209861
Unnao: लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन विजिलेंस के खिलाफ किया धरना
Unnao, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच उन्नाव के लेखपाल संघ ने एंटी करप्शन विजिलेंस टीम की कार्रवाई के खिलाफ धरना दिया। लेखपालों ने जिला सदर तहसील में अपनी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि असंतुष्ट शिकायतकर्ता भू-माफियाओं के साथ मिलकर उन्हें मनमाने तरीके से विजिलेंस टीम के पास भेजकर जेल भिजवा रहे हैं। इस मामले को लेकर लेखपाल संघ एकजुट हो गया है और उन्होंने धरने के दौरान प्रदेश व्यापी आंदोलन का रूप लेने की चेतावनी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्तौड़गढ़ निकाय चुनाव: टिकट की प्रत्याशा में सोशल मीडिया पर दावेदारों की जंग तेज
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले की दो नगर परिषद और पांच नगर पालिकाओं में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 9 सितंबर को चित्तौड़गढ़, बेगूं और रावतभाटा में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 सितंबर को निम्बाहेड़ा, बड़ीसादड़ी, आकोला और कपासन में वोट डाले जायेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आचार संहिता लागू हो गई है और भाजपा-कांग्रेस ने जिलेभर में चुनावी तैयारी शुरू कर दी हैं। लेकिन टिकटों के आधिकारिक ऐलान से पहले ही सोशल मीडिया पर स्वयंभू प्रत्याशियों की बाढ़ नजर आ रही है। कोई खुद को भाजपा तो कोई कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार बता रहा है, जबकि टिकट नहीं मिलने की आशंका के बीच कुछ दावेदार निर्दलीय मैदान में उतरने का ऐलान भी कर रहे हैं। सवाल यही है कि क्या इन दावेदारों को पार्टी का ग्रीन सिग्नल मिला है या सोशल मीडिया के जरिए टिकट के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिले के अलग-अलग वार्डों में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करना शुरू कर दिया है और सोशल मीडिया पर पोस्टरों की भरमार है। भाजपा ने जिले की सभी सातों निकायों में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से निकायवार प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर भी संयोजक बनाए जाएंगे। ये संयोजक संबंधित वार्ड के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों से फीडबैक लेकर संभावित दावेदारों की जानकारी जुटाएंगे। इसके आधार पर पार्टी पैनल तैयार करेगी और मजबूत उम्मीदवार के नाम पर फैसला किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने साफ किया है कि अभी उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संभावित उम्मीदवारों की सूचियां पार्टी की अधिकृत सूची नहीं हैं। बाइट - रघु शर्मा .......... जिला महामंत्री, भाजपा, चित्तौड़गढ़ उधर कांग्रेस ने भी जिले की सभी निकायों में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं और अब मंडल स्तर पर बैठकें कर दावेदारों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी वार्ड स्तर पर फीडबैक के आधार पर मजबूत, टिकाऊ और जीतने की क्षमता रखने वाले चेहरों के नामों पर मंथन करेगी। इसी बीच जिलेभर के अलग-अलग वार्डों से दावेदारी पेश करने वाले पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दावेदार अपने फोटो, नाम और समर्थकों के संदेशों के साथ खुद को वार्ड का भावी प्रत्याशी बताकर प्रचार में जुटे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी ने अभी किसी भी वार्ड से अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अंतिम फैसला पार्टी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगा। बाइट - प्रमोद सिसोदिया ............. जिलाध्यक्ष, कांग्रेस, चित्तौड़गढ़ जिले के सात निकायों में चुनावी तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन टिकट का इंतजार अभी बाकी है। उधर वार्ड-वार दावेदार सोशल मीडिया पर अपनी दावेदारी और ताकत दिखाने में जुटे हैं। कहीं पोस्टर में भावी पार्षद का दावा है, तो कहीं समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन… अब असली तस्वीर पार्टियों की अधिकृत सूची सामने आने के बाद साफ होगी। किसके चेहरे पर पार्टी का सिंबल आएगा और किसकी दावेदारी सिर्फ पोस्टर तक रह जाएगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
शाहाबाद की कावड़ यात्रा में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये
Shahabad, Uttar Pradesh:गुरुवार को निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। गुरुवार को सुबह से ही समस्त तिराहों और चौराहों पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई थी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में कुछ ज्यादा ही पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक सप्ताह पहले से ही इंतजाम किए जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय मार्गो पर टहलकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कावड़ यात्रा को लेकर शाहाबाद के अलावा पाली, पिहानी, मंझिला, पचदेवरा बेहटा गोकुल सहित कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी। कुल मिलाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रही।0
0
Report
पौधों में पानी देने के दौरान करंट से युवक की मौत, श्रीमाधोपुर
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर करंट की चपेट में आने से युवक की मौत. मृतक है देशराज बिजारणियां निवासी ढाणी खोखरा श्रीमाधोपुर. पौधों में पानी देने के दौरान लगा करंट, अचेत अवस्था में लेकर पहुंचे परिजन, चिकित्सक ने देशराज को मृत घोषित. पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर करवाया शव का पोस्टमार्टम. दिनों? एंकर श्रीमाधोपुर थाना क्षेत्र की ढाणी खोखरा में सुबह पौधों में पानी देते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देशराज बिजारणियां निवासी ढाणी खोखरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन उसे अचेत अवस्था में श्रीमाधोपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया। मृतक के ताऊ झाबर सिंह ने बताया कि देशराज पिछले करीब पांच महीने से रींगस स्थित इंडिया शेल्टर फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम कर रहा था। सुबह वह घर पर सब्जी की क्यारी में लगे पौधों में पानी दे रहा था। इसी दौरान पानी की मोटर का बिजली का तार नीचे पड़ा हुआ था। तार में कट लगा होने के कारण उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। देशराज नंगे पैर था, जिससे अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार देशराज की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक का माहौल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर रहीं हैं।0
0
Report
Advertisement
बीड़ अस्पताल में सीज़ेरियन के बाद मां की गोद खाली, लापरवाही से मौत के करीब
Noida, Uttar Pradesh:पहली बार मां बनी, पर गोद में बच्चा नहीं ले सकी... बीड के डॉक्टर की लापरवाही ने छीन ली खुशी एक मासूम को जन्म देते समय 19 वर्षीय महिला को अस्पताल की लापरवाही की दर्दनाक सजा मिली है। बीड के जिला अस्पताल में सीज़ेरियन के बाद महिला के पेट में दस्ताने और कागज के रुमाल रह जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डिलीवरी के बाद भी दर्द कम होने के बजाय उसकी हालत गंभीर होती गई और आखिरकार उसे आगे के इलाज के लिए पुणे के ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना ने सिर्फ मेडिकल सिस्टम की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखिए बीड जिला अस्पताल का ये चौंकाने वाला और क्रूर मामला... संध्या सूरज गायकवाड डिलीवरी का दर्द शुरू होने के बाद 1 अगस्त को उन्हें बीड के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका सीज़ेरियन ऑपरेशन किया गया और महज चार दिन बाद उन्हें घर भेज दिया गया। लेकिन घर जाने के बाद भी संध्या का दर्द कम नहीं हुआ। पेट दर्द असहनीय होने पर उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनोग्राफी के बाद डॉक्टर भी चौंक गए... उनके पेट में कोई अंजान चीज होने का पता चला। इसके बाद संध्या को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के दौरान उनके पेट से दस्ताने और कागज के रुमाल निकाले गए। एक मां ने अपने बच्चे को जन्म दिया... लेकिन उस जन्म के बाद उसे दर्द और मौत से जंग मिली, जिसे देखकर परिवार बेबस हो गया है। ऑपरेशन हो चुका है, लेकिन संध्या की हालत अभी भी गंभीर है और वो जीवन-मृत्यु की सीमा पर संघर्ष कर रही हैं। संध्या की जिंदगी का ये पल खुशियों भरा होना चाहिए था... पहली बार मां बनने का सपना पूरा हुआ... और उनकी गोद में बेटी आई। लेकिन किस्मत ने इस नई मां के हिस्से खुशी के बजाय आंसू दिए हैं... डिलीवरी के बाद भी आज तक संध्या अपने बच्चे को पास नहीं ले पाई हैं। जन्म के पल से ही इस बच्ची की मां से जुदाई हो गई है। मां की हालत नाजुक होने की वजह से बच्चे को उससे दूर रखा गया है... एक मां की आंखों के सामने उसका बच्चा है, लेकिन वो उसे गोद में नहीं ले पा रही है... और एक नवजात बच्ची को मां के प्यार से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके पीछे डॉक्टरों की लापरवाही होने का आरोप परिवार वाले लगा रहे हैं। जिस पल इस परिवार को अपने बच्चे के आने की खुशी मनानी चाहिए थी... उसी पल उन्हें जीते जी मौत जैसी यातना सहनी पड़ रही है। ये चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद जिला स्वास्थ्य तंत्र हरकत में आ गया है। 1 अगस्त को ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर समेत संबंधित कर्मचारियों को नोटिस भेजे जाने की जानकारी जिला शल्य चिकित्सक ने दी है। हुई ये अक्षम्य लापरवाही बेहद गंभीर है और इस मामले में दोषियों पर कानूनी और सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसी चेतावनी जिला शल्य चिकित्सक ने दी है। इस पूरे मामले के बाद मेडिकल सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। एक नई मां को लापरवाही की वजह से मौत से जूझना पड़ रहा है, तो उसकी नवजात बच्ची को भी मां के प्यार से दूर रहना पड़ रहा है। अब जांच के बाद पता चलेगा कि दोषी कौन है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। संध्या गायकवाड को न्याय मिलता है या नहीं, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
गाजे-बाजे के साथ निकली विशाल कांवड़ यात्रा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने पुष्प वर्षा की
Shahabad, Uttar Pradesh:पांचाल घाट से जल भरकर पहुंचे कांवड़ यात्रियों का खेड़ा तिराहा पर कांवड़ सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत धर्मवीर यादव के नेतृत्व में किया गया। उसके बाद कावड़ यात्रा का एक भव्य जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाले गए इस कावड़ यात्रा जुलूस में बड़ी संख्या में देवी देवताओं की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जगह जगह कंबल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कांव यात्रियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें स्वल्पाहार वितरित किया। खेड़ा तिराहा से कहां बाड़ी यात्री बड़ी संख्या में एकत्रित होकर गाजे बाजे और झांकियां के साथ एक शोभा यात्रा के रूप में निकले इस कांवड़ शोभा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जुटी रही। यह शोभा यात्रा खेड़ा बीबी जयी, गिगियानी, डाकघर, चौक, सर्राफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, बड़ी बाजार, नगर पालिका, सरायं दरवाजा होते हुए अल्लाहपुर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय सहित मंझिला, पचदेवरा, पाली, पिहानी, बेहटा गोकुल आदि थाना क्षेत्रों का पुलिस फोर्स मौजूद रहा कांवड़ यात्रा में लोग डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे। कावड़ यात्रा में देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां का प्रदर्शन किया गया। अल्लाहपुर तिराहा पर इस शोभा यात्रा का समापन किया गया और कांवड़ियों को होली और अक्षत का तिलक लगाकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना किया गया।0
0
Report
सरकार मिड डे मील रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी; क्या चुनावी सौगात?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- सरकार जल्द मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों का मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही है, क्या ये चुनाव से पहले सौगात है ताकि बड़ा वोट वर्ग बीजेपी के पक्ष में आ सके, यूपी में करीब साढ़े 3 लाख रसोइये हैं बाइट- राजनीतिक विश्लेषक परमवीर सिंह की बाइट बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी0
0
Report
Advertisement
पटना में 888 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, 4 गिरफ्तार
Patna, Bihar:पटना में नशीले कफ सिरप के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 888 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की शाम बाजार समिति स्थित केला मंडी के पास दो युवकों प्रेम प्रकाश और राजीव कुमार को दो बोतल कफ सिरप के सैंपल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे थोक में कफ सिरप की डिलीवरी का काम करते हैं और आलमगंज के विकास कॉलोनी बजरंगपुरी स्थित गोदाम से सिरप लेकर जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर गोदाम से 74 कार्टन में कुल 8,880 पीस कफ सिरप बरामद किया। इनमें Onscen और Codbix ब्रांड का कोडीन युक्त सिरप शामिल है। गोदाम से साह आलम और अर्जुन कुमार गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान एक हीरो मोटरसाइकिल और एक यामाहा स्कूटी भी जब्त की गई है। बरामद कफ सिरप की सूचना औषधि निरीक्षक को दी गई है। बहादुरपुर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
वाराणसी के बछाँव गांव में MSc छात्रा की हत्या, पुलिस पर आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रोहनिया स्थित बछाँव गांव में बंद मकान के बाथरूम से मिला 22 वर्षीय MSc छात्रा का शव। • जगतपुर पीजी College की MSC छात्रा श्रेया उपाध्याय 17 अगस्त से थी लापता। • पानी में पड़े रहने के कारण शव काफी खराब स्थिति में मिला, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना। • जिस मकान से शव बरामद हुआ, वहां किराएदार के रहने की बात आई सामने। • इकलौती बेटी की हत्या से कोहराम कपड़ा व्यवसायी सुनील उपाध्याय की इकलौती संतान थी मृतका श्रेया। • परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप 17 अगस्त को गुमशुदगी की शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कोई त्वरित कार्रवाई। • घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सबूत, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। • परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग। • मकान मालिक से पूछताछ बंद पड़े मकान और किराएदार के संदिग्ध बैकग्राउंड को लेकर पुलिस कर रही है छानबीन। • पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की गहन जांच और संभावित संदिग्धों की तलाश शुरू की。0
0
Report
सिपाही की पत्नी की संदिग्ध मौत: कौशांबी में फांसी के फंदे पर लटकता शव
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:सन्दिग्ध परिस्थितियों में सिपाही की पत्नी का फाँसी के फंदे पर लटकता हुआ शव कौशांबी ज़िले में सनसनी फैल गई। घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की है, जहां एक मकान की तीसरी मंजिल पर सिपाही की 24 वर्षीय पत्नी शिवानी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार हादसे के वक्त सिपाही ड्यूटी पर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतका के पति रवि सिंह यूपी पुलिस में सिपाही हैं और 2021 बैच के बताए जा रहे हैं। वह मूल रूप से इटावा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रवि सिंह और शिवानी की शादी करीब तीन से चार महीने पहले ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और एएसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शिवानी ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पट्टे की जमीनों पर प्रशासन का चाबुक, 8 बीघा खाली जमीन अधिग्रहण नोटिस जारी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक पट्टे की जमीनों पर चला प्रशासन का चाबुक। नगर कोतवाली के विस्तार के लिए अधिग्रहीत की जा रही 8 बीघा खाली जमीन। शासकीय अनुदान अधिनियम और नजूल नियमावली के तहत मियाद खत्म। ढोल नगाड़ों से मुनादी कराकर की गई नोटिस चस्पा। तहसीलदार अजीत जायसवाल सहित नगर पालिका के कर्मचारी रहे मौजूद। दावा आपत्ति के लिए नोटिस चश्पा कर 15 दिनों का दिया गया समय। शहर कोतवाली इलाके के सिविल लाइन का मामला।0
0
Report
मथुरा में अवैध रैंप विवाद के चलते वृद्ध की हत्या, दंपति को आजीवन कारावास
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में दरवाज़े के सामने अवैध रैंप बनाने को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय वृद्ध शिव सिंह की हत्या के मामले में मथुरा कोर्ट (सत्र न्यायाधीश विकास कुमार-प्रथम) ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए आरोपी दंपत्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी टुंडा राम उर्फ महेंद्र को धारा 302/34 आईपीसी के तहत उम्रकैद और ₹20,000 जुर्माना तथा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत 3 साल के कठोर कारावास और ₹5,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं, सह-अभियुक्त पत्नी उर्मिला को धारा 302/34 आईपीसी में उम्रकैद और ₹20,000 जुर्माने की सजा सुनाई गई है। 25 जनवरी 2024 की सुबह हुआ था विवाद घटना 25 जनवरी 2024 की सुबह करीब 9:20 बजे की है। महुअन गांव निवासी टुंडा राम और उसकी पत्नी उर्मिला अपने घर के बाहर अवैध रूप से रैंप का निर्माण करा रहे थे। सामने रहने वाले वृद्ध शिव सिंह और उनकी पुत्रवधू नीरज ने जब दरवाज़े के सामने रैंप बनाने का विरोध किया, तो कहासुनी बढ़ गई। घर से अवैध पिस्तौल लाकर मारी थी गोली विवाद के दौरान उर्मिला ने अपने पति को उकसाते हुए कहा कि "इनका रोज-रोज का झंझट ही खत्म कर दो"। इसके बाद उर्मिला ने शिव सिंह को पकड़ लिया और टुंडा राम घर के अंदर से अवैध पिस्तौल निकालकर लाया और वृद्ध शिव सिंह की पीठ में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में शिव सिंह को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुख्ता सबूतों के आधार पर कोर्ट ने सुनाया फैसला मृतक के पुत्र उमेश कुमार उर्फ मोनी की तहरीर पर फरह थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस निरीक्षक कमलेश सिंह द्वारा की गई जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। शासकीय अधिवक्ता (DGC Criminal) शिवराम सिंह तरकर ने अदालत में प्रभावी पैरवी करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व FSL रिपोर्ट समेत तमाम दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने अपराध की गंभीरता और सबूतों को ध्यान में रखते हुए 20 अगस्त 2026 को फैसला सुनाते हुए दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बाइट--शिवराम तरकर-शासकीय अधिवक्ता0
0
Report
सिवनी के खेत में 10 फीट लंबा अजगर, मजदूरों में हड़कंप
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) खेत में दिखा 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर, मजदूरों में मचा हड़कंप. सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. सिवनी के गोरखपुर गांव में खेत में दवा का छिड़काव कर रहे मजदूर उस वक्त सहम गए, जब उनकी नजर एक विशालकाय अजगर पर पड़ी। करीब 10 फीट लंबे और लगभग 15 किलो वजनी अजगर को देखकर मौके पर हड़कंप मच गया। खेत में दवा छिड़काव के दौरान मजदूरों को अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत- बचाव तेज, लंच पैकेट वितरित
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर वहां रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों का जायजा लिया। जरूरतमंद परिवारों को लंच पैकेट वितरित किए गए। एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम संजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने दिलीप की मड़ैया समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और राहत व्यवस्था का जायजा लिया। जरूरतमंद परिवारों को लंच पैकेट बांटे गए। बाढ़ के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जा रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को आवश्यक दवाइयां वितरित करने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी गई। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।0
0
Report
पीएम सूर्य घर योजना: घर की छत पर सोलर पैनल से बिजली बिल में बड़ी बचत
Niwari, Madhya Pradesh:केंद्र की मोदी सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली के बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विद्युत विभाग भी उपभोक्ताओं से अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील कर रहा है, सरकार की ओर से योजना के तहत सब्सिडी का भी प्रावधान किया गया है, वही निवाड़ी जिले के विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता का कहना है कि योजना का लाभ लेकर लोग बढ़ते बिजली बिलों से अपनी बचत कर सकते हैं。 केंद्रीय सरकार द्वारा देश में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्य घर योजना शुरू की गई है, इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है, इससे लोग अपनी बिजली की जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा कर सकते हैं और बिजली के बिल में भी काफी कमी ला सकते हैं, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता नवीन कुमार का कहना है कि सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार है, बल्कि आम लोगों के लिए बिजली का खर्च कम करने का बेहतर विकल्प भी है, विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी लेकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल में बचत करें。 नवीन कुमार (कार्यपालन अभियंता)0
0
Report
एनएच-31 पर ट्रक की चपेट में मजदूर, भड़के साथियों ने सड़क जाम किया
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एनएच-31 पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज साथी मजदूरों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया और ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सड़क जाम के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के पास की है। घायल मजदूर की पहचान बांका जिले के रहने वाले कैलाश कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैलाश कुमार मिश्रा बीके शिपयल कंपनी में एनएच-31 के सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं। आज हर-हर महादेव चौक के पास वह सड़क निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना से आक्रोशित साथी मजदूरों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। मजदूरों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। सड़क जाम के कारण एनएच-31 पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
