Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Almora263601

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर UKD नेता हिरासत विरोध पुतला फूंका

DBDEVENDRA BISHT
Mar 14, 2026 10:45:54
Almora, Uttarakhand
Gairasaain ko sthayi rajdhani banane ki maang ko lekar UKD netaon ko hirasat mein lene ke virodh mein UKD karyakartaon ne rajya sarkar ka putla phoonka. Chaudyanpata mein Uttarakhand Kranti Dal ke karyakartaon ne rajya sarkar par tanashahi ka aarop lagaya aur sarkar ke khilaf jor se narebaazi ki. Karyakartaon ka kehna hai ki gairasain ko sthayi rajdhani banane ki maang ko lekar UKD ne gairasain kooch kiya tha. Karyakartaon ka kehna hai ki gairasain Vidhan Sabha satr ke dauran 70 vidhaayakon se is maamle par sawal poochne ke liye UKD ke padadhikari aur karyakarta gairasain pahunche the, lekin sarkar ke tantr ne UKD netao ko vidhaayakon se mulaqat nahin karne diya. Iske baad vidhaayak Pushpesh Tripathi sahit anya netaon ko hirasat mein lekar nazarband kiya gaya.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 14, 2026 11:51:13
Devchara, Uttar Pradesh:भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम क्योना शादीपुर भमोरा में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर उनके पुत्र को धमकाने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फरजाना बेगम के अनुसार उनके पुत्र बदशाह 13 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे गांव में डेयरी के पास कुछ ग्रामीणों के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान ग्राम नकटपुर निवासी रामू सिंह पुत्र अनेकपाल सिंह अपने 5–6 साथियों के साथ चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि रामू सिंह और उसके साथियों ने बदशाह के बारे में पूछताछ की और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग करने लगे। इसके बाद वे बदशाह को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि रामू सिंह ने ग्राम देवचरा स्थित उनके शोरूम पर अवैध कब्जा करने की नीयत से वहां एक खोखा रखवा दिया है और शोरूम पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसी को लेकर वह उन्हें और उनके पुत्रों को लगातार डरा-धमका रहा है। फरजाना बेगम ने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर भी दी थी। इसके बाद वह थाना भमोरा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है ।
0
comment0
Report
Mar 14, 2026 11:50:59
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव: शुक्लागंज के दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेणुरंजन भदौरिया तथा विशिष्ट अतिथि कौमुदी पांडेय रहीं। मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण श्रीमती सुधा तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आगे चलकर छात्रों ने कई सांस्कृतिक गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण होली और ईद के आपसी भाईचारे व सौहार्द को दर्शाने वाला संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, जिसे उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने संबोधन करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की और कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, मुख्य अतिथियों व उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्षिकोत्सव का पहला दिन उत्साह, संस्कृति और प्रतिभा के सुंदर संगम के रूप में संपन्न हुआ।
0
comment0
Report
GYGAUKARAN YADU
Mar 14, 2026 11:50:29
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में पीएचई विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन एवं शासन की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने हेतु पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिलना मुश्किल हो रहा है. गांवों में बनी पानी टंकी शोपीस बनकर रह गई है और पाइपलाइन का कार्य अधूरा है; नलों से पानी नहीं आ रहा है, ग्रामीण गौशाला और अन्य स्थानों से पानी ले रहे हैं. एक ऐसा ही मामला बेमेतरा जिला की ग्राम कुम्ही से सामने आया है जहाँ पानी टंकी के निर्माण के 2-3 वर्ष हो चुके हैं, पर पाइपलाइन पूर्ण नहीं है, नल कनेक्शन दिए गए हैं पर पानी नहीं आ रहा है. सरपंच ने बताया कि वार्षिक बैठक और शिकायत के माध्यम से संबंधितों को जानकारी दी गई है; कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि संबंधित विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में निगरानी की जाती है और रुके हुए कार्यों की बिलिंग की जांच के साथ मौके पर जाकर कार्य करवाने के निर्देश जारी हैं.
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 14, 2026 11:50:00
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 14, 2026 11:49:43
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा,मौके पर हुई दर्दनाक मौत,बहन गम्भीर। गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें स्कूटी से एक स्कूल में पढ़ाने जा रही थीं तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास का है, जहां शनिवार को यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चौरी गांव के टोला रामनगर की रहने वाली 24 वर्षीय शिक्षिका श्रेया विश्वकर्मा अपनी छोटी बहन खुशी के साथ स्कूटी से फुटहवाइनार स्थित एक निजी स्कूल पढ़ाने जा रही थीं। जैसे ही वे निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे धर्मकांटा के पास पहुंचीं थी कि तभी गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेया विश्वकर्मा उछलकर सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से ही गुजर गया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बहन खुशी घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर देवरिया की तरफ फरार हो गया। हादसे के बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
37
comment0
Report
MMMAYANK MAYANK
Mar 14, 2026 11:48:58
Balotra, Rajasthan:बालोतरा: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बालोतरा में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और संभावित किल्लत के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि उनके समय में गैस सिलेंडर करीब 400 रुपये में मिलता था और आज स्थिति यह है कि सिलेंडर ब्लैक में 4000 रुपये तक में मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे और सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। मदन प्रजापत ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और प्रधानमंत्री सवालों का जवाब देने से बचते हैं। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी सरकार के समय गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था तब भी विरोध किया जाता था, लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर की रसोई चलाने में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गैस सिलेंडर बुक करना भी मुश्किल हो गया है और राशन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई के कारण गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई और गैस सिलेंडर की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। बाईट:-मदन प्रजापत पूर्व विधायक पचपदरा बाईट:-प्रियंका मेघवाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालोतरा
64
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 14, 2026 11:48:37
Dumka, Jharkhand:झारखंड के दुमका उपायुक्त समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर की मौजूदगी में एक विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए एक ऐसा मंच दिया गया जहाँ उनकी सुनवाई बिना डर के हो सके। जनसुनवाई में कुल 24 मामले सामने आए, जिनमें 14 ऑनलाइन थे और 10 स्थानीय मामले थे। यहां जिला प्रशासन, पुलिस, DLSA और वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद थे। आयोग ने कहा कि कानून के प्रति जागरूकता बढ़ने से महिलाओं का साहस भी बढ़ रहा है और वे अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए आगे आ रही हैं। कई शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई की दिशा तय की गई और राज्य सरकार से झारखंड में जल्द महिला आयोग का गठन करने का आग्रह किया गया। संताल परगना में ट्रैफिकिंग और साइबर सुरक्षा के खतरे से महिलाएं प्रभावित हो रही हैं, जिनकी सुनवाई 60 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
71
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 14, 2026 11:48:02
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ईंधन सहित मनरेगा और अफीम सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगामी 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने जा रही है जिसे लेकर आज संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला एवं महामंत्री मलकीत सिंह गैदूं ने आंदोलन की रूप रेखा बताते हुए पत्रकारों को संबोधित किया वीओ - विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी है जिसमें मनरेगा बचाओ संग्राम के अलावा अफीम से लेकर गैस सिलेंडर और स्थानीय मुद्दों को लेकर 17 मार्च को घेराव करेंगे, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट प्रभारी रहेंगे, दोपहर 12 बजे शंकर नगर से विधानसभा के लिए कूच करेंगे, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में गैस की किल्लत है लेकिन भाजपा के नेता समाधान छोड़ मुंह मोड़ रहे हैं, भाजपा के नेता प्रधानमंत्री से लेकर प्रवक्ता सब झूठ बोल रहे कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है, महिलाएं परेशान हैं त्राहिमाम मचा हुआ है, वैश्विक संकट है ऊंच नीच होती है लेकिन गैस संकट आया है तो अपनी जिम्मेदारी से भाजपा मुंह मोड़ रही है, जो लाइन में लगे हैं उन्हें इस भीषण गर्मी में शौक नहीं है, देश में ईंधन के कुल 3 भंडारण केंद्र हैं जो कांग्रेस सरकार में बनाए गए हैं, नरेंद्र मोदी की सरकार ने ईंधन संग्रहण को लेकर कोई काम नहीं किया है, और जो बनाए उन्हें निजी लोगों को लाभ लेने के लिए बनाया गया है। वीओ - वहीं संचार प्रमुख ने कहा कि अफीम खेती का खुलाशा हुआ है जिस नेता विनय ताम्रकार का नाम आया है वो भाजपा में काफी प्रभावशाली है, अजय जमवाल से लेकर सभी मंत्रियों तक सबके वे खास रहे हैं, उनके बेहद करीबी संबंध नेताओं से थे, इतने सबूतों के बाद भी FIR में उसका नाम तीसरे नंबर है मुख्य आरोपी नहीं बनाया गया है, आखिर किसका दबाव है वो एक हिस्सा था और बड़े नेताओं की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता, जज की निगरानी में एक कमेटी बनाकर जांच करना चाहिए।
87
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Mar 14, 2026 11:47:49
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब इलाज कराने पहुंचे दो पक्षों के लोग अस्पताल परिसर में ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते अस्पताल का माहौल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और वहां मौजूद मरीजों व उनके परिजनों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव का है, जहां दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला गाली-गलौज से बढ़ते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर तक पहुंच गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को देखते ही फिर से भिड़ गए। अस्पताल परिसर में अचानक हंगामा शुरू हो गया जिससे वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन सहम गए और इधर-उधर सुरक्षित जगह तलाशने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
46
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 14, 2026 11:47:38
Bokaro Steel City, Jharkhand:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा का दो दिवसीय बोकारो दौरा हुआ जहां जिला भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा बोकारो के बेरमो कोलफील्ड क्षेत्र सहित गोमिया का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में गुजर बसर करनेवाले आदिवासी परिवार के जीवन यापन और स्वास्थ्य के साथ शिक्षा का हाल जाना। इस दौरान बोकारो के उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि बेरमो क्षेत्र में शिकायत मिली कि बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है ऐसे में जंगल खत्म हो रहा है जिसकी जांच की गई जहां पर सीसीएल अधिकारियों को निर्देश दिया गया और देखा गया कि पेड़ भी लगाया जा रहा है। वही आदिवासियों के लिए घर बनाने के लिए 10 डिसमिल जमीन चिन्हित किया गया है जिसे उनके लिए दिया जाय। वही स्कूल और पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था करने की बात कही ताकि स्कूल न जाने वाले बच्चे जो बीच में पढ़ाई छोड़ दे रहे है ऐसे ड्रॉप आउट बच्चों को भी स्कूल पहुंचाया जाय। वही जाहेरथान की भी घेराबंदी को लेकर भी जिले के अधिकारी को निर्देश दिया गया। बाइट -- डॉ0 आशा लकड़ा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य
85
comment0
Report
Advertisement
Back to top