icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209863
Devendra KumarDevendra KumarFollow21 Jan 2025, 10:57 am

उन्नाव-बांगरमऊ कोतवाली के एक घर में अंगीठी के चलते दम घुटने से तीन की मौत

Parauri Chandika Baks, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र न्यू कटरा का मामला, अंगीठी के चलते दम घुटने से सूबेदार की पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। परिवार ठंड से बचने के लिए रात में अंगीठी जलाकर सो गया था। कमरा चारों तरफ से बंद था नींद के दौरान ही तीनों की दम घुटने से मौत हो गई, घटना का पता उस वक्त चला,जब सूबेदार आलोक सिंह की पत्नी नीतू ने फोन नहीं उठाया । घर का गेट लॉक था, गेट न खुलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो तीनों की लाश बेड पर पड़ी हुई थी दोनों बच्चों की वैष्णवी,उम्र 4 और,वैभव सिंह 7 साल थी। मृतक के पति सूबेदार आलोक सिंह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है। पुलिस जांच में जुट गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बोकारो: साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई, साइबर थाने को हाईटेक करने की तैयारी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में बढ़ते साइबर अपराध के घटनाओं के बीच अब साइबर थाना को भी हाईटेक करने की तैयारी। इसके अलावा साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मैन पावर भी बढ़ाया गया है और 11 पुलिस ऑफिसर को पदोन्नति देखकर इंस्पेक्टर रैंक का बनाया गया है जहां अब अनुसंधान में और भी तेजी से प्रक्रिया की जाएगी। बोकारो में बढ़ते साइबर अपराध की घटना और अनुसंधान को लेकर सुस्त रवैया के बीच बोकारो एसपी ने कहा कि हमारे पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है और अनुसंधान करनेवाले हैंड को बढ़ाया जा रहा है ताकि कोई भी साइबर अपराध की घटना अनुसंधान में देरी नहीं हो। उन्होंने कहा कि चुकी साइबर अपराध की घटना कभी कभी इंटरस्टेट होता है जिसके कारण थोड़ी देरी होती है लेकिन अब तेजी से सारे प्रक्रिया को पूरी कर अनुसंधान में तेजी लाया जाएगा और अपराधी कितना भी बढ़ा शातिर क्यों न हो वो सलाखों के पीछे जाएगा। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की भी कोई कमी नहीं है और मोबाइल भी हर अधिकारी को उपलब्ध करा दिया गया है इसलिए साइबर अपराध की घटनाओं में लगाम लगाने और उसका त्वरित उद्भेदन करने में पुलिस तत्पर है। उक्त बाते बोकारो एसपी ने अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कही। ज्ञात हो कि पिछले साल बोकारो में साइबर अपराध की कई मामले दर्ज हुए थे और अनुसंधान में देरी को लेकर सवाल खड़ा हो रहा था।
0
0
Report

जमशेदपुर LPG टैंकर गैस रिसाव: चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Jamshedpur, Jharkhand:एलपीजी से भरे टैंकर में गैस रिसाव, जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला जमशेदपुर में मंगलवार की देर रात बड़ा हादसा टल गया. मरीन ड्राइव पर एलपीजी से भरे टैंकर में गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई. सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी के पास मरीन ड्राइव पर यह हादसा हुआ. टैंकर चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया. गैस रिसाव पर चालक की नजर पड़ी तो उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी कंपनी प्रबंधन और सोनारी पुलिस को दी. थोड़ी देर में कंपनी अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची. टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को रोका गया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. स्थिति सामान्य होने पर टैंकर को अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया. बताया जा रहा है कि एक ट्रक से टक्कर के बाद एलपीजी से भरे टैंकर से गैस रिसाव होने लगा. टक्कर के कारण टैंकर का नोब टूट गया और गैस रिसाव होने लगा. चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया. आसपास कई बस्तियां भी थी. चालक टैंकर लेकर गम्हरिया जा रहा था. इधर, गैस रिसाव को लेकर सोनारी पुलिस ने मरीन ड्राइव पर आवागमन रोक दिया. दोनों ओर से वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी गई. सुरक्षा को लेकर पुलिस ने यह कदम उठाया. स्थिति सामान्य होने के बाद आवागमन शुरू किया गया. चालक का कहना है कि वह टैंकर लेकर गम्हरिया जा रहा. इसी दौरान एक ट्रक ने साइड से टैंकर में टक्कर मार दी, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया. सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे ने कहा कि गैस का रिसाव काफी तेज हो रहा था. बड़ा हादसा हो सकता था. सुरक्षा को लेकर यातायात रोक दी गई थी.
0
0
Report
Advertisement

पटवारी नीलेश नामदेव पर बुजुर्ग की पीठ पर नाला पार कराने का आरोप

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी। ग्राम पंचायत माटा के हल्का क्षेत्र से पटवारी का कथित अमानवीय व्यवहार सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग ग्रामीण ललबा केवट की पीठ पर सवार होकर नाला पार करते नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग को घोड़ा बनाकर नाला पार करने का आरोप, पटवारी के वायरल वीडियो से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, ग्रामीण बोले- “ऐसा तो अंग्रेजों के जमाने में होता था” कलेक्टर और जनसुनवाई में शिकायत, कार्रवाई की मांग, वायरल वीडियो की जांच कराने की मांग, ग्रामीणों ने कहा- सरकारी कर्मचारी को जनता की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए वीडियो में दिख रहे कृत्य की वास्तविकता जांच के बाद स्पष्ट होगी अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
0
0
Report

श्रेयस तलपड़े: नवरात्रि में मुसलमानों की गरबा भागीदारी पर रोक की मांग पर बयान

Noida, Uttar Pradesh:Nagpur (Maharashtra): Shreyas Talpade (Actor) on DJ ban/ VHP bars Muslims from Garba in Maharashtra/ Hanuman Ansh tax-free. नागपुर, महाराष्ट्र - नवरात्रि के कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर VHP की रोक की मांग पर फ़िल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े कहते हैं, "हम इतने सालों से सभी त्योहार एक साथ मनाते आ रहे हैं... मैंने हमेशा हर त्योहार का भरपूर आनंद लिया है और आगे भी लेता रहूंगा।" राज्य में फ़िल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स-फ़्री करने की मांग पर वे कहते हैं, "इसमें कोई बुराई नहीं है। अगर लोगों को फ़िल्म पसंद आती है और उसे टैक्स-फ़्री कर दिया जाता है, तो वह ज़्यादा लोगों तक पहुँचेगी। ज़्यादा लोग इसे देखेंगे और इसकी तारीफ़ करेंगे। यह बहुत सीधी-सी बात है।"
0
0
Report
Advertisement

जयनगर, डुमरी में चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण चुरा लिए

Koderma, Jharkhand:कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ली। चोरों ने घर में सो रहे 12 लोगों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृह स्वामी सतीश कुमार ने बताया कि उनके घर में 12 लोग रहते हैं। बीती रात खाना खाने के बाद सभी लोग मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रात करीब 2:30 बजे सतीश के बड़े भाई की नींद खुली। जब उन्होंने शौच के लिए कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने अपने दूसरे भाई को फोन किया, लेकिन उनके कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। इस तरह सभी कमरों में सो रहे लोगों को फोन करके उठाया गया। सभी के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। इससे उन्हें चोरी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को फोन कर जानकारी दी और उन्हें घर बुलाया। जब आसपास के लोग घर पर जमा होने लगे, तो चोरों को भनक लग गई और वे वहां से भाग गए। पड़ोसियों ने सतीश के घर के सभी दरवाजे खोले और परिवार को कमरों से बाहर निकाला। इसके बाद घर के उन कमरों को देखा गया, जहां कोई नहीं था। वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलग-अलग कमरों की अलमारियां खोलकर करीब 4 लाख रुपए के जेवरात और 10 हजार रुपए नगदी चुरा ली।
0
0
Report

बिहार में बाढ़ रोकथाम के लिए सरकार के बड़े उपाय, गंगा जलस्तर घटा

Patna, Bihar:बिहार में आई बाढ़ को लेकर सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं.. बिहार सरकार के पत्र निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री जी की सजगता से इस बार नुकसान कम हुआ है... गंगा का जलस्तर अब घटने लगा है.. बंगाल में हमारी सरकार है और वहां के मुख्यमंत्री से हमारे मुख्यमंत्री जी ने बात करके एक दिन में 97 फाटक खुलवाने का काम किया जिसकी वजह से नेपाल से जो पानी आई उसका नुकसान काफी कम हुआ भागलपुर में एक बांध टूटने की खबर आई जिसके बाद मुख्यमंत्री जी यह एरियल सर्वे कर अधिकारियों को निर्देश देकर बनवाया... राबड़ी देवी के बयान पर कहाँ की वह लोग माहिर हैं नॉरेटिव सेट करने में उनके समय में जब बाढ़ आई थी तो कहते थे क्या होगा गंगा मैया चरण पखांड़ेगी मछली आएगा लोग मछली खाएगा... बिहार पुर परेशान है बिहार में तबाही है और वह नेगेटिव सेट करने में लगे हुए हैं...
0
0
Report
Advertisement

अमेठी के किसान महिलाओं का धरना: रातभर अघोषित बिजली कटौती पर प्रदर्शन

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर नाराज किसान यूनियन की महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी, 20 घंटे से धरने पर बैठी है महिलाएं, आरोप है की विद्युत विभाग द्वारा रात्रि में कि जाती है अघोषित बिजली कटौती, रात में मात्र 3 से 4 घंटे सही तरीके से मिलती है विद्युत सप्लाई, जिसे लेकर नाराज महिलाओं ने किया अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र गौरीगंज परिसर में ढोलक बजाकर किया प्रदर्शन, महिलाओं ने विद्युत उपकेंद्र परिसर में चूल्हा जलाकर बनाया भोजन, सभी लोगों ने विद्युत उपकेंद्र परिसर में बिताई रात, विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था को देखते हुए महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी, गौरीगंज मुख्यालय के 132 केवी उपकेन्द्र का है मामला
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के अमड़ापाड़़ा बाजार में हथियारबंद लूट, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बीते दो सितंबर को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट कांड को अंजाम दिया था...उसके बाद बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवसायियों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है... घटना के बाद पाकुड़ SP अनुदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ अमड़ापाड़ा थाना से मुख्य बाजार तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया...उन्होंने प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिये...गौरतलब है कि बीते दो सितंबर को तीन हथियारबंद अपराधियों ने किशुन वर्मा ज्वेलर्स को निशाना बनाकर करीब 13.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिये थे...वारदात के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गये थे...घटना के दौरान फायरिंग भी की गयी थी, जिससे बाजार में दहशत फैल गयी थी... घटना की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है...मामले में थाना में कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं...पैदल भ्रमण के दौरान एसपी किशुन वर्मा ज्वेलर्स पहुंचे और दुकान के संचालक मनोज वर्मा से घटना की जानकारी ली...उन्होंने लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन को लेकर पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी...साथ ही अपराधियों तक पहुंचने के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया...पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है...अपराधियों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान से संबंधित जानकारी जुटायी जा रही है...हालांकि, घटना के कई दिन बीतने के बाद भी अब तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है...एसपी ने बाजार भ्रमण के दौरान प्रमुख चौक निरीक्षण चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया...उन्होंने बाजार में CCTV कैमरों की आवश्यकता को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाने का निर्देश दिया...दुर्गा मंदिर मोड़ पर भी CCTV कैमरा लगाने के लिए पूजा समिति को निर्देशित किया गया...एसपी ने स्थानीय लोगों और व्यवसायियों से बातचीत कर सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली...
0
0
Report

बलौदा पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा: निजी कंपनी का सुपरवाइजर बनकर आया, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हुआ रफूचक्कर। किराये का झांसा देकर करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी, 2 शातिर आरोपी गिरफ्तार। निजी कंपनी का सुपरवाइजर बनकर पीड़ित के घर पहुंचे आरोपी। 30-30 हजार रुपए में किराये का झांसा देकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ ले गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दूसरे व्यक्ति को करीब 2 लाख में बेचने का आरोप। करीब 9 लाख की धोखाधड़ी के मामले का हुआ खुलासा। बलौदा पुलिस ने घेराबंदी कर सन्नी लाल पाटले और राहुल कुमार खाण्डे को पकड़ा। पूछताछ में वारदात स्वीकार करने की पुलिस ने जानकारी दी। BNS की धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बलौदा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report

साहिबगंज में बाढ़ त्राहिमाम: गंगा का जल स्तर रिकॉर्ड haut

Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज में अब बाढ़ त्राहिमाम मचाये हुए हैं. गंगा का जल स्तर रिकॉर्ड स्तर पर 28.62 मीटर पहुँच गया हैँ जो खतरे के निशान से 1.37 मीटर ऊपर हैँ. जिससे साहिबगंज जिले के साहिबगंज प्रखंड, राजमहल प्रखंड, उधवा प्रखंड, तालझारी प्रखंड, बरहरवा प्रखंड और पतना प्रखंड के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैँ. बाढ़ का पानी अब ग्रामीण इलाकों के साथ साथ अब शहरी इलाकों में भी प्रवेश कर गया हैँ. साहिबगंज शहर के भरतिया कॉलोनी, साहिबगंज कॉलेज, कॉलेज छात्रावास, पुरानी साहिबगंज, हब्बीबपुर, कोदर्जन्ना सहित कई मुहल्लो में बाढ़ देखा जा रहा हैँ. ग्रामीणों की शिकायत हैँ की इतनी बाढ़ की विभीषिका में जिले के विधायक, सांसद अब तक लोगो का हाल जानने नहीं आये. वही जिला प्रशासन लगातार लोगो तक पहुँच राहत पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैँ. वही साहिबगंज में एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई हैँ. सभी इमरजेंसी विभागों को एलर्ट पर रखा गया हैँ. इस बाढ़ से अब तक कोई मौत होने की खबर नहीं हैँ लेकिन एक पशु की मौत होने की खबर हैँ. साहिबगंज में बाढ़ ने जिस प्रकार कहर मचा रखी हैँ ऐसा लगता हैँ अबतक के सारे रिकॉर्ड टूट जायेंगे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top