icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow11 Mar 2025, 06:19 pm

Unnao - मामूली कहासुनी पर दबंगों ने व्यापारी को पीटा

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ कोतवाली नगर के मोहल्ला चौधराना विजय कुमार उर्फ बउआ पुत्र योगेन्द्र सिंह की नगर के स्टेशन रोड पर पिपरमेंट तेल खरीदने की दुकान है, करीब चार दिनों पूर्व विजय कुमार और सचिन पुत्र लाखन सिंह निवासी गंजमुरादाबाद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी रंजिश के चलते उपरोक्त स्कार्पियो गाड़ी पर सचिन अपने साथ करीब आधा दर्जन लोगों को लेकर विजय की दुकान पर आ पहुंचा और विजय तथा उनके नौकर केशन लाल पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया, इस दौरान सड़क पर भी हंगामा हुआ दोनों घायल हो गए, तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह,ने एक कार और कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर थाने ले आए पूछताछ शुरू कर दी है और कहा है हमलावरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारां के पटाखा बाजार में जीएसटी चोरी, बिना बिल कारोबार से सरकार को नुकसान

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां पर्चियों पर करोड़ों का पटाखा कारोबार, बिना जीएसटी बिल से चल रहा करोबार, जीएसटी चोरी कर सरकार को लगा रहे है चूना बारां। दीपावली के सीजन में बारां में पटाखों का करोड़ों रुपये का कारोबार पर्चियों पर चलने का मामला सामने आया है। शहर के सबसे बड़े थोक विक्रेता बिना जीएसटी बिल के पटाखे बेचकर टैक्स चोरी कर रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, अटरू रोड पर संचालित आरडी ब्रदर्स पर बिना जीएसटी बिल के कारोबार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब दस माह पहले अवैध पटाखा कारोबार के चलते इनका गोदाम सील किया गया था, लेकिन अब फिर से नियमों को ताक पर रखकर व्यवसाय शुरू करने की बात सामने आ रही है। वहीं, फायर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि गोदाम बिना फायर एनओसी के चल रहा है। इस संबंध में फायर अधिकारी राम सिंह मीणा का कहना है कि आरडी ब्रदर्स ने पटाखा गोदाम में फायर सिस्टम नहीं लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते नियमों की अनदेखी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top