उन्नाव: बीमार पति को संपत्ति के लिए पत्नी ने पीटा
उन्नाव, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र चम्पापूरवा मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने बीमार पति के साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिससे इलाके में सनसनी मच गई है। पीड़ित अरुण कुमार, जो लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्होने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मीनू उन्हें न केवल शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती है, बल्कि कई बार उन्हें भूखा भी रखती है। इस हिंसक घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोग स्तब्ध हैं और आक्रोशित भी हो गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|