icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221001
Mayank Kumar KashyapMayank Kumar KashyapFollow15 Sept 2024, 11:01 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झाड़-फूंके के चक्कर में बांदा के युवक की मौत

Banda, Uttar Pradesh:कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमेढ़ा सानी गांव में एक दर्दनाक हादसा घटा। घर में सो रहे 24 वर्षीय युवक संदीप कुमार को देर रात जहरीले सांप ने काट लिया। बताया गया कि गांव वालों ने जागरूकता की कमी के कारण तुरंत अस्पताल ले जाने की जगह झाड़-फूंकर परेशान रहे। झाड़-फूंকের दौरान संदीप की हालत बिगड़ती गई और फिर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बबेरू लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार रो पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कमासिन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम किया गया।
0
0
Report

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री शर्मा ने 40 मामलों में कदम उठाए

Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भ्रष्टाचार एवं कदाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति लैंगिक उत्पीड़न के मामले में कॉलेज प्राचार्य बर्खास्त, प्रवक्ता एवं पुस्तकालयाध्यक्ष को भी सेवा से हटाने की दी मंजूरी पद-प्रभाव का दुरुपयोग करने पर 6 प्रकरणों में अभियोजन स्वीकृति भ्रष्ट सेवानिवृत्त अधिकारियों की रोकी जाएगी पेंशन, 5 प्रकरणों में शत-प्रतिशत पेंशन रोकने की स्वीकृति भ्रष्टाचार से जुड़े 5 प्रकरणों में अब एसीबी करेगी कार्रवाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, अनियमितताओं एवं गंभीर कदाचार जैसे मामलों में प्रभावी और कठोर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री द्वारा अभियोजन स्वीकृति एवं धारा 17-ए के तहत कार्यवाही के अनुमोदन के साथ विभागीय जांच के गंभीर प्रकरणों का निस्तारण करते हुए लगभग 40 मामलों में कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं के लैंगिक उत्पीड़न के एक प्रकरण में सख्त कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्राचार्य को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही, इस घृणित कृत्य में सहयोग करने वाले एक प्रवक्ता एवं पुस्तकालयाध्यक्ष को भी सेवा से हटाने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों में पद एवं प्रभाव का दुरुपयोग कर अवैध लाभ लेने से जुड़े 6 गंभीर मामलों में अभियोजन स्वीकृति प्रदान की। भ्रष्टाचार निवारण (यथा संशोधित 2018) अधिनियम तथा धन संशोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत सवाई मानसिंह चिकित्सालय के वरिष्ठ आचार्य, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता, वित्तीय सलाहकार, सहायक अभियंता तथा विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवा काल में की गई अनुशासनहीनता, दुराचरण एवं भ्रष्टाचार में संलक्तता के विभिन्न मामलों में 10 अधिकारियों की पेंशन रोकने का निर्णय लिया। 5 प्रकरणों में शत-प्रतिशत पेंशन रोकने की स्वीकृति भी दी गई। इसी प्रकार, एक प्रकरण में न्यायालय से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषसिद्धि होने पर शत-प्रतिशत पेंशन रोकने का निर्णय लिया गया। वहीं अन्य प्रकरणों में विभागीय जांच पूर्ण होने तक शत-प्रतिशत पेंशन रोकने का निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत विस्तृत जांच का अनुमोदन करते हुए 5 प्रकरणों में एसीबी को आगामी अन्वेषण की अनुमति दी। इसी प्रकार, राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम 16 के तहत 6 प्रकरणों में विभिन्न अधिकारियों को देय वेतन वृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने सीसीए नियम 17 के तहत विचाराधीन 2 मामलों में आरोपित अधिकारियों को परिनिंदा के दंड से व नियम 23 के तहत 2 रिव्यू याचिकाओं में राहत देते हुए वेतन वृद्धि रोकने के दंड को परिनिंदा में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी। इसी प्रकार, सीसीए नियम 34 के तहत प्रस्तुत 4 रिव्यू याचिकाओं को खारिज करते हुए दण्डादेश यथावत रखे गए है तथा इसकी अभिशंसा राज्यपाल को भिजवा दी गई है। वहीं, विभागीय जांच के 4 प्रकरणों को समाप्त करते हुए आरोपित अधिकारियों को दोषमुक्ति की राहत दी गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इन निर्णयों से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग, अनुशासनहीनता और कार्यस्थल पर गंभीर कदाचार जैसे मामलों में राज्य सरकार सख्ती से कार्य कर रही है। ऐसे किसी भी मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रशासन को मजबूत करने के लिए कठोर, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

बारां के गौरव पथ पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, स्कूलों की आवाजाही प्रभावित

Baran, Rajasthan:गौरव पथ पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल बारां के ढिकवानी में हर वर्ष बरसात के दौरान ग्रामीण गौरव पथ पर पानी जमा होने की समस्या सामने आती है। सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों का आवागमन भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्रामीण गौरव पथ के निर्माण के बाद से ही बारिश के मौसम में यहां ऐसी स्थिति बनती रही है। इसकी जानकारी कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई। राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर भी ग्रामीणों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। शिकायतों के जवाब के बाद मामला बंद कर दिया जाता है, लेकिन बारिश आने पर समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है।
0
0
Report

आचार्य प्रमोद कृष्णम मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे, देश की सुख-शांति की कामना

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम बालाजी महाराज के दर्शन कर की देश में खुशहाली और प्रगति की कामना जगतगुरु सतीश आचार्य महाराज भी रहे साथ, मंदिर सेवादारों ने बालाजी महाराज के चोले का तिलक लगाकर पहनाई माला, भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी किए दर्शन, मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने आचार्य कृष्णम सहित सभी का मोदक प्रसादी भेंट कर किया स्वागत प्रसिद्ध संत एवं आध्यात्मिक वक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर देश में सुख-शांति, खुशहाली और प्रगति की कामना की। इस दौरान जगतगुरु सतीश आचार्य महाराज भी उनके साथ रहे। मंदिर पहुंचने पर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने उनकी अगवानी की। वहीं बालाजी महाराज के दर्शनों के दौरान सेवादारों ने आचार्य प्रमोद कृष्णम का बालाजी महाराज के चोले का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने आचार्य कृष्णम सहित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज द्वारा किए जा रहे जनसेवा एवं जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में अवगत कराया。 आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बालाजी मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट सचिव को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर से जुड़ी जानकारियों की पुस्तक भी भेंट की। आचार्य कृष्णम ने बताया कि बालाजी महाराज के दर्शनों से मन को असीम शांति मिलती है। कलयुग के प्रधान देव बालाजी महाराज सभी भक्तों के संकट और कष्ट दूर करते हैं。
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के कोलायत में विधायक भाटी ने निजी आय से दिव्यांगजनों को स्कूटी दी

Bikaner, Rajasthan:CM भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर विधायक जुटे तैयारियों में, गुरु तीर्थ नगरी कोलायत पहुंचे विधायक अंशुमान सिंह भाटी, निजी आय से दो दिव्यांगजनों को सौंपी स्कूटी, सहायता का बढ़ाया हाथ. कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे की तैयारी पर भी हुआ मंथन. जनप्रतिनिधि जब सरकारी योजनाओं से आगे बढ़कर अपनी निजी आय से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आयें, तो ये पहल अपने आप में खास बन जाती है बीकानेर के गुरु तीर्थ नगरी कोलायत में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने ऐसा ही संवेदनशील कदम उठाया. विधायक भाटी कोलायत में आयोजित दिव्यांगजन स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए; इस दौरान उन्होंने अपनी निजी आय से दो दिव्यांगजनों को स्कूटी सौंपकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया. स्कूटी मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. इसके बाद विधायक भाटी ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद किया. इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई. वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कोलायत दौरे को लेकर भी तैयारियों पर मंथन किया गया. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रतिमा अनावरण और जनसभा कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में बीडीओ पवन कुमार सहित प्रभात सिंह, जय सिंह हाडला, मगेज सिंह, शिव उपाध्याय और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे.
0
0
Report

हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आजादी के पर्व के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर एक बजे शुरू हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिकेश सिंह के मार्गदर्शन तथा एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। समापन पर महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरिनंदन कुशवाहा के नेतृत्व में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. रविंद्र गंगवार, वरिष्ठ प्रो. (डॉ.) शार्दूल मोहन शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर कुमार, डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. राजीव सिंह यादव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश कुमार, प्रवीण प्रताप सिंह, अनिल कुमार, भावेश मिश्र, संजीव पांडेय, डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, विनीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, निकाली तिरंगा यात्रा

Ajay GargAjay GargFollow3m ago
Bugrasi, Uttar Pradesh:आजादी के पर्व को लेकर जनपद बुलंदशहर के कस्बा बुगरासी में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। डीजे और देशभक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि देश के गौरव, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना मजबूत होती है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कांगड़ा में पुलिस ब्रास बैंड ने वंदे मातरम से देशभक्ति का संदेश फैलाया

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:कांगड़ा में गूंजा ‘वंदे मातरम’, पुलिस ब्रास बैंड ने देशभक्ति का दिया संदेश धर्मशाला : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ब्रास बैंड कांगड़ा पहुंचा, जहां जिला मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैंड का स्वागत किया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि प्रदेश पुलिस और पुलिस ब्रास बैंड द्वारा देशभर में ‘वंदे मातरम’ के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस बैंड वाद्य यंत्रों के साथ ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति देकर लोगों को इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा शिमला से शुरू हुई है और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंच रही है। पुलिस ब्रास बैंड सार्वजनिक स्थानों और जिला मुख्यालयों में ‘वंदे मातरम’ की धुन और गायन के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का संदेश दे रहा है। एसपी ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ का देश के स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्र भावना में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसी ऐतिहासिक महत्व को लोगों तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को इसके महत्व से अवगत करवाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कुलभूषण वर्मा ने कहा कि कांगड़ा में पुलिस ब्रास बैंड की यात्रा का स्वागत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी प्रदेश के अन्य जिलों में जारी रहेगा और ‘वंदे मातरम’ का संदेश प्रदेश के विभिन्न शहरों और क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।
0
0
Report

लुधियाणा हाईवे पर बुलेट मोटरसाइकिल-कार टक्कर, राजवीर सिंह की हालत गंभीर

Jagraon, Punjab:ਐਂਕਰ -ਜਗਰਾਓਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਹਾਈਵੇਅ ਤੇ ਇਕ ਬੁੱਲੇਟ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਹਾਂਡਾ ਸਿਟੀ ਕਾਰ ਦਾ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਟਕਰਾਉਣ ਨਾਲ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਬੁਲੇਟ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਸੇਕ੍ਰੇਡ ਹਾਰਟ ਕੌਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨੌਵੀਂ ਜਾਂ ਦਸਵੀਂ ਕਲਾਸ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਰਾਜਵੀਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਲੁਧਿਆਣਾ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਕਾਰ ਦੇ ਵੀ ਏਅਰ ਬੈਗ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਮਿਲੇ ਤੇ ਹਾਈਵੇੇ ਤੇ ਬਣੇ ਫੂਟਪਾਥ ਤੇ ਲੱਗੀ ਲਾਲ ਬੱਤੀ ਵੀ ਟੁੱਟੀ ਮਿਲੀ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਸਕੂਲ ਦੇ ਨਾਬਾਲਿਗ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਰੋਜ਼ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਤੋਂ ਬੁਲੇਟ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਜਾਂ ਦੂਜੇ ਮੋਟਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਆਉਂਦੇ ਹਨ ਤੇ ਕਿਸੇ ਕੋਲ ਵੀ ਮੋਟਸਾਈਕਲਾਂ ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਦਾ ਕੋਈ ਲਾਇਸੈਂਸ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦਾ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸਕੂਲ ਵਾਲਿਆਂ ਵਲੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੋਟਸਾਈਕਲਾਂ ਤੇ ਆਉਣ ਲਈ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤੇ ਜਦੋਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਹਾਦਸਾ ਹੋ ਜਾਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਤੇ ਮੋਟਸਾਈਕਲ ਸਕੂਲ ਨਾ ਲਿਆਉਣ ਦੇ ਸਖਤੀ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੰਦੇ ਹਨ।ਜੇਕਰ ਇਹ ਸਖ਼ਤੀ ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਾਦਸੇ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਚੌਂਕੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਜਖਮੀਂ ਵਿਦਆਰਥੀ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਬਾਕੀ ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਾਈਟ -- ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਡਾਕਟਰ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕ
0
0
Report
Advertisement

मनेंद्रगढ़ में हर घर तिरंगा यात्रा: देशभक्ति का उत्साह चरम पर

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में निकली इस यात्रा में जिला कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, प्रशासन, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ पूरा मनेंद्रगढ़ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। VO-1: मनेंद्रगढ़ के खेड़िया तिराहे से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नेतृत्व के यात्रा को रवाना किया। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह समेत अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। VO-2: तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होते हुए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा शहर गूंज उठा। खासकर स्कूली बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। VO-3: समापन कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि देश की आजादी लाखों वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने नागरिकों से तिरंगे का सम्मान करने, संविधान का पालन करने और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की。 स्पीच--- श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री VO-4: अधिकारियों ने भी लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ。 FVO: बहरहाल, हर घर तिरंगा और घर-घर तिरंगा यात्रा के बाद मंचासीन अतिथियों ने 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन के दौरान हुए अत्याचार और पीड़ा को दर्शाती विभीषिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी के जरिए विभाजन की त्रासदी और उस दौर में लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। मनेंद्रगढ़ की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देती नजर आई。 बाइट 1 — श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री बाइट -2 - संतन देवी जांगड़े (कलेक्टर एमसीबी )
0
0
Report

दरभंगा के मंदिर में हथियारबंद बदमाशों ने पुजारी को धमकाकर नकदी चोरी की

Darbhanga, Bihar:मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण समेत नकदी ले भागे。 दरभंगा। नेहरा थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित पुजारी बाबा स्मारक सह रामजानकी मंदिर में बीती रात 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पुजारी को जान से मारने की धमकी देकर मंदिर से भगवान का मुकुट, पोशाक, आभूषण व अन्य सामान के साथ करीब 5 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए。 पुजारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे बदमाश लाठी-डंडे व हथियार के साथ मंदिर में घुसे और उनके शयनकक्ष के पास पहरा देते हुए उन्हें विरोध नहीं करने की धमकी दी। घटना की जानकारी सुबह मंदिर कमेटी व ग्रामीणों को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई。 मंदिर सकरी-धरोड़ा मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित है। व्यस्त इलाके में हथियारबंद बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

भिवानी कोर्ट फायरिंग: हथियार सप्लायर गुरुग्राम से गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

Bhiwani, Haryana:भिवानी कोर्ट फायरिंग मामले में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, गुरुग्राम से दबोचा गया आरोपी. कोर्ट परिसर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार सप्लायर संदीप गिरफ्तार. भिवानी कोर्ट फायरिंग: दो आरोपियों को हथियार देने वाला सप्लायर गिरफ्तार. फायरिंग के लिए अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर. कोर्ट फायरिंग मामले में नया खुलासा, आयुष और इज़राइल को संदीप ने दिए थे हथियार. भिवानी कोर्ट फायरिंग केस: हथियार सप्लायर संदीप पर पहले से 8 मुकदमे दर्ज. आर्म्स एक्ट समेत 8 मामलों में आरोपी संदीप गिरफ्तार, कोर्ट फायरिंग से जुड़ा हथियार सप्लाई का आरोप. गुरुग्राम से पकड़ा गया भिवानी कोर्ट फायरिंग का हथियार सप्लायर, पुलिस करेगी पूछताछ. अवैध हथियार कहां से लाता था संदीप? 2 दिन के रिमांड में पुलिस करेगी पूछताछ. भिवानी कोर्ट फायरिंग केस में पुलिस की जांच तेज, हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की उम्मीद. भिवानी कोर्ट परिसर में 3 जुलाई 2024 को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए टीम द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव लोहानी निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top