221403
वाराणसी में थानाध्यक्ष की पिटाई: सादी वर्दी में बोले, मैं SO हूं, भीड़ ने कार से खींचकर पीटा
Bajardiha, Uttar Pradesh:वाराणसी के हरहुआ तिराहे पर शनिवार को राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा की तेज रफ्तार कार से ऑटो को टक्कर लगने पर भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। सादी वर्दी में होने के कारण भीड़ ने उनकी बात नहीं सुनी। घटना में ऑटो चालक घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना पर एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाजीपुर में भारी बारिश से जलजमाव, नगर परिषद की व्यवस्था सवालों के घेरे में
Noida, Uttar Pradesh:सSmart सांसद का बदहाल शहर।एक घण्टे की बारिश में पानी पानी हुआ हाजीपुर।जलजमाव से बेहाल हुए लोग। देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन बारिश ने शहर की बदहाली और नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खोल दी।पूरा शहर झील में तब्दील हो गया और नाले का पानी भी सड़क पर बहने लगा।आलम यह है कि शहर का अस्पताल रोड,कचहरी रोड, एसडीओ रोड,गांधी चौक सहित सभी चौक चौराहा पानी से लबालब भर गया।तस्वीरों को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाजीपुर की बदहाली का आलम क्या है।शहर का कोई ऐसा इलाका या मोहल्ला नहीं बचा है जहाँ जलजमाव नहीं है।झमाझम हुई बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की व्यवस्था, शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के अभियान पर पानी फेर दिया है और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब सुधरेगी हाजीपुर की व्यवस्था।0
0
Report
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के अनुसार रिटायरमेंट तय, सिंधु ऑपरेशन ने दिखाई क्षमता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे 17वाँ एयरक्राफ्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...0
0
Report
सेवा ज्योति यात्रा में हंगामा, LED स्क्रीन पर टैब फेंकने वाले युवक गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में हंगामा, युवक ने LED स्क्रीन पर फेंका टैब ,पुलिस ने किया गिरफ्तार भाजपा के दशहरा मैदान में चल रहे सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम के दौरान अचानक उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने मंच के सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंक दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी विजडम स्कूल के पास, पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई है .पुलिस युवक को थाने ले जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होना था. इसी दौरान जब यह घटना हुई उसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की जिसके बाद पुलिस ने टैब फेंकने वाले युवक को दशहरा मैदान से लेकर कोतवाली थाने तक पैदल लेके गई.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एसी फिटिंग से पाइप फटने पर वार्डों में पानी-करंट खतरा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन फूटने के बाद सैकड़ों लीटर पानी बहता रहा, लेकिन जिम्मेदारों ने तत्काल मरम्मत कराने के बजाय पाइप को ट्यूब से बांधकर जुगाड़ कर दिया। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है。 बताया जा रहा है कि एसी फिटिंग का काम अस्पताल के दो केयरटेकर की ओर से बिना सूचना दिए और बिना अनुमति के शुरू कराया गया। एसी फिटिंग के दौरान पानी की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अस्पताल के कई वार्डों में पानी की समस्या पैदा हो गई। इस फिटिंग से अब अंडरग्राउंड बिजली के कनेक्शन होने से करंट फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है。 धोबी घाट पर कपड़ों का ढेर पानी की सप्लाई प्रभावित होने का असर अस्पताल के धोबी घाट पर भी देखने को मिला। मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां बिना धुलाई के बुधवार शाम तक पड़ी रही हैं। पानी की व्यवस्था बाधित होने से अस्पताल की सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले धुले कपड़ों की व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल प्रशासन मीडिया से बातचीत करने से बचता नजर आया。0
0
Report
रतलाम में लापरवाही से रिवर्स गियर रखने पर युवक की मौत, परिस्थितियाँ पल भर में बदली
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे एक लापरवाही का रिवर्स गियर रखा युवक कि मौत बन गया, कुछ ही दूर घर था लेकिन पल भर मे ही परिस्थितिया इतनी विपरीत हों जाएगी किसी को अंदेशा ही नाही थां0
0
Report
जयपुर बॉर्डर पर किसान प्रदर्शन जारी, पुलिस बैरिकेडिंग के बीच नरेश मीणा पहुँचे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से खबर किसानों की समस्याओं को लेकर नरेश मीणा सैकड़ो किसानों और दूसरे युवाओं के साथ जयपुर बॉर्डर पहुंचे शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है पुलिस किसानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही है किसान लगातार प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं पुलिस वाटर कैनन मशीन का इस्तेमाल करने की तैयारी में है खाद और बीज समेत किसानों की दूसरी समस्याओं को लेकर निकाला जा रहा है मार्च0
0
Report
Advertisement
जदयू की चेतावनी से NDA टेंशन, नीतीश कुमार का नाम अगला सौ साल तक बरकरार?
Hajipur, Bihar:चिराग के बाद जदयू ने भी दिया एनडीए को टेंशन।एनडीए को जदयू ने दिया चेतावनी।जदयू सांसद संजय झा का बड़ा बयान।बिहार में कोई भी दल बगैर जदयू के नहीं कर सकता राजनीति।अगले सौ वर्षों तक रहेगा नीतीश कुमार का नाम। फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हाजीपुर पहुंचे जदयू सांसद संजय झा द्वारा दिए गए बयान से बिहार की राजनीति गरमाने की पूरी पूरी संभावना है।दरअसल कार्यक्रम के दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार में किसी भी दल को राजनीति करना होगा तो जदयू के आस पास ही करना होगा।उन्होंने कहा कि बिहार की सभी पार्टियों में जदयू 20 है किसी भी दल से 19 नहीं है।आगे उन्होंने कहा कि अगले सौ वर्षों तक नीतीश जी का नाम और उनका काम रहेगा।इसके अलावे जदयू सांसद ने लोगो से कहा कि अब हमारे नेता निशांत है और इन्ही के नेतृत्व में हमे आगे काम करना है।वहीं फरक्का जल सन्धि को लेकर जदयू सांसद ने लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला और कहा कि जिस समय फरक्का जल सन्धि हुआ था उस समय बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे और उनके रहते बिहार के साथ इतना बड़ा अन्याय हो गया और उन्होंने कुछ नहीं किया।बहरहाल नीतीश संवाद कार्यक्रम के तहत एक तरफ जदयू जहाँ निशांत के ताजपोशी की तैयारी कर रही है वहीं अपने सहयोगियों को भी यह बताने का प्रयास कर रही है कि बिहार की राजनीति का बड़ा भाई कभी भी जदयू ही है और जदयू ही रहेगा।ऐसे में देखना होगा कि जदूय सांसद के इस बयान के बाद एनडीए के घटक दलों की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है。0
0
Report
एयर चीफ़ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रिटायरमेंट के संकेत दिए; सेना का नया फोकस क्षमता-केन्द्रित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे; 17वाँ एयरक्राफ़्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...0
0
Report
रेवाड़ी में महिला आयोग का मंच: 14 मामलों का मौके पर समाधान
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में महिला आयोग की बेंच: आयोग आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचीं चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी, 19 में से 14 मामलों का मौके पर समाधान...दो मामले में सभागार से ही गिरफ्तारी के आदेश....बुजुर्ग मां के साथ मारपीट पर एक्शन: बेटे द्वारा जेवर छीनने और मारपीट के मामले में चेयरपर्सन ने खुद दखल देकर कराया समाधान....दोषी कोई भी हो, होगी कार्रवाई: महिला आयोग की दो टूक—कानून की नजर में सब बराबर, झूठी शिकायत देने पर भी होगी निष्पक्ष जांच....आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी में सुनी गईं महिलाओं की समस्याएं....बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटों के दुर्व्यवहार की बढ़ती घटनाओं पर महिला आयोग ने जताई गहरी चिंता....रेवाड़ी नागरिक अस्पताल का भी किया औचक निरीक्षण....मौके पर मिली खामियों को सुधारने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
भिवंडी में भाजपा ने विकसित भारत के सपनों के साथ सेवा ज्योत कार्यक्रम शुरू किया
Thane, Maharashtra:भिवंडीमध्ये भाजपचा सेवा ज्योत कार्यक्रम विकसित भारत संकल्पासाठी रॅली.. भाजपा कार्यालय ते धामणकर नाका रॅली पायल सिनेमा ते आमदार महेश चौघुले निवासस्थानापर्यंत आयोजन... भिवंडीमध्ये भारतीय जनता पार्टीच्या वतीने सेवा ज्योत कार्यक्रमाचे आयोजन करण्यात आले होते. पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या वाढदिवसानिमित्त आणि त्यांच्या 25 वर्षांच्या मुख्यमंत्री आणि पंतप्रधान म्हणून केलेल्या सेवेच्या निमित्ताने हा एक महिना सेवा कार्यक्रम राबवला जात आहे. भाजपा कार्यालयापासून धामणकर नाका, पायल सिनेमा ते आमदार महेश चौघुले यांच्या निवासस्थानापर्यंत हा सेवा ज्योत कार्यक्रम संपन्न झाला. यावेळी भिवंडी पूर्वचे आमदार महेश चौघुले, भाजपा शहर अध्यक्ष रवी सावंत, नगरसेवक परेश उर्फ राजू चौघुले यांच्यासह मोठ्या संख्येने भाजपा कार्यकर्ते उपस्थित होते. सर्व कार्यकर्त्यांनी गळ्यात भाजपाचा झेंडा आणि खांद्यावर भगवा उपरणे परिधान केले होते. यावेळी आमदार महेश चौघुले यांनी माध्यमांशी बोलताना सांगितले की, मोदीजींचे स्वप्न आहे 2047 पर्यंत विकसित भारत व्हावा. भारतीय जनता पार्टीची स्थापना 1980 साली झाली तेव्हा 2 खासदार होते, आज मोदीजींनी हिंदुत्वाच्या एकतेवर 300 पेक्षा जास्त जागा आणल्या. राम मंदिर असो, काश्मीरचा 370 कलम असो, जी कामे कधीही शक्य नव्हती ती मोदीजींनी करून दाखवली. महिला, युवक, ज्येष्ठ, विद्यार्थ्यांसाठी अनेक योजना आणल्या. पूर्वी 100 रुपये पाठवले तर 15 रुपयेच मिळायचे, आता डायरेक्ट बँकिंगमुळे पूर्ण पैसे लोकांच्या खात्यात येतात. विरोधकांकडे भ्रष्टाचारावर बोलण्यासारखा एकही मुद्दा नाही, देश चांगला चालला आहे.0
0
Report
लाडवा मंडी में धान की आवक के बीच जाम-उठान समस्या पर मंत्री से सवाल
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के लाडवा की अनाज मंडी में पहुंचे, हरियाणा के कृषि एंव किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा उनहोंने कहा किधान की खरीद के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर मंत्री से सवाल کیے गए। मंत्री ने सरकार की ओर से किसानों के लिए किए गए काम गिनाए, वहीं मंडी में भारी आवक के चलते जाम और उठान की समस्या को लेकर भी सवाल उठे। लाडवा अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के चलते मंडी के सभी गेट जाम नजर आए। हालात ऐसे रहे कि मुख्यमंत्री के काफिले को भी मुख्य सड़क के बजाय लिंक मार्ग से मंडी में प्रवेश करना पड़ा। इसी दौरान किसानों की समस्याओं और मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री से सवाल किए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार काम किया है। आधार कार्ड से लेकर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं, फसलों के भाव और एमएसपी तक कई स्तर पर फैसले लिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि कुछ फसलों के भाव में अंतर किया गया और एमएसपी तय करने से किसानों को फायदा हुआ है। इसके अलावा 36 फसलों को लेकर कैबिनेट स्तर पर योजना लाई गई और पोर्टल के माध्यम से भी किसानों को लाभ पहुंचाने का दावा किया गया। मंत्री ने कहा कि इस बार धान की आवक बहुत तेजी से हो रही है। पहले फसल का सीजन करीब डेढ़ महीने तक चलता था, लेकिन अब मशीनों के इस्तेमाल के कारण बड़ी मात्रा में फसल महज 15 से 20 दिनों में सीजन रह गया है ऐसे में एक साथ ज्यादा आवक होने पर मंडियों में जाम की स्थिति बनना स्वाभाविक है। किसानों की सबसे बड़ी समस्या उठान को लेकर भी सामने आई। किसानों का कहना है कि मंडी में फसल पहुंचने के बाद उठान में देरी हो रही है। इसके अलावा पोर्टल पर दर्ज जमीन और मंडी में गेट पास बनवाते समय दर्ज क्षेत्रफल में भी अंतर की शिकायतें किसानों ने उठाईं। किसानों ने बताया कि उन्होंने पोर्टल पर दो एकड़ जमीन का विवरण दर्ज करवाया था, लेकिन मंडी में पास कटवाने के दौरान सत्यापन में केवल एक एकड़ क्षेत्र ही दर्ज किया जा रहा है। यानि सरकार जहां मंडियों में खरीद व्यवस्था बेहतर होने का दावा कर रही है, वहीं किसानों की शिकायतों में उठान, गेट पास और पोर्टल पर जमीन के सत्यापन से जुड़ी दिक्कतें अभी भी सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी करता है।0
0
Report
210 किलो डोडा पोस्त: हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी
Jodhpur, Rajasthan:210 किलो डोडा पोस्त में आरोपी की जमानत खारिज, हाईकोर्ट बोला- लंबी हिरासत पर्याप्त आधार नहीं जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने 210 किलो डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में आरोपी शकूर खान को जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायाधीश संदीप शाह ने कहा कि बरामद मादक पदार्थ व्यावसायिक मात्रा से काफी अधिक है। ऐसे मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 के तहत जमानत की कठोर शर्तें लागू होती हैं। केवल लंबे समय से जेल में रहने के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती。 आरोपी की ओर से तर्क दिया गया कि डोडा पोस्त उसके ससुर इल्मुद्दीन के नाम दर्ज शेड से बरामद हुआ था और शेड पर उसका न तो स्वामित्व था और न ही कब्जा। कोर्ट ने कहा कि मादक पदार्थ की बरामदगी में केवल संपत्ति का मालिक होना ही निर्णायक नहीं है। यह भी देखा जाना जरूरी है कि आरोपी को नशीले पदार्थ की जानकारी थी और उस पर उसका वास्तविक या रचनात्मक नियंत्रण था या नहीं。 कोर्ट ने रिकॉर्ड के आधार पर कहा कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके पर मौजूद था और अभियोजन के अनुसार उसने भागने का प्रयास किया। शेड से 11 प्लास्टिक कट्टों में कुल 210 किलो डोडा पोस्त मिला। रिकॉर्ड में आरोपी और सुनील बिश्नोई के बीच कथित लेन-देन से जुड़ी कॉल, चैट और मोबाइल लोकेशन का भी उल्लेख था。 धारा 42 के उल्लंघन की दलील भी कोर्ट ने खारिज कर दी। अदालत ने माना कि कार्रवाई करने वाले एसएचओ दलपत सिंह को संबंधित अधिसूचना के तहत अधिकार प्राप्त था और एसपी फलोदी ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे。 आरोपी 14 मार्च 2024 से जेल में है, लेकिन कोर्ट ने कहा कि यह अवधि अकेले लंबी हिरासत के आधार पर जमानत देने के लिए पर्याप्त नहीं है। अपराध में 10 से 20 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है और आरोपी आधी अवधि भी पूरी नहीं कर चुका है। धारा 37 की शर्तें पूरी नहीं होने पर जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।0
0
Report
Advertisement
पंचायती राज कानून की नई किताब विमोचन, लेखक सुनील उप्पल एवं जज अनिल उपमन
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर राजस्थान पंचायती राज कानून पुस्तक का विमोचन उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल उपमन ने किया विमोचन पुस्तक के लेखक एडवोकेट सुनील उप्पल हैं चौमूं निवासी पंचायत राज के अधिकार, कर्तव्य और कार्यक्षेत्र की जानकारी हैं पुस्तक में नियम-कानूनों का संकलन कर तैयार की गई हैं पुस्तक pustक पुस्तक आमजन को पंचायत राज की व्यवस्था, अधिकारों और कानून-कायदों की जानकारी देने का एक सार्थक प्रयास0
0
Report
PM Modi के 25 वर्ष पूरा करने के अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा निकली
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और कार्यकाल को लेकर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, केशशिल्प आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। इस दौरान देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया। बेमेतरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल और देश के विकास में उनके योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और केशशिल्प आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास समेत जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। बाइट: गौरीशंकर श्रीवास, अध्यक्ष, केशशिल्प आयोग0
0
Report
आगर-मालवा में स्वामित्व योजना के विरोध पर पटवारी धरना, बहाली फिर से मांग
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर-मालवा में स्वामित्व योजना को लेकर पटवारियों का विरोध अब और तेज हो गया है। जिलेभर के पटवारी आज कलेक्टोरट पहुंचे, धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पटवारियों ने ‘जिला प्रशासन हाय-हाय’ और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पटवारी संघ ने जिले के पांच परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त किए जाने को अन्यायपूर्ण बताते हुए तत्काल बहाली की मांग की है। वीओ- पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में स्वामित्व योजना की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पटवारियों का कहना है कि जब किसी व्यक्ति का नाम पहले से खसरे और राजस्व रिकॉर्ड में भूस्वामी के तौर पर दर्ज है, तो उसी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री क्यों कराई जा रही है। संघ ने यह भी सवाल उठाया कि रजिस्ट्री में पटवारियों को विक्रेता क्यों बनाया जा रहा है, जबकि पटवारी किसी जमीन के विक्रेता नहीं हो सकते। संघ का आरोप है कि योजना के विरोध के चलते जिले के पांच पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बाइट - नितिन रघुवंशी, जिलाध्यक्ष पटवारी संघ आगर वीओ- विरोध के दौरान पटवारियों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर होने का फैसला भी लिया। संघ ने तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश की सूचना देते हुए चेतावनी दी है कि पांचों पटवारियों को सम्मानपूर्वक बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। पटवारियों ने साफ कर दिया है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
