Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331001

चूरू में नववर्ष पर भगवा रैली से शहर में देशभक्ति का माहौल

NPNavratan Prajapat
Mar 19, 2026 15:32:22
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ संवाददाता - नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072 नव वर्ष पर भगवा रैली का आयोजन चूरू। क्षेत्र में हिंदू नववर्ष पर विभिन्न हिन्दू संगठनों व युवा शक्ति द्वारा भगवा रैली का आयोजन किया गया। भगवा रैली में दुपहिया वाहनों सहित पैदल युवक हाथ में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम के नारे लगाते हुए डीजे की धुनों पर झूमते नजर आए। रानी लक्ष्मीबाई व राम दरबार सहित विभिन्न झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। जय श्री राम के नारों से शहर भगवामय हो गया। भगवा रैली तालवाले बालाजी मंदिर से रवाना होकर अशोक स्तंभ होते हुए शहर के चारों बाजारों से होती हुई अपने गंतव्य स्थान पहुंची। इस दौरान भगवा रैली का रास्तों में व्यापारियों ने जगह-जहां पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। डीजे साउंड की धुनों पर बज रहे देशभक्ति के गीतों के साथ थिरकते हुए चल रहे नवयुवक हाथों में थामे भगवा झंडा को लहरा रहे थे। पंक्तिबद्ध जय श्रीराम के उद्घोष के साथ चल रहे युवा विशाल रैली का नगर के मुख्य बाजारों में व्यापारियों एवं आमजन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। युवाओं के देशभक्ति उद्घोष से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। पुलिस प्रशासन की माकुल व्यवस्था रही। स्थानीय घंटाघर के पास रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Mar 19, 2026 16:33:33
Munger, Bihar:छात्र की पिटाई व मटन पार्टी करने के आरोपित एचएम निलंबित ।नहीं दिया स्पष्टीकरण का जवाब, डीईओ ने की कार्रवाई ।मामला असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ का मुंगेर : असरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय सजुआ में सामने आए मुर्गा पार्टी और छात्र पिटाई प्रकरण में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में निकाले गए आदेश के अनुसार विद्यालय में अवैध तरीके से मुर्गा पार्टी आयोजित की गई। इस घटना से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल की गई है। आरोप है कि जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो प्रधानाध्यापक ने एक छात्र के साथ मारपीट कर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें, वीडियो फुटेज और अन्य दस्तावेजों को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार घायल छात्र आयुष कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिसकी चिकित्सीय रिपोर्ट भी विभाग को सौंपी गई है। प्रधानाध्यापक का यह आचरण शिक्षक मर्यादा और विभागीय नियमावली के प्रावधानों के विपरीत है। इस मामले में पहले डीईओ कार्यालय ने पहले स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। अब विभागीय जांच के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय होगी। नोट प्रधानाध्यापक का वीडियो फाइल
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 19, 2026 16:33:17
Bhiwani, Haryana:पशुपालन विभाग के कर्मचारी की ऑपरेशन के बाद मौत, भिवानी के निजी में करवाया था ईलाज, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप भिवानी के नया बस स्टैंड के नजदीक स्थित जांगड़ा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पशु पालन विभाग के कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिसमें कहा कि हरणिया का ईलाज करने के जिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पहले दुरबीन से ऑपरेशन करने की बात कहीं, लेकिन फिर हाथ से ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद दर्द रहा, कोई आराम नहीं हुआ। साथ ही डॉक्टर उन्हें गुमराह करते रहे। अधिक तबीयत खराब होने के कारण रेफर कर दिया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इधर, डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया। गांव कितलाना निवासी अमित ने बताया कि उनके बड़े भाई को हरिणिया हो रखा था। जिसका ईलाज करवाने के लिए भिवानी के निजी अस्पताल में आए थे। उस समय डॉक्टरों ने कहा कि छोटा सा ऑपरेशन है, कर देंगे। उन्होंने दुरबीन से ऑपरेशन करने के लिए बोला था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने दुरबीन की बजाय सीधा सर्जिकल ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन में लापरवाही बरती। जैसे ही 17 मार्च को उसके भाई का ऑपरेशन होने के बाद बाहर आया तो उसका दर्द नहीं गया। कई दवाईयां दी दर्द करने के लिए, लेकिन ठीक नहीं हुए। बार-बार दिलासा देते रहे कि ठीक हो जाएगा। रात को 1 बजे जब थोड़ा-सा होश में था तो उसने कहा कि भईया बहुत तेज दर्द हो रहा है। जिसके कारण वह चिल्लाने तक लग रहा था। जबकि डॉक्टर झूठा दिलासा देते रहे कि डरने की कोई बात नहीं हैं। रेफर भी नहीं किया। बार-बार गुमराह करते रहे। सुबह देखा तो वह बेहोश हो गया था। डॉक्टरों को बुलाया तो कहा कि इसे हार्ट की प्रोब्लम हो गई है। इसके बाद दूसरे प्राइवेट अस्पताल में रेफर करवाया गया। वहां पर महंगी दवाईयां व महंगे ईलाज के नाम पर रुपए भी लिए। लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डॉक्टरों की लापरवाही से हुई मौत गांव कितलाना के सरपंच प्रतिनिधि मास्टर रतन सिंह ने बताया कि突然 पता चला कि मनोज कुमार की मौत हो गई है। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण नौजवान मनोज की मौत हुई है। डॉक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन से मांग है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाए। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। जाँच में जुटी पुलिस SI जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कितलाना निवासी मनोज कुमार ऑपरेशन के लिए जांगड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां से उसे रेफर कर दिया। जहां पर उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके परिजनों को साथ लेकर शव को जिला अस्पताल में रखा गया। वहीं मृतक के भाई अमित ने शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि उसके भाई की डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। जिसका पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। मृतक के परिजनों के अनुसार हरणिया का ईलाज करवाने के लिए भर्ती करवाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांगड़ा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुभाष जांगड़ा ने बताया कि मरीज मनोज आया था और उसने हरणिया का ऑपरेशन करवाया था। हमारी तरफ से ऑपरेशन ठीक हो गया था और ऑपरेशन में कोई दिक्कत नहीं थी। अगले दिन उसे कुछ घबराहट महसूस हुई। इसलिए उसे कार्डियोलॉजिस्ट को दिखाने की जरूरत पड़ेगी। जिसको देखते हुए उसे रेफर कर दिया था। वहीं दूरबीन का ऑपरेशन ना करके हाथ से करने के आरोप पर कहा कि मनोज ने खुद सहमति दी थी कि उसे हाथ से ऑपरेशन करवाना है। जिसके बाद उसका हाथ से ही ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन ठीक हुआ। बाईट : सरपंच प्रतिनिधि रतन कुमार,हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुभाष जांगड़ा, जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 19, 2026 16:32:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचिव आईएएस रोशन जैकब ने नाथमालपुर स्थित क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सचिव ने प्रयोगशाला भवन, अत्याधुनिक जांच उपकरणों, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और बिजली व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान प्रयोगशाला भवन की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर की यह लैब प्रदेश के अन्य मंडलों की तुलना में बेहतर है। हालांकि व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए सचिव ने सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने खाद्य और औषधि नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाने, नए भवन को तुरंत शुरू करने और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कर्मचारियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए कैंटीन और गेस्ट हाउस निर्माण की भी बात कही गई। साफ है कि खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता… और गोरखपुर की इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला को प्रदेश में मॉडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 19, 2026 16:32:10
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखनाथ मंदिर में आज वासंतिक नवरात्रि के पावन पर्व की भव्य शुरुआत हुई। प्रथम दिन गोरक्षपीठ में श्रद्धा और उल्लास के साथ कलश स्थापना का आयोजन किया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश स्थापित किया। अनुष्ठान की शुरुआत दुर्गा सप्तशती पाठ से हुई, जिसके बाद देवी के विभिन्न स्वरूपों का आह्वान कर पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान मंदिर के विद्वानों और पुजारियों की उपस्थिति रही। नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में प्रतिदिन प्रातः और सायंकाल दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती का क्रम जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 19, 2026 16:31:59
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 19, 2026 16:31:46
Dhamtari, Chhattisgarh:फूड विभाग की कार्यवाही, बिना लाइसेंस के पानी पाउच बनाने वाली फैक्ट्री सील कर दिया है...... गुरूर स्थित M/S S.K.S. Industries जो OCENO ब्रांड के पानी पाउच का उत्पादन कर रही थी उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई..... सूचना मिलने पर फूड विभाग ने तत्काल जांच शुरू की, जांच में पाया गया कि कंपनी के पास पानी पाउच बनाने का कोई लाइसेंस नहीं था, और अवैध रूप से यह फैक्ट्री धमतरी जिले में पानी पाउच का विक्रय कर रही थी... इस कार्रवाई के तहत फैक्ट्री से लगभग चार हजार पानी पाउच जब्त किए गए..... वहीं धमतरी बस स्टेंड से करीब पाँच सौ पाउच बरामद किए गए विभाग ने फैक्ट्री को सील कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है...... धमतरी के फूड विभाग की यह कार्रवाई लोगों की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम मानी जा रही है.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 19, 2026 16:30:27
Kherli, Rajasthan:खेड़ली में बदला मौसम: ओलावृष्टि और तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मंडी में भीगा सरसों का माल अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में गुरुवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज कड़कड़ाती आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस समय खेतों में गेहूं और जौ की फसल पककर तैयार खड़ी है। तेज बारिश का असर खेड़ली अनाज मंडी में भी देखने को मिला, जहां पानी भर गया। मंडी में खुले आसमान के नीचे रखे हजारों कट्टे सरसों भीग गए, जिससे व्यापारियों और किसानों को नुकसान की आशंका है। इधर, भीगे हुए अनाज को सुरक्षित करने के लिए मजदूरों की मांग भी बढ़ गई है, जिससे मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 19, 2026 16:30:15
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, हिंदू नववर्ष के अवसर पर बीकानेर में भव्य धार्मिक उल्लास का नजारा देखने को मिला, जहां विशाल हिंदू धर्म यात्रा और महाआरती का आयोजन किया गया भारतीय नववर्ष समारोह समिति की अगुवाई में निकली इस धर्मयात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। बीकानेर आज नववर्ष के रंग में रंगा नज़र आया जहाँ पूरा जनसैलाब बानो शहर की सड़को पर भक्तिमय दिखा जी हाँ ये नज़ारा है बीकानेर में हुई विशाल धर्मयात्रा का । एमएम ग्राउंड से शुरू होकर जूनागढ़ किला तक पहुंची इस यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा की खास बात रही कि हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे माहौल और भी भव्य बन गया। समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, महावीर रांका, राजेश चुरा, भंवर पुरोहित और टेकचंद बरडिया की अगुवाई में आयोजन भव्य रूप में सामने आया महावीर रांका ने हर साल की तरह इस बार भी यात्रा के स्वागत की विशेष तैयारियां कीं, करीब 15 भव्य रथों पर संत-महात्मा विराजमान रहे, वहीं बैंड-बाजों और शाही लवाजमे के साथ देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां निकाली गईंं देशभर से आए सामाजिक और धार्मिक संगठनों की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शहरभर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। पूरे मार्ग को धर्म पताकाओं से सजाया गया, जिससे बीकानेर उत्सव नगरी में तब्दील नजर आया। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए—करीब 800 पुलिस जवान तैनात रहे, जबकि ड्रोन और सीसीटीवी से लगातार निगरानी रखी गई। यात्रा के दौरान कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल रहीं। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विशेष रूप से शिरकत की और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा आरएसएस प्रचारक विनायक, विधायक विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। जैसे-जैसे यात्रा जूनागढ़ किले की ओर बढ़ी, वैसे-वैसे भव्यता और उत्साह चरम पर पहुंचता गया। अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर इस भव्य धर्मयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता और संस्कृति का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में पहली बार इतना विशाल आयोजन हुआ है, जिससे शहर में उत्सव का माहौल बना है। महावीर रांका ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा के स्वागत की विशेष तैयारियां की गई थीं। उन्होंने बताया कि जगह-जगह श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया और आयोजन ऐतिहासिक बन गया। रवि शेखर मेघवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सनातन परंपरा को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का बढ़ता उत्साह इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है। विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि धर्मयात्रा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी बीकानेर की आस्था को दर्शाती है। राजेश चुरा ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का उत्साह और सहयोग आयोजन की सबसे बड़ी ताकत रहा। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर की यह धर्मयात्रा पूरे देश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। वहीं जूनागढ़ किले के सामने महाआरती के साथ इस विशाल धर्मयात्रा का भव्य समापन हुआ, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कुल मिलाकर, बीकानेर में पहली बार इस बड़े स्तर पर नए नवाचारो के साथ आयोजित इस तरह की भव्य धर्मयात्रा ने धार्मिक एकता और उत्सव की अनूठी मिसाल पेश की।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Mar 19, 2026 16:24:34
Sambalpur, Odisha:ମାନେଶ୍ଵର ର ସେଣ୍ଟ ସାମୁଏଲ ଏକ ଘରୋଇ ସ୍କୁଲ ର ଛାତ୍ର ସ୍କୁଲ ପରିସରରେ ଇଟା ବୋହୁଥିବା ଦୃଶ୍ୟ ସାମାଜିକ ଗଣମାଧ୍ୟମ ରେ ଭାଇରାଲ ହେବା ପରେ ତଦନ୍ତ ନିର୍ଦେଶ ଦେଇଛନ୍ତି ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ | ସୂଚନା ଥାଉ କି ଗତ କିଛି ଦିନ ପୂର୍ବେ ସେ ସ୍କୁଲ ର ଦୁଇ ଜଣ ଛାତ୍ର ପରିସରରେ ନିରْمାଣ ହେଉଥିବା ଗୋଟିଏ କାନ୍ଥ ପାଖରେ ଇଟା ନେଉଥିବା ର ଭିଡିଓ ଭାଇରଲ ହୋଇଥିଲା |ଯାହାକି ସାମାଜିକ ଗଣମାଧ୍ୟମ ରେ ଭାଇରଲ ହେବା ପରେ ଅଂଚଳ ବାସୀ ଏଭଳି ଘଟଣା କୁ ବିରୋଧ କରିଥିଲେ |ସେମାନେ ପରିଚାଳକ ଙ୍କ ନାଁ ରେ ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଥିଲେ ଯେ ଛାତ୍ରଙ୍କୁ ଏଭଳି ନିର୍ମାଣ କାର୍ଯ୍ୟ ରେ ନିୟୋଜିତ କରିବା ଉଚିତ ନାହିଁ ବୋଲି କହିଥିଲେ |ଏ ଖବର ପ୍ରଘଟ ହେବା ପରେ ଜିଲ୍ଲା ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଙ୍କର ଦୃଷ୍ଟି ଆକର୍ଷଣ କରାଯାଇଥିଲା |ସେ ଅବଗତ ହେବା ପରେ ତୁରନ୍ତ ଏକ ନିର୍ଦେଶ ଜାରି କରି ତଦନ୍ତ ପାଇଁ ଵ୍ଲକ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀ ଙ୍କୁ ଦାୟିତ୍ୱ ଦେଇଥିବା କହିଛନ୍ତି |ସ୍କୁଲ ପରିଚାଳକ ଙ୍କୁ ଏ ଅଭିଯୋଗ ବାବଦରେ ପ୍ରଶ୍ନ କରାଗଲା ପରେ ସେ ଏ ସବୁ ଅଭିଯୋଗ କୁ ଖଣ୍ଡନ କରିବା ଛାତ୍ର ମାନେ ବ୍ୟୟାମ ପାଇଁ ଇଟା ଉଠାଇଥିବା କହିବା ସହ ଶିକ୍ଷା ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ସମସ୍ତ ରିପୋର୍ଟ ଦେଇଥିବା କହିଛନ୍ତି
758
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 19, 2026 16:24:14
Noida, Uttar Pradesh:पूर्णिया में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा बाल संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर पूर्णिया के डीएम अंशुल कुमार समेत पूर्णिया ,कटिहार ,अररिया और किशनगंज के कई बड़े अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि आज के इस विचार गोष्ठी में चाइल्ड प्रोटेक्शन पर कई तरह की चर्चाएं होंगी। इसको लेकर कई एक्ट बने हैं । अगर कहीं नाबालिक बच्चों के साथ किसी तरह की घटना होता है या उसे जबरन काम कराया जाता है तो वैसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होती है। चाइल्ड प्रोटेक्शन को लेकर यह विचार गोष्ठी में कई तरह की मुद्दो पर चर्चा होगी।
772
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 19, 2026 16:23:41
Noida, Uttar Pradesh:Varanasi Breaking वाराणसी नाव पर इफ्तार मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा अपहरण व हाईजैक कर गंगा में मनाया इफ्तार पार्टी कोर्ट ऑर्डर की एक्सक्लूसिव कॉपी आई सामने, 1 अप्रैल तक जेल भेजे गए सभी 14 आरोपी धाराओं में दर्ज मुकदमा 65/2026 के तहत धारा 298, 299, 196(1)(b), 279, 223(b), 308(5) BNS और 67 IT ACT के तहत कार्रवाई की गई है। जेल भेजने का आदेश सुनते ही आरोपी कोर्ट में बिलख पड़े। बचाव पक्ष ने रिमांड का विरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए रिमांड स्वीकार कर ली। 1 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत होने के कारण अब सभी आरोपियों की ईद जिला कारागार, वाराणसी में ही बीतेगी। आरोपियों के नाम आजाद अली, आमिर कैकी, दानिश सैफी, मो. अहमद, नेहाल अफरीदी, महफूज आलम, मो. अनस, मो. अव्वल, मो. तहसील, मो. अहमद उर्फ राजा, मो. नूर इस्माइल, मो. तौсиफ अहमद, मो. फैजान और मो. समीर हैं。
608
comment0
Report
Advertisement
Back to top