Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bageshwar263642

PRD जवानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, 1 अप्रैल से ड्यूटी शुरू कराने का आश्वासन

YNYogesh Nagarkoti
Mar 21, 2026 07:01:20
Bageshwar, Uttarakhand
Bageshwar में PRD जवानों ने दूसरे दिन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या रखी। जवानों ने बताया कि समय से ड्यूटी नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नियमित ड्यूटी देने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने उनकी समस्याएं सुनीं और 1 अप्रैल से ड्यूटी शुरू कराने का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद PRD जवानों में कुछ राहत देखने को मिली और उन्होंने जल्द समाधान की उम्मीद जताई।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDevendra Singh
Mar 21, 2026 08:16:11
Bharatpur, Rajasthan:एंकर -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को गिरीराज महाराज की परिक्रमा की। उनका उत्तरप्रदेश से राजस्थान पहुँचने पर जल संसाधन मंत्री एवं जिला प्रभारी सुरेश सिंह रावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह डेढ़म ने स्वागत किया। राष्ट्रपति के राजस्थान सीमा में पहुंचने पर ब्रज के प्रसिद्ध मयूर लोकनृत्य कलाकारों के दल ने भव्य प्रस्तुति देकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने राजस्थान सीमा में प्रवेश कर पैदल परिक्रमा की तथा लोक कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से प्रफुल्लित दिखाई दी। उन्होंने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया और उनके साथ फोटो खिचवाये। इस अवसर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, पुलिस महानिरीक्षक कैलाश चंद्र विश्नोई, जिला कलक्टर डीग उत्सव कौशल, भरतपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कनिष्क कटारिया, सीईओ जिला परिषद मृदुलसिह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 21, 2026 08:16:02
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में आज ईद उल फितर की नमाज अदा के मौके पर सुन्नी और शिया मुस्लिम इजराइल अमेरिका के ईरान पर हमले के खिलाफ और ईरान के समर्थन को लेकर अलग-अलग नजर आए। शिया मुस्लिम बाहुल्य इलाके सिरसी कस्बे के शिया मुस्लिमों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद अमेरिका इजराइल के खिलाफ ईरान के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, इजराइल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं चंदौसी में सुन्नी मुस्लिमों में ईदगाह में सामान्य तरीके से ईद की नमाज अदा की; ईरान के समर्थन में काली पट्टी बांधे जाने की भनक मौजूद रही, पर सुन्नी मौलाना और स्थानीय मुस्लिमों ने बयान देकर साफ कहा हम अपने देश के साथ हैं, और आज हमने अपने देश की तरक्की और भाईचारे के लिए नमाज अदा कर दुआ की है।
0
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Mar 21, 2026 08:15:28
0
comment0
Report
ANAnil Nagar1
Mar 21, 2026 08:15:10
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों की दहशत 3 शहरों में दी जान से मारने की धमकी व्यापारियों को टारगेट कर रहे हैरी बॉक्सर के गुर्गे भोपाल में समाजसेवी को धमकी 10 करोड़ रुपए की मांगी फिरौती राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी और समाजसेवी गौरव जैन को मिली जान से मारने की धमकी धमकी के साथ 10 करोड़ की मांग हैरी बॉक्सर नामक गैंगस्टर ने दी धमकी बीते दिनों अशोक नगर जिले में भी पुलिस ने पकड़ा है हैरी बॉक्सर के गुर्गे को दो दिन पहले खरगोन जिले में एक व्यापारी के घर की थी गोली बारी इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर और भोपाल में व्यापारी और समाजसेवी को दी धमकी इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर से 15 करोड़, भोपाल ने व्यापारी से 10 करोड़ की मांग नहीं देने पर जान से मारने और अंजाम भुगते ने की धमकी हाई प्रोफाइल बिज़नेस मैन टारगेट पर कनाडा जेल में बंद था हैरी बॉक्सर 15 दिन पहले छूटा है अब मध्य प्रदेश में तीन दिनों में खरगोन इंदौर और भोपाल के एक के बाद के व्यापारियों को टारगेट कर रहे गुर्गे
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 08:13:11
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​फूलों की वर्षा और आपसी सौहार्द के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज, देश में अमन-चैन की मांगी गई दुआ ​सिकंदरा राव- ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने खुदा की इबादत में सिर झुकाया और देश में खुशहाली व शांति के लिए दुआएं मांगीं। ​ईदगाह के इमाम कारी अब्दुल कादिर साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। ईदगाह के मुतवल्ली मुजम्मिल और समाजसेवी ताहिर उर्फ तारबाबू सुबह से ही सक्रिय नजर आए। उन्होंने सभी नमाजियों से ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज अदा करने की अपील की, जिसका पालन करते हुए सभी ने सुव्यवस्थित तरीके से इबादत पूरी की। ​इस वर्ष ईद के मौके पर क्षेत्र में 'गंगा-जामुनी तहजीब' का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जब नमाजी नमाज पढ़कर बाहर निकले, तो हिन्दू समाज के लोगों ने उन पर फूल बरसाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस दृश्य ने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया और आपसी प्रेम की जड़ें और मजबूत कीं। ​सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट रहा। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर उप जिलाधिकारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। ​ईद के इस मुबारक मौके पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर मुबारकबाद दी। मुख्य रूप से ​डॉ. राकेश सिंह राना (पूर्व MLC) ​राकेश बघेल (वरिष्ठ नेता, सपा) ​मुसीर कुरेशी (नगर पालिका अध्यक्ष) ​सुमंत किशोर सिंह (ब्लॉक प्रमुख पति) ​इकराम कुरेशी (पूर्व चेयरमैन पति) ​युवराज सिंह यादव एवं मेहराज कुरेशी ​इन सभी नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ जनता के बीच पहुंचकर खुशियां बांटी और एकता का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
188
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Mar 21, 2026 08:06:36
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में ईद की खुशियां मातम में बदलीं — तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार परिवार घायल, दो मासूम समेत चार जख्मी अमरोहा जनपद के डिडौली क्षेत्र के असगरिपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ईद मिलने जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का Shikar हो गया। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में भाई-बहन और बहन के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में जावेद नामक चालक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ईद के मौके पर हुई इस दर्दनाक घटना ने इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。
180
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 21, 2026 08:06:26
Madhepura, Bihar:मधेपुरा में बीती रात आए आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात से काफी नुकसान हुआ है। सदर थाना क्षेत्र के सुखासन रात करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लग गई। इस आग की वजह से फॉर्म में रहे करीब 4000 छोटे बड़े मुर्गे जल कर खाक हो गए। इसके साथ ही आग के चपेट में आने से पोल्ट्री फार्म के अन्य सामान, तराजू , पंखा, फीडर आदि भी जलकर खाक हो गया। पंचायत के मुखिया बौआ सिंह ने बताया कि बज्रपात इतना भीषण था कि आसपास के घरों के बिजली के समान भी जल गए, चाहे वह फ्रिज हो पंखा हो मोबाइल चार्ज हो इनवर्टर हो सभी खराब हो गए हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित है। पोल्ट्री फार्म के मालिक ने बताया कि उनका 5 से 6 लाख का नुकसान हुआ है स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस आपदा की सूचना अधिकारियों को दी गई है उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की और कहा समूह के लोन से उन्होंने एक दो साल पहले यह फॉर्म शुरू किया था।
92
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 21, 2026 08:06:13
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-नवरात्रि में नवाचार: बेटियों को मिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका। एंकर-"शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि में भिंड जिले से महिला सशक्तिकरण की एक शानदार तस्वीर सामने आई है। इस अभिनव प्रयोग के दूसरे दिन भिण्ड की बायपास पर रहने बाले संतोष शर्मा की बेटी कक्षा 9 की छात्रा कुमारी आयाति शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व संभाला। ऑफिस पहुँचते ही अयाती का स्वागत फूल बुके देकर किया गया, ततपश्चात एक परिपक्व लीडर की तरह अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने विशेष रूप से नलजल योजना की समीक्षा की और जिला पंचायत पहुंचे पीएचडी विभाग के एसडीओ गजेंद्र सिंह भदोरिया से गर्मी के सीजन में लोगों को सुचारू रूप से जल मुहैया कराने और नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। अयाती शर्मा ने खादर गांव पहुंचकर पानी की टंकी का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की जल संबंधी समस्याओं को नोट करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया,बहीं अयाती शर्मा जब ऑफिस पहुंची तो भिंड जिला प्रभारी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी 1 दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष अयाती शर्मा को बधाई देते हुए भविष्य में उन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया। वही आयाती ने लोगों को संदेश दिया के बेटियां सब कुछ कर सकती हैं उन्हें शिक्षित करने की आवश्यकता है, साथ ही बाल विवाह जैसी कुरीति को पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए जिससे बेटियां आगे बढ़ सके और बढ़ सके। श्रीमती कामना सिंह भदौरिया का मानना है कि जब बेटियां प्रशासनिक कार्यों को करीब से देखेंगी, तभी उनमें भविष्य का नेतृत्व करने का आत्मविश्वास जागेगा। स्थानीय प्रशासन के इस कदम की अब हर तरफ सराहना हो रही है। पहले दिन मेहगांव विधानसभा की जिठासों गांव की रहने वाली मानवी गुर्जर को एक दिन का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया था और उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा की थी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने अपनी कुर्सी जिले की लाड़लियों को सौंपकर एक नई मिसाल पेश की है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने नौ दिनों तक अध्यक्ष का दायित्व जिले की प्रतिभाशाली बेटियों को सौंपने का निर्णय लिया है, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने “इस पहल का उद्देश्य बेटियों को नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। नवरात्रि में शुरू हुई यह पहल जिले में बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। आमजन और सामाजिक संगठनों द्वारा भी इस पहल की सराहना की जा रही है। कामना सिंह का मानना है की यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक पद नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को प्रशासनिक उड़ान देने का एक जरिया है। बाइट-1-अयाती शर्मा, कक्षा 9 की छात्रा,एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष। बाइट-2-कामना सिंह भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्षा,भिण्ड। प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिण्ड
240
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 21, 2026 08:05:39
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई नगर में आज सुबह बड़ा अग्निकांड सामने आया,जहां आर आर इंटर कॉलेज के सामने स्थित भारत मोटर गैरेज में अचानक भयंकर आग भड़क उठी।चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और गैराज के अंदर रखा फर्नीचर,महंगे इक्विपमेंट और अंदर खड़ी एक मैजिक गाड़ी धू-धू कर जलकर खाक हो गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने इलाके में दहशत फैला दी और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गैराज मालिक सलीम को जैसे ही आग की सूचना मिली,वह तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात देख दंग रह गए। बिना वक्त गंवाए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू की और करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक गैराज का अधिकांश सामान राख में तब्दील हो चुका था। प्रारम्भिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन नुकसान इतना बड़ा है कि गैराज मालिक को लाखों रुपये का झटका लगा है।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है,वहीं इलाके में इस घटना के बाद खौफ और चिंता का माहौल बना हुआ है।
185
comment0
Report
Mar 21, 2026 08:05:06
Dhanaura, Uttar Pradesh:आज दिनांक 21-मार्च-2026 को जनपद-अमरोहा की तहसील-मंडी धनौरा के गांव रामपुर तगा में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की एक सभा हुई जिसमे गांव वालों ने आने वाले 2026 के जिला पंचायत चुनावों में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए कहाँ ओर आजाद समाज पार्टी से काफी लोगो को जोड़ो ओर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम भाइयों को ईद की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी इस सभा में मौजूद रहे मंडल सह संयोजक व अमरोहा प्रभारी मोनू सागर जी जिला संयोजक भीम आर्मी अजब सिंह जी जिला प्रभारी ASP सोमेंद्र कुमार जी पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी विनीत गौतम जी तहसील संयोजक धनौरा सोविन्द्र सिंह जी गोवर कुमार रामपुर सचिन कुमार जाटव उर्फ़ रावण भाई झुण्डपुरा वाले
47
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 21, 2026 08:04:16
Jhalawar, Rajasthan:गंगधार (झालावाड़) gangadhAR jhā lā wāD? (Note: removed byline and metadata) गंगधार जिले के गंगधार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 04 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त की गई। गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान रावतपुरा रोड रेलवे पुलिया के नीचे सगस महाराज मन्दिर के पास चौमहला से अभियुक्त सौरव उर्फ राहुल निवासी पलवाई जिला मंदसौर मध्यप्रदेश और मुकेश निवासी धतुरिया जिला मंदसौर मध्यप्रदेश के कब्जे से 04 किलो 720 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त की गई। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान कर रहा।
58
comment0
Report
Advertisement
Back to top