icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273401
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow3 Jan 2025, 04:44 pm

वाराणसीः मिर्जामुराद के पाही गांव में मनायी गयी सावित्री बाई फुले की जयंती, कार्यक्रम के बाद निकाली गयी रैली

Haldwani, Uttar Pradesh:

मिर्जामुराद क्षेत्र के पाही गांव में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश राठौर ने कहा कि माता सावित्री फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी और महिला शिक्षा के लिए अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने उपेक्षित, गरीब और पिछड़े लोगों को बताया कि अपने समाज को आगे बढ़ाना है, तो इसके लिए सबसे पहले शिक्षित बनना होगा और परिवार की महिलाओं को शिक्षा देना होगा। महिलाएं शिक्षित होंगी तो हमारा परिवार, समाज और देश तरक्की करेगा। इसके बाद कार्यक्रम संचालक सरोजा के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली से करणपुर माता की पदयात्रा के 25 साल, 215 भामाशाह सम्मानित

Karauli, Rajasthan:करौली से करणपुर वाली माता के दरबार तक निकाली जाने वाली निशुल्क पदयात्राओं के 25 साल पूरे होने पर मां करणपुर गुमाणो माता सेवा समिति की ओर से सिल्वर जुबली वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर पदयात्राओं में भोजन-प्रसादी, चाय-नाश्ता, वाहन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और धर्मशाला निर्माण सहित अन्य कार्यों में सहयोग देने वाले 215 से अधिक भामाशाहों को माला, साफा, माता की चुनरी, स्मृति चिह्न और भोग प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय पर नगाड़खाना दरवाजे के पास स्थित श्री राधा गोपाल महाराज मंदिर परिसर में मां गुमाणो सेवा समिति की ओर से नवरात्र कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां करणपुर वाली माता की हस्तनिर्मित प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दुर्गा पाठ किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करौली से करणपुर तक निकलने वाली निशुल्क पदयात्राओं के 25 वर्ष पूरे होने पर भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पदयात्राओं के आयोजन और श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग देने वाले लोगों का आभार जताना था। पदयात्रा संयोजक गिर्राज तिवारी और समिति के प्रवक्ता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी, चाय-नाश्ते, वाहन और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही धर्मशाला निर्माण और आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों का भी सम्मान हुआ। समारोह में 215 से अधिक लोगों को साफा बंधवाकर और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी को स्मृति चिह्न और भोग प्रसाद भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणपुर वाली गुमाणो माता को आमंत्रित किया गया। मंच संचालन अंकेश पाराशर और जितेंद्र सिंह जीतू ने किया.
0
0
Report

ऑपरेशन त्रिनेत्र: सिरोही पुलिस ने 2,947 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

STSharad TakJust now
Sirohi, Rajasthan:सिरोही पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑयल टैंकर से 2,947 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 4.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तस्करी के इस मामले में पुलिस ने जोधपुर निवासी शुभम चौहान को गिरफ्तार किया है। नेशनल हाईवे-62 पर वीरवाड़ा कट के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान टैंकर चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए नया सानवाडा के पास हाईवे पर घेराबंदी कर टैंकर को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए अनुसंधान जारी है。
0
0
Report

चूरू कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव के लिए रणनीति बनाकर संगठन को मजबूती दी

Churu, Rajasthan:चूरू. जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति, संगठन की मजबूती पर दिया जोर, पंचायत समिति व जिला परिषद चुनावों की तैयारियों पर हुआ मंथन. चूरू। आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को चूरू के जैन गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने की। बैठक में आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने, चुनावी रणनीति तैयार करने तथा संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ऑब्जर्वर सारिका चौधरी, जिला सहप्रभारी दिनेश कस्वां, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान एवं भीमराज जाखड़ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई। नेताओं ने पंचायत समिति और जिला परिषद क्षेत्रों में संगठन की स्थिति पर चर्चा करते हुए चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों को आवश्यक बताया। कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर बैठक में पंचायत स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिल सके। इसके साथ ही चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की गई। संभावित उम्मीदवारों के चयन, स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता तथा संगठन के साथ उनके समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गौरीबाजार: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर,एल्युमिनियम का फाटक लगाते समय हुआ हादसा

ASAmit SinghFollow9m ago
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में रविवार को मकान पर एल्युमिनियम का फाटक लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया । जहा दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, लवकनी गांव निवासी बोल बम शर्मा के मकान पर रविवार को निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के एक कमरे में एल्युमिनियम का फाटक लगाया जाना था। इसके लिए मजदूर फाटक को उठाकर मकान के दूसरे तल पर ले जा रहे थे। इसी दौरान फाटक अनियंत्रित होकर गिर गया और मकान के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। तार के संपर्क में आते ही फाटक में करंट उतर गया, जिससे उसे पकड़कर ले जा रहे दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में धनंजय (28) पुत्र प्रभुनाथ, निवासी बलियवा, थाना रामपुर कारखाना और मनीष कुमार (28) पुत्र प्रमोद, निवासी देवकुआं लंगड़ी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीबाजार पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार के दौरान भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
0
0
Report

कोटा मंडल में 2x25 केवी विद्युत प्रणाली से ट्रेनें तेज, बिजली स्थिर

Noida, Uttar Pradesh:कोटा मंडल में हाईस्पीड ट्रेनों के लिए बिजली व्यवस्था मजबूत, 596 ट्रैक किलोमीटर पर 2×25 केवी सिस्टम सक्रिय - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन की तैयारी तेज。 - कोटा मंडल में 596 ट्रैक किलोमीटर पर आधुनिक 2×25 केवी विद्युत प्रणाली सक्रिय。 - सालाबाद से मुरहेसी रामपुर तक 128 ट्रैक किलोमीटर रेलखंड पर नई विद्युत प्रणाली चार्ज。 - भरतपुर में कोटा मंडल का चौथा 2×25 केवी ट्रैक्शन सब-स्टेशन शुरू。 - सुवासरा, गंगापुर सिटी और रामगंजमंडी के बाद भरतपुर में भी ट्रैक्शन सब-स्टेशन सक्रिय。 - नई व्यवस्था से एक ही रेलखंड पर अधिक ट्रेनों के संचालन के दौरान बिजली की मांग पूरी करने में मिलेगी मदद。 - ओवरहेड विद्युत प्रणाली की क्षमता बढ़ने से वोल्टेज में गिरावट कम करने और स्थिर बिजली आपूर्ति में मिलेगी सहायता。 - ऑटोमैटिक सिग्नलिंग वाले रेलखंडों पर कम अंतराल में ज्यादा ट्रेनें चलाने की क्षमता होगी मजबूत。 - दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन संचालन के लिए आधारभूत ढांचा मजबूत करने की दिशा में कदम。 - कोटा मंडल में अब तक 12 सब-सेक्शनिंग पोस्ट, 7 सेक्शनिंग पोस्ट और 4 ट्रैक्शन सब-स्टेशन इस व्यवस्था में शामिल。
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में 29 नवंबर की महारैली NDA की ताकत दिखाने का दावा

Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले में आगामी 29 नवंबर की महारैली को लेकर मंत्री ओमप्रकाश ने बैठक कर किया बड़ा दावा, SIR पर विपक्ष को घेरा। जनपद आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में स्थित एक मैरिज हॉल में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आगामी 29 नवंबर 2026 को होने वाली सामाजिक समरसता महारैली को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महारैली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रैली को ऐतिहासिक बताते हुए दावा किया कि 29 नवंबर को सामाजिक समरसता महारैली आजमगढ़ में NDA की राजनीतिक ताकत दिखाई देगी। जहां सुभासपा और NDA के नेता अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे। वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री राजभर ने विपक्षी दलों के बूथ प्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी BLO से कोई गलती हुई है, तो राजनीतिक दलों के बूथ प्रतिनिधि क्या कर रहे थे? मतदाता सूची में नामों की स्थिति की पुष्टि आधिकारिक सूची से करने की बात भी कही। पंचायत चुनाव और NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फिलहाल तैयारियां चल रही हैं, दशहरा मेले के बाद बैठक में आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही सीटों के बंटवारे पर फैसला होता है। समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने परिवारवाद, संपन्न वर्ग और अपराधियों को लेकर टिप्पणी की।
0
0
Report

रायपुर: मिठाई दुकानों पर बड़ा खाद्य नियंत्रण एक्शन, 150 किलोग्राम मिठाई नष्ट

Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग रायपुर में मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई खाद्य नियंत्रक दीपक अग्रवाल खुद पहुंचे मैदान में तेलीबांधा की 3 मिठाई दुकानों समेत 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण गंदगी और स्वच्छता में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित स्वच्छता में सुधार तक कम से कम 3 दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश खोवा, पनीर, लड्डू और मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे जांच रिपोर्ट में अमानक पाए जाने पर होगी न्यायालयीन कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर विभाग सख्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन का निरीक्षण अभियान रहेगा जारी
0
0
Report

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों पर निशाना

Rajsamand, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का राजसमंद दौरातीन विधानसभा क्षेत्रों में धुआँधार जनसभाएं, भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में साधा निशाना. राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी आज पंचायती राज चुनावों के सिलसिले में राजसमंद जिले के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों—कुंभलगढ़, राजसमंद और नाथद्वारा में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया और मतदाताओं से समर्थन की अपील की। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं- राजसमंद पहुँचकर उपमुख्यमंत्री ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित किया। दौरे के दौरान सबसे पहले उपमुख्यमंत्री सरदारगढ़ पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी अनिल खटिक के समर्थन में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। सरदारगढ़ के बाद दीया कुमारी केलवा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने जिला परिषद के वार्ड 17 से भाजपा प्रत्याशी करणवीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया और जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे खमनोर क्षेत्र के कुंठवा गाँव पहुँचीं, जहाँ वार्ड 7 के प्रत्याशी मदन सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में भाग लिया। कुंठवा के बाद उनके कुरज गाँव में भी चुनाव प्रचार करने और जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम रहा। पंचायती राज चुनावों को लेकर उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top