गंगोत्री में आश्रम में फंसे साधुओं और मजदूरों का सफल रेस्क्यू
Dehradun, Uttarakhand:गंगोत्री धाम में भागीरथी नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण शिवानन्द आश्रम का गेट बह गया और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई जिससे आश्रम में पानी भर गया और साधु-संत व मजदूर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF ने तुरंत कार्रवाई की और आश्रम के पीछे पहाड़ी से होकर 10 साधुओं और मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और गंगोत्री मंदिर प्रांगण में पहुंचाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
