icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

हुड्डा ने सरकार पर भर्ती-भ्रष्टाचार और कर्ज़ संकट का घेरा

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार सत्र में जो हुआ वह कभी नहीं हुआ। हमने कभी ऐसा नहीं देखा। हमें सदन में जाने से रोका गया। हमारे साथ दुर्व्यवहार किया। लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्री हमारे ऊपर ही आरोप लगा रहे हैं। यह विफल सरकार है। यह जवाबदेही से भागते हैं। जब हमने सफाईकर्मियों का मुद्दा उठाया। एक मंत्री ने कहा कि कांग्रेस राज में पक्की नौकरी देने की पॉलिसी 10 साल‌ की थी। हमें कह रहे हैं कि पॉलिसी 2 साल की करें। यह संभव नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह पॉलिसी 3 साल तय की है तो कम से कम 3 साल तो करो। यह सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। एचकेआरएन पर पहले यह कहते थे यह भी पक्की नौकरी है। लेकिन अब ये कह रहे हैं कि यह सरकारी नौकरी नहीं हैं। मुझे کئی लोग मिले जिन्होंने कहा कि उन्हें एचकेआरएन की नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमें बस एक मैसज भेज दिया जाता है कि आपको हटा दिया गया है। हमने गेस्ट टीचर और फायर ब्रिगेड का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा कई वर्गों के लोग मिले。 नौकरियों में भ्रष्टाचार की खबरें छप रही हैं।‌ भ्रष्टाचार के मामले हाईकोर्ट तक पहुंच रहे हैं। एचकेआरएन में बैक डोर एंट्री के मामले अधिकारियों पर जुर्माना तक लगाया गया है। ये लोग कहते हैं कि हमारे समय में एक भी भर्ती रद्द नहीं हुईं। ये सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जब हमने बिजली के निजीकरण पर हमने पूछा तो ये बोले हम इसका विरोध करेंगे। आपकी सरकार है आप रोक सकते हैं। हरियाणा कर्जे में डूबे रहा है। निति आयोग की रिपोर्ट में लिखा है हरियाणा का रैंक 18 में 15 है। हरियाणा पर 5 लाख 56 हजार करोड़ रुपए कर्जा है। सरकार का सारा पैसा कर्जे में जाता है। ये कोई विकास के काम नहीं कर रहे। न कोई यूनिवर्सिटी न कोई एएमटी । तो नौकरी कैसे मिलेगी। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है。 भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। एचएसवीपी में लॉटरी में प्लॉट निकलते थे। गरीब लोग ले सकते थे। अब ऑक्शन से मंहगे प्लॉट बेच रहे हैं। जो गरीब नहीं ले सकता है。 " लहरों पर पहरे लगा रखें है समुद्र की तलाशी कोई नहीं लेता" इन्होने सत्र में हमारी आवाज दबाने की कोशिश की। ताकी इनकी पोल न खुले。 इन्होने 12 साल में एक भी‌ सफाईकर्मी और सीवरमैन भर्ती नहीं किया。 आयुष्मान में इलाज के लिए अस्पतालों फिर मना कर दिया। क्योंकि सरकार उनका बिल नहीं दे रही。 हमने बैंक घोटाले पर प्रस्ताव दिया वो इन्होने स्वीकार नहीं किया。 भुपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमने स्पीकर से कहा था कि वो बताएं पुलिसकर्मियों ने हमें किसके आदेश पर रोका गया। उन्होंने नहीं बताया। उल्टा ये सरकार ने मेरे ऊपर लगाया।‌तब‌ मैने कहा कि मेरे पर एफआईआर दर्ज कर दो。 गीता भुक्कल ने रविदास जी का दोहा पढ़ा। सरकार के लोग उनपर हावी हो गए‌ । गीता भुक्कल ने अपनी तरफ से कुछ नहीं कहा। गीता भुक्कल ने कहा कि मैंने सिर्फ यह कहा था‌ कि कोई भी व्यक्ति जन्म से ऊंच नीच नहीं होता बल्कि कर्म से होता है। मैंने गुरु रविदास की वाणी पढ़ी थी ब्राह्मणों को बारे में मैंने कुछ नहीं कहा, हम ब्राह्मणों का सम्मान करते हैं CaG की रिपोर्ट पर कहा कि यह अपना हिस्सा नहीं ले सकते। न पंजाब से पानी नहीं से सकते हैं। केंद्र से अपना पैसा नहीं ले सकते हैं। कॉमनवेल्थ नहीं ले पाए
0
0
Report

DDA ने Master Plan-2047 के लिए बड़े मंथन की शुरुआत, 3 महीनों में 20 बैठकें

New Delhi, Delhi:*MPD-2047 को लागू करने से पहले DDA करेगा बड़े स्तर पर मंथन* उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने शुरू की स्टेकहोल्डर बैठकें दिल्ली के मास्टर प्लान-2047 को प्रभावी और लोगों की भागीदारी के साथ लागू करने के लिए DDA ने सलाह-मशविरा शुरू कर दिया है. 1 सितंबर को पहली बैठक दिल्ली के सांसदों और विधायकों के साथ हुई. बैठक में 3 सांसद और दिल्ली विधानसभा के 33 विधायक शामिल हुए. DDA के उपाध्यक्ष एन. सरवण कुमार ने मास्टर प्लान-2047 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी. जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव देने के लिए 15 दिन का समय मांगा है. *इन मुद्दों पर हुई चर्चा* ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) हाई डेंसिटी कॉरिडोर (HDC) लैंड पूलिंग अनधिकृत कॉलोनियाँ LDA और अन्य विकास संबंधी प्रावधान 3 महीने में होंगी करीब 20 बैठकें DDA अगले 3 महीनों में करीब 20 स्टेकहोल्डर बैठकें करेगा. इनमें सरकार और संबंधित विभागों के अलावा आर्किटेक्ट, प्लानर, किसान, जमीन मालिक, बाजार एवं व्यापार संगठन, आरडब्ल्यूए, ट्रांसपोर्ट एजेंसियां, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी शामिल किया जाएगा. इन बैठकों में लैंड पूलिंग, ग्रुप हाउसिंग का पुनर्विकास, यमुना और ग्रीन जोन, हेरिटेज संरक्षण, मिश्रित उपयोग वाली जमीन, झुग्गी पुनर्विकास, ट्रैफिक जाम कम करने और शिक्षा-स्वास्थ्य हब जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी. DDA का उद्देश्य है कि MPD-2047 को लागू करने से पहले अलग-अलग वर्गों की राय और सुझाव लिए जाएं, ताकि दिल्ली का विकास बेहतर और योजनाबद्ध तरीके से हो सके.
0
0
Report
Advertisement

बरेली: मुठभेड़ के बाद छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार; तमंचा, रुपये-9,500 बरामद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में मीरगंज थाना पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद छिनैती के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और छिनैती के 9,500 रुपये बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इन आरोपियों ने 29 जुलाई की रात एक जनसेवा केंद्र संचालक से बैग छीना था। रम्पुरा जाटान निवासी निर्देव कुमार 29 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे जनसेवा केंद्र से घर लौट रहे थे। दुलीराम इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया था। बैग में रुपये रखे थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की थी। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात मीरगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने बलूपुरा चौराहे के पास दो आरोपियों के होने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
0
0
Report

बारिश से कोडरमा के अधिकांश इलाके जलमग्न, नदियाँ उफान पर

Koderma, Jharkhand:कोडरमा जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार हो रही बारिश अब परेशानी का सबक बनता जा रहा है लगातार चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण तिलैया डैम और पंचखेरो डैम के अलावे सकरी नदी, केशो नदी और गौरी नदी का पानी उफान पर है। नदियों का जलस्तर जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। गौरी नदी का पानी चंदवारा प्रखंड में पुल के ऊपर से बह रहा है, जिसके कारण कोडरमा और हजारीबाग के दर्जनों गांव का संपर्क आपस में टूट गया है। इसके अलावे पुरनाथाम इलाका भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है जिससे लोग परेशान है। बारिश का पानी घर में घुसने से खाने पीने के समान बर्बाद हो गए है और लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। घर में पानी घुसने से लोगों के सामने बारिश से बचने का संकट भी आ खड़ा हुआ है। लोगों ने ऐसी स्थिति में प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है。
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में 8 सितम्बर को ABVP की विशाल रैली: फीस-शिक्षा मुद्दों पर प्रदर्शन

Chanwal, Himachal Pradesh:शिक्षा, फीस वृद्धि, रोजगार, कानून-व्यवस्था, नशे और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर में 8 सितंबर को विशाल रैली का आयोजन करेगी जिसमें हजारो छात्र भाग लेंगे । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार को छात्र विरोधी करार दिया । प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है। प्रदेश के विद्यार्थियों और युवाओं को उम्मीद थी कि विधानसभा में उनकी समस्याओं पर गंभीर चर्चा होगी, लेकिन सरकार फीस वृद्धि, शिक्षा व्यवस्था और छात्र संघ चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बचती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में छात्र पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं । उन्होंने कहा कि एचपीटीयू में लंबे समय से स्थायी कुलपति और डीन नहीं हैं तथा नियमित स्टाफ की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विद्यार्थी परिषद की मांग है कि एचपीटीयू को सेल्फ फाइनेंस से हटाकर एडेड इंस्टीट्यूशन بنایا जाए और रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। नैंसी अटल ने कहा कि 8 सितंबर को हमीरपुर में 3000–4000 कार्यकर्ताओं के साथ विशाल रैली निकाली जाएगी। यह रैली होगी। झूठी गारंटियों और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ 8 सितंबर से बड़ी रैली का शंखनाद किया जाएगा। बाइट नैंसी अटल प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वहीं नैंसी अटल ने बताया कि चंबा और ऊना में अध्यापकों के साथ हुई बदतमीजी को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर यह अफवाहें फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआत अध्यापकों की तरफ से गई है। जिसके चलते छात्रों ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह किया जाना बहुत ही निंदनीय है। बाइट नैंसी अटल प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
0
0
Report

बद्रीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से यातायात बाधित, वैकल्पिक मार्ग तैयार

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे नंदप्रयाग में पर्था डीप के पास नासूर बन गया है। हल्की सी बारिश में यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण यह स्थान जनलेवा बना हुआ है। बारिश होने के कारण हाईवे बार बार बंद होने से बद्रीनाथ धाम की ओर जाने वाले यात्रियों और स्थानीय वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह भी इस स्थान पर मलवा आने से हाइवे बाधित हो गया था लेकिन अब हाइवे खुल गया है। नंदप्रयाग के समीप बने स्लाइड जॉन की स्थिति का जायजा लेने के लिए उप जिलाधिकारी चमोली आर के पांडेय, तहसीलदार चमोली, नायब तहसीलदार चमोली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्लाइडिंग जोन का निरीक्षण किया। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि जब तक स्लाइडिंग वाले स्थान का अस्थायी ट्रीटमेंट पूरी तरह से नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग पर जबरन आवाजाही करने का प्रयास न करें। लगातार पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए नंदप्रयाग से कोठियाल सैंण जाने वाले वैकल्पिक मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी मार्ग को खोलने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी न हो। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर नजर बनाए हुए है और सड़क को सुरक्षित तरीके से जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: नामांकन पूरा, 13 सितंबर मतदान

Ranchi, Jharkhand:झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 86 उम्मीदवार के नामांकन प्राप्त हुए जिसमें 77 कार्यकारिणी समिति, 9 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए 13 सितंबर को मतदान होना है। अब तक कुल तीन टीम मैदान में हैं। एक टीम में 21 सदस्य होते हैं। इसके लिए चेंबर अपने तरीके से कैंपेनिंग भी कर रहा है। व्यापारियों के हित के लिए और व्यापारियों के नेतृत्व के लिए चुनाव होना है। कुल 4200 वोटर वोटिंग में हिस्सा लेंगे बाइट ... मुकेश कुमार अग्रवाल, चेंबर प्रत्याशी बाइट ... भानु जलान, सदस्य, झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स
0
0
Report

बूंदी नगर निकाय चुनाव 2026: नाम वापसी का आखिरी दिन, निर्दलीय प्रत्याशी सक्रिय

Jhunjhunu, Rajasthan:बूंदी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बूंदी में नाम वापसी की कवायद तेज हो गई है। निर्दलीय प्रत्याशी नाम वापसी को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों को नाम वापसी के लिए मनाने की कवायद भी जारी है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा भी निर्दलीय प्रत्याशियों से नाम वापसी को लेकर मान-मनुहार की जा रही है। नाम वापसी का गुरुवार को आखिरी दिन है। इसके बाद चुनावी रण की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के बाहर चुनाव चिन्ह देखने वालों की भीड़ लगी हुई है। बूंदी नगर परिषद के साथ वार्डों के नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है。
0
0
Report

संभल महायोजना 2031: 36 अवैध दुकानों पर नोटिस, 17 सितम्बर तक समय बढ़ा

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल ; विवादित जामा मस्जिद इलाके में संभल महायोजना 2031 के तहत 36 अवैध दुकान /मकान पर काबिज लोगों को नोटिस के मामले में बड़ी खबर । अवैध दुकान /मकान का स्वीकृत नक्शा अन्य वैध दस्तावेज पेश करने की 7 दिन की निर्धारित अवधि खत्म होने पर प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों को नक्शा और दस्तावेज पेश करने का एक और मौका दिया ।। नक्शा और वैध दस्तावेज पेश करने के लिए अवैध कब्जेदारों की गुहार पर SDM कोर्ट ने 17 सितंबर तक समय बढ़ाया । प्रशासन के 7 के नोटिस पर सिर्फ 2 लोगों ने ही SDM कोर्ट में पेश किये दस्तावेज .. 34 अन्य ने दस्तावेज दिखाने के लिए मांगा और बक्त .. चिन्हित की गई 36 दुकान /मकान के दस्तावेज मिलने के बाद प्रशासन स्वीकृत नक़्शे और दस्तावेजों का सत्यापन कराएगा प्रशासन ... सत्यापन के बाद होगी अग्रिम कार्यवाही । एस डी एम विकास चन्द्र ने जानकारी दी । संभल में विवादित जामा मस्जिद इलाके में संभल महायोजना 2031 के तहत चिन्हित की गई 36 अवैध दुकान /मकान का मामला । बाइट सुनील सिंह sdm संभल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top