Back
अमर शहीद सेवा समिति द्वारा नेताजी की जयंती मनाई गई
Varanasi, Uttar Pradesh
आजाद हिंद पार्क सिगरा वाराणसी में अमर शहीद स्थिति वाला आयोजित नेता सुभाष चंद्र बोस जैसी समारोह के मुख्य तिथि राजेश कुमार मिश्र, संकायाध्यक्ष, मानविकी संकाय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने कहा कि आजाद हिंद फ़ौज के नायक शेर ए हिंद सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रा संग्राम के ऐसे सेनानी से जो हर मोर्चे सफल रहे। नौजवानों के लिए नेताजी प्रेरणा के स्रोत थे। वे राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे। नेताजी के सामने आ जाने से अंग्रेजों के अंदर खौफ पैदा हो जाता था।
कार्यक्रम में ई0 अपूर्व विक्रम दिवेदी (फिल्म अभिनेता) जो विशिष्ट अतिथि थे ने कहा कि आजाद हिंद फ़ौज का निर्माण दुनिया के लिए बेमिसाल कार्य था। नेताजी के अंदर विलक्षण प्रतिभा थी।आजाद हिंद फौज का संचालन करना, सभी को लेकर चलना औरों के बस की बात नहीं था। जिसे निशा जी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए, क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम के असली नायक यही थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष प्रो नलिनी श्याम कामिल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,ने करते हुए कहा कि यदि आजादी के समय शेर ए हिंद नेता जी सुभाष चंद्र बोस होते तो खंड - खंड भारत कदापि नहीं होता बल्कि सरदार पटेल के साथ मिलकर बृहत अखंड भारत का सृजन करते जिसमें श्रीलंका, बर्मा, अफगानिस्तान,भारत के अंग होते साथ ही भूटान,नेपाल भी स्वयं भारत की अधीनता स्वीकार करते शायद चीन भी आज बौना नजर आता।
कार्यक्रम में डा के के जैन, (वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ) ने कहा कि नेता जी संस्कृत के रक्षक भी रहे, उन्होंने कभी प्रतिद्वंदिता की भावना नहीं रखी और न कभी किसी की आलोचना की। प्रो अनिल कुमार उपाध्याय, पत्रकारिता विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,ने कहा कि किसी की लडाई को धार देने के लिए साहित्य -समाचार एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, इसी वजह से नेता जी ने फॉरवर्ड पत्रिका का भी संपादन प्रकाशन करवाया।
प्रधानाचार्य निशा यादव ने आजाद हिंद फौज़ में महिलाओं की भूमिका का वर्णन किया।Honorary Flying Officer राम प्रवेश चौबे ने जय हिंद और वंदे मातरम के उद्घोष से स्वतंत्रता संग्राम की याद ताज़ा करा दिया तथा इनके नेतृत्व में हरिश्चंद्र महाविद्यालय के एन सी सी के छात्रों ने नेताजी को सलामी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ वन्देमातरम एवं नेताजी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। सुश्री मंजुला बसाक के निर्देशन में छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संरक्षक प्रो कमल नयन द्विवेदी, सुधीर कुमार रस्तोगी, तथा कैप्टन डॉ राम आशीष, डॉ रजनी द्विवेदी, एल पी सिंह,चयन भट्टाचार्य, सियाराम मिश्र, विनोद कुमार त्रिपाठी, सुनील पटेल, बी बी यादव, धीरज सिन्हा,सुरेश पाण्डेय, ऋचा अग्रवाल, शशि अग्रहरि, नूपुर दास,बाबू लाल मौर्य,सुमित बनर्जी को संस्था द्वारा भारत माता का स्मृति चिन्ह दिया गया तथा उन सभी लोगों ने नेताजी के विषय में अपने अपने उत्कृष्ट विचार व्यक्त किए, जबकि संस्थापक महासचिव सुधांशु चंद्र पांडेय ने संचालन करते हुए कहा कि यदि नेताजी होते तो धर्म निरपेक्षता की जगह भारत साम्राज्यवादी, सुराष्ट्रवादी, चाणक्यवादी सिद्धांत पर चलता।
अंत में धन्यवाद देते हुए संस्था के उपाध्यक्ष डॉ शिव सुंदर गांगुली ने कहा कि नेता जी संस्कृत और संस्कार दोनों के रक्षक थे, जबकि इसके बिना राष्ट्र निर्माण संभव नही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 23, 2026 10:38:09Noida, Uttar Pradesh:केजीएमयू अवैध मजार नोटिस मामले में हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी की बाइट।
0
Report
AZAmzad Zee
FollowJan 23, 2026 10:37:530
Report
FWFAROOQ WANI
FollowJan 23, 2026 10:37:420
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 23, 2026 10:37:330
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 23, 2026 10:37:170
Report
0
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowJan 23, 2026 10:36:590
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 23, 2026 10:36:300
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 23, 2026 10:36:190
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowJan 23, 2026 10:35:570
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 23, 2026 10:35:290
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowJan 23, 2026 10:35:150
Report
0
Report