Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244231

धनोरा के रामपुर तगा में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की हुई सभा

Mar 21, 2026 08:05:06
Dhanaura, Uttar Pradesh
आज दिनांक 21-मार्च-2026 को जनपद-अमरोहा की तहसील-मंडी धनौरा के गांव रामपुर तगा में भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी की एक सभा हुई जिसमे गांव वालों ने आने वाले 2026 के जिला पंचायत चुनावों में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने के लिए कहाँ ओर आजाद समाज पार्टी से काफी लोगो को जोड़ो ओर भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम भाइयों को ईद की भी हार्दिक शुभकामनाएं दी इस सभा में मौजूद रहे मंडल सह संयोजक व अमरोहा प्रभारी मोनू सागर जी जिला संयोजक भीम आर्मी अजब सिंह जी जिला प्रभारी ASP सोमेंद्र कुमार जी पूर्व जिला अध्यक्ष भीम आर्मी विनीत गौतम जी तहसील संयोजक धनौरा सोविन्द्र सिंह जी गोवर कुमार रामपुर सचिन कुमार जाटव उर्फ़ रावण भाई झुण्डपुरा वाले
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Mar 21, 2026 09:32:31
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक, डीएसपी साइबर समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें धनबाद के एसएसपी ने भाग लेकर जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए। सरहुल पर्व के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे वातावरण और भी जीवंत हो उठा। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशी साझा की.
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 21, 2026 09:32:05
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-एसपी ने संभाला कार्यभार-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 21 मार्च 2026 एंकर-आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने आज सवाई माधोपुर पुलिस कप्तान की कमान संभाल ली , आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रेयी आज सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुँची ,जहाँ पुलिस जवानों ने अपनी नई पुलिस कप्तान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया । गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद ज्येष्ठा मैत्रेयी पुलिस अधीक्षक कार्यकाल पंहुँची और अपना कार्यभार ग्रहण किया । इस दौरान अपनी नई कप्तान का पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने जिले के पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी ली , नई एसपी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों एंव पुलिस जवानों ने अपने निवर्तमान एसपी अनिल कुमार बेनीवाल को भावभीनी विदाई दी ,इस दौरान पुलिस अधिकारियों एंव जवानों ने एसपी अनिल कुमार को जिप्सी में बैठक ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर विदाई दी । वही कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही सवाई माधोपुर की नई एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने मीडिया से रूबरू होते हुवे कहा कि राज्य सरकार एंव पुलिस विभाग ने उन्हें सवाई माधोपुर की जिम्मेदारी दी , ऐसे में जिले की पुलिसिंग को दुरुस्त करने के साथ ही जिले में पनप रहे साइबर अपराध ,अवैध मादक पदार्थ तस्करी ,बजरी खनन एंव परिवहन ,आर्म्स एक्ट सहित संगठित अपराध की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी ,उन्होंने कहा कि अपराधों की रोक थाम के साथ ही शहरवासियों की सुरक्षा और रणथम्भौर भ्रमण पर आने वाले पर्यटको की सुरक्षा भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा ,उंन्होने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर आज ही पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है ,जिले में किसी भी तरह के अपराध को बर्दाश्त नही किया जायेगा , अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी । बाईट-1-ज्येष्ठा मैत्रेयी ,पुलिस अधीक्षक ,सवाई माधोपुर
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 21, 2026 09:31:30
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 21, 2026 09:30:58
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:मुख्यधारा में लौटने के बाद आत्म समर्पित माओवादीयों का जीवन अब धीरे धीरे सामान्य होने लगा है, माओवादी संगठन में रहते नक्सलियों को कई तरह की बंदिशे झेलनी पड़ती थी, घर ना बसा पाने और बच्चे पैदा नहीं करने की अमानवीय बंदिशों को झेलना पड़ता था, लेकिन अब पुनर्वास का रास्ता अपनाने वाले माओवादी सामान्य जीवन जीने के साथ ही माता पिता बनने की अपनी पुराने चाहत को भी पूरा कर पा रहे हैं, बीते वर्षों में पुनर्वासित 56 माओवादियों का वैसक्टोमी रिवर्सल ऑपरेशन किया गया, दरअसल माओवादी संगठन में रहने के दौरान नसबंदी कर दी गई थी, पुनर्वास के बाद सरकार की मदद से इन पुनर्वासित माओवादियों का नसबंदी को पुनः खोल दिया गया है, इनमें से 23 नक्सली दंपतियों के बच्चे भी हो गए है। बस्तर आईजी के अनुसार हाल ही में पुनर्वास का रास्ता अपनाने वाले अन्य कई माओवादियों ने नसबंदी खुलवाने के लिए आवेदन दिया है स्वास्थ्य विभाग की मदद से इन पुनर्वासित नक्सलियों के गोद में किलकारी गूंजे यह सुनिश्चित करने का काम किया जाएगा । बाइट सुंदरराज पी आईजी बस्तर
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 09:21:44
Chahaniya, Uttar Pradesh:*वानिकी दिवस* जंगल हमारी पृथ्वी का दिल है,इसे बचानें और बढायें चहनियां । प्रभागीय वन अधिकारी चंदौली बी शिव शंकर के कुशल निर्देशन में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस पर एक पेड़ मां के नाम थीम पर वन विभाग की टीम के द्वारा बलुआ घाट पर वानिकी दिवस मनाया गया । घाट पर बृक्षों के लगातार संरक्षण के लिए गंगा सेवा समिति के सात सदस्यों को रेंजर चहनियां राम सँवारे यादव ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राम सवेरे यादव द्वारा वृक्षों के उपयोगिता को विस्तृत रूप से बताया गया और यह संकल्प दिलाया गया कि हमें वृक्षों की रक्षा करनी है । उसका संरक्षण करना है और पर्यावरण को सुंदर बनाना है । गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि जंगल हमारी पृथ्वी के दिल हैं। हमलोग को पौधरोपण कर हर जंगल जैसा बनाने की कोशिश करनी होगी । ये हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं और हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं। वन वर्षा लाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मानित के क्रम में लगातार वृक्षों के संरक्षण हेतु सात लोगों को चयनित कर सम्मानित किया गया । इस क्रम में अंकित जायसवाल,राजेश सोनकर, नीरज साहनी, राजेश यादव, अजीत निषाद, साधु निषाद, नीरज साहनी आदि लोग को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान वन विभाग की टीम जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव, कैलाश यादव, विजय लाल यादव, रामदुलारे यादव, राजकुमार, राम जी पिंटू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
297
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 21, 2026 09:20:59
Noida, Uttar Pradesh:ब्यावर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर ब्यावर में हर्षोल्लास के साथ रमजान के मुक्कम्मल होने पर शनिवार को शहरभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार पारंपरिक सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। नमाज की इमAMात जमा मस्जिद के इमाम मौलाना सैयद इरफान ने की तथा नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा गया। नमाज के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इससे पूर्व रमजान के अंतिम शुक्रवार जुम्मातुल विदा पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी थी। बाजारों में भी ईद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने जमकर खरीदारी की
289
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 21, 2026 09:20:18
120
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 21, 2026 09:20:01
Jasa, Bihar:नुआंव गांव के लापता व्यक्ति का नदी में मिला शव, पुलिस ने शव का पंचनामा कर भभुआ सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम। दुर्गावती थाना क्षेत्र के आदर्श नुआंव गांव में उस वक्त मातम पसर गया, जब पिछले दो दिनों से लापता एक व्यक्ति का शव कर्मनाशा नदी में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान नुआंव गांव निवासी स्वर्गीय कमला सिंह के 49 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह के रूप में की गई है। शनिवार द्वपहर को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने दी जानकारी: मृतक के बड़े भाई सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि मनोज बीते गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की और अनहोनी की आशंका को देखते हुए डायल 112 पुलिस को भी इसकी लिखित सूचना दी थी। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। ग्रामीणों ने देखा तैरता हुआ शव: शनिवार सुबह जब ग्रामीण नदी की ओर गए, तो उन्होंने पानी के ऊपर एक शव को तैरते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिसिया कार्रवाई: सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और कानूनी प्रक्रिया के तहत पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।।
169
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Mar 21, 2026 09:19:43
Paradeep, Odisha:Anchor - ପାରାଦୀପ ରେ ଏକ ଏକ କମ୍ପାନୀ ର ପାଚେରୀ କାର୍ଯ୍ୟ କୁ ବିରୋଧ କରି ଧାରଣା ରେ ବସିଛନ୍ତି ନୂଆଗଡ ଗ୍ରାମର ୧୦ପରିବାର। ଦୀର୍ଘ ୧୯ ବର୍ଷରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ୍ବ ବର୍ଷ ହେଲା କମ୍ପାନୀ କୁ ଜମି ଦେଇଥିଲେ , ହେଲେ ଜମି ବାବତ କ୍ଷତିପୂରଣ ସହିତ ନିଜ ପିଲାଙ୍କୁ ଚାକିରୀ ଦେବାକୁ କମ୍ପାନୀ ଦେଇଥିଲା ପ୍ରତିଶୃତି। ମାତ୍ର କ୍ଷତିପୂରଣ ଓ ଚାକିରୀ ଦେବା ତ ଦୂରର କଥା, କମ୍ପାନୀ ଆରମ୍ଭ ହୋଇ ବିକ୍ରି ହୋଇଗଲାଣି। କିନ୍ତୁ ଏପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ନାଁ ମିଳିଛି କ୍ଷତିପୂରଣ ନା ନିଜ ପିଲା ପାଇଛନ୍ତି ଚାକିରୀ। ଯାହାକୁ ନେଇ ଗତ ୧୦ ଦିନ ହେଲା ଧାରଣା ଦେଇ ପାଚେରୀ ନିର୍ମାଣ କାର୍ଯ୍ୟ କୁ ବନ୍ଦ କରିଛନ୍ତି ନୂଆଗଡ ଗ୍ରାମର ୧୦ ଟି ପରିବାର। ୨୦୦୬ ମସିହାରେ ଏହି ପରିବାର ଏସାର ଷ୍ଟିଲ କାରଖାନା ପାଇଁ କମ୍ପାନୀ କୁ ଜମି ଦେଇଥିଲେ। ହେଲେ କମ୍ପାନୀ କର୍ତ୍ତୃପକ୍ଷ ଏହି ୧୦ ଟି ପରିବାର ଙ୍କୁ ଉଚିତ୍ କ୍ଷତିପୂରଣ ପ୍ରଦାନ କରିନାହାଁନ୍ତି। ଏପରିକି ଚୁକ୍ତି ଅନୁଯାୟୀ ସେମାନଙ୍କ ପିଲାମାନଙ୍କୁ ଚାକିରୀ ଦେବା ବଦଳରେ ଠିକାଦାର ଅଧିନରେ କାମ କରାଇ ବାରମ୍ବାର ଛଟେଇ କରିଛନ୍ତି। ବର୍ତମାନ ଏସାର ଷ୍ଟିଲ କାରଖାନା କୁ ଆର୍ସେଲର ମିତ୍ତଲ ନିପ୍ପନ ଷ୍ଟିଲ ଅଧିଗ୍ରହଣ କରି ନିଜର ପାଚେରୀ ନିର୍ମାଣ କରୁଛି। ଯାହାକୁ ସେମାନେ ବିରୋଧ କରିବା ସହିତ ଧାରଣା ଦେଇଛନ୍ତି। ଜମି ବାବଦ ଟଙ୍କା ସହିତ କମ୍ପାନୀରେ ସିଧାସଳଖ ନିଯୁକ୍ତି ନମିଳିଲେ ଏହି ଧାରଣା ଜାରି ରହିବ ବୋଲି ଚେତାବନୀ ଦେଇଛନ୍ତି। କିଛିଦିନ ପୂରୁବରୁ ପାରାଦ଼ୀପ ଅତିରିକ୍ତ ଏସପି ଓ ଲକ ଥାନା ଅଧିକାରୀ ଘଟଣାସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଆଲୋଚନା କରିଥିଲେ ମଧ୍ୟ ସେମାনେ ନିଜ ଜିଦ ରେ ଅଟଳ ରହିଛନ୍ତି ଏବଂ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଏହାର ସମାଧାନ କରାଯିବ ବୋଲି ପୋଲିସ ସେମାନଙ୍କୁ ପ୍ରତିଶ୍ରୁତି ଦେଇଛି। ଯଦି ସେମାନେ ଆମର ଦାବି ତୁରନ୍ତ ପୂରଣ କରନ୍ତି ତେବେ ଆନ୍ଦୋଳନ ଜାରି ରହିବ ବୋଲି ଚେତାବନୀ ଦେଇଛନ୍ତି ଧାରଣାକାରୀ।
282
comment0
Report
KSKULWANT SINGH
Mar 21, 2026 09:18:59
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर- यमुनानगर में ईद की नमाज सुख शांति और चैन के साथ अदा की गई हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह में जाकर ईद की नमाज पड़ी और ईद की नमाज अदा करने के बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई भी दी। वीओ - यमुनानगर में जिले में ईद का पावन त्योहार बड़े ही उत्साह, अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लाखों की संख्या में लोगों ने एक साथ इकट्ठा होकर ईद की नमाज अदा की और देश-दुनिया में शांति, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सभी ने मिलकर इस त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बनाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे, ताकि त्योहार शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके। इस मौके पर मौजिज लोगों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि ईद का त्योहार हमें एकता, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखें कुल मिलाकर, यमुनानगर में ईद का त्योहार शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ, जो समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर आया है। बाइट- अब्दुल सत्तार, मौलाना मदरसा बाइट- अब्दुल करीम, मुस्लिम व्यक्ति
229
comment0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
Mar 21, 2026 09:18:14
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के psk सभागार मे मशहूर अखबार लोकसत्य का पूर्वी दिल्ली संस्करण का विमोचन हुआ जिसमें भाजपा के पूर्वी दिल्ली के शीर्ष नेता व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल देश के प्रतिष्ठित अखबार लोकसत्य के पूर्वी दिल्ली के संस्करण का विमोचन में पूर्वी दिल्ली सांसद हर्ष मल्होत्रा के साथ ही उत्तरपूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए संसद ओर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 16 साल से लोकसत्य देश की सेवा में समर्पित है और पूर्वी दिल्ली के संस्करण के साथ ही पूर्वी दिल्ली की सामाजिक आर्थिक ओर जनता की आवाज को एक नई आवाज मिली है जिसके लिए सभी को बहुत बहुत धन्यवाद
332
comment0
Report
Advertisement
Back to top