
Unnao - बांगर्मऊ में चोरी का वीडियो हुआ वायरल, लड़की ने चुराया नमकीन
बांगरमऊ कोतवाली नगर के नौनिहालगंज के सब्जी मंडी के पास का मामला है. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है ,जहां कमलेश बेकरी की दुकान पर कुछ महिलाएं और लड़कियों का झुंड आता है. जिसमें से एक लड़की काउंटर पर लगी नमकीन की पैकेट चुपके से उठाकर अपने झोले में डाल लेती है और वहां से चली जाती है. यह मामला दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तर
बिहार एक बार फिर चुनावी माहौल में रंगने जा रहा है। अक्टूबर या नवंबर 2025 में राज्य की सभी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले कुछ सालों में बिहार की राजनीति में कई बड़े बदलाव हुए हैं — 2020 में नीतीश कुमार ने NDA के साथ सरकार बनाई, 2022 में उन्होंने RJD के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया, और अब 2024 में फिर से लौट आए NDA में। इस बार चुनावी मैदान में एक नया चेहरा भी है — प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी, जो सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 40 से ज्यादा महिला उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। यानि इस बार मुकाबला बदलते गठबंधनों और नए वादों का है।
जहां देश के कई हिस्सों में पीरियड्स पर बात करना आज भी वर्जित माना जाता है, वहीं ओडिशा, असम और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में इसे सम्मान और उत्सव के रूप में देखा जाता है।
ओडिशा में मनाया जाता है ‘राज़ पर्व’, जहां लड़कियों के पहले पीरियड्स पर तीन दिन तक त्योहार, झूले और पकवानों के साथ जश्न होता है। असम में लगता है ‘अंबुबाची मेला’, जिसमें मां कामाख्या देवी के मासिक धर्म को सृजन की शक्ति मानकर पूजा की जाती है। केरल और तमिलनाडु में भी पहले पीरियड्स पर घर में खास पारिवारिक समारोह होता है, जहां लड़की को नई शुरुआत का आशीर्वाद दिया जाता है। इन परंपराओं से मिलता है ये संदेश — पीरियड्स कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि जीवन और शक्ति का प्रतीक हैं।