263139
हल्द्वानी : गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, बहते युवक को जल पुलिस ने बचाया...
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसलकर गौला नदी में गिर गया। जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को डूबने से बचा लिया। गौला नदी का जलस्तर बढ़ गया है, और जल पुलिस 24 घंटे गौला बैराज पर तैनात है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सेवा संकल्प यात्रा रायपुर पहुँची; नक्सल पीड़ित परिवारों से मुलाकात का दावा
Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा प्रकोष्ठ संकुल के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा पहुंचे रायपुर.. सेवा संकल्प अभियान को लेकर सांसद वीडी शर्मा ने कहा- वडनगर से सेवा यात्रा की शुरुआत हुई थी, 10 राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ में यात्रा आई.. PM मोदी ने जनसेवा से देशसेवा के 25 वर्ष पूरे हुए.. सेवा संकल्प यात्रा का समापन वाराणसी में होगा.. यात्रा के दौरान समाज के लोगों से हमारे कार्यकर्ता मुलाकात कर रहे है.. AICC का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन जारी मामले में सांसद वीडी शर्मा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा- कांग्रेस की लीडरशिप अप्रासंगिक हो चुकी है.. जब सफलता नहीं मिलती तब झूठ का रास्ता कांग्रेस अपनाती है.. जहां कांग्रेस चुनाव हारती है तो चुनाव आयोग को ब्लेम करती है.. छल- कपट की राजनीति करने का प्रयास करती है कांग्रेस.. भारत को बदनाम करने में कांग्रेस को मजा आता है.. PM मोदी के नेतृत्व में गवर्नेंस आगे बढ़ रहा है.. छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त है, आतंकवाद से मुक्त है.. यह सब प्रधानमंत्री मोदी की इच्छाशक्ति से हुआ है. सेवा संकल्प अभियान के दौरान भाजपा नेता करेंगे नक्सल से पीड़ित परिवारों से मुलाकात मामले में सांसद वीडी शर्मा ने कहा- नक्सल पीड़ितों के बच्चों से मुलाकात आज करने वाले है.. कांग्रेस को यह सब अच्छा नहीं लगता.. छल - कपट की राजनीति कांग्रेस करती है.. उज्जैन में पथराव को लेकर सांसद वीडी शर्मा ने कहा- अगर किसी की मस्जिद - मंदिर या व्यक्तिगत प्रॉपर्टी है.. विकास के काम के लिए समाज ने स्वयं प्रेरित होते है.. सिंहस्थ के लिए प्रशासन व्यवस्थित करता है.. मस्जिद के लोगों ने स्वेच्छा से कहा कि उसको हटा रहे है.. तथाकथित लोगों को न्यूसेंस करना है.. जो राहुल गांधी को प्रेरणा मानते है वह लोग न्यूसेंस करते है.. प्रशासन अपना काम कर रहा है.. बाइट- वीडी शर्मा, सांसद0
0
Report
जल-जन-सेवा यात्रा गुजरात से वाराणसी: राजनांदगांव में भारी स्वागत
Rajnandgaon, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा का राजनांदगांव जिले की सीमा बाग नदी के पास पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। करीब 25 बाइकर्स का दल गुजरात के वडनगर से बाइक के जरिए इस सेवा यात्रा पर निकला है। यात्रा का उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस वर्ष में लिए गए सेवा संकल्प अभियान को आगे बढ़ाना है। राजनांदगांव पहुंचने के बाद बाइकर्स का स्थानीय ऑडिटोरियम में स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम में मौजूद युवा खिलाड़ियों से संवाद किया और युवाओं को सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ने का संदेश दिया। वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा अलग-अलग क्षेत्रों से होते हुए वाराणसी तक पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ समाज सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। राजनांदगांव में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में भी इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला。0
0
Report
इटारसी में शराब के लिए पैसे मांगने पर मजदूर की हत्या, दो गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के इटारसी में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर दो युवकों ने एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड की है, जहां सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच आरोपियों ने मजदूर युवक से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने युवक की जांघ पर चाकू से वार किया, जबकि दूसरे ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इटारसी के मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड पर सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच 30 वर्षीय विक्रम मेहरा काम की तलाश में खड़ा था। विक्रम नर्मदापुरम जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बेलबाड़ा गांव का रहने वाला था और रोजाना मजदूरी के लिए इटारसी आता था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और विक्रम से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों युवकों ने उसके साथ विवाद और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने विक्रम की जांघ पर चाकू से वार किया। चाकू लगने से विक्रम नीचे झुका, तभी दूसरे आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने विक्रम को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। दोनों आरोपी इटारसी के ही रहने वाले हैं और पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता के मुताबिक विक्रम रोजाना मजदूरी करने इटारसी आता था। घटना से एक दिन पहले भी वह काम के सिलसिले में इटारसी आया था। देर होने के कारण वह रात में इटारसी में ही रुक गया था और अगले दिन सुबह दोबारा काम की तलाश में निकला। सुबह करीब 7 बजे उसने घर पर फोन भी किया था। इसके कुछ ही देर बाद उसके साथ यह वारदात हो गई। परिजनों का कहना है कि विक्रम शराब पीने का आदी था, लेकिन उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार के मुताबिक शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर ही आरोपियों ने उसके साथ विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। विक्रम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
चिराग पासवान का बड़ा दावा: यूपी चुनाव में 403 सीटों पर LJP की तैयारी पूरी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा, "हम लोग की इस चुनाव की तैयारी पूरे तरीके से हो गई है और यह बात तय है कि उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चुनाव लड़ेगी। गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, क्या नहीं होगा... इतना जरूर है कि हम लोग उत्तर प्रदेश में चुनाव मजबूती से लड़ेगे... 403 सीटों पर हमारी पार्टी तैयारी कर रही है। अगर गठबंधन होता है तो गठबंधन के तहत, अगर अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो हमारी पार्टी उसके लिए तैयार है।"0
0
Report
देवघर सर्किट हाउस में पूर्व CM के कमरे को डुप्लीकेट चाबी से खोलने की कोशिश; पुलिस कर रही जांच
Deoghar, Jharkhand:देवघर के सर्किट हाउस में आज एक बड़ी वारदात सामने आई है झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सर्किट हाउस में जिस कमरे में रुके हुए थे वहां पर सर्किट हाउस के स्टाफ के द्वारा डुप्लीकेट चाबी से उस कमरे को खोलने की कोशिश की गई है इसके अलावा उनके गार्ड रूम को भी इस व्यक्ति के द्वारा डुप्लीकेट चाबी से खोलने का प्रयास किया गया है इस बाबत जानकारी देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में देश ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं और सर्किट हाउस में रुकते हैं सवाल यह नहीं है कि क्या सामान चोरी हुआ सामान चोरी नहीं हुआ बड़ा सवाल यह है कि देवघर के सर्किट हाउस में अगर इस तरह की घटना घटती है तो देवघर की छवि देश विदेश में किस तरह से जाएगी यह बाबा बैजनाथ की नगरी है और इस तरह की घटना काफी दुखदाई है इस पर देवघर पुलिस को और अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए साथ ही देवघर उपायुक्त को भी इस पर संज्ञान लेकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देवघर के सर्किट हाउस में ईमानदार व्यक्ति की बहाली हो या ईमानदार व्यक्ति कार्यरत रहे वहीं पूरे मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस नगर थाना प्रभारी स दल बल सर्किट हाउस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है अब यह बड़ा सवाल खड़ा करता है कि किस तरह से सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का भी कमरा सुरक्षित नहीं है वही जब उस कर्मचारियों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह सर्किट हाउस से भागते हुए नजर आया0
0
Report
सारंग के बालाघाट दौरे पर राहुल गांधी पर हमला, दाल नहीं गलेगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग का बयान राहुल गांधी जहां भी जाते हैं विघटन की राजनीति करते हैं वो अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाते हैं तो हिंदुस्तान का मान सम्मान गिराते हैं देश में भी कहीं जाते हैं तो हिंदुस्तान के मान सम्मान को गिराते हैं और झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं सेंसेशन से राजनीति नहीं चलती बल्कि तथ्य के आधार पर चलती है राहुल गांधी कही भी दौरा कर लें अब उनकी दाल नहीं गलने वाली0
0
Report
Advertisement
67 किलो गांजा बरामद: तस्कर गिरफ्तार, बोलरो से बड़ी खेप की सूचना
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मझौलिया थाना पुलिस ने 67 केजी गांजा बरामद किया है एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी बोलोरो से गांजा की बड़ी खेप आने वाली है पुलिस बखरिया करमवा मुख्यमार्ग पर जाल बिछा बोलोरो को पकड़ लिया जब वाहन की जांच की गई तो वाहन में चार अलग अलग पैकेट में गांजा बरामद हुआ गांजा 67 केजी है गिरफ्तार तस्कर का नाम मोहम्मद करीमुल्ला बताया जा रहा है जो शिकारपुर का रहनेवाला है पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया है0
0
Report
बेगूसराय की शर्मनाक घटना जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया, पुलिस जांच में जुटी...
Mainpura, Bihar:बेगूसराय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है । साथ ही साथ कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल बीती रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे होटल ब्लू डायमंड में ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया एवं चाकू की नोक पर महिला के साथ घंटो बलात्कार करता रहा। बाद में किसी तरह महिला ने बाथरूम जाने के बहाने अपने आप को बाथरूम में कैद कर लिया और वहां से परिजनों को मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी। तत्पश्चात परिजन आकर किसी तरह उस महिला की जान बचाई। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घंटो चली इस घटना के दौरान ना तो होटल का कोई स्टाफ या ना ही कोई सुरक्षा कर्मी के द्वारा इस घटना की जानकारी लेने की कोशिश की गई। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के एक होटल की है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।0
0
Report
गोपालगंज में गंडक नदी जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा नजर, प्रशासन अलर्ट
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है बाढ़ को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन की ओर से नदी के आसपास के इलाकों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं सदर, मांझा, बरौली, सिधवलिया प्रखण्ड के दर्जनों गांव बाढ़ के चपेट में है सारण बांध के अंदर निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है ग्रामीण पानी के बीच रहने को मजबूर है ग्रामीण पानी के ऊपर बेड पर रह रहे हैं वही बहुत मुश्किल से खाना पकाकर जीवन यापन कर रहे हैं सदर प्रखण्ड के मेहदिया गांव में दर्जनों घर बाढ़ से प्रभावित है ग्रामीण पानी के बीच है ऐसे में खाना को लेकर बड़ी समस्या है कई वुजूदग पानी के बीच रहने को मजबूर है0
0
Report
Advertisement
HSR Layout में रोड के बीच ऑटो चालक ने युवतियों पर हमला, पुलिस गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Young Women Assaulted in Middle of Road An auto-rickshaw driver allegedly assaulted two young women in Bengaluru. An argument broke out between the young women and the auto driver over the fare. The young women allegedly assaulted the auto driver first. The auto driver then allegedly attacked the two women. The incident took place in HSR Layout. HSR Layout police have taken the auto driver into custody. The two women who were assaulted have filed a complaint. The incident occurred yesterday evening in HSR Layout.0
0
Report
हैदराबाद में इंडिराम्मा हाउसिंग टावर्स के आधार पत्थर, नम्पल्ली में सरकारी योजना शुरू
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): MOHAMMED AZHARUDDIN (INC)/ ANIL KUMAR YADAV (INC)/ MAJID HUSSAIN (AIMIM) ON INDIRAMMA HOUSING TOWERS FOUNDATION STONE LAYING/ HOUSING DEVELOPMENT IN NAMPALLY CONSTITUENCY/ TELANGANA GOVERNMENT HOUSING INITIATIVE0
0
Report
ऑपरेशन कवच: पश्चिमी जिला में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 117 ग्राम heroin बरामद
Delhi, Delhi:ऑपरेशन कवच के दौरान वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के नारायणा और इंद्रपुरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार 117 ग्राम हीरोइन स्मैक बरामद दोनों गिरफ्तारियां एरिया पेट्रोलिंग के दौरान हुईं राजेश शर्मा पश्चिमी जिला में ऑपरेशन कवच के दौरान पैट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान दो अलग अलग मामलों में दो ड्रग्स तस्कर को नारायणा और इंद्रपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर 117 ग्राम हीरोईन बरामद की है।पकड़े गए ड्रग्स तस्कर की पहचान नरेश उर्फ़ गंजा 32 के रूप में हुई है। यह इंदरपुरी का एक घोषित अपराधी है और वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में लगभग दो दर्जन क्रिमिनल केस में शामिल रहा है।सरफ़राज़ उर्फ़ मुल्ला 28 के रूप में हुई है।इस पर भी एक्साइज़ और जुए और कई अपराधिक मामले दर्ज है।नारायणा पुलिस नेआरोपी नरेश के पास से 97 ग्राम हीरोईन और इंद्रपुरी पुलिस ने सरफराज से 20 ग्राम स्मैक बरामद की है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार पश्चिमी जिला में ऑपरेशन कवच चलाया जा रहा है जिसमें नारायणा पुलिस ने पैट्रोलिंग ऑपरेशन कवच के दौरान टीम ने एक आदमी को बैग ले जाते हुए देखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा है। उसे पकड़ लिया गया, और तय तरीके से बैग की जांच की गई। उसमें 97 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ था, जिसकी शुरुआती जांच में हीरोइन के रूप में पहचान हुई। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ गंजा उर्फ ओम प्रकाश के रूप में हुई। नशीला पदार्थ ज़ब्त कर लिया गया, और PS नारायणा में NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत केस दर्ज किया गया। वही इंद्रपुरी मामले में टीम एरिया पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे तभी एक आरोपी को पकड़ और उसके पास से 20 ग्राम चरस स्मैक बरामद की उसके बाद इंद्रपुरी थाने में, NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत PS इंदरपुरी में दर्ज की गई। अब पुलिस इनके और साथियों की तैलाश में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
हरदा थोक मंडी में फुटकर विक्रेताओं का विरोध, 250 ग्राम बिक्री पर रोक की मांग
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा शहर में फुटकर सब्जी का कारोबार करने वाले व्यापारियों ने थोक मंडी में आम ग्राहकों को कम मात्रा में सब्जियां बेचने का विरोध किया है। व्यापारियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिला प्रशासन के अधिकारी शिकायत दर्ज कराते हुए इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। फुटकर व्यापारियों का आरोप है कि थोक व्यापार का लाइसेंस रखने वालों कुछ व्यापारी मंडी परिसर में ही आम ग्राहकों को 250 ग्राम, आधा किलो और एक किलो तक सब्जियां बेच रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि थोक मंडी में इस तरह फुटकर बिक्री होने से शहर में तय स्थानों पर दुकान लगाकर कारोबार करने वाले फुटकर व्यापारियों के व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। फुटकर व्यापारियों के मुताबिक, वे निर्धारित स्थानों पर दुकान लगाकर टैक्स और अन्य शुल्क का भुगतान करते हैं, जबकि मंडी परिसर में थोक लाइसेंस की आड़ में कम मात्रा में सब्जियां बेचने से उनके सामने कारोबार का संकट खड़ा हो रहा है।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर के आजादी के समय बने स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, छात्र पढ़ाई बाधित
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड के पताही पंचायत स्थित नवराष्ट्र उच्च विद्यालय एक ऐसा स्कूल है जिसे आजादी के समय बनाया गया था और आज यहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण कम छात्रों का आना जारी है. जर्जर इमारत, शौचालय, पानी पीने की व्यवस्था नहीं है और जो मौजूद है वह भी जीर्ण-शीर्ण स्थिति में है. जी मीडिया की टीम ने स्कूल का रियलिटी चेक किया तो नल पर पानी पीने की कोशिश करती छात्राएं दिखीं. स्कूल में एक RO भी लगा है, वह भी खराब पड़ा है. इस स्कूल में 1027 बच्चे पढ़ते हैं, 14 कमरे हैं. कमरे की हालत ऐसी है कि किसी कमरे में छत नहीं है और बरामदा ही पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होता है. शौचालयों की हालत अत्यंत दयनीय है. लैब रूम का भी बुरा हाल है; लैब में रखे सामानों की मरम्मत नहीं हुई है और प्रैक्टिकल संभव नहीं हो पाते. लैब रूम में मात्र एक मानव रहित कंकाल है और कंप्यूटर बारिश से खराब हो चुका है. इस स्कूल में 50% छात्राएं पढ़ती हैं और अधिकतर छात्रों को शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेलना पड़ता है. प्रिंसिपल अरविंद कुमार सिंह और पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने कहा कि स्कूल सिर्फ नाम का रह गया है क्योंकि सुधार के लिए अधिकारी तक चक्कर लगाते रहे पर कार्रवाई नहीं की गई. आजादी के बाद इस जिले के नामी ग्रामीण स्कूलों में इसका नाम आता था, पर अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चे पढ़ना छोड़ रहे हैं और जो पढ़ते हैं वह बरामदे पर बैठकर पढ़ लेते हैं.0
0
Report
खट्टाली की राशन दुकान में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग
Alirajpur, Madhya Pradesh:सरकारी राशन दुकान पर मनमानी: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा राशन, क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर उपभोक्ताओं को राशन न मिलने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले कई समय से गरीब परिवारों को राशन के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे परेशान होकर आज ग्रामीणों ने सरपंच के नेतृत्व में जिला स्तरीय जनसुनवाई में पहुंचकर प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई। राशन वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खट्टाली स्थित सरकारी संस्था में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पात्र हितग्राहियों को बार-बार चक्कर काटने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संस्था में राशन के भंडारण और वितरण को लेकर बड़ी गड़बड़ी की जा रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। सरपंच ने उठाई ग्रामीणों की आवाज उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्थानीय सरपंच खुद ग्रामीणों को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और उच्च अधिकारियों के सामने इस गंभीर मुद्दे को रखा। राशन दुकान संचालक एवं संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा तुरंत राशन वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
