Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bokaro827004

आदिवासी जीवनयापन, शिक्षा और जंगल सुरक्षा के लिए आयोग के सदस्य का बोकारो दौरा

MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 14, 2026 11:47:38
Bokaro Steel City, Jharkhand
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा का दो दिवसीय बोकारो दौरा हुआ जहां जिला भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा बोकारो के बेरमो कोलफील्ड क्षेत्र सहित गोमिया का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में गुजर बसर करनेवाले आदिवासी परिवार के जीवन यापन और स्वास्थ्य के साथ शिक्षा का हाल जाना। इस दौरान बोकारो के उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि बेरमो क्षेत्र में शिकायत मिली कि बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है ऐसे में जंगल खत्म हो रहा है जिसकी जांच की गई जहां पर सीसीएल अधिकारियों को निर्देश दिया गया और देखा गया कि पेड़ भी लगाया जा रहा है। वही आदिवासियों के लिए घर बनाने के लिए 10 डिसमिल जमीन चिन्हित किया गया है जिसे उनके लिए दिया जाय। वही स्कूल और पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था करने की बात कही ताकि स्कूल न जाने वाले बच्चे जो बीच में पढ़ाई छोड़ दे रहे है ऐसे ड्रॉप आउट बच्चों को भी स्कूल पहुंचाया जाय। वही जाहेरथान की भी घेराबंदी को लेकर भी जिले के अधिकारी को निर्देश दिया गया। बाइट -- डॉ0 आशा लकड़ा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAmit Singh
Mar 14, 2026 13:02:18
Kishanganj, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 18,680 करोड़ रुपये की लागत से बंगाल में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण बिहार के किशनगंज जिले में बंगाली बहुल मोहल्ला नेपालगढ़ कॉलोनी में भी किया गया। विवेकानंद कल्चरल क्लब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाली समाज के प्रतिनिधियों के साथ पीएम मोदी की जनसभा का लाइव प्रशारण प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा। स्थानीय बंगाली समुदाय के लोगों ने कहा कि किशनगंज जिला बंगाल की सीमा से सटे हुए हैं और वे लोग चाहते हैं कि उनके बंगाल के रिश्तेदारों को भी केंद्र सरकार की सभी लाभकारी योजनाएं, जैसे आयुष्मान भारत, मुफ्त बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि का लाभ मिले। बंगाली समुदाय के लोगों ने बंगाल की ममता सरकार पर आरोप लगाया कि आज पश्चिम बंगाल की संस्कृति और पहचान खतरे में है, और भाजपा सरकार बनने से वहां के लोगो को न सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा बल्कि बंगाल की संस्कृति को भी पुनर्जीवित किया जा सकता है और कानून का राज कायम होगा।
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 14, 2026 13:01:29
Noida, Uttar Pradesh:राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट की कार्रवाई वर्ली में गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केट का पर्दाफाश बड़ा स्टॉक ज़ब्त राशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट ने वर्ली इलाके में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाले एक गैंग पर कार्रवाई करते हुए बड़ा स्टॉक ज़ब्त किया। इस ऑपरेशन में पता चला कि रिहायशी इलाकों में खतरनाक तरीके से सिलेंडर स्टोर करके ब्लैक मार्केट में बेचे जा रहे थे। कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिस की मोबाइल टीम और ऑफिस नंबर 21 के अधिकारियों ने मिलकर यह ऑपरेशन किया। एडमिनिस्ट्रेशन को सीक्रेट जानकारी मिली थी कि वर्ली नाका में गणपतराव कदम मार्ग पर 'सूरज वल्लभदास चॉल' इलाके में गैस सिलेंडर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर करके ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। इसके मुताबिक, टीम ने तुरंत रेड मारकर गैर-कानूनी तरीके से स्टोर किए गए सिलेंडर ज़ब्त कर लिए। इस ऑपरेशन में HP गैस कंपनी के छह भरे हुए और 58 खाली सिलेंडर ज़ब्त किए गए। साथ ही, सुपर गैस कंपनी के 4 kg के 64 भरे हुए सिलेंडर और 12 kg के 19 भरे हुए सिलेंडर ज़ब्त किए गए। इसके अलावा, 12, चार और दो kg के अलग-अलग साइज़ के 25 खाली सिलेंडर भी मिले। अधिकारियों ने बताया कि इन सिलेंडरों को गैर-कानूनी तरीके से रिफिल करके ब्लैक मार्केट में बेचने के लिए रखा गया था। ज़ब्त किया गया सारा सामान आगे की कार्रवाई के लिए वर्ली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने साफ़ किया कि ऐसे रिहायशी इलाके में सिलेंडर रखना और उन्हें गैर-कानूनी तरीके से बेचना बहुत खतरनाक है और इससे लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता है। यह कार्रवाई कंट्रोलर राशन डिस्ट्रीब्यूशन चंद्रकांत डांगे के गाइडेंस में की गई। गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए डिपार्टमेंट की टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं。
0
comment0
Report
SNSWATI NAIK
Mar 14, 2026 13:01:04
Navi Mumbai, Maharashtra:इराण और इस्राईल का युद्ध शुरू है इसका का परिणाम आम जिंदगी पर पड़ा है। मुंबई कृषी उत्पन्न बाजार समिती में रोज सब्ज़ी के 550 ट्रक और टेम्पो दाखिल हो रहे हैं लेकिन मुंबई और नवी मुंबई के इलाके के होटल्स और भोजनालय को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण बंद पड़े हैं, इसका असर सब्ज़ी मंडई पर पड़ा है। मुंबई कृषी उत्पन्न समिती में सब्ज़ी ग्राहक न आने के कारण पड़े हैं, इस कारण सब्ज़े के दाम 20 से 30 प्रतिशत नीचे गिरे हैं, रिटेल मार्केट में मात्र सब्ज़ी के दाम ज़्यादा कमी नहीं होते दिखाई हो रहा है। सब्ज़े 30 रुपये किलो 50 रुपये किलो रिटेल में बेचे जा रहे हैं, इसलिए आम ग्राहक संतुष्ट नहीं दिखाई दे रहा।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Mar 14, 2026 13:00:14
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आज प्रदेश की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मंत्री रामविचार नेताम और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से बटन दबाकर योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पशुपालकों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश में एक साथ 29 गौधाम योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और सदियों से उसकी पूजा की जाती रही है। गाय केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की भी मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि गाय का दूध, दही, घी ही नहीं बल्कि गोबर और गोमूत्र भी बेहद उपयोगी होते हैं। मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले गौठानों की हालत खराब थी और वहां गोबर तक नहीं मिलता था। लेकिन अब उनकी सरकार गौधाम योजना के माध्यम से व्यवस्थित गौशालाएं विकसित कर रही है, जहां गायों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि गौधामों में किसानों और पशुपालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें सिखाया जाएगा कि गोबर और गोमूत्र से जैविक खाद, औषधि और अन्य उपयोगी उत्पाद कैसे तैयार किए जा सकते हैं। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि गाय हमारी आस्था और संस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा कि गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र से हमें पंचतत्व की प्राप्ति होती है, इसलिए गौसेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं ने भी इस योजना को ग्रामीण विकास और पशुपालकों के लिए बेहद सराहनीय पहल बताया। इस दौरान सीएम ने पिछली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गौठान योजना के नाम पर पैसों का दुरुपयोग हुआ, जो किसी से छुपा नहीं है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकार को गौमाता का आशीर्वाद नहीं मिला, इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। गैस की किल्लत को लेकर भी मुख्यमंत्री ने स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैस की कोई कमी नहीं है और इस मुद्दे पर दुष्प्रचार किया जा रहा है।
0
comment0
Report
ADAjay Dubey
Mar 14, 2026 12:51:52
Singrauli, Madhya Pradesh:बंधौरा में प्रबंधन की बड़ी चूक से भड़की भीषण हिंसा अफवाह और आगजनी से करोड़ों का नुकसान सिंगरौली के बंधौरा स्थित पावर प्लांट में कंपनी प्रबंधन की एक कथित संवेदनहीनता और लापरवाही ने पूरे संयंत्र को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया। दरअसल, प्लांट में कार्यरत झारखंड निवासी श्रमिक ललन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर प्रबंधन उन्हें बिना किसी को सूचना दिए गुपचुप तरीके से अस्पताल ले गया, जिससे साथी मजदूरों के बीच यह भ्रम फैल गया कि कार्यस्थल पर किसी बड़ी दुर्घटना में उनकी मौत हो गई है और कंपनी मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। इस गलतफहमी ने देखते ही देखते एक बड़े विद्रोह का रूप ले लिया और हजारों आक्रोशित मजदूरों ने प्लांट परिसर में जमकर तांडव मचाया। मजदूरों के गुस्से का आलम यह था कि उन्होंने ठेकेदार कंपनियों के दफ्तरों में आग लगा दी और परिसर में खड़ी दर्जनों गाड़ियों को पलटकर उनमें तोड़फोड़ की। इस हिंसक झड़प और आगजनी में प्लांट को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, जिसका सटीक आकलन अभी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एसडीओपी मोरवा गौरव पांडे ने बताया कि मजदूरों के बीच फैले कन्फ्यूजन को अब दूर कर लिया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। प्रशासन अब इस बात की बारीकी से जांच कर रहा है कि आखिर कंपनी प्रबंधन ने श्रमिक ललन सिंह को अस्पताल ले जाते समय पारदर्शिता क्यों नहीं बरती और समय रहते स्थिति को स्पष्ट क्यों नहीं किया गया है। भले ही पुलिस शांति का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर अभी भी माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। कंपनी ने एहतियातन कई मजदूरों की छुट्टी कर दी है, जिससे श्रमिक वर्ग में अब अपने रोजगार को लेकर गहरी चिंता और असुरक्षा व्याप्त है। फिलहाल भारी पुलिस सुरक्षा के बीच शांति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 14, 2026 12:51:37
Jehanabad, Bihar:बिहार में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को जहानाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह दस हजार की घूस वाली सरकार है और अगर नीतीश कुमार बिहार की जनता को दस हजार रुपये की रिश्वत नहीं देते तो चुनाव में उन्हें 25 सीटें भी नहीं मिलतीं। शराबबंदी के नाम पर खेल चल रहा है और इसकी आड़ में भ्रष्ट नेता और अधिकारी खजाने भर रहे हैं। जहानाबाद के एक निजी हॉल में हुई बैठक में प्रशांत किशोर ने बिहार नवनिर्माण अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं से चुनाव का फीडबैक लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने पिछले चुनाव में मिली हार के कारणों को समझने के लिए कार्यकर्ताओं से राय ली। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें सड़क पर संघर्ष के लिए चुना है और वे इसका जिम्मा स्वीकार करते हैं। आगे संगठन को मजबूत करना, जनता से सीधे संवाद बढ़ाना और जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता देना ही उनकी रणनीति का आधार होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव के दौरान आई चुनौतियों, संगठन की कमजोरियों और क्षेत्रीय समस्याओं को साझा किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभियान का उद्देश्य बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाना है और बिहार नवनिर्माण अभियान के जरिए राज्य के विकास और बेहतर शासन के लिए जनता की भागीदारी बढ़ाने पर काम किया जाएगा।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 14, 2026 12:51:12
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के जिलाधिकारी के दावे के बावजूद आम लोग गैस नहीं मिल पा रहा है और 8 दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाते लोग असफल हैं. ऐसे में कई घरों में गैस खत्म हो चुका है और लोग कोयला व लकड़ी के चूल्हों की खरीदारी कर रहे हैं. चूल्हे कारोबारियों के दुकान पर आर्डर अनुमान से अधिक मिल रहे हैं और वे सुबह 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चूल्हा बनाने में व्यस्त रहते हैं. दुकानदार कहते हैं कि मांग इतनी बढ़ गई है कि पूर्ति संभव नहीं हो पा रही है. पहले महीने-दो महीने में एक-दो चूल्हे बिकते थे, अब स्थिति यह है कि निर्माण और आपूर्ति के अनुरूप चूल्हे नहीं बन पा रहे हैं. खरीदारों का कहना है कि जिला प्रशासन के दावों के बावजूद गैस उपलब्ध नहीं हो रहा है, और अब उन्हें कोयला व लकड़ी के चूल्हे के सहारे खाना बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. आपूर्ति में कमी के कारण चूल्हों की कीमतें भी आसमान छूने लगी हैं, फिर भी लोग ऊँचे दामों पर चूल्हे खरीदने को मजबूर हैं.
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 14, 2026 12:50:25
Prayagraj, Uttar Pradesh:डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी का बदला नाम, कहा अफवाह फैलाने वाले राहुल गांधी को अफवाह गांधी और अखिलेश यादव को अफवाह यादव कहा जाए, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा विपक्ष के अफवाह के चलते लोग पैनिक हैं, वैश्विक संकट के बावजूद भारत में एलपीजी और डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, डिप्टी सीएम ने कहा विपक्ष के अफवाह फैलाने से लोगों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एलपीजी के बहाने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी के नाम को भी बदल दिया है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का नाम अफवाह गांधी और अखिलेश यादव का नाम अफवाह यादव कर दिया है, क्योंकि दोनों लोग जब से वैश्विक संकट आया है तब से अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रहें हैं। जबकि हकीकत ये है कि कहीं कोई दिक्कत जनता को नहीं हो रही है, अफवाह के चलते इन दिनों अधिक 70 से 75 लाख सिलेंडरों की बुकिंग हो रही है, जबकि आम दिनों में यह बुकिंग 50 लाख के करीब थी, बावजूद लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दिया जा रहा है। लेकिन विपक्ष के गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी, दुष्प्रचार और अफवाह से लोगों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। जबकि वैश्विक संकट के समय विपक्ष को ऐसे दुष्प्रचार और अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की न तो दिक्कत पहले थी, न है और न ही होने पाएगी। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति मजबूत है। डिप्टी सीएम ने कहा हम शांति के पक्षधर हैं, लेकिन हमारी विदेश नीति ऐसी है कि दुनियां के किसी भी संकट में भारत का झंडा बुलंद था और बुलंद रहेगा। वहीं यूपी में पंचायत चुनाव टलने के विपक्ष के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने पलटवार किया। कहा विपक्ष को बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, पंचायत चुनाव की हमारी पूरी तैयारी है, पंचायत चुनाव कराने जा रहें हैं, विपक्ष को पंचायत चुनाव में भी और आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता धूल चटाएगी。
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 14, 2026 12:50:03
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:नक्सलवाद समाप्त करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 से पहले बस्तर में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान देते हुए कहा है कि बस्तर में शांति स्थापित होनी चाहिए और इसका स्वागत कांग्रेस करती है लेकिन 31 मार्च के बाद कोई भी हिंसक घटना नहीं होगी इसके गारंटी क्या सरकार लेगी, दीपक बैज ने कहा डेडलाइन के बाद क्या बस्तर में कोई नक्सल घटना नहीं होगी क्या किसी निर्दोष आदिवासी को नक्सली बताकर गिरफ्तार तो नहीं किया जाएगा या किसी कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या नक्सली नहीं करेंगे ?इसकी गारंटी आखिर कौन लेगा इसके साथ ही दीपक बैज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डेडलाइन के ऐलान को लेकर भी सवाल उठाया उन्होंने कहा इसे पहले भी केंद्रीय गृहमंत्री ने अलग अलग डेडलाइन नक्सलवाद समाप्त करने को लेकर दी थी ।वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने पलटवार किया महेश कश्यप ने कहा नक्सलवाद खत्म होने से कांग्रेस को तकलीफ हो रही है और कांग्रेस नेताओं के बयान से यह जाहिर हो रहा है, महेश कश्यप ने कहा नक्सलवाद खत्म होने से कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो रहा है कांग्रेस कभी नक्सलियों को जल जंगल जमीन का रखवाला बताती है तो कभी माओवादी लीडर माड़वी हिड़मा को महिमा मंडित करने का काम करती है।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 14, 2026 12:48:27
Jalore, Rajasthan:जालोर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट्स से जुड़े मुद्दों को लेकर रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संजय नगर स्थित राजीव गांधी भवन में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुस्मिता गर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की गतिविधियों और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों से जुड़ी मांगें रखीं। ज्ञापन में छात्रवृत्ति समय पर देने, परीक्षा केंद्र नजदीक बनाने, कॉलेजों में पाठ्यक्रम समय पर पूरा कराने, फीस वृद्धि पर रोक लगाने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, छात्रसंघ चुनाव समय पर कराने और युवाओं में बढ़ते नशे पर रोक लगाने की मांग शामिल है। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने 16 दिन से चल रहे धरने को भी समर्थन देते हुए छात्र और युवा मुद्दों के जल्द समाधान की मांग की।
106
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Mar 14, 2026 12:48:15
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पूर्व में एसपी कार्यालय में तैनात स्टेनो अफजाल खान, सिपाही दीपक सिंह और उसकी पत्नी साक्षी सिंह पर युवक से पैसे लेने का आरोप लगा है. मामला सदर कोतवाली में दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टेनो और सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सिपाही की पत्नी की तलाश जारी है. महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे गांव के सेवानिवृत्त सैनिक प्रशांत कुमार द्विवेदी से पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये लिए गए थे. आरोप है कि यह रकम सिपाही दीपक सिंह की पत्नी साक्षी सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई गई थी. पीड़ित की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
47
comment0
Report
AYAmit Yadav
Mar 14, 2026 12:47:56
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली-बहरोड़) में पंचायत समिति गेट के बाहर नगर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की। धरना कार्यक्रम में मुंडावर विधायक ललित यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम जनता को परेशान कर रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है और इसका फायदा बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि देश में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है, लेकिन एजेंसी संचालकों द्वारा आम लोगों को सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे और कालाबाजारी कर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। विधायक यादव ने कहा कि पिछले कई वर्षों से केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने गैस और पेट्रोलीय पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। धरना-प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, राजस्थान पंचायती राज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता कर्मपाल सिंह चौहान, केशव प्रजापति, जिला पार्षद भीमराज यादव, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज सामरिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, संजय यादव, अशोक दौराता (काली पहाड़ी), यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप यादव, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, धाकड़ यादव, मौजीराम यादव (जिला उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन), अंगज कुमार जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने की मांग की.
26
comment0
Report
Advertisement
Back to top