विद्युत विभाग के ऊपर लगाया गया भ्रष्टाचार का आरोप
Garhi Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव जनपद के पुरवा के धानी खेड़ा पॉवर हाउस के धानी खेड़ा में 5 MVA का ट्रांसफार्मर को 28/07/2025 जल गया सोचने का तो विषय है लाखों रुपए की लागत से बना हुआ ट्रांसफार्मर कैसे जल गया?? इससे पूर्व 2 महीने पहले भी उन्नाव के बंथर में 10 MVA का ट्रांसफार्मर जल गया था... आखिर कार किसका संरक्षण प्राप्त है जो जिम्मेदार अधिकारी अधीक्षण अभियंता की लापरवाही के कारण राजस्व विभाग का करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है उसके बावजूद भी नहीं हो रही कोई कार्यवाही?जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव समेत आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद
Uttar Pradesh:स्कूल बचाओ आंदोलन से पहले आप नेताओं की गिरफ्तारी की कोशिश, प्रशासन की मंशा पर उठे सवाल जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव समेत आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद उन्नाव, 1 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में शिक्षा के मुद्दे पर चल रहे आंदोलन के बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ने सियासी हलचल तेज कर दी है। "स्कूल बचाओ अभियान" के तहत 2 अगस्त को लखनऊ में प्रस्तावित आम आदमी पार्टी के आंदोलन से ठीक एक दिन पहले उन्नाव पुलिस आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव और महासचिव शैलेन्द्र उपाध्याय को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंच गई। गौरतलब है कि इस आंदोलन की प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई है। बावजूद इसके, पुलिस की यह कार्रवाई कहीं न कहीं सरUP News: मानकों की अनदेखी के बीच बन रहा पुल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जिलाधिकारी से जांच की मांग
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव ज़िले के नवाबगंज ब्लॉक के अंतर्गत नौगवां सलालपुर और जंगलीखेड़ा गांव के पास बनाए जा रहे पुल निर्माण कार्य को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह पुल निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा है और निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की गुणवत्ता बेहद खराब है और इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में संबंधित विभाग द्वारा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिससे भविष्य में यह पुल लोगों के लिए खतरा बन सकता है।
Unnao: नवाबगंज के हिम्मतगढ़ में गंदगी से रास्ते बेहाल, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
Himmat Garh, Uttar Pradesh:उन्नाव जिले के नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत सोहरामऊ के हिम्मतगढ़ गांव में सफाई कर्मियों की लापरवाही से रास्ते और नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। यह रास्ता गांव के सरकारी स्कूल और बाहर की ओर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण विपिन, सोनू, राकेश, पिंटू, मुकेश, विजय, मकसूद, हारून और समीम ने बताया कि गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और स्वच्छता मिशन की पहल भी प्रभावित हो रही है।
Unnao: नवाबगंज के सोहरामऊ में सफाईकर्मियों की लापरवाही से गंदगी की भरमार
Himmat Garh, Uttar Pradesh:उन्नाव जिले के विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत सोहरामऊ में सफाईकर्मियों की लापरवाही के कारण रास्तों में गंदगी की भरमार हो गई है। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और स्वच्छता मिशन की पहल भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मियों की अनुपस्थिति या लापरवाही के कारण गांव के रास्ते गंदे हो गए हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, बल्कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी किचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
