icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209861
Navin SinghNavin SinghFollow30 Jan 2025, 03:47 pm

उन्नावः पीड़िता ने बीजेपी नेता पर जमीन कब्जा और मारपीट करने का लगाया आरोप

Unnao, Uttar Pradesh:

गंगाघाट कोतवाली के गाजीखेड़ा में रहने वाले एक परिवार ने बीजेपी सभासद योगेश मिश्रा और उनके साथियों पर घर में घुसकर मारपीट करने, दिव्यांग पति को जान से मारने की धमकी और प्लाट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है। गंगाघाट कोतवाली पुलिस पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाया है कि सभासद के साथियों के घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत 112 पुलिस से थी जिस पर कोतवाली पुलिस नें कोतवाली बुलाकर आरोपी सभासद के सामने हमें फटकार लगाई और कोतवाली से भगा दिया। पीड़िता ने अब आरोपी की खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए पुलिस अधीक्षक उन्नाव से गुहार लगा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कबीरधाम में आंगनबाड़ी कर्मियों का तीन सूत्री आंदोलन: वेतन और दर्जा की मांग तेज

Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा कबीरधाम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरीं सैकड़ों महिलाएं वेतन वृद्धि और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, ताली बजाकर सरकार तक पहुंचाई अपनी आवाज कवर्धा। कबीरधाम जिले में इन दिनों विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। जिलेभर से पहुंचीं सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए ताली बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की。 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, काम के अनुपात में उचित मानदेय और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लगातार विभिन्न विभागीय जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त कार्य भी कराए जाते हैं, लेकिन काम के अनुपात में उन्हें उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है。 कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक उनकी तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी तैयारी जताई गई है。
0
0
Report

बेतिया के सेनको गोल्ड एंड डायमंड लुट: बिहार का सबसे बड़ा लूट, पुलिस फेल

Bettiah, Bihar:बेतिया में कल हुआ सेनको गोल्ड एंड डायमंड लूट बिहार का सबसे बड़ा लूट बताया जा रहा है अपराधियों ने करीब 15 करोड़ के जेवरात के लूट के वारदात को अंजाम दिया है इसे लूट ने बेतिया पुलिस की निष्क्रियता उदासीनता की पोल खोल दी है सुप्रिया रोड में पॉश इलाके में अपराधियों ने दिन दहाड़े हथियार के दम पर 20 मिनट तक लूट को अंजाम देते रहे और पुलिस सोती रही सेनको का सायरन बजता रहा लेकिन पुलिस नहीं पहुंच पाई समस्तीपुर हाजीपुर और वैशाली के अपराधियों ने इस बड़े लूट को अंजाम दे फरार हो गए और बेतिया पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई इस लूट मामले में बেতिया पुलिस की किरकिरी हो रही है दिन दहाड़े 20 मिनट तक लूट होता रहा और बेतिया पुलिस सोती रही इस घटना ने पूरे बिहार को हिला कर रख दिया है क्राइम कंट्रोल के मामले में बेतिया पुलिस फेल हो गई है बेतिया पुलिस के फेल होने पर इस बड़े लूटकांड की कमान चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने संभाल ली है डीआईजी हर किशोर राय ने बड़ा दावा किया है पुलिस दो दिन के अंदर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी बिहार के इस बड़े लूट का उद्भेदन दो दिन के अंदर कर दिया जाएगा लेकिन बेतिया में हुए इस लूट ने बेतिया पुलिस के दामन में ऐसा दाग लगा दिया है जो वर्षों तक नहीं छूट पाएगा बाहरी अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रतलाम के बांगरोद में मंदिर दर्शन के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के बांगरोद में बीती रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मंदिर दर्शन के लिए जा रहे 24 वर्षीय युवक पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बांगरोद-जड़वासा मार्ग की बताई जा रही है。 घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तेजराम के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस जांच में जुट गई है। आखिर युवक पर हमला किसने और क्यों किया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report

अलीगढ़ के इगलास में मंदिर के बाबा ने फांसी लगाकर आत्महत्या, इलाके में तहलका

Aligarh, Uttar Pradesh:इगलास-मथुरा रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बाबा ने फांसी लगाकर आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप इگلास कोतवाली क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिर में बाबा का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान जया किशोर (50 वर्ष) पुत्र कन्हैयालाल, निवासी शाहपुर के रूप में हुई बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 8 साल से बाबा के रूप में रह रहे थे और करीब 5 साल से मंदिर में ही निवास कर रहे थे सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके की घटना।
0
0
Report

जालौन में पेड़ से लटकता मिला दिव्यांग 24 वर्षीय युवक, मौत रहस्यमय

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पेड़ से लटका मिला 24 वर्षीय दिव्यांग युवक का शव, युवक का शव पेड़ से लटकता मिलने से गांव में मचा हड़कंप, मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रवेश कुमार निवासी सींगपुरा के रूप में हुई, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए आवश्यक साक्ष्य, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी मौत की वास्तविक वजह, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा का मामला。
0
0
Report
Advertisement

बख्तiyarपुर-म Mokama फोरलेन पर कोहरे से मौत, दो घायल

Barh, Bihar:बख्तियारपुर-म Mokama फोरलेन पर देर रात घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी बीघा टोल प्लाजा से करीब पांच किलोमीटर आगे हुई। सभी लोग पाटलिपुत्र स्टेशन से टूर एंड ट्रैवल्स के जरिए मारुति सेलेरियो कार बुक कर कटिहार जा रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण रास्ते में आगे चल रहे एक ट्रक में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मनीकांत कुमार डेहरी ऑन सोन के रहने वाले थे। वहीं, पटना के गायघाट निवासी अनूप और डेहरी ऑन सोन निवासी अभिषेक सहाय (41 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। अनूप कुमार कार चला रहे थे और इसी दौरान गाड़ी आगे ट्रक से जा टकराई। घायलों को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम हेतू अनुमंडلیय अस्पताल भेजा गया है जहां परिजनों के आने पर शव सौंप दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के खेतड़ी-सिंघाना मार्ग पर डंपर ने मोटरसाइकिल सवार आरएसी जवान की मौत कर दी

Jhunjhunu, Rajasthan:सिंघाना, झुंझुनूं खेतड़ी-सिंघाना सड़क मार्ग पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार आरएसी जवान की मौत मृतक की पहचान चिरानी निवासी शीशराम गुर्जर के रूप में हुई खभरगड़ा की ढाणी के पास हुआ सड़क हादसा हादसे की सूचना पर खेतड़ी पुलिस पहुंची मौके पर मृतक का शव अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया झुंझुनूं जिले के खेतड़ी-सिंघाना सड़क मार्ग पर खभरगड़ा की ढाणी के पास गुरुवार को डंपर ने मोटरसाइकायल को टक्कर मार दी हादसें में आरएसी के एक जवान की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान चिरानी निवासी शीशराम गुर्जर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

भवानीमंडी में टायर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Jhalawar, Rajasthan:भोानीमंडी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी शहर के व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक टायर की दुकान में देर शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दुकान में रखे टायर-ट्यूब चपेट में आ गए। दुकान मालिक गुरमुख सिंह के अनुसार अग्निकांड में करीब तीन से चार लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर पालिका और आरटीएम मिल की दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। टायरों में आग लगने से उठते काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के दुकानदार और व्यापारी भी तुरंत मदद के लिए जुट गए तथा दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अब्दुल हफीज और नगरपालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर भी मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग नियंत्रित होने से आसपास की दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा।
0
0
Report

झुंझुनूं में कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी, चुनाव परिणाम से पहले सुरक्षा कवायद

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिला परिषद-पंचायत समिति मतगणना से पहले कांग्रेस की बाड़ाबंदी नवलगढ़ और गोठड़ा पंचायत समिति के कांग्रेस प्रत्याशी जयपुर पहुंचे कांग्रेस ने बाड़ाबंदी को दिया प्रशिक्षण शिविर का नाम जयपुर के होटल में पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा के साथ प्रत्याशी नवलगढ़ विधानसभा के जिला परिषद प्रत्याशी भी बाड़ाबंदी में शामिल कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। नवलगढ़ और गोठड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर के एक होटल में रखा गया है। कांग्रेस ने इस बाड़ाबंदी को प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया है। प्रत्याशियों के जयपुर स्थित होटल में एक साथ मौजूद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार नवलगढ़ से कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को बस के जरिए जयपुर ले जाया गया। बाड़ाबंदी में नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य पद के कांग्रेस प्रत्याशी भी शामिल हैं। पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा भी प्रत्याशियों के साथ जयपुर में मौजूद हैं।जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की मतगणना कल होनी है। मतगणना से पहले प्रत्याशियों को एकजुट रखने और चुनाव परिणाम के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर रणनीति बनाने के लिहाज से बाड़ाबंदी की गई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इसे प्रशिक्षण शिविर बताया जा रहा है।जयपुर के होटल में कांग्रेस प्रत्याशीों के एक साथ मौजूद होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मतगणना से पहले प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी को लेकर जिले में सियासी हलचल बढ़ गई है। अब मतगणना के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों में बहुमत के समीकरणों पर सबकी नजर रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top