Back
दीपावली के बाद नैनीताल- कैंचीधाम में यातायात सुगम बनाने के लिए शटल बसें
SDSurendra Dasila
Oct 23, 2025 07:15:40
Dehradun, Uttarakhand
नैनीताल
दीपावली के बाद लंबी छुट्टी के चलते पर्यटकों की आमद बढ़ने से नैनीताल व कैंची में यातायात व्यवस्थाएं प्रभावित हुई तो पुलिस ने शटल वाहनों का संचालन शुरू कर दिया है। वहीं नैनीताल, भवाली व कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। बता दें कि हर वर्ष दीपावली के बाद नैनीताल में पर्यटकों की आमद बढ़ती है। इस वर्ष दीपावली के दौरान लंबी छुट्टी के चलते पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसके चलते नैनीताल व आसपास के क्षेत्र में वाहनों का दबाव भी बढ़ा है। वाहनों का दबाव बढ़ने से बुधवार को नैनीताल और कैंचीधाम का यातायात प्रभावित रहा। पूरे दिन वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं रेंग- रेंग कर वाहन चलने के साथ कइ बार जाम की स्थिति भी पैदा हुई। जिससे स्थानीय लोग और पर्यटक परेशान पहे। एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि दीपावली की छुट्टी व वीकेंड एक साथ पड़ने के साथ नैनीताल व कैंची धाम में पर्यटकों का फ्लो बढ़ा है। जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ है। जिसको देखते हुए बुधवार को नैनीताल व कैंची धाम के लिए शटल वाहनों का संचालन किया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 23, 2025 10:53:050
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 23, 2025 10:52:370
Report
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 23, 2025 10:52:100
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowOct 23, 2025 10:51:440
Report
0
Report
AMAjay Mehta
FollowOct 23, 2025 10:51:100
Report
VAVijay Ahuja
FollowOct 23, 2025 10:50:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 23, 2025 10:50:440
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 23, 2025 10:50:180
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 23, 2025 10:50:040
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowOct 23, 2025 10:48:390
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowOct 23, 2025 10:48:230
Report