Back
नालंदा में भाई दूज पर भाइयों-बहनों का प्रेम गूंजा
RKRishikesh Kumar
Oct 23, 2025 10:52:37
CHANDI, Harnaut, Bihar
भाई दूज का पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 23 अक्टूबर को बहनों ने भाइयों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए यह व्रत किया। सुबह से ही घरों में पूजन-अर्चन और तिलक संस्कार का दौर चला। बहनों ने यम देवता की पूजा कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया, आरती उतारी और रक्षा सूत्र बांधा। इसके बदले भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। इस वर्ष आयुष्मान और शिववास जैसे शुभ योगों ने पर्व के महत्व को और भी बढ़ा दिया। भाई दूज को ‘यम द्वितीया’ भी कहा जाता है, जिसका संबंध यमराज और उनकी बहन यमुनाजी की कथा से जुड़ा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार यमराज अपनी बहन यमुनाजी के घर आए थे, जहां यमुनाजी ने उनका तिलक कर आरती उतारी और आदर-सत्कार से भोजन कराया। उसी दिन से यह परंपरा चली आ रही है। भाई-बहन के प्रेम, त्याग और समर्पण का यही असली त्योहार है, जहां भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है और बहन भाई के मंगल जीवन की कामना करती है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
आईपीएस डांगी पर महिला की उत्पीड़न शिकायत, ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप IPS Officer Dangi Faces Harassment
0
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 23, 2025 14:49:561
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 23, 2025 14:49:41Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में रास्ते विवाद पर दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद कार्रवाई
दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
1
Report
ADArjun Devda
FollowOct 23, 2025 14:49:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 23, 2025 14:49:090
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 23, 2025 14:48:590
Report
PJPrashant Jha2
FollowOct 23, 2025 14:48:460
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 23, 2025 14:48:310
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 23, 2025 14:48:140
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 23, 2025 14:47:420
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 23, 2025 14:47:22Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଚାଷୀଙ୍କ ଠାରୁ କମ୍ ଦରରେ କ୍ରୟ କରି ଚଢ଼ା ଦରରେ ରାଜ୍ୟ ବାହାରେ ବିକ୍ରୀ କରୁଛନ୍ତି ବେପାରୀ। ବାଇଟ୍ - ଚାଷୀ। ବାଇଟ୍ - ମଧ୍ୟସ୍ଥି ବେପାରୀ।
0
Report
OBOrin Basu
FollowOct 23, 2025 14:46:52Noida, Uttar Pradesh:suvendu adhikary on kakdwip vandalism incident
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 23, 2025 14:46:240
Report
RSRahul shukla
FollowOct 23, 2025 14:46:130
Report