Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Supaul852131

VIP नेता का बड़ा आरोप: छातापुर में लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं!

Subhash Jha
Jul 02, 2025 13:30:40
Supal, Bihar
रिपोर्ट= सुभाष चंद्रा, सुपौल। स्लग= VIP नेता का बड़ा आरोप, कहा विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे छातापुर इलाके के लोग। एंकर= VIP नेता संजीव मिश्रा ने कहा कि विभिन्न समस्याओं से छातापुर इलाके के लोग जूझ रहे हैं। दरअसल VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा लगातार छातापुर विधान सभा क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान चला रहे है। इस दौरान संजीव मिश्रा लोगों से मिलकर स्थानीय समस्याओं पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। और समस्याओं को लेकर मुखर होकर आवाज भी उठा रहे हैं। इसी कड़ी में VIP नेता संजीव मिश्रा राजेश्वरी पूर्वी पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और कहा कि छातापुर में सड़क, बिजली, पानी पुल, पुलिया का हाल बदहाल है। लोगों को सरकारी योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि यहां के लोगों ने बताया है कि लोगों को राशन कार्ड बनबाने में भी पैसा लगता है। छातापुर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। लेकिन इसके बाबजुद जनप्रतिनिधि और सरकार आम लोगों की समस्या से बेखबर है। कहा कि स्थानीय विधायक लोगों की समस्या को नहीं सुनता है। यही कारण है कि यहां की जनता बेहाल है। VIP नेता संजीव मिश्रा ने यह भी कहा कि आज 20 साल से छातापुर का कोई बेटा विधायक होता तो शायद छातापुर के लोगों की समस्या दूर हो जाती। कहा कि छातापुर का बेटा विधायक और मंत्री होता तो छातापुर की तश्वीर भी कुछ और होती। VIP नेता संजीव मिश्रा ने सरकार से छातापुर इलाके के लोगों की समस्या को दूर करने की मांग की है। बाइट= संजीव मिश्रा, VIP नेता।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement