Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Varanasi221011

Varanasi - देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली गंगा के लिए विश्वनाथ धाम में संकल्पित हुए लोग

Dec 29, 2024 08:22:31
Delhana, Uttar Pradesh

भारतवर्ष को एकता के सूत्र में बांधने वाली गंगा का तट रविवार को 'स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा' के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा 'एक घाट चलो चले मोदी के साथ' अभियान के क्रम में नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के साथ सदानीरा के निर्मलीकरण का संकल्प लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर उपस्थित जनसमूह ने सभी से गंगा तट की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में जन जागरण के पश्चात जान्हवी के तट की सफाई भी की गई । 

1
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
HUHITESH UPADHYAY
Nov 24, 2025 05:16:55
Pratapgarh, Rajasthan:भंवरमाता रोड पर दिखा विशाल अजगर, वन विभाग ने चलाया रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन; सुरक्षित जंगल में छोड़ा छोटीसाडड़ी भंवरमाता मंदिर के समीप रात को अचानक सड़क पर एक विशालकाय अजगर दिखने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। अंधेरे में सड़क किनारे लहलहाती आकृति को देखकर लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुंडावत अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और एक सावधानीपूर्ण लेकिन चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत हुई। अजगर इतना भारी और लंबा था कि उसे सामान्य तरीके से उठाना संभव नहीं था। टीम ने पहले स्थिति का आकलन किया और धीरे-धीरे दीवार के सहारे सांप को नियंत्रित करने की रणनीति अपनाई, ताकि ना अजगर को चोट पहुंचे और ना ही टीम को जोखिम हो। करीब कई मिनटों की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सफलतापूर्वक अजगर को पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान अजगर अचानक पानी की ओर बढ़ गया, जिसे देखते हुए टीम ने तुरंत दिशा-निर्देशन करते हुए उसे सुरक्षित मार्ग पर रोका और संभाला। अंततः पूरे रिस्क के बीच टीम ने अजगर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।
0
comment0
Report
SASARIFUDDIN AHMED
Nov 24, 2025 05:16:34
Guwahati, Assam:CM HIMANTA दावा किया कि 'मियां' समुदाय एकजुट होकर वोट करता है, जिससे वे 'राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं'. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 'हमारे लोगों' के वोट बिखरे हुए हैं. सरमा ने जोर देकर कहा कि अवैध रूप से बसने वालों पर दबाव बनाए रखना होगा, जिससे वे निचले असम के जिलों से 'आगे न बढ़ सकें'. मुख्यमंत्रिी कार्यक्रमों के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने अपने लोगों से किसी भी पार्टी या शख्स के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील भी की. सरमा ने कहा कि 'मियां' एक झटके में एक साथ वोट करते हैं, इसीलिए वे राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं. मियां' मूल रूप से असम में बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द है, जिन्हें गैर-बंगाली भाषी लोग आमतौर पर बांग्लादेशी अप्रवासी मानते हैं. हाल के वर्षों में इस समुदाय के कार्यकर्ताओं ने चुनौती के रूप में इस शब्द को अपनाना शुरू कर दिया है.
0
comment0
Report
TCTathagata Chakraborty
Nov 24, 2025 05:16:00
Rajpur Sonarpur, West Bengal:সোনারপুর দক্ষিণে ৫০ হাজার লিডের লক্ষ্য ঘোষণা, কর্মীসভায় তৎপরতা বার্তা জাহাঙ্গীর খানের আসন্ন বিধানসভা নির্বাচনে সোনারপুর দক্ষিণ বিধানসভা কেন্দ্রে ৫০ হাজার ভোটের লিডের লক্ষ্যমাত্রা বেঁধে দিলেন দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার বিশেষ পর্যবেক্ষক জাহাঙ্গীর খান। SIR কাজের অগ্রগতি খতিয়ে দেখতে একটি কন্ট্রোলরুম খোলার বার্তাও দেন তিনি। রবিবার রাজপুর রবীন্দ্রভবনে সোনারপুর দক্ষিণ বিধানসভা কেন্দ্রের পক্ষ থেকে আয়োজিত এক কর্মীসভায় প্রধান বক্তা হিসেবে উপস্থিত ছিলেন জাহাঙ্গীর খান। সভায় তিনি কর্মীদের সংগঠিতভাবে কাজ করার আহ্বান জানান। এদিন সভায় বিধায়ক লাভলী মৈত্র বলেন, “আসন্ন বিধানসভা নির্বাচনে সবাইকে একসঙ্গে লড়তে হবে। প্রতিটি কর্মীকে সজাগ থাকতে হবে।” তিনি আরও জানান, এবারের নির্বাচনে সোনারপুর দক্ষিণ থেকে আগের মতোই শক্তিশালী লিড হবে বলে দলের আশা। উল্লেখ্য, ২০২১ সালের বিধানসভা নির্বাচনে এই কেন্দ্রে লিড যা লিড ছিল ২৪এর লোকসভা ভোটে তা কমে ১০ হাজারে নেমে আসে। এবার সেই ব্যবধান বহুগুণ বাড়ানোর লক্ষ্যেই দল ও নেতৃত্বের সক্রিয়তা নজর কাড়ছে। বিয়টে লাভলী মৈত্র জাহাঙ্গীর খান
0
comment0
Report
Nov 24, 2025 05:10:13
70
comment0
Report
Nov 24, 2025 05:06:01
66
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Nov 24, 2025 05:04:00
89
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Nov 24, 2025 05:03:30
86
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Nov 24, 2025 05:02:44
Barh, Bihar:बख्तियारपुर में ग्यासपुर पीपापुल के अभी तक नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डालकर नाव पर सवारी करने को मजबूर हैं। आम लोगों का कहना है कि ग्यासपुर पीपापुल के ठेकेदार बराबर मनमानी करते हैं। यहां पीपापुल निर्माण के बाद भी हालत काफी जर्जर रहती है। ठेकेदार समय पर पीपा पुल का निर्माण नहीं करते, जिससे आम लोगों को दियारा जाने के लिए नाव का ही एकमात्र सहारा है। सभी लोग पिकअप वैन और ट्रैक्टर भी नाव पर लादकर ले जाने को मजबूर हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। यहां कई बार नाव से बाइक सवार गंगा नदी में गिर चुके हैं। ठेकेदार की शिकायत करने के बाद भी उनपर सरकारी अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। ठेकेदार की मनमानी से आम जनता काफी परेशान है। पीपा पुल का निर्माण धीमी गति से होने से आम लोगों में काफी आक्रोश है।
17
comment0
Report
ASAmit Singh
Nov 24, 2025 05:02:16
Siwan, Bihar:सीवान में बरात से वापस आ रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मारी है। युवक के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक का बसंतपुर रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। मोबाइल छीनने में असफल होने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के मुरा गांव की है। घायल युवक की पहचान कोड़र निवासी देवलाल साह के 17 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मुरा गांव में रामलखन महतो के घर बरात में शामिल होने के लिए गया था। जब युवक बरात में शामिल होकर घर लौटने लगा तब मुरा गांव में ही नकाबपोश बदमाश ने छिनाझपटी करने लगे; जब इसका युवक ने विरोध किया तो बदमाश युवक के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। जब घटना की सूचना मिली तो परिजन घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर लाए, जहां युवक का इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
30
comment0
Report
Advertisement
Back to top