209861
Unnao - चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर की लाखों की चोरी
Kanpur, Uttar Pradesh:गंगाघाट कोतवाली के पश्चिमी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों का माल चोरी कर लिया. महिला अलीशा निवासी मदनी नगर ने बताया कि वह अपनी मां के साथ घर पर रहती है. शाम को 5:00 बजे अपने माता के साथ रहमत नगर ससुराल रोजा इफ्तार करने गई थी. रात को जब 9:00 बजे घर वापस आई तो देखा सारा सामान बिखरा हुआ था,दरवाजे की कुंडिया टूटी थी. एक लाख नगद और लाखों की कीमत का जेवर गायब था.पीड़ित महिला ने 112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीहोर ब्रेकिंग,,,,,,डामर की जगह जला हुआ काला आयल मिलाकर बनाया जा रहा है।रोड सूत्रों से खबर,, पीडब्ल्
Sehore, Madhya Pradesh:डामर की जगह जला हुआ काला आयल मिलाकर बनाया जा रहा है।रोड सूत्रों से खबर,, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर की जांच में सब लीप होती,, हम आपको बता दें पीडब्ल्यूडी द्वारा जो प्रधानमंत्री रोड का निर्माण हो रहा है उसमें खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है जिसके हम वीडियो में आपको बता रहे हैं कि रोड बनने से पहले ही रोड उखड़ चुका है। एक बार इसमें पूरा रोड में गड्ढे हो जाएंगे। इतनी बड़ी लापरवाही को जांच करने वाले पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की आंखों में पट्टी क्यों बनी हुई है?अब हमारी खबर चलने के बाद इस पर कार्रवाई होगी।यह नहीं होगी इसके लिए बने रहे हमारे साथ,,0
0
Report
झुंझुनूं में बदला मौसम, ओलों और बारिश से गर्मी से राहत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं शहर में बदला मौसम का मिजाज ओलावृष्टि के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर चने के आकार के गिरे ओले, झमाझम बारिश शुरू बारिश से दिनभर की तपन के बाद मिली राहत हवाओं से मौसम हुआ सुहावना नौ तपे में 46 डिग्री पार कर चुके तापमान से जनजीवन था बेहाल बदले मौसम के बाद ओलावृष्टि और बारिश से राहत की उम्मीद मौसम विभाग ने 30 मई तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट मेघगर्जन, वज्रपात ओर आंधी की चेतावनी की जारी झुंझुनूं जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते झमाझम रूप ले लिया। शहर के कई इलाकों में चने के आकार के ओले भी गिरे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और उमस के बाद बदले मौसम ने वातावरण को पूरी तरह सुहावना बना दिया।पिछले कई दिनों से झुंझुनूं सहित शेखावाटी क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में था। नौतपा के दौरान तापमान लगातार 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा था, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही थीं और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा था। ऐसे में शाम को अचानक बादल छाने लगे और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।मौसम बदलने के साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। तेज हवाओं और बारिश के कारण वातावरण ठंडा हो गया। किसानों और आमजन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत बनी रह सकती है।मौसम विभाग ने 30 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से मेघगर्जन, वज्रपात और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है।0
0
Report
नौतपा के तीसरे दिन मुरैना में गर्मी से मिली राहत, बारिश ने बदला मौसम
Morena, Madhya Pradesh:नौतपा के तीसरे दिन मुरैना में मौसम ने अचानक करवट ले ली। भीषण गर्मी और तेज तपिश के बीच हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश का असर शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला, जहां लोग गर्मी से राहत मिलने पर मौसम का आनंद लेते नजर आए। वहीं बच्चों ने बारिश में भीगकर मस्ती की। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई थी.0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी मितौली पुलिस चौकी से 700 मीटर की दूरी पर नगदी समेत लाखों के जेवर चोरों ने की पार।
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी।थाना मितौली पुलिस चौकी पिपरझला गांव उसरी में बीती रात अजय पुत्र राम पाल के घर में चोरों ने धावा बोलकर कर लाखों के गहने व नकदी पार कर दी। नब्बे हजार नकद लाखों के चांदी सोने के गहने तीन चैन सोने की दो सोने के मंगल सूत्र, तीन चांदी का सिक्का,सोने के कुंडल, पीतल के बर्तन अन्य सामान अलमारी का लाकर काट कर उठा ले गये। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना पुलिस चौकी पिपरझला से लगभग सात सौ मीटर की दूरी पर है।0
0
Report
कोटा-झालावाड़ NH-52 अंडरपास निर्माण में बड़ा हादसा: मिट्टी धंसने से 2 इंजीनियर की मौत
Noida, Uttar Pradesh:कोटारेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा मिट्टी ढहने से 2 इंजीनियर दबे, दोनों इंजीनियर की हुई मौत इंजीनियर प्रभात झा और पंकज कुमार झा की हुई मौत दरा घाटी के पास चल रहा था अंडरपास निर्माण कार्य बॉक्स पुशिंग के दौरान हुआ हादसा पुलिस-प्रशासन और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हादसे के कारणों की जांच शुरू कोटा-झालावाड़ NH-52 की घटना0
0
Report
यूपी में पीसीएस अफसरों के तबादले, प्रशासन में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में पीसीएस अफसर के तबादले 9 पीसीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: बिजली विभाग के कर्मियों पर हमला, अजय दीक्षित गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बिजली बिभाग के कर्मियों के साथ मारपीट करने वाला अजय दीक्षित गिरफ्तार。 प्रापर्टी डीलर सा करता है काम。 बिजली चोरी को लेकर चेकिंग करने पहुंचे बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गई थी मारपीट। मारपीट के दौरान कुत्ते से गया था कटवाया。 मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल。 मामले में अवर अभियन्ता विद्युत विभाग अशोक कुमार ने कराई थी जानकीपुरम थाने में fir दर्ज。 पुलिस ने अजय दीक्षित वा 4 अन्य अज्ञात के खिलाफ किया था मुकदमा दर्ज。 बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस。0
0
Report
पत्नी की धारदार चाकू से हत्या: हत्यारा पति गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना-बाजारखाला क्षेत्र में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार。 पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला हत्याकांड का किया खुलासा。 हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद。 कल ईदगाह के सामने 26 वर्षीय चाँदनी की हत्या पति की वारदात को दिया गया था अंजाम。 पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के चलते पति शाहिद ने चाकू से गला रेतकर की थी हत्या。 पुलिस किया आरोपी पति शाहिद को गिरफ्तार。0
0
Report
भीषण गर्मी में बिजली संकट नहीं: प्रदेश की विद्युत व्यवस्था मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विद्युत प्रसारण एवं वितरण तंत्र हुआ सुदृढ़ 33 केवी के 444 सब स्टेशन और 400, 220 तथा 132 केवी के 59 जीएसएस स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों से 7 हजार 376 मेगावाट बिजली का उत्पादन विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ हो रहा सुधार गत वर्ष अप्रेल-मई की तुलना में लगभग 41 हजार शिकायतों की आई कमी जयपुर, 28 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन एवं दूरगामी निर्णयों के फलस्वरूप प्रदेश में विद्युत प्रसारण एवं वितरण तंत्र में महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं, जिसके फलस्वरूप भीषण गर्मी के दौर में भी घरेलु, कृषि उपभोक्ताओं सहित उद्योगों को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग एवं नवाचारों से विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों में उल्लेखनीय कमी भी आई है। राज्य सरकार वर्ष 2027 तक दिन के समय में किसानों को बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए विद्युत प्रसारण तंत्र का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेशभर में 33 केवी के 444 सब स्टेशन स्थापित किए गए हैं। वहीं, 211 सब स्टेशन कार्य प्रगतिरत हैं। उसी प्रकार, 400, 220 और 132 केवी के 59 जीएसएस स्थापित किए गए हैं और 145 जीएसएस का कार्य प्रगतिरत हैं। वहीं, सौर ऊर्जा संयंत्र (कुसुम-ए, सी और रूफटॉप सहित) के वृहद नेटवर्क के जरिए लगभग 7 हजार 376 मेगावाट तथा कोयला आधारित तापीय परियोजनाओं से 7 हजार 830 मेगावाट विद्युत क्षमता उपलब्ध है। तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी के कारण ट्रिपिंग अथवा फॉल्ट की आशंका से निपटने तथा उपभोक्ताओं को व्यवधान रहित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए डिस्कॉम्स कंपनियों में कार्ययोजना के तहत अलर्ट मोड पर कार्य किया है। गर्मी आने से पहले डिस्कॉम्स ने ट्रांसफार्मरों में 13 हजार 473 एमवीए की क्षमता आवर्धन, 11 केवी और 33 केवी के 4 हजार 815 फीडरों का विभाजन, लगभग 5 हजार सर्किट लाइनों का अतिरिक्त नेटवर्क विस्तार करने के साथ ही 3 हजार 682 जीएसएस के रखरखाव का कार्य व्यापक स्तर पर किया। वहीं, उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विद्युत वितरण निगमों ने प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र विकसित किया गया है। इस तंत्र में टोल फ्री कॉल सेंटर्स, ग्राहक सेवा केन्द्र, केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ लगभग 1129 फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम उपभोक्ताओं की शिकायतों पर रेपिड एक्शन लेते हुए उपभोक्ताओं को राहत पहुंचा रही है। परिणामस्वरूप शिकायतों एवं उनके निस्तारण के संबंध में उल्लेखनीय कमी आई है। जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में 1 अप्रेल 2025 से 20 मई 2025 तक नो करंट की लगभग 3 लाख 52 हजार शिकायतें दर्ज हुईं, जो इस कालखण्ड में वर्ष 2026 के दौरान लगभग 41 हजार की कमी के साथ 3 लाख 11 हजार ही रह गई हैं। यह दर्शाता है कि विद्युत आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राज्य में सरप्लस बिजली उपलब्ध प्रदेश में 1 मई को विद्युत की मांग 2860 लाख यूनिट थी जो हीटवेव के कारण अब बढ़कर 3850 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। इस ग्रीष्म ऋतु की सर्वाधिक विद्युत मांग 27 मई को रात्रि करीब 10.15 बजे 17333 मेगावाट दर्ज हुई जिसे बिना किसी कटौती के पूरा किया गया है。 राज्य में दिन के समय डिमांड की तुलना में बिजली की सरप्लस उपलब्धता है। प्रदेश में 21 मई को 15563 मेगावाट की मांग के विरूद्ध 18751 मेगावाट की उपलब्धता रही। वहीं 22 मई को 15633 मेगावाट की मांग की तुलना में 17497 मेगावाट तथा 23 मई को 16611 मेगावाट मांग की तुलना में 20263 मेगावाट की विद्युत उपलब्धता रही। इसी प्रकार 24 मई को 15500 मेगावाट के सापेक्ष 19189 मेगावाट, 25 मई को 15948 मेगावाट की तुलना में 21285 मेगावाट, 26 मई को 16516 मेगावाट की तुलना में 20898 मेगावाट तथा 27 मई को 16683 मेगावाट की मांग के सापेक्ष 21542 मेगावाट की विद्युत उपलब्धता रही। सोलर उत्पादन नहीं होने से रात्रि के समय उपलब्धता लगभग 16500 मेगावाट तक रह जाती है और मांग एवं आपूर्ति के बीच कमी होने की स्थिति में इसे एनर्जी एक्सचेंज के माध्यम से क्रय कर पूरा किया जाता है。 स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा पर विशेष जोर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्पादन इकाइयों एवं प्रसारण तंत्रों का समयानुसार रख-रखाव सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, सौर, पवन ऊर्जा परियोजनाओं के साथ-साथ पम्प स्टोरेज, गैस और जल विद्युत तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश स्वच्छ और सुरक्षित ऊर्जा की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके。 जेवीवीएनएल का नवाचार, अभियंताओं रात्रि में कर रहे ‘विद्युत सुरक्षा’ भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए डिस्कॉम्स प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उल्लेखनीय पहल की है। इसके अंतर्गत निगम के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता तथा अधिशासी अभियंता रात 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक पीक ऑवर्स के दौरान फील्ड में जाते हैं। इस दौरान वे हैवी लोड वाले जीएसएस, फीडर, ट्रांसफॉर्मोंरों या पिलर बॉक्स को चेक कर लोड बैलेंसिंग करते हैं। इससे ट्रिपिंग तथा नो करंट संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निराकरण में मदद मिल रही है। वहीं, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या को भी दूर किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
Sonmarg में ईद की रात भारी हवाओं से stalls क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल
Noida, Uttar Pradesh:Heavy Winds and rains Wreak Havoc in Sonmarg, 1 persons got injured Children’s Stalls Damaged on Eid Eve Strong winds lashed the tourist destination of Sonmarg on the eve of Eid, damaging several stalls set up for children and families enjoying the festive atmosphere. The sudden gusty winds disrupted celebrations and caused panic among visitors and vendors in the area. Eyewitnesses said temporary stalls and amusement setups meant for children were badly affected due to the intense winds. One person was injured and was shifted to SKIMS for treatment.0
0
Report
बलौदाबाजार में सड़क पर दुकानों को लेकर भिड़ंत, जाम और लाठी-डंडे
Noida, Uttar Pradesh:बलौदाबाजार ब्रेकिंग सड़क पर दुकान लगाने को लेकर मुख्य मार्ग में बवाल ठेले वालों के विवाद में चले लाठी-डंडे किसी का सिर फूटा, किसी के कपड़े फटे मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक लगा जाम राहगीर और वाहन चालक होते रहे परेशान सड़क पर ही भिड़ गए दोनों पक्ष पुलिस पहुंची तब जाकर शांत हुआ मामला अतिक्रमण से शहर की यातायात व्यवस्था बेहाल फुटपाथ और सड़क पर कब्जों से बढ़ी परेशानी जल्द अतिक्रमण हटाने की तैयारी में प्रशासन0
0
Report
नहर में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद, गाँव में मातम
Aligarh, Uttar Pradesh:नहर में नहाने गए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव। पश्चिमी फतेहगढ़ी गांव के रहने वाले हरजुस (पुत्र खड़क सिंह) की नहर में डूबने से गई जान। बुधवार शाम करीब 5 बजे नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से हुआ हादसा। युवक के डूबने की खबर मिलते ही नहर पर जमा हुई ग्रामीणों की भारी भीड़। स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों और NDRF बल की मदद से रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन। 24 घंटे बाद भूरेका गांव पुल के पास तैरता हुआ मिला युवक का शव। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अलीगढ़ के थाना खैर इलाके का मामला0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री का मधुबन दौरा: 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और 38 का शिलान्यास
Mau, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के 29 मई को मधुबन नगर पंचायत के पांती रोड स्थित गांधी मैदान में प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस बैरिकेडिंग, दिशा संकेतक और स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान लगभग 34 करोड़ 36 लाख 51 हजार रुपये की लागत से तैयार 11 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें अग्निशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवन तथा रामपुर थाना के आवासीय भवन जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री करीब 95 करोड़ 81 लाख 11 हजार रुपये की लागत वाली 38 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं में दोहरीघाट-बेल्थरारोड मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, लक्ष्मण मंदिर का पर्यटन विकास कार्य, दोहरीघाट मुख्य नहर की पटरी से चचाईपार मार्ग का निर्माण, तथा सौंदी मुख्य मार्ग से आलापुर होते हुए चचाईपार माइनर तक सड़क निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी में मंच, पंडाल, हेलिपैड, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाइट कमिश्नर कुमार विवेक बाइट रामबिलास चौहान एमएलए मधुबन0
0
Report
बिलसंडा कस्बे में दिनदहाड़े गोलीबारी, पड़ोसी की मौत, ससुराल पर आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:बिलसंडा कस्बे में दिनदहाड़े एक युवक पर छह लोगों ने गोली चला दी. युवक गोली से बच गया लेकिन पड़ोसी में गए एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. घायल ने ससुराल जनों पर हमला करने का आरोप लगाया है. एसपी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई गई हैं; अभी घटना का खुलासा होना बाकी है. घटना बिलसंडा कस्बे की है, जहां स्थानीय निवासी पंकज कटिहार की शादी शाहजहांपुर के मुकरमपुर गांव की शीतल से हुई थी. पंकज पर ससुराल पक्ष के लोग मुकदमा कर रहे हैं. पंकज का कहना है कि उसके ससुराल के लोग दो बाइक पर आए और मारपीट करने लगे. घायल दुकानदार पप्पू गुप्ता बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर गोली चला दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. उधर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई.0
0
Report
गोरखपुर में गिट्टी लदा ट्रेलर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा, चालक गंभीर रूप से घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की भोर एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक राजेश्वर उर्फ गुड्डू यादव, पुत्र रामसिंगार यादव, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारण ट्रैक्टर और ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चौरी खास निवासी चालक का एक पैर टूट गया। दुर्घटना के बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पुलिस घायल को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
