Back
नवरात्रि में बेटियों को मिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका
PSPradeep Sharma
Mar 21, 2026 08:06:13
Bhind, Madhya Pradesh
हेडर-नवरात्रि में नवाचार: बेटियों को मिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका। एंकर-"शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि में भिंड जिले से महिला सशक्तिकरण की एक शानदार तस्वीर सामने आई है। इस अभिनव प्रयोग के दूसरे दिन भिण्ड की बायपास पर रहने बाले संतोष शर्मा की बेटी कक्षा 9 की छात्रा कुमारी आयाति शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व संभाला। ऑफिस पहुँचते ही अयाती का स्वागत फूल बुके देकर किया गया, ततपश्चात एक परिपक्व लीडर की तरह अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने विशेष रूप से नलजल योजना की समीक्षा की और जिला पंचायत पहुंचे पीएचडी विभाग के एसडीओ गजेंद्र सिंह भदोरिया से गर्मी के सीजन में लोगों को सुचारू रूप से जल मुहैया कराने और नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की। अयाती शर्मा ने खादर गांव पहुंचकर पानी की टंकी का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की जल संबंधी समस्याओं को नोट करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया,बहीं अयाती शर्मा जब ऑफिस पहुंची तो भिंड जिला प्रभारी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी 1 दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष अयाती शर्मा को बधाई देते हुए भविष्य में उन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया। वही आयाती ने लोगों को संदेश दिया के बेटियां सब कुछ कर सकती हैं उन्हें शिक्षित करने की आवश्यकता है, साथ ही बाल विवाह जैसी कुरीति को पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए जिससे बेटियां आगे बढ़ सके और बढ़ सके। श्रीमती कामना सिंह भदौरिया का मानना है कि जब बेटियां प्रशासनिक कार्यों को करीब से देखेंगी, तभी उनमें भविष्य का नेतृत्व करने का आत्मविश्वास जागेगा। स्थानीय प्रशासन के इस कदम की अब हर तरफ सराहना हो रही है। पहले दिन मेहगांव विधानसभा की जिठासों गांव की रहने वाली मानवी गुर्जर को एक दिन का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया था और उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा की थी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने अपनी कुर्सी जिले की लाड़लियों को सौंपकर एक नई मिसाल पेश की है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने नौ दिनों तक अध्यक्ष का दायित्व जिले की प्रतिभाशाली बेटियों को सौंपने का निर्णय लिया है, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिल सके। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने “इस पहल का उद्देश्य बेटियों को नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव देना है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। नवरात्रि में शुरू हुई यह पहल जिले में बेटियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। आमजन और सामाजिक संगठनों द्वारा भी इस पहल की सराहना की जा रही है। कामना सिंह का मानना है की यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक पद नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को प्रशासनिक उड़ान देने का एक जरिया है। बाइट-1-अयाती शर्मा, कक्षा 9 की छात्रा,एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष। बाइट-2-कामना सिंह भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्षा,भिण्ड। प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिण्ड
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNitesh Mishra
FollowMar 21, 2026 09:32:310
Report
ASArvind Singh
FollowMar 21, 2026 09:32:050
Report
PTPreeti Tanwar
FollowMar 21, 2026 09:31:410
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 21, 2026 09:31:300
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 21, 2026 09:31:200
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 21, 2026 09:30:580
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 21, 2026 09:30:150
Report
297
Report
KRKishore Roy
FollowMar 21, 2026 09:20:59289
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 21, 2026 09:20:18120
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 21, 2026 09:20:01169
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 21, 2026 09:19:43282
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 21, 2026 09:18:59229
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 21, 2026 09:18:28187
Report
SBSACHIN BIDLAAN
FollowMar 21, 2026 09:18:14332
Report