icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209801
Navin SinghNavin SinghFollow4 Jan 2025, 02:02 pm

उन्नावः एक कुंतल 12 किलो गांजे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और स्वाट टीम को दिया 25 हजार का इनाम

Unnao, Uttar Pradesh:

अचलगंज थाना पुलिस ने 50 लाख रुपए की कीमत का एक कुंतल 12 किलो गांजे के साथ गिरोह में शामिल 6 सदस्यों को पकड़ा है। तस्कर उड़ीसा और बिहार से गांजा लाकर प्रदेश की राजधानी और उन्नाव के आस-पास के जिलों में खपत कर रहे थे। पकड़े गए तस्करों में से मुख्य सरगना के रूप में आरोपी अभिषेक तिवारी का नाम सामने आया है जो अंतरराज्यीय स्तर पर गांजे की बड़ी खेप लाकर उन्नाव के आस पास के इलाकों में गांजा बिक्री में शामिल लोगों तक छोटी-छोटी खेप पहुंचाकर इस काम को बड़े पैमाने पर कर रहा था। इस खुलासे पर पुलिस अधीक्षक दीपक भुखर उन्नाव ने पुलिस और स्वाट टीम को ₹25000 का इनाम भी दिया। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बार कौंसिल राजस्थान चुनाव निर्णायक दौर, 14 प्रत्याशी कोटा पार

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के निर्वाचन के लिए पिछले तीन माह से जारी मतगणना अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। अब तक 14 प्रत्याशी निर्वाचन के लिए निर्धारित मतों का कोटा हासिल कर चुके हैं। मंगलवार की मतगणना में देवीलाल रावला ने निर्धारित मतों की संख्या प्राप्त कर ली। प्रथम वरीयता मतों की गणना के बाद प्रत्येक प्रत्याशी के निर्वाचन के लिए 2614.21 मत का कोटा निर्धारित किया गया है। मतों के स्थानांतरण और गणना की प्रक्रिया लगातार जारी है। इससे पहले नीरज गुर्जर, हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, रतन सिंह राव, भुवनेश शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीमाली, प्रशांत शर्मा, योगेन्द्र सिंह शक्तावत, रणजीत जोशी, रामप्रसाद सिंगारिया और कुलदीप कुमार शर्मा, देवेन्द्र सिंह राठौड़, सैयद शाहिद हसन और रतनाराम ठोलिया निर्धारित मतों का कोटा पूरा कर चुके हैं। अब शेष प्रत्याशियों के मतों का स्थानांतरण किया जा रहा है। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम सामने आएगा। इसके उपरांत निर्वाचित सदस्यों की आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी की जाएगी।
0
0
Report

हाई कोर्ट ने उम्मेद उद्यान के पुनरुद्धार के लिए आयुक्त को तलब किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक उम्मेद उद्यान की खराब हालत को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए जनहित याचिका पर कल नगर निगम आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। पार्क में स्लज, सिल्ट और कचरा डाले जाने से बिगड़ी स्थिति पर कोर्ट ने आयुक्त से park के पुनरुद्धार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना वाला शपथपत्र भी मांगा है। कोर्ट ने खास तौर पर तत्काल किए जा सकने वाले कार्यों और उनमें लगने वाले समय का ब्योरा देने को कहा है। न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायाधीश प्रवीर भटनागर की खंडपीठ के समक्ष याचिकाकर्ता पूनमचंद कटारिया की ओर से अधिवक्ता राजेश परिहार ने अधिवक्ता कुलदीप प्रजापत और तुषार बोरा के साथ पक्ष रखा। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उम्मेद उद्यान जोधपुर के सबसे पुराने विरासत पार्कों में शामिल है। यह शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक पार्कों में से एक है, लेकिन वर्तमान में इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। पार्क का इस्तेमाल स्लज, सिल्ट और अन्य अपशिष्ट सामग्री डालने के लिए किया जा रहा है। इसके चलते पार्क का बड़ा हिस्सा गंदगी और मलबे से भर गया है तथा आम नागरिकों के लिए यहाँ प्रवेश करना और घूमना तक मुश्किल हो गया है। याचिका में यह भी बताया गया कि वर्ष 2021 में उम्मेद उद्यान के सौंदर्यीकरण पर सरकार की ओर से 3.21 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।इसके बावजूद उचित रखरखाव नहीं होने से पार्क की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। कोर्ट के समक्ष पार्क की वर्तमान दुर्दशा को गंभीरता से रखा गया। मामले में हाईकोर्ट ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा जताई। खंडपीठ ने निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि वे कल सुबह 10.30 बजे कोर्ट में उपस्थित होकर शपथपत्र पेश करें। इसमें पार्क को दोबारा व्यवस्थित और उपयोग योग्य बनाने के लिए पूरी कार्ययोजना बतानी होगी। कोर्ट ने विशेष रूप से कहा कि कार्ययोजना में यह स्पष्ट किया जाए कि कौन से काम तत्काल, कुछ घंटों के भीतर किए जा सकते हैं और किन कार्यों में अधिक समय लगेगा। प्रत्येक कार्य को पूरा करने में लगने वाली समयावधि भी बतानी होगी। राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश पंवर, अधिवक्ता आयुष गहलोत के साथ कोर्ट में उपस्थित हुए.
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर-पाली-बालोतरा में पर्यावरण विशेष अदालतें, नदी प्रदूषण मामलों की सुनवाई तेज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोजरी, बांडी और लूणी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट की गंभीरता के बाद राज्य सरकार ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए जोधपुर, पाली और बालोतरा में तत्काल प्रभाव से नए विशेष न्यायालय सृजित किए हैं। इन अदालतों में पर्यावरण से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई और त्वरित निस्तारण किया जाएगा। विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किया गया। आदेश में सुप्रीम कोर्ट में स्व प्रेरणा से दायर जनहित याचिका सहित पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों का उल्लेख किया गया है। राज्य सरकार के निर्णय के तहत विशेष न्यायालय पर्यावरण प्रकरणों के लिए वरिष्ठ न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर की अदालतों की स्थापना की गई है। इन अदालतों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में दर्ज मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। सरकार के इस कदम को जोधपुर संभाग में लंबे समय से चल रहे नदी प्रदूषण के मामलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जोजरी और बांडी नदी में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। नए न्यायालयों के गठन से पर्यावरण संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए अलग न्यायिक व्यवस्था उपलब्ध होगी और लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण का रास्ता साफ होगा.
0
0
Report

बस्सी-कानोता बांध के पास जलभराव से लोग नाराज, सुरक्षा मांग तेज

Jaipur, Rajasthan:बस्सी-कानोता बांध के पास सड़क पर जलभराव से लोग परेशान। बारिश के मौसम में रामरतनपुरा और गिलागागल गांवों का रास्ता पूरी तरह बंद। बीते 3 सालों से इस गंभीर समस्या, सड़क पर तेज पानी बहने से कई बार हो चुकी जनहानि। बस्सी तहसील के स्थानीय निवासियों ने सरकार से पक्की पुलिया की मांग। हर बार बारिश के मौसम में रोड पर आ जाता पानी। जयपुर ग्रामीण इलाके के मुख्य मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम की आवश्यकता। बस्सी क्षेत्र में सोमवार रात और मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद कानोता बांध में पानी की आवक तेज हो गई। पानी की आवक बढ़ने से बांध पर चल रही चादर की गति तेज हो गई और करीब दो इंच की चादर चलने लगी। बांध से पानी की निकासी बढ़ने के कारण नीचे ढूंढ़ नदी में भी तेज बहाव हो गया। तेज बहाव के चलते रामरतनपुरा (नायला) रोड को सुमेल से जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे मार्ग का संपर्क टूट गया। वहीं स्थिति से अनजान जयपुर और नायला की ओर से आने-जाने वाले कई लोग कानोता बांध तक पहुंच गए, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बांध पर पानी का तेज बहाव और सड़क पर बहता पानी देखकर लोगों ने बारिश और बांध के नजारे का आनंद भी लिया। वही प्रशासन की गैर मौजूदगी में लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त सड़क पर घूमते हुए नजर आए; अचानक बहाव तेज होने से अनहोनी घटना घट सकती थी। रात के समय यहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त मार्ग के पास चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और बैरिकेडिंग कर रास्ते को अवरुद्ध किया जाए ताकि लोगों को स्थिति की जानकारी मिल सके और किसी तरह की अनहोनी से बचा सके। साथ ही जल संसाधन विभाग तथा कानोता और जामडोली थाना पुलिस से बांध तथा आसपास के मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई है。
0
0
Report

हरदोई के स्कूल में शराब-मीट विवाद: प्रधानाचार्य-शिक्षक के बीच गहरे आरोप

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शिक्षा के मंदिर में ‘दारू-मुर्गा’ की चर्चा! प्रधानाचार्य बोले- BEO के लिए बोतल लाए थे, दोनों शिक्षक आमने-सामने जिस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा, संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए,उसी हरदोई जिले के विकासखंड टड़ियावां स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा का वीडियो अब ‘दारू-मुर्गा’ की चर्चा को लेकर सुर्खियों में है।वायरल वीडियो में सहायक अध्यापक विनोद शिरोमणि और प्रधानाचार्य राजेश कुमार के बीच शराब की बोतल और मीट को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है, जबकि ग्राम प्रधान भी मौके पर मौजूद दिखाई देते हैं।वीडियो में विनोद शिरोमणि 5-6 शराब वाले वीडियो होने की बात कहते हुए उन्हें मीडिया में डालने की बात करते सुनाई देते हैं। बातचीत के दौरान बोतल को लेकर सवाल-जवाब होता है और प्रधानाचार्य राजेश कुमार की ओर से यह बात सुनाई देती है कि बोतल “डिप्टी साहब के लिए” लाई गई थी। यानी जिस जगह बच्चों को अनुशासन और नैतिकता का पाठ मिलना चाहिए, वहां वायरल बातचीत में शराब और मीट की चर्चा ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद दोनों शिक्षक एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। विनोद शिरोमणि का आरोप है कि विद्यालय में शराब से जुड़े कई वीडियो हैं और उन्हें सामने आने से रोकने की कोशिश की जा रही थी।वहीं प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने शराब पीने या लाने के आरोपों को खारिज करते हुए खुद को सात पीढ़ियों से शाकाहारी बताया। उनका दावा है कि वीडियो में उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ या बदलाव किया गया हो सकता है।मीट को लेकर राजेश कुमार ने पलटवार करते हुए विनोद कुमार पर ही कई बार विद्यालय में मांस बनवाने और बच्चों से अंडे मंगवाने के आरोप लगाए। दोनों पक्षों के दावों ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। वायरल वीडियो और आरोपों का मामला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। बीएसए ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो संज्ञान में आया है और खंड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संबंधित लोगों से आरोपों के साक्ष्य और विस्तृत आख्या मांगी गई है। बीएसए के मुताबिक जांच में जो तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में AI से बने फर्जी वीडियो पर कांग्रेस का धरना, कार्रवाई की मांग तेज

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में AI से बने कथित फर्जी वीडियो को लेकर कांग्रेस का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित AI वीडियो से जुड़ा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि खड़गे की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए फर्जी वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। एसपी सिटी के मौके पर नहीं पहुंचने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल भड़क गए और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और सीओ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन को देखते हुए एसएसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कांग्रेस ने कथित फर्जी वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सरदारशहर बस-हाथ ठेला विवाद अब निर्णायक मोड़ पर

Churu, Rajasthan:सरदारशहर में बस ऑपरेटर–हाथ ठेला विवाद में आठवें दिन नया मोड़, हाथ ठेला संचालको के प्रमुख तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती सरदारशहर कच्चा बस स्टैंड को लेकर निजी बस ऑपरेटर यूनियन और हाथ ठेला संचालकों के बीच चल रहा विवाद मंगलवार शाम को आंदोलन के आठवें दिन नए मोड़ पर पहुंच गया। लंबे समय से जारी इस टकराव के बीच दोनों पक्षों के आमरण अनशन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। विकास मंच के बैनर तले आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे थे। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी हुई है। दूसरी ओर, निजी बस ऑपरेटर यूनियन के 5 सदस्य पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। बस ऑपरेटरों का कहना है कि कच्चा बस स्टैंड को हाथ ठेला संचालकों के लिए खाली करवाने का वे लगातार विरोध कर रहे हैं और इस मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। आठ दिनों से जारी इस आंदोलन के दौरान कई दौर की वार्ताएं होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस और सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। इससे दोनों पक्षों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। आंदोलन के कारण शहर की परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों बस ऑपरेटरों ने पांच किलोमीटर लंबा मौन जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था, जबकि हाथ ठेला संचालकों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना और आमरण अनशन जारी रखा। दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे विवाद और गहराता जा रहा है। आंदोलन Now निर्णायक चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। शहर में इस मुद्दे को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है और लोगों की निगाहें अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर के देवरी ग्राम में 35 परिवारों के लिए विद्युत कनेक्शन नहीं आज तक

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील के देवरी ग्राम के ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर जनसुनवाई मे पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि गांव मे वर्तमान में लगभग 35 परिवार निवासरत है जिन्हें आज तक विद्युत कनेक्शन नही मिला जिससे उन्हें आज भी अंधेरे में रहने को मजबूर है इस समस्या को लेकर आज ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुँच जल्द से जल्द विद्युत कनेक्शन की मांग की है जिससे उनका परिवार अंधेरे से मुक्ति मिल सके। अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ की आबादी 99% आदिवासी है ऐसे मे यह नजारा विकास के उन दावो की पोल खोल रहा है जिसका दावा सरकार के द्वारा किया जा रहा है
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top