसपास की सरदारी को नमन करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने एम्स के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि एम्स के मामले में भाजपा का श्रेय लेने का दावा उचित नहीं है और आरोप लगाया कि इनकी तो नीयत में ही खोट था। उन्होंने एम्स की मांग को लेकर किए गए स्थानीय संघर्ष को महत्वपूर्ण बताते हुए क्षेत्र के लोगों के योगदान को रेखांकित किया। दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता मौजूदा व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के अधिकांश जनप्रतिनिधि कॉलोनियां काटने में लगे हुए हैं और प्रदेश में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस शासनकाल के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में रेवाड़ी क्षेत्र में पांच कॉलेजों का निर्माण कराया गया। इसके अलावा छह आईटीआई खोली गईं और इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का निर्माण कराया गया तथा सैनिक स्कूल खुलवाने का भी उल्लेख किया गया।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने का आह्वान किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र यादव सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
कर्नाल मंत्री ने गरीबों के लिए अंबेडकर मकान योजना अक्टूबर से शुरू करने की घोषणा
Karnal, Haryana:करनाल। सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री कृष्ण बेदी नेकहा कि मोदी जी के जन्म दिवस पर पर्यावरण की बात हो या फिर स्वास्थ्य की बात हो कई कैंप चलाए जा रहे हैं, रक्तदान शिविर चलाए गए और इसी के साथ मुख्यमंत्री जी ने कई घोषणाएं भी की है गरीब परिवारों के लिए उन्होंने कहा कि एक नई योजना लेकर आ रहे हैं गरीब परिवारों के लिए जिसका नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मकान नवीनीकरण योजना है तुमने कहा कि योजना काफी समय से बंद थी अब इसको जो है अक्टूबर में शुरू करने जा रहे है इससे काफी लाभ मिलेगा उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल के दौरान जो है देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है गरीब लोगों के लिए जो है कई योजनाएं लेकर आए हैं विकास के कार्य किए गए । कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुझे पता ही नहीं आप कौन सी कांग्रेस की बात कर रहे हैं करनाल में ही कई कांग्रेसी है उन्होंने कहा हरियाणा में सिरसा जाएंगे तो वहां कांग्रेस अलग है कैथल जायगे तो वहां कांग्रेस अलग है , गन्नौर जाएंगे तो कुलदीप शर्मा जी की कांग्रेस कुछ और बोलती है । उन्होंने कहा कि उनकी जो भीतर की समस्या आई है कांग्रेस वालों को उसका समाधान करना चाहिए देशराज आगे बड़ा है कांग्रेस ने तो बहुत बड़े मुद्दे को लटका के रखा हुआ था । सफाई कर्मचारियों को लेकर भी जो है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा है कि सरकार ने हमारी मांगे मान ली है और हम भी अपनी ड्यूटी जो है अच्छे से कर रहे हैं। धान खरीद को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली है परंतु कुछ किसान पहले फसल लेकर आ चुके हैं क्योंकि किसी ने कोई तो किसी ने कोई दूसरी खेती करनी है इसलिए उसमें थोड़ी सी समस्या फिलहाल रहेगी लेकिन किसान को ना पहले दिक्कत आने दी और अब भी नहीं आने देंगे और जो अधिकारी कर्मचारी है किसान को परेशान करता है तो उसको बख्शेगे नहीं।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ बस स्टैंड पर विवाद में युवक Muhammad को धुनाने का वीडियो वायरल: लोग लात-घूंसे से पीटे
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ नए बस स्टैंड का है, जहां जतारा कस्बे से एक साथ बस से उतरे पति पत्नी में किसी बात को लेकर नए बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया और जिस तरह महिला अपने पति से झगड़ रही थी उसे देख मौके पर मौजूद लोगों को लगा की इस व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी है, बस फिर क्या था लोगों ने आव देखा ना ताव और युवक को पकड़कर बस स्टैंड स्थित ट्रैफик पुलिस चौकी के अंदर ले गये और युवक के साथ लात घुसो से जमकर मारपीट कर दी, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला मौके पर मौजूद खड़ी तमाशा देखती रही उसने अपने पति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, मारपीट के दौरान पति चिल्ला चिल्ला कर बताता रहा की वह उसका पति है लेकिन लोगों ने उसकी बात नही सुनी अंत मे किसी तरह लोगों की पकड़ से छूट कर उसने जब एक शपथ पत्र लोगों को दिखाया जिसमे पति पत्नी दोनों की फोटो लगी थी, तब जाकर लोगों ने उसे छोड़ा, इस बीच पत्नी युवक को लगातार अपना पति मानने से इंकार करती रही और शपथपत्र को नकली बताती रही, घटना के बाद दोनों युवक और युवती बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर रवाना हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पति पत्नी में अलग होने को लेकर विवाद था, पति पत्नी की पहचान भी नहीं हो सकी की ये कहा के रहवासी थे और कहा जा रहे थे, हालाँकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अपने बचाव में कह रहे है की हमने दोनों पति पत्नी को पुलिस को सौप दिया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, लोगों के बताए अनुसार दोनों पति पत्नी मौके से टैक्सी में बैठकर शहर में कही चले गए थे।0
0
Report
जयपुर को सपनों का शहर बनाने का वादा: कोठारी की एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ मेयर प्रत्याशी चुने जाने के बाद सुनील कोठारी ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की उन्होंने कहा कि वो जयपुर को अपने सपनों का शहर बनाने के लिए अपना सौ फीसदी योगदान देंगे उन्होंने शहर में बदहाल यातायात व्यवस्था और सफाई से लेकर सौन्दर्यकरण तक पर खुलकर अपनी बात कही साथ ही हैरिटेज के संरक्षण पर जोर दिया कोठारी ने कहा कि प्रतिभाओं का पलायन रोकना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक होगा0
0
Report
सुनील कोठारी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी, जयपुर नगर निगम मतदान की तैयारी में
Jaipur, Rajasthan:एंकर सुनील कोठारी को भाजपा ने जयपुर के मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है कोठारी के सामने कांग्रेस ने सुनीता महावर को टिकट दिया है कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नगर निगम में नामांकन दाखिल किया मेयर के प्रत्याशी को लेकर भाजपा ने आज आखिरी वक्त पर पत्ते खोले नामांकन दाखिल करने के तीन घंटे पहले तक पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस बनाये रखा,,हालांकि रेस में सबसे आगे होने की वजह से कोठारी के नाम पर पहले ही सर्वसम्मिति बन चुकी थी कोठारी पुष्कर की बाड़ेबंदी से जयपुर पहुंचे प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का एलान हुआ इसके बाद नगर निगम जाकर उन्होंने नामांकन दाखिल किया बीजेपी ने इस दौरान वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता दिखाई कोठारी ने दावा किया कि उनकी जीत तय है बाइट सुनील कोठारी बीजेपी के मेयर प्रत्याशी सुनील कोठारी की चालीस साल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिनती है वो जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं प्रदेश भाजपा में भी उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है साइलेंट वर्कर के रूप में उनकी पहचान है वो काम में यकीन करते हैँ जयपुर की हैरिटेज और ढूंढाण की संस्कृति के संरक्षण को लेकर वो हमेशा से मुखर रहे हैं पिछली गहलोत सरकार के समय जब जयपुर शहर के भूगोल केा बदला जा रहा था,,तब उन्होंने सांगानेर से लेकर आमेर तक यूनिटी मार्च निकाला जयपुर शहर में दो नगर निगम बनाने के फैसले के खिलाफ भी उन्होंने आंदोलन किये मेयर प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद सुनील कोठारी मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे,,,जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया,,,फिर अपने निवास जाकर अपनी पिच्यानवें वर्ष की बुजुर्ग मां के चरण स्पर्श किये,,,,उनका आशीर्वाद लिया,,,,पत्नी अनिला कोठारी और बच्चों के साथ उन्होंने तस्वीरें खिंचाई,,,और अपने सपनों का जयपुर बनाने का विजन मीडिया से साझा किया बाइट सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी भाजपा सुनील कोठारी की चालीस साल से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिनती है वो जयपुर शहर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं प्रदेश भाजपा में भी उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है साइलेंट वर्कर के रूप में उनकी पहचान है वो काम में यकीन करते हैँ जयपुर की हैरिटेज और ढूंढाण की संस्कृति के संरक्षण को लेकर वो हमेशा से मुखर रहे हैं पिछली गहलोत सरकार के समय जब जयपुर शहर के भूगोल केा बदला जा रहा था,,तब उन्होंने सांगानेर से लेकर आमेर तक यूनिटी मार्च निकाला जयपुर शहर में दो नगर निगम बनाने के फैसले के खिलाफ भी उन्होंने आंदोलन किये मेयर प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद सुनील कोठारी मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे,,,जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया,,,फिर अपने निवास जाकर अपनी पिच्यानवें वर्ष की बुजुर्ग मां के चरण स्पर्श किये,,,,उनका आशीर्वाद लिया,,,,पत्नी अनिला कोठारी और बच्चों के साथ उन्होंने तस्वीरें खिंचाई,,,और अपने सपनों का जयपुर बनाने का विजन मीडिया से साझा किया बाइट सुनील कोठारी मेयर प्रत्याशी भाजपा (फर्जी अंश नहीं) कांग्रेस ने सुनीता महावर को अपना उम्मीदवार बनाया है कांग्रेस पास न तो संख्या बल है,,और न ही वो मेयर चुनाव में एकजुटता का प्रदर्शन करती दिख रही है बीजेपी के पास अठहतर पार्षद हैं कई निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन देने का एलान कर चुके हैं ऐसे में मतदान की सिर्फ औपचारिकता बाकी है,,,सुनील कोठारी का मेयर चुना जाना तय है0
0
Report
Advertisement
चौमूं-जयपुर निकाय चुनाव: भाजपा को पूर्ण बहुमत, पार्षद बाड़ाबंदी जारी; वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर निकाय चुनाव परिणाम में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत नगर परिषद की 45 सीटों में से 30 सीटों पर भाजपा का कब्जा फिर भी भाजपा के पार्षद अभी भी बाड़ाबंदी में पुष्कर की एक होटल के स्विमिंग में मस्ती करते हुए वीडियो वायरल भाजपा से सभापति पद के प्रत्याशी आशीष दुसाद भी मस्ती के मूड में आशीष दुसाद के गाना गाते हुए का वीडियो भी हुआ वायरल ओ मेरे दिल के चैन गाना गाते नजर आ रहे हैं आशीष दुसाद 21 सितम्बर को चुनाव परिणाम के बाद दिल को मिलेगा चैन0
0
Report
उच्च शिक्षा मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया
Shahabad, Uttar Pradesh:सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहाबाद पर आयोजित रक्त दान महादान शिविर का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से निर्मित हेल्थ एटीम तथा ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया । रक्तदान में प्रतिभाग करने वाले रक्त दानियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शाहाबाद को स्वास्थ्य के क्षेत्र बेहतर कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त शिविर के अंतर्गत 14 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली का वितरण किया गया।0
0
Report
सिकंदरा राव में श्रीराम बाग मंदिर में भंडारे के दौरान विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकन्द्राराऊ-कस्बे के मोहल्ला कोतवाली स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित भंडारे के दौरान हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से विवेकशील राघव ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आकाश शर्मा, आशीष शर्मा पुत्रगण विश्व स्वरूप शर्मा निवासी गांधीगंज ने स्वयं को मंदिर का मालिक बताते हुए मंदिर के कार्यों में बाधा उत्पन्न की। विरोध करने पर गाली-गलौज और विवाद की स्थिति पैदा हुई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से आकाश शर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विवेकशील राघव पुत्र सुरेश राघव, जितेंद्र यादव उर्फ भोला, नागेंद्र तथा चार अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आकाश शर्मा ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
वैशाली के महुआ में सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर चोरी, लाखों आभूषण व कैश गायब
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली से है जहाँ महुआ थाना क्षेत्र के चाँदसराय गांव स्थित एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर को चोरों ने निशाना बनाया और घर के वेंटिलेटर से अंदर घुस कर लाखो की चोरी कर चंपत हो गए।चोरों ने घर मे रखा 3 लाख कैश सहित लगभग 20 लाख की कीमत का आभूषण भी चुरा लिया।बताया जा रहा है कि वार्ड संख्या 9 निवासी संतलाल साहनी के घर मे देर रात घर का वेंटिलेटर तोड़ कर चोर घुसे थे।सुबह 4 बजे जब रेलकर्मी की पत्नी सिंगारी देवी जगी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।साथ ही घर के अंदर रखा अलमीरा भी टूटा हुआ था जिसके बाद घटना की जानकारी महुआ थाना की पुलिस को दिया गया।पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी गए आभूषणों में रेलकर्मी की पत्नी,बहु और बेटी का आभूषण शामिल था।वहीं इस मामले में ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और एफएसएल की टीक भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।0
0
Report
सिंहस्थ-2028 की तैयारी में उज्जैन सरकार ने रचा व्यापक योजना
Ujjain, Madhya Pradesh:जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में किया गया भव्य आयोजन प्राकट्य दिवस पर सभी संतो के साथ ब्रह्मलीन गुरुदेव को किया स्मरण, सभी को दी बधाई सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु सभी वर्गों के कल्याण की कामना करते है - बोले मुख्यमंत्री संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे संपूर्ण वातावरण धन्य हो जाता है । मुख्यमंत्री डॉ यादव शनिवार को इंदौर रोड स्थित निजी होटल में अनंत श्री विभूषित, निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य महामंडलेश्वर, विश्वविख्यात भारत माता मंदिर (हरिद्वार) के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के 94वें प्राकट्य दिवस महोत्सव में शामिल हुए । मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के प्राकट्य दिवस के भव्य आयोजन के लिए सभी को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज सनातन धर्म, वैदिक संस्कृति एवं राष्ट्रभाव के तेजस्वी प्रवक्ता रहे । उन्होंने हरिद्वार में विश्वविख्यात भारत माता मंदिर की स्थापना की । निवृत्त जगद्गुरु शंकराचार्य एवं महामंडलेश्वर के रूप में उन्होंने देश-विदेश में भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का प्रसार किया । उनके 94वें प्राकट्य दिवस पर उज्जैन में आयोजित यह महोत्सव उनकी दिव्य स्मृति, उपदेशों एवं राष्ट्र-धर्म की सेवा को समर्पित है । संतों के मुखारविंद से जो वाणी निकलती है, उससे संपूर्ण वातावरण धन्य हो जाता है । सनातन धर्म की ध्वजा आज देश और दुनिया में लहरा रही है । प्रारंभ में संतों ने मध्यप्रदेश की इस धरती पर चरण धरकर इसे धन्य किया था। बाबा महाकाल की नगरी में पद्म विभूषण पंडित सूर्यनारायण व्यास से जुड़े प्रसंग और यहाँ की ज्योतिष परंपरा के चमत्कार भी हमें स्मरण रहते हैं । संन्यास मार्ग से जुड़कर समाज के लिए जीने वाले हमारे संतवृंद अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ समाज की बाधाओं, विकास के मार्गों और चुनौतियों पर चिंतन कर हमें सही दिशा दिखाते हैं । यह हमारी सनातन पद्धति की अद्भुत धरोहर है। सूर्य देवता की भाँति अग्निवर्ण वस्त्र धारण कर संत स्वयं कुछ नहीं चाहते, किंतु गृहस्थ से लेकर सभी वर्गों के कल्याण की कामना करते रहते हैं । हम सब सौभाग्यशाली हैं कि बाबा महाकाल की धरती पर दो वर्ष बाद सिंहस्थ महापर्व होने जा रहा है । संतों के मार्गदर्शन और कल्याण के भाव हम सभी को मिलते रहते हैं । सिंहस्थ-2028 को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों के साथ हर प्रकार का प्रबंध किया जा रहा है। प्रत्येक बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाले सिंहस्थ में सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। आधारभूत संरचना के कार्य चल रहे हैं, किंतु आध्यात्मिक चेतना का जो महत्व है, उस पर भी सरकार विशेष प्रयास कर रही है । वर्ष 2022 में श्री महाकाल महालोक बनने के बाद धार्मिक पर्यटन के केंद्र उज्जैन में निरंतर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है । गत वर्ष 8 करोड़ से अधिक तीर्थाटनों ने उज्जैन के दर्शन किए । इस वर्ष यह आँकड़ा 12 करोड़ के पार जाने वाला है, यह अद्भुत है ।0
0
Report
अयोध्या दीपोत्सव: रामनगरी लाखों दीयों से जगमगाने को तैयार
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज हैं... रामनगरी में 25 लाख दीयों से आस्था और भव्यता का नया नजारा दिखेगा... और इस बार इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी आकर्षण का केंद्र होंगे... यानि इस बार भी दीपोत्सव में रामनगरी लाखों दीयों की रोशनी से जगमगाने को तैयार है... तैयारी सिर्फ रिकॉर्ड बनाने की नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं के लिए भव्य और यादगार आयोजन की है...0
0
Report
Advertisement
हाजीपुर में टीवी के भीतर छिपाकर लाई गई हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:हाजीपुर से बड़ी खबर, जहां पुलिस ने टीवी में छिपाकर ले जाई जा रही हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।मामला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में वाहन और संदिग्ध लोगों की जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को पकड़ा। तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने हेरोइन को टीवी के अंदर छिपाकर रखा था।पुलिस ने टीवी से हेरोइन बरामद कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपी बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर लिया है और चारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
अमन कुमार गायब: ग्रामीणों ने 3 घंटे फोरलेन जाम कर प्रशासन पर लापरवाही आरोप
Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र के निवासी अमन कुमार का आठ दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और 3 घंटे तक मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। अमन के गायब होने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सूर्यपूरा गांव के पास मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन जाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक फोरलेन जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटनास्थल पर स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नाराजगी देखी गई। परिजन स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन के बड़े पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक नामजद समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ अथमलगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमन पटना के महेंद्रू स्थित एक ट्रेनिंग कॉलेज में काम करता था। वह पटना किसी काम से जाने की बात कहकर अपने दोस्त ऋषभ के साथ ट्रेन से पटना के लिए निकला था। रास्ते में ऋषभ के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की और उसे वहीं गाड़ी से उतार दिया, जबकि अमन को लेकर स्कॉर्पियो सवार बदмाश आगे चले गए। ऋषभ ने घर लौटने के बाद परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने अथमलगोला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
खैरागढ़ में स्ट्रीट लाइट सुधार के निर्देश, गणेशोत्सव के बीच सुरक्षा बढ़ेगी
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करने खैरागढ़ पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सामने शहर की बंद स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी उठा। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी दौरान शहर में कई स्थानों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर मंत्री ने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से चर्चा की और व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही। गौरतलब है कि गणेशोत्सव के बीच खैरागढ़ के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात में अंधेरे की स्थिति बनी हुई है। ऐसे समय में जब शहर में देर रात तक लोगों की आवाजाही और गणेश पंडालों में भीड़ बढ़ रही है, बंद लाइटों का मुद्दा सुरक्षा से भी जुड़ गया है। अब मंत्री के निर्देश के बाद देखना होगा कि नगर पालिका की व्यवस्था कितनी तेजी से सुधरती है। वहीं पत्रकारों से चर्चा में मंत्री देवांगन ने आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी वार्डों में भाजपा की जीत का दावा किया। हालांकि पांडादाह मंडल में मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज छह बूथ अध्यक्षों समेत 11 पदाधिकारियों के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर मंत्री ने टिप्पणी करने से परहेज किया और इसे संगठन का मामला बताया। बाइट - लखन लाल देवांगन मंत्री0
0
Report
Advertisement
