icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209859
Atul Kumar SrivastavaAtul Kumar SrivastavaFollow6 Feb 2025, 03:56 pm

Unnao - एंबुलेंस की टक्कर से हुई अधेड़ व्यक्ति की मौत

Nawabganj, Uttar Pradesh:

थाना क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मार दी, जिस से उसकी मृत्यु हो गई. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के रहने वाले अधेड़ हरिप्रसाद सोहरामऊ चौराहा पर अमरूद की ठिलिया लगा कर परिवार का भरण पोषण करता था. हरिप्रसाद सुबह जगन्नाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था. सड़क पार करते समय लखनऊ से कानपुर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोगों ने आनन फानन एंबुलेंस से घायल अधेड़ को नवाबगंज सीएचसी भिजवाया. जहां डॉक्टर ने इलाज दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जशपुर में बिजली पोल लगाने के दौरान बड़ा हादसा: 11 KV करंट की चपेट में आने से 2 मजदूरों की मौत, 2 गंभ

Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव क्षेत्र के पाकरगांव में बिजली पोल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। कार्य के दौरान मजदूर अचानक 11 KV हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में बुरी तरह झुलसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि काम के लिए शटडाउन लिया गया था, इसके बावजूद लाइन में करंट कैसे प्रवाहित हो रहा था, यह विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल और जांच का विषय है।
0
0
Report

NIA ने JMB के IMK आतंकी साजिश के 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:JMB के ऑफशूट IMK की आतंकी साजिश का खुलासा, NIA ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया.. NIA ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) के ऑफशूट इमाम महमूदर काफिला (IMK) की आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर 2026 को 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। NIA ने असम, पश्चिम बंगाल और केरल में कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की। गिरफ्तार 13 आरोपियों में 8 असम, 4 पश्चिम बंगाल और 1 केरल से पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच के मुताबिक, IMK को JMB के वरिष्ठ सदस्य इमाम महमूद हबीबुल्लाह ने भारत में प्रतिबंधित संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए स्थापित किया था। NIA का आरोप है कि IMK/JMB के सदस्य पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन का नेटवर्क फैलाने की साजिश में शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने, गुप्त बैठकें आयोजित करने, धार्मिक कट्टरपंथी कार्यक्रम चलाने, चरमपंथी साहित्य बांटने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भारत विरोधी प्रचार करने की कोशिश की जा रही थी। कैसे शुरू हुई जांच? इस मामले की शुरुआत 28 दिसंबर 2025 को असम पुलिस द्वारा असम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के अलग-अलग जिलों से 11 आरोपियों की गिरफ्तारी से हुई थी। इसके बाद STF पुलिस स्टेशन में 30 दिसंबर 2025 को केस नंबर 06/2025 दर्ज किया गया。 यह मामला बांग्लादेश में बैठे IMK हैंडलर्स द्वारा "Purva Akash" नाम के Telegram ग्रुप के जरिए ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने से जुड़ा था। इस मामले में कुल 35 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था。 इन 11 आरोपियों के खिलाफ 25 जून 2026 को चार्जशीट दाखil की गई थी और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। बाद में NIA ने जांच अपने हाथ में लेकर इन आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 और UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत NIA की विशेष अदालत, गुवाहाटी में चार्जशीट दाखिल की。 NIA के मुताबिक, इस मामले में 10 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनमें 1 भारतीय नागरिक और 9 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। मामले में NIA की जांच अभी जारी है।
0
0
Report

CM सम्राट चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करेंगे

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है कल पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने की संभावना है बैरिया प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय बथना में आने की संभावना है विद्यालय परिसर में हैलीपैड बनाया गया है मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गये सामुदायिक किचन का निरीक्षण करेंगे संभावना है कि तटबंधों का भी निरीक्षण कर सकते है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बेतिया डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने बैरिया से लेकर नौतन तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का खुद जायजा लिए है मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैरिया का दौरा करने के बाद जिला का हवाई सर्वे कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लेंगे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए है
0
0
Report
Advertisement

पानीमाको जंगल से अपहरण मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पानीमाको जंगल से दो लोगो के अपहरण किए जाने के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई की है जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है बीते 10 सितंबर को पंचम महतो के द्वारा थाने में एक अंकित आवेदन दिया गया था कि मजदूर लाने के लिए पहाड़पुर जाने के क्रम में पानीमाको जंगल में अज्ञात अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर वादी पंचम महतो एवं इनका साथ काम करने वाले फिटर रामलाल हांसदा को अपहरण कर पैसे की मांग किया 10 सितंबर को सुबह में ₹200000 लेकर पंचम महतो और रामलाल हादसा को छोड़ा गया l कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है मामले का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों दोनों की अपहरण की गई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
0
0
Report

कोटा के कलेक्ट्रेट में SIR और मतदाता सूची पर कांग्रेस प्रदर्शन; आयोग पर सवाल

Kota, Rajasthan:कोटा.. मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आज कोटा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों से वास्तविक मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है। प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज और सहप्रभारी धर्मराज मेहरा की मौजूदगी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। SIR को लेकर देशभर में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग अपने कदमों को प्रक्रिया और कानून के अनुरूप बताता है。
0
0
Report

जालौन में ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, रेलवे हड़कंप

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ हुई दर्दनाक मौत, एट जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा, कोंच के उर्स में शामिल होने जा रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत, प्लेटफार्म नंबर 2 पर बोतल में पानी भरने के लिए दूसरे प्लेटफार्म की ओर जा रहा था शख्स, झांसी से लखनऊ जा रही 12107 सीतापुर एक्सप्रेस की चपेट में आया अधेड़, मृतक की पहचान 48 वर्षीय मोहम्मद मकसूद पुत्र स्व. अहमद खान के रूप में हुई, मृतक मध्य प्रदेश के दतिया जिले के उनाव बालाजी थाना क्षेत्र का बताया गया निवासी, पत्नी के साथ कोंच में आयोजित उर्स में शामिल होने जा रहा था अधेड़, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के एट रेलवे स्टेशन की घटना।
0
0
Report
Advertisement

रीवा कॉलेज चौराहे पर मजदूर की मौत: आक्रोश बढ़ा, प्रशासन से बातचीत जारी

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के मुख्य चौराहे कॉलेज चौराहे पर श्रमिक की मौत के मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मृतक के परिजन और अन्य लोग अभी भी आक्रोशित हैं और BSNL ऑफिस के ठीक सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं SDM, तहसीलदार समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों से लगातार बातचीत कर रहे हैं और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन पाई है। पूरे मामले को लेकर SDM जितेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशासन लगातार परिजनों से बातचीत कर रहा है। परिजनों की प्रमुख मांगों में परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति, 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के भरण-पोषण के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद शामिल है। प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत का दौर लगातार जारी है…
0
0
Report

बैतूल के छिंदी गांव में टिड्डी हमला, किसानों की मेहनत पानी फिर गई

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई ब्लॉक के छिंदी गांव में टिड्डी दल ने दर्जनों किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हजारों टिड्डियों ने अचानक मक्का के खेतों पर हमला कर दिया और कुछ ही मिनटों में फसल की पत्तियां चट कर दीं। टिड्डियों को भगाने के लिए किसानों ने थाली बजाई,शोर मचाया और धुआं किया,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। खेतों में अब सिर्फ मक्का के डंठल नजर आ रहे हैं। दर्जनों किसानों की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। अब किसान फसल का सर्वे कराकर उचित राहत की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

युवा उड़ान 2026 से छत्तीसगढ़ में युवाओं की भूमिका तेज होगी

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन वनधन केंद्र, मोहला में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी, उनकी क्षमता, नवाचार तथा राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सुझाव पत्र वितरित किए गए। युवाओं से शिक्षा, रोजगार, खेल, कौशल विकास, नवाचार सहित स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं और समस्याओं से जुड़े अपने सुझाव पत्र के माध्यम से देने का आग्रह किया गया। प्राप्त सुझावों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया, ताकि युवाओं की अपेक्षाओं एवं विचारों को विकास की योजनाओं में शामिल किया जा सके।
0
0
Report

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: आरोपी की तलाश जारी

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए बाद में युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती को दुसरी कास्ट का बताकर शादी करने से इंकार कर दिया ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अशोक कॉलोनी में राघवगढ जिला कटनी की 27 वर्षीय युवती निवासरत है। ग्वालियर में 4 साल पहले उसकी दोस्ती श्रीकांत शर्मा से हुई थी बाद में आरोपी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाएं। लेकिन जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता को दूसरी कास्ट का बताकर उससे सम्पर्क भी तोड़ लिए। जिस पर पीड़िता थाटीपुर थाने पहुंची जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

ग्वालियर सड़क हादसे में ITM यूनिवर्सिटी के BBA छात्र अमित राजपूत की मौत

Morena, Madhya Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में हुए सड़क हादसे में BBA छात्र की हुई मौत。 मृतक छात्र अमित राजपूत ग्राम महाराजपुर जिला मुरैना का था रहने वाला。 अमित राजपूत ग्वालियर शहर के ITM यूनिवर्सिटी से कर रहा था BBA की पढ़ाई。 मृतक अमित के दोस्तों ने दी घटना की अमित के परिजनों को सूचना。 मृतक अमित के परिजनों को उसके दोस्तों ने बताया यूनिव URI कैंपस से बाहर निकलते ही एक कंटेनर ने मारी थी जोरदार टक्कर。 हादसे में गंभीर रूप से घायल अमित को उसके दोस्तों ने ITM परिसर में ही बने अस्पताल में कराया था भर्ती。 मृतक अमित के परिजनों का कहना जब भी अस्पताल पहुंचे अमित की हो चुकी थी मौत。 थाना झांसी रोड क्षेत्र का मामला पुलिस मृतक अमित का करा रही है पोस्टमार्टम。 पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज भी खंगालने में जुटी, जिससे घटना की असल वजह पता चल सके।
0
0
Report
Advertisement

सिटी कोतवाली में सांप घुसा, राजेश महादेव ने एक घंटे में पकड़ा

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ رہی है जहां सिटी कोतवाली में उस वक्त अफरा आफरी मच गई जब सिटी कोतवाली थाने के अंदर सांप घुस गया जिसकी सूचना फौरन स्नेक रेस्क्यू करने वाले राजेश महादेव को दी गई राजेश महादेव तत्काल सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जहरीले सांप को पकड़ा गया इसके बाद रेस्क्यू करने वाले राजेश महादेव ने सांप को शिवनाथ नदी के किनारे जंगल में छोड़ दिया गनीमत यह रही की जहरीले सांप ने किसी भी पुलिसकर्मी या थाने में उपस्थित व्यक्ति को डसा नहीं वरना किसी की जान भी जा सकती थी बहरहाल राजेश महादेव की तत्परता से सिटी कोतवाली थाने में लोगों की जान बच गई.
0
0
Report

रतलाम में सपना ठाकुर के धोखाधड़ी मामले सामने, गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई कई शिकायतें

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में पुलिस गिरफ्त में आई लेडी नटवर लाल का मामाला काफ़ी चर्चा मे आ गया है आरोपी महिला सपना ठाकुर को लेकर अब धोखाधड़ी के मामलों की परतें खुलती जा रही हैं। आरोप है कि सपना ठाकुर अलग-अलग लोगों के सामने अलग-अलग पहचान बताकर उन्हें झांसे में लेती थी। कभी खुद को नारकोटिक्स अधिकारी, कभी नवोदय विद्यालय की प्राचार्य तो कभी नौकरी लगवाने वाली बताकर, वह लोगों को बड़े प्रलोभन देती और फिर नकदी, ज्वेलरी और यहां तक कि मकान तक अपने नाम करवा लेती। मानकचौक थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर रुपेश चरपोटा की शिकायत पर सपना ठाकुर को गिरफ्तार किया । आरोप है कि सपना ने खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स अधिकारी बताकर रुपेश को पूर्व में हुई धोखाधड़ी की रकम वापस दिलाने का भरोसा दिया और इसी बहाने लाखों की नकदी, ज्वेलरी और उसका मकान तक अपने नाम करवा लिया। मामले में पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी के बाद अब अन्य शिकायतें भी सामने आ रही हैं। जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में रोहित से मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप है। आरोपी महिला पर दूसरा प्रकरण जावरा मे दर्ज़ हुआ है व सही धार के कोद गांव से दयाराम परमार का परिवार भी रतलाम पहुंचा। आरोप है कि दिव्यांग दयाराम और उनके दिव्यांग बेटे को सरकार से बड़ी आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर सपना ने मजदूर परिवार से साढ़े चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस अब सपना ठाकुर से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जांच में और शिकायतें सामने आ सकती हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top