उन्नाव-एकमुश्त समाधान योजना के तहत ओटीएस में बकाए टैक्स पर शत प्रतिशत जुर्माने की छूट
Husain Nagar, Uttar Pradesh:उन्नाव- उप संभागीय परिवहन कार्यालय ने वाहन स्वामियों को सहूलियत देने का मन बनाया है.ऐेसे वाहन मालिक जिनका टैक्स बाकी है उन्हें विभाग उस टैक्स पर लगे शत-प्रतिशत जुर्माने से मुक्ति देगा,एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के जरिए यह लाभ केवल 6 नवंबर से 5 फरवरी तक वाहन स्वामियों को मिलेगा। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने बताया कि अभी तक 70 आवेदन आए है जिसमें अभी तक 18 लाख रुपए जमा हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद- वैशाली स्थित AVEE HOSPITAL कर रहा है हेल्थ कैंप का आयोजन- महाप्रबंधक स्वाती भूषण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वैशाली sec 6 स्थित AVee Hospital क्षेत्र के जन-साधारण एवं आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निवारण हेतु लगातार हेल्थ कैंप का आयोजन कर रही है। इसी संदर्भ में हॉस्पिटल की महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital आम लोगों के बीच जाकर अपने अनुभवी Doctors की टीम के साथ इस क्षेत्र की हाउसिंग सोसायटी में जाकर समय-समय पर मुफ्त चिकित्सा सलाह प्रदान करते हैं। डॉक्टरों की टीम मुफ्त में सलाह, खून जाँच, नेत्र जाँच तथा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं चिकित्सा प्रदान करते हैं।
महाप्रबंधक स्वाती भूषण ने बताया की AVee Hospital स्वास्थ्य सेवा को मिशन के तौर पर जागरूकता फैलाने का कार्य भी लगातार करती रहती है। AVee Hospital के चेयरमैन Dr Prof Anil Arora ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में जागरूकता के माध्यम से बड़ी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। Hospital प्रबंधन विद्यालयों, पुलिसकर्मियों व समाज के विभिन्न वर्गों को भी स्वास्थ्य परामर्श के लिए कैंप का आयोजन करती रहती है।
AVee Hospital लगातार मानवीय प्रयासों एवं सेवा क्षेत्र में गरीबों का प्रतिनिधि होने के कारण कई एजेंसियों ने गाजियाबाद के हॉस्पिटल्स की सूची में अग्रणी रैंकिंग प्रदान की है।
