Varanasi - योग के युगपुरुष स्वामी शिवानंद का निधन, काशी में शोक की लहर
काशी ने एक युगपुरुष को खो दिया है। योग और तपस्या की मिसाल माने जाने वाले पद्मश्री स्वामी शिवानंद का शनिवार को 128 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने काशी में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संत समाज और श्रद्धालु वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है. स्वामी शिवानंद योग साधना में अत्यंत निपुण थे और उन्होंने पूरे जीवन योग और संयमित जीवनशैली को सर्वोपरि माना। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, नियमित दिनचर्या और सतत साधना के लिए विश्व प्रसिद्ध थे। उनके अनुयायियों के अनुसार, उन्होंने हमेशा योग को ही जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता दी। भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया था, जिससे पूरे देश को उनकी साधना और सेवा कार्यों पर गर्व हुआ था।काशीवासियों के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|