209801
नवाबगंज में सड़क निर्माण की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, धूल-मिट्टी से हालात बदतर
Husain Nagar, Uttar Pradesh:उन्नाव के नवाबगंज में कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। कई किलोमीटर तक सड़क तोड़ने के कारण धूल-मिट्टी उड़ रही है, जिससे स्थानीय लोग बेहाल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि धूल-मिट्टी के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। बीते दिनों नवाबगंज के पास चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने एक युवक की मौत हो गई थी। स्थानीय लोग कंपनी की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
असम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, भूपेश बघेल बोले- जल्द होगा नेता प्रतिपक्ष का चयन
Raipur, Chhattisgarh:गुवाहाटी में रविवार को असम कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि असम विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष का फैसला कांग्रेस हाईकमान बहुत जल्द करेगा। बैठक में पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष का पद रिक्त है, जिसे लेकर पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है।0
0
Report
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में झपटमारों का आतंक बढ़ा; CCTV में घटना कैद
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में झपटमारों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. गढ़मुक्तेश्वर पुलिस चौकी के पास से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रात के समय दो बेखौफ झपटमारों ने एक युवक से उसका मोबाइल फोन पलक झपकते ही छीन लिया और फरार हो गए. यह घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक गली में खड़ी अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर मोबाइल चला रहा है. युवक अपने फोन में पूरी तरह व्यस्त था. तभी, चौकी वाली गली से मोटरसाइकिल घुमाकर दो बाइक सवार तेजी से उसकी तरफ आये. बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने बिजली की फुर्ती दिखाई और झटके से युवक के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया. इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता या उनका पीछा कर पाता, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाकर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए. युवक हक्का बक्का होकर उन्हें भागते हुए देखता रह गया.0
0
Report
हापुड़ डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बुलंदशहर रोड पर स्थित एक डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई. जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आसमान में आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार छा गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि डंपिंग ग्राउंड में काफी कूड़े का ढेर लगा हुआ था, जिसमें अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी. आग इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही मिनटों में लपटें कई फीट ऊपर तक उठने लगीं, जिससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए. गनीमत रही कि आग समय रहते रिहायशी हिस्से में नहीं फैली. दमकलकर्मियों के कड़े प्रयास से आग को चारों तरफ से घेर लिया गया और इसे पूरी तरह शांत करने की कोशिशें की जा रही हैं.0
0
Report
Advertisement
अमरोहा में वायरल वीडियो: किशोरी के साथ मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर में बच्चों के विवाद में किशोरी के साथ मारपीट करने वाले दबंग युवक को वायरल वीडियो के आधार पर अमरोहा नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने मांगी माफी अमरोहा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। वीडियो में एक युवक बालिका को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना अमरोहा नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि 23 मई 2026 की रात करीब 11 बजे मोहल्ला लकड़ा स्थित प्रथमा बैंक वाली गली में दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान युवक अदनान उर्फ अड्डू गुस्से में आ गया और उसने बालिका को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद आरोपी युवक ने अपने व्यवहार पर माफी मांग ली और दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो गया। इसके बावजूद कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अमरोहा नगर पुलिस ने आरोपी अदनान उर्फ अड्डू को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है।0
0
Report
पद्म पुरस्कार 2026: दार्जिलिंग के लिए रचनात्मक काम मान्यता
Noida, Uttar Pradesh:PADMA AWARDS 2026/ RAGHUVEER TUKARAM KHEDKAR (PADMA SHRI AWARDEE), DR. GUDURU VENKAT RAO (PADMA SHRI AWARDEE), KAILASH CHANDRA PANT (PADMA SHRI AWARDEE), MIR HAJI KASAM (PADMA SHRI AWARDEE) & DR. GAMBHIR SINGH YONZONE (PADMA SHRI AWARDEE) पद्म श्री अवार्डी प्रो. डॉ. गंभीर सिंह Yोंज़ोन ने कहा, "मैं भारत सरकार का बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं बहुत शुक्रगुजार और खुश हूं कि सरकार ने 2026 में दार्जिलिंग और देश के लिए मेरे किए गए रचनात्मक काम को पहचाना। पर्यावरण शिक्षा बहुत व्यापक क्षेत्र है... मैं नई पीढ़ी को भी इसके बारे में बता रहा हूँ..." पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित रघुवीर तुकाराम खेडकर ने कहा, "जब मुझे दिल्ली से फोन आया कि मुझे पद्म पुरस्कार दिया जा रहा है, तो मैं बहुत खुश हुआ कि इन 65 सालों में मैंने रंगमंच किया है। मैंने बहुत काम किया है, समाज में लोगों को हंसाया है, उनका मनोरंजन किया है, सामाजिक कार्य किया है। आज मुझे लगता है कि यह सब सार्थक रहा।" चिकित्सा और आयुर्वेद के क्षेत्र में वर्ष 2026 का 'पद्म श्री' सम्मान मिलने पर डॉ. सुनीता गोडबोले कहती हैं, "यह पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में दिया गया है। स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के अलावा, मैं महिला संगठनों से भी जुड़ी रही हूँ। मैं केवल एक डॉक्टर ही नहीं, बल्कि एक समाज सेविका भी हूँ। हमने जो काम किया है, अब उसे और भी व्यापक स्तर पर पहचान मिलेगी। दंतेवाड़ा, जो कभी नक्सलवाद के लिए कुख्यात था, अब स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोज़गार, पर्यावरण संरक्षण, वन विकास और वन-आधारित आजीविका के लिए जाना जाएगा। यह मेरे लिए अत्यंत संतोषजनक है..." पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाली एन. राजम ने कहा, "मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई। 1984 में मुझे पद्म श्री मिला, 2004 में मुझे पद्म भूषण मिला, इस बार पद्म विभूषण है। इसलिए बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। मैं युवाओं को यही कहना चाहूंगी कि पढ़ाई के साथ संगीत या कोई भी कला बहुत महत्वपूर्ण है, युवाओं को इसकी सीख देनी चाहिए।"0
0
Report
डोनाल्ड ट्रंप: भारत पर 100% भरोसा, मोदी के लिए प्रशंसा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "...भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की ज़रूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है...हम अच्छा कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास एक रिकॉर्ड इकॉनमी है, एक रिकॉर्ड स्टॉक मार्केट है और भारत जो कुछ भी पाना चाहता है, वह सब हमारे पास है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं...मार्को सबसे महान हैं। उन्हें US के इतिहास में सबसे महान सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के तौर पर जाना जाएगा...प्रधानमंत्री मोदी को हैलो कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं..."0
0
Report
Advertisement
बैतूल हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 बसों पर 11 हजार जुर्माना
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल में नागपुर-भोपाल हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने रात के समय बड़ी कार्रवाई की। बैतूल बाजार के मिलानपुर टोल प्लाजा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली 7 स्लीपर बसों पर कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों के पालन को लेकर ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
मुख्यमंत्री ने पुलिस रेडियो नेटवर्क मजबूत और सीसीटीवी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए
Lucknow, Uttar Pradesh:सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बने सेंट्रल डैशबोर्ड: मुख्यमंत्री पुलिस की गोपनीय सूचनाओं और संचार सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, हर जरूरी तकनीकी सुधार करें: मुख्यमंत्री 12 जनपदों में शुरू होगी डिजिटल वायरलेस सेवा, 47 करोड़ की कार्ययोजना रिवर्स ऑक्शन से पुलिस रेडियो उपकरण खरीद में 1.23 करोड़ रुपये की बचत डीआईजी रेडियो पूर्वी का मुख्यालय आजमगढ़ तथा डीआईजी रेडियो पश्चिमी का मुख्यालय अलीगढ़ में बनाने पर विचार रेडियो कार्मिकों की चरित्र पंजिका संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से सत्यापित कराने पर भी हुई चर्चा लखनऊ, 24 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो विभाग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट और संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी सेंधमारी की संभावना नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस रेडियो नेटवर्क को अत्याधुनिक तकनीकों से सशक्त किया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पुलिस थानों की सीसीटीवी फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग के लिए एक सेंट्रल डैशबोर्ड विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे कानून व्यवस्था की निगरानी अधिक प्रभावी और पारदर्शी होगी। मुख्यमंत्री ने बेहतर पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए विभागीय ढांचे को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस क्रम में डीआईजी रेडियो पूर्वी का मुख्यालय आजमगढ़ तथा डीआईजी रेडियो पश्चिमी का मुख्यालय अलीगढ़ में स्थापित किए जाने पर विचार किया गया। साथ ही रेडियो कार्मिकों की चरित्र पंजिका संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों के माध्यम से सत्यापित कराने तथा वायरलेस सेटों को निष्प्रयोजन घोषित करने से पहले तकनीकी परीक्षण सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई。 बैठक में जानकारी दी गई कि गत वित्तीय वर्ष में संचार उपकरणों की खरीद के अंतर्गत थानों के लिए 275 फ्लैट बेस मास्ट, 5322 बैटरियां, 120 बैकपैक सेट तथा केबल, चार्जर और एंटीना सहित अन्य सहायक उपकरण खरीदे गए। आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत 50 पीए सिस्टम भी स्थापित किए गए। रिवर्स ऑक्शन प्रक्रिया अपनाने से उपकरणों की खरीद में लगभग 1.23 करोड़ रुपये की बचत हुई。 वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 47 करोड़ रुपये की लागत से 12 जनपदों में डिजिटल वायरलेस सेवाएं शुरू करने की योजना है। इसके अतिरिक्त मापक उपकरण, पोर्टेबल संचार के लिए 5जी फिल्टर, दूरस्थ थानों के लिए सेल्फ सपोर्टेड मास्ट तथा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के लिए हैंड हेल्ड वायरलेस संचार व्यवस्था विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने विभागीय मानव संसाधन प्रबंधन को भी तकनीक आधारित बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्मिकों का डेटा मानव सम्पदा पोर्टल पर अद्यतन किया जाए तथा चरित्र पंजिका, अवकाश और अन्य सेवा संबंधी कार्य पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित हों। उन्होंने कर्मचारियों को नवीनतम तकनीकों, कंप्यूटर प्रशिक्षण और संचार संदेशों की गुणवत्ता सुधार से संबंधित प्रशिक्षण दिए जाने पर भी विशेष बल दिया।0
0
Report
तेज थार ने लखनऊ के गाजीपुर में दो युवकों को घायल किया, इलाज जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार थार का कहर लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक निवासी दो युवक पर थार चढ़ाई इंदिरा नगर सेक्टर-18 में देर रात बाइक से जा रहे इन युवकों को थार गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए इनका इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
कोरबा के पाली में भीषण गर्मी से सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, हसदेव के जंगल कटने पर उठे सवाल
Korba, Chhattisgarh:कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली क्षेत्र में भीषण गर्मी और लू का कहर वन्यजीवों पर भी टूटा है। तापमान 44°C पार होने से बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो गई। पेड़ों के नीचे मृत चमगादड़ मिलने से स्थानीय लोग चिंतित हैं। पर्यावरणविदों का कहना है कि हसदेव अरण्य जैसे घने जंगलों की कटाई से पक्षियों-चमगादड़ों के प्राकृतिक ठिकाने उजड़ गए हैं। छांव और पानी के अभाव में गर्मी इनके लिए जानलेवा बन रही है। वन विभाग ने जांच शुरू की है।0
0
Report
शास्त्री सर्कल पर दो पक्षों के झगड़े से महिलाएं और बच्चे दहशत में
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर शास्त्री सर्कल पर दो पक्षों में झगड़ा एक पक्ष में दूसरे पक्ष के फाड़े कपड़े शाम के समय भारी संख्या में परिवार के साथ आते हैं लोग इस सर्किल पर महिलाएं बच्चे झगड़े को देखकर दंग रह गईं झगड़े को देख घबराने लगी महिलाएं इस सर्किल पर शाम को भारी संख्या में फास्ट फूड के ठेले लगते हैं लोग अपने बच्चों को घुमाने लाते हैं सर्किल पर0
0
Report
नवादा में डायल 112 के चालक की मौत: पीछे से टक्कर, आरोपी ई-रिक्शा फरार
Nawada, Bihar:नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के निकट तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने आपातकालीन सेवा 112 के ड्राइवर शिव शंकर सिंह को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. रिटायर्ड आर्मी जवान शिव शंकर सिंह नारदीगंज के रहने वाले थे. गंभीर रूप से घायल उन्हें सहयोगियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही नवादा के एसपी अभिनव धीमान, एसडीपीओ हुलास कुमार और थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. एसपी ने खुद पूरे मामले की जानकारी ली. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. जिन्होंने जीवन भर दूसरों की मदद की, आज उन्हें मदद की जरूरत पड़ी तो समय रहते नहीं पहुंच सकी. पुलिस ने ई-रिक्शा को जप्त कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है आखिर ई रिक्शा के द्वारा जानबूझकर टक्कर मार गया या एक्सीडेंट फिलहाल ई रिक्शा चालक की मौके से फरार हो गया है0
0
Report
Advertisement
अलीपुर-तिगरा में भीषण आग: भूसा, कैंटर और छप्पर जलकर राख
Nuh, Haryana:अलीपुर-तिगरा में आग का कहर, भूसा, कैंटर और छप्पर जलकर राख, लाखों का नुकसान नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड के गांव अलीपुर-तिगरा में रविवार को अचानक लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते भूसे के ढेर, एक आइसर कैंटर और छप्पर आग की लपटों में समा गए। आग इतनी भयावह थी कि आसमान में उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी इसराइल पुत्र नवल खां का करीब डेढ़ सौ मन पशुओं का चारा और भूसा आग की भेंट चढ़ गया। वहीं इकबाल पुत्र शहाबुदीन निवासी नीमली तिजारा (राजस्थान) का परचून के सामान और प्लास्टिक दाने से भरा आइसर कैंटर भी धू-धू कर जल उठा। आग की तेज लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कैंटर लोहे के ढांचे में तब्दील हो गया। ज़ो अपने रिस्तेदार के पास आकर रुका हुआ था ग्रामीणों के मुताबिक गांव में रखे ईंधन के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवाओं ने आग को और अधिक खतरनाक बना दिया। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे भूसे के ढेरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की भयावहता इतनी थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने पास में बने एक छप्पर को भी नहीं छोड़ा। छप्पर में रखी चारपाइयां, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। वहीं पास में खड़ा एक पुराना डम्पर भी आग की चिंगारियों की चपेट में आ गया, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा। डम्पर का मालिक नूर मोहम्मद पुत्र नवल खां बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बाल्टियों, पाइपों और टैंकरों के सहारे आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की भीषणता के सामने उनके प्रयास कमजोर पड़ गए। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग ने कई परिवारों की मेहनत की कमाई को राख में बदल दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। वही ज़ब इस मामले में सदर थाना प्रभारी रण सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौके पर जाँच अधिकारी यादराम को भेजा गया है मामले की जाँच जारी है।0
0
Report
सीपरी बाजार में करंट से संविदा कर्मी की मौत; धरना बढ़ा मुआवजे की मांग
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी में सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित अठौंदना रोड पर करंट लगने से एक बिजली संविदा कर्मी की पोल से गिर कर मौत हो गई। जिसका लाइव वीडियो सामने आया था, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक रोहित राजपूत का शव लेने से इनकार कर दिया और परिजनों ने ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पर मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरु कर, हंगामा और धरने की सूचना मिलती ही विधायक राजीव सिंह पारीछा और सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे, मृतक के परिजनों से बातचीत की तो परिजनों ने 10 लाख का मुआवजा दिए जाने की मांग की, इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया, फिर 3 घंटे की बातचीत के बाद बिजली विभाग के अफसर 10 लाख रुपये मुआवजा देने को तैयार हुए और विधायक राजीव सिंह ने भी 51 हजार रुपये देने का एलान किया, तब जाकर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया और शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए.0
0
Report
अज्ञात कारणों से आग: पांच घर जलकर राख, लाखों के जेवर और नकदी नष्ट
Balrampur, Uttar Pradesh:अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच घर की गृहस्थी सहित साठ हजार नगदी व चार लाख के जेवरात जलकर राख महराजगंज तराई (बलरामपुर) थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिर्जापुर निवासी मजीद ने बताया कि रविवार करीब 5 बजे दिन में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिसमें उनका बावन हजार नगद व लगभग एक लाख के जेवर सहित घर गृहस्ती में کپड़ा अनाज बर्तन साइकिल जल गया।आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते देखते आग अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसमें रिजवान का मोटरसाइकिल साइकिल मोबाइल सहित पचास हजार रुपए का जेवरात सहित साथ पूरी गृहस्थी जल कर कर राख हो गई। इनके साथ ही बादशाह के घर में रखा एक लाख का जेवर सहित दो हजार नगदी अनाज बर्तन कपड़ा आदि, अली हुसैन छःहजार नगद बर्तन अनाज, सहित 70 हजार का जेवर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वकील का गृहस्ती चारा मशीन व लगभग़ अस्सी हजार के जेवरात सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल पीयूष कुमार ने बताया है कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।0
0
Report
Advertisement
