पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई लोगों को किया गया जागरूक
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में अक्टूबर तक चलाये जा रहे "स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव नेतृत्व में आज प्रातः वाकाथन स्वच्छता रैली (Walkathon) निकली गयी जो "आकाश गंगा " से चलकर आफिसर कालोनी एवं रेलवे कॉलोनी में सफाई कार्यक्रम संपन्न करते हुए नए अधिकारी क्लब पर समाप्त हुई। इस वॉकाथन को मंडल रेल प्रबंधक ने 24सितम्बर को रेल कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुबह आकाश गंगा में स्वच्छता शपथ ग्रहण कर रैली को हरी झण्डी दिखाई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
