209862
Shuklaganj - गंगा नदी का पानी हो रहा है दूषित
Netua Grameen, Uttar Pradesh:शुक्लागंज : गंगाघाट के नगर पालिका परिषद गंगा घाट के अंतर्गत मिश्रा कॉलोनी पक्के घाट के पहले गगनी खेड़ा झील से एक धारा कटकर गंगा नदी में जा मिली है ,जिसमें गंगाघाट नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा कूड़ा डालकर गंगा नदी में गिर रही धारा दूषित हो रही है। महाकुम्भ के दौरान मिश्रा कॉलोनी पक्के घाट के आगे बने घाट पर श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने को आते है, गंगा नदी में गिर रहे दूषित पानी से श्रद्धालुओं की आस्था से हो रहा है खिलवाड़।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चुनाव से पहले नेताओं की धार्मिक कथाओं से वोट बैंक बनाने की कवायद
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- चुनाव से पहले नेता अपने अपने इलाके में बड़े स्तर पर धार्मिक कथाएं करवा रहे हैं, ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने शिवमहापुराण करवाया, दयाशंकर सिंह ने भागवत कथा करवाई, अब खबर है की राजा भैया और पवन पांडेय भी हनुमंत कथा और भागवत कथा करवाने वाले हैं...ऐसे में सवाल है की क्या चुनाव से पहले इस तरह की कथाएं कहीं ना कहीं बड़े वोट बैंक को साधने की कवायद होती है..भक्ति के मंच पर लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं...जिससे जनता में आस्था का संदेश भी जाता है0
0
Report
पटना में मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प दिवस के कार्यक्रम
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना नरेंद्र मोदी का 76वां जन्म दिवस समारोह सेवा संकल्प दिवस के रूप में देश भर में मनाया जा रहा है पटना भाजपा कार्यालय में जन्म दिवस को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है खास करके शाम आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और दीर्घायु होने की कामना की। प्रधानमंत्री की तस्वीर को लड्डू खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। बाइट — WT0
0
Report
जमुई में बेरोजगारी दिवस पर कांग्रेस का विरोध, रोजगार नीति की मांग तेज
Jamui, Bihar:जमुई जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलीगंज बाजार में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाकर देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार युवाओं ने ठेले पर चाट और चौमिन बेचकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। कई ग्रेजुएट युवक अपनी पढ़ाई और योग्यता के अनुरूप नौकरी नहीं मिलने के कारण छोटे-मोटे व्यवसाय या ठेला लगाने को मजबूर हैं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेश पासवान ने कहा कि देशभर में लाखों युवा रोजगार की मांग को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार की ओर से उन्हें दूसरे विकल्पों की बात कही जाती है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में शिक्षा हासिल की, लेकिन पर्याप्त रोजगार के अवसर नहीं मिलने के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई से अलग काम करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से युवाओं के लिए नियमित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या का समाधान केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस रोजगार नीति और उसके प्रभावी क्रियान्वयन से होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने बिहार में बाढ़ की स्थिति का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। ऐसे समय में सरकार को प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष मकेशर यादव, रवि यादव, बलाल अवधेश यादव, अनिल दास, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
वैशाली के अंजनी गांव में अपराधियों ने अविनाश कुमार को गोली मारी, हालत गंभीर
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है सराय थाना क्षेत्र के अंजनी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।जहां अपराधियों ने अविनाश कुमार को गोली मारकर सनसनी फैला दी। गोली लगने के बाद अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना अध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की इधर, घायल अविनाश को आनन-फानन में इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।गोलीबारी की इस वारदात के बाद पुलिस अब हमलावरों की पहचान और घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
" न्याय पंचायत पिपरा पदुम के शिक्षकों की संकुल बैठक पूर्व मा0 विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न "
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षकों की शिक्षक संकुल बैठक आज 15 सितंबर 2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठोरहंस डीह में सम्पन्न हुई। विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों में वंदना शुक्ला,किरण सिंह, रेणु सिंह, विभा सिंह, शबाना मसूद समें दर्जनों शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वालित कर म सरस्वती की पूजा अर्चना की ।परियोजना कार्यालय के घोषित एजेंडे के अनुसार शिक्षक संकुल पिपरा पदुम संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए तदनुरूप अपने अपने विद्यालयों में शासन के मंशा के अनुकूल शैक्षिक संप्राप्ति की बात की। इस अवसर पर राहुल देव वर्मा , ज्योति तिवारी , दीपक चौधरी, अनिल पाण्डेय, तेजेन्द्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा , साबिर अली, अरविंद यादव, शिक्षक राम प्रताप वर्मा ने अपने विद्यालय में सभी शिक्षकों का स्वागत किया।0
0
Report
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर समस्तीपुर में दीप जलाकर बीजेपी ने दी शुभकामनाएं
Samastipur, Bihar:PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर समस्तीपुर में जला ‘आशीर्वाद का दीया’: गोलंबर पर BJP कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर मनाया जश्न, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और चेतना झांब भी रहीं मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बीजेपी की ओर से देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में समस्तीपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोलंबर पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।समस्तीपुर गोलंबर पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दीप जलाकर प्रधानमंत्री के प्रति समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है ।बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देश के लिए उत्सव का दिन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ गांव और गरीब तक पहुंच रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। वहीं बीजेपी नेत्री चेतना झांब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है। उनके जन्मदिन पर दीप जलाकर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।0
0
Report
Advertisement
युवा कांग्रेस का प्रतीकात्मक प्रदर्शन: बेरोजगारी पर सरकार से जवाब मांग
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बकरी चराने से लेकर पकौड़े तलने और चाय बेचने तक... कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक प्रदर्शन के जरिए देश में बेरोजगारी और रोजगार के संकट का मुद्दा उठाया। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कहीं कार्यकर्ता बकरी चराते नजर आए, तो कहीं पकौड़े तलकर और चाय बेचकर बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की गई। भारतीय युवा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर समय-समय पर इस तरह के प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किए जाते रहे हैं। युवा कांग्रेस का कहना है कि देश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार की तलाश में हैं। प्रदर्शन के जरिए सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती करने और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक नौकरी या भर्ती प्रक्रिया तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के रोजगार के अधिकार और बेहतर भविष्य की मांग को लेकर है। बकरी चराने से लेकर पकौड़े तलने और चाय बेचने तक के इन प्रतीकात्मक तरीकों के जरिए युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार की रोजगार नीतियों पर सवाल उठाए.0
0
Report
धनबाद में मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाकर समर्थकों ने उत्साह दिखाया
Dhanbad, Jharkhand:एंकर ---प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर धनबाद में भाजपा सांसद ढुलू महतो ने दीप जलाकर जन्मदिन मनाया। रणधीर वर्मा चौक पर सांसद ढुलू महतो अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए। मौके पर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से खुशी जाहिर की।0
0
Report
मुंगेर में गंगा आरती और दीपोत्सव से पीएम मोदी का जन्मदिन रोशन हुआ
Munger, Bihar:मुंगेर में गंगा आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सोझी घाट पर देर शाम भव्य गंगा महाआरती और पोलो मैदान में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। भारी संख्या में लोग शामिल हुए और दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की गयी। गन्ना मंत्री संजय कुमार ने सोझी गंगा घाट पहुँचकर महाआरती में हिस्सा लिया और पोलो मैदान में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आसमान में गुब्बारे छोड़े गये और मैदान रोशनी से जगमगा उठा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाओं की बारीकियों के साथ उनके दीर्घायु होने की कामना की जा रही है। लोग अपने घरों में भी दीप जलाकर मोदी जी को शुभकामनाएं दे रहे हैं और पूरे जिले में दीपावली जैसा माहौल दिखा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, एसपी और एनडीए नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में Range Rover-Defender के लिए नया लग्जरी शोरूम रांची में खुला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में पहली बार लग्जरी ऑटोमोबाइल ब्रांड Range Rover और Defender का अधिकृत शोरूम अब राजधानी रांची में खुल गया है। ranchi के नेवरी में खुले इस नए शोरूम का उद्घाटन JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर रंजन अंबा ने किया। इस मौके पर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिबन काटकर शोरूम का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुआ। झारखंड में लग्जरी कारों के बढ़ते बाजार और ग्राहकों के बढ़ते विश्वास को देखते हुए JLR ने रांची में अपना नया शोरूम शुरू किया है। शोरूम में Range Rover और Defender के अलग-अलग मॉडल्स उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को गाड़ी खरीदने से पहले उसे देखने, उसके फीचर्स को समझने और अनुभव करने की सुविधा मिलेगी। JLR India के मैनेजिंग डायरेक्टर रंजन अंबा ने कहा कि झारखंड उनके लिए एक बड़ा बाजार है। पहले यहां के ग्राहकों को गाड़ियों की सर्विसिंग के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था, लेकिन अब रांची में ही बिक्री के साथ सर्विस की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस शोरूम को और बड़ा करने की योजना है।शोरूम के खुलने के साथ ही आज तीन गाड़ियों की बिक्री भी हुई। अब झारखंड के ग्राहकों को Range Rover और Defender जैसी लग्जरी गाड़ियों को खरीदने के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक रांची में ही गाड़ियों को देख सकेंगे, उनका अनुभव ले सकेंगे, खरीदारी कर सकेंगे और सर्विस की सुविधा भी प्राप्त कर सकेंगे।झारखंड बहुत बड़ी मार्केट है, इसलिए ही हम लोग यहां आए हैं। लोग पहले इसलिए नहीं खरीद पाते थे क्योंकि उन्हें यहां सर्विस नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब यहां सर्विस मिलेगी। जिन्होंने पहले गाड़ी खरीदी थी, उन्हें भी सर्विस के लिए दूसरे राज्य नहीं जाना होगा।रंजन अंबा ने बताया कि JLR की गाड़ियों की कीमत लाखों रुपये से शुरू होकर कई करोड़ रुपये तक जाती है। कंपनी के कई मॉडल्स में ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार कस्टमाइजेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि लग्जरी कार सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि ग्राहक के लिए एक विशेष अनुभव होती है। यही वजह है कि ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार गाड़ी को कस्टमाइज भी करा सकते हैं।लक्जरी गाड़ियां लाखों से शुरू होकर पांच करोड़ रुपये तक जाती हैं। ये कस्टम डिजाइन भी होती हैं। हम कस्टमर के हिसाब से कार को डिजाइन करते हैं और उनकी जरूरत के मुताबिक इसकी कीमत बढ़ सकती है। वही आदिया साहू जो रांची ब्रांच डीलर प्रिंसिपल है उन्होंने कहा कि झारखंड में Range Rover की गाड़ियां कई सालों से आ रही हैं, लेकिन दूसरे राज्यों से आ रही थीं। पिछले तीन सालों में झारखंड में करीब 300 Range Rover गाड़ियां आई हैं। इससे हमें समझ आया कि झारखंड में इसकी मांग काफी है। अब यह रांची में आ गया है, जो पूरे झारखंड को कवर करेगा,Range Rover और Defender के साथ JLR के अलग-अलग लग्जरी मॉडल्स को लेकर भी ग्राहकों में खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है। डीलर प्रबंधन के मुताबिक Defender की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये से शुरू होकर डेढ़ करोड़ रुपये तक जाती है, जबकि इसके प्रीमियम मॉडल्स की कीमत करीब दो से ढाई करोड़ रुपये तक हो सकती है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइजेशन के साथ कीमत में बदलाव भी होता है। कंपनी आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी विस्तार की दिशा में काम कर रही है और झारखंड के ग्राहकों को भविष्य में EV मॉडल्स उपलब्ध कराने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है.0
0
Report
अमित शाह ने एक दिवास आशीर्वाद कार्यक्रम में शिरकत की, कोई कार्यक्रम/वीडियो उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:Union Home Minister Amit Shah attended Ek Divas Ashirvad; no programme/ visuals.0
0
Report
रेस्क्यू टीम ने रानीबाग के चित्रशाला घाट से नदी में फंसे युवक को सकुशल बचाया
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशाला घाट में नदी में बह रहे एक व्यक्ति को काठगोदाम पुलिस टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर सकुशल बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी के बीच फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला, दरअसल, 17 सितंबर 2026 को कोतवाली काठगोदाम पुलिस को सूचना मिली थी कि चित्रशाला घाट, रानीबाग में एक व्यक्ति नदी के तेज बहाव में बह गया है और नदी के बीच फंस गया है। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देरी किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नदी के बीच फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय हरेंद्र कुमार निवासी नवाड़ खेड़ा, गोलापार के रूप में हुई है। पुलिस की तत्परता के चलते नदी में फंसे व्यक्ति को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी के सिकंदरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल, पुलिस जांच
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग मामूली विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट मारपीट में कई लोगो के लगी गंभीर चोटें घर में घुसकर लाठी डंडे से पिटाई का आरोप दोनों पक्ष की महिलाएं मारपीट के विवाद में हुई शामिल मारपीट की घटना का वीडियो हुआ वायरल वायरल वीडियो की जाँच में जुटी पुलिस वीडियो की जाँच के बाद दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर की घटना0
0
Report
डीजीपी ने बालोतरा दौरे में बीट व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर जोर दिया
Balotra, Rajasthan:बालोतरा। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा आईपीएस ने गुरुवार को बालोतरा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस थाना सिणधरी का निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया।\nडीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कानून-व्यवस्था, जनसंपर्क और बीट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा लोगों की परिवेदनाओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने पर जोर दिया।\nउन्होंने बीट व्यवस्था को सक्रिय बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बीट अधिकारी के पास अपने क्षेत्र के नागरिकों के संपर्क नंबर उपलब्ध हों और आमजन के पास भी संबंधित बीट अधिकारी का मोबाइल नंबर होना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।\nनशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश\nपुलिस महानिदेशक ने मादक पदार्थों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।\nसाइबर अपराध को लेकर भी दिए निर्देश\nडीजीपी ने साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राजस्थान पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आमजन को जोड़ने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव और अन्य जनहितकारी विषयों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।\nइस दौरान जोधपुर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह आईपीएस, डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप आईपीएस, बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार, बाड़मेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, बालोतरा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कॉवत आईपीएस सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
बैतूल में दहेज प्रताड़ना की वजह से मां-बेटी ने आग लगाकर आत्महत्या, अस्पताल में मौत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के वलनी गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपनी 15 महीने की मासूम बेटी के साथ खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लिया। गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतिका संजना ने घटना से पहले एक कथित सुसाइड नोट लिखा था। इसकी तस्वीर उसने अपनी छोटी बहन और मायके पक्ष के लोगों को भेजी थी। नोट में उसने अपनी सास और बुआ सास पर वैवाहिक जीवन खराब करने के आरोप लगाए और खुद को खत्म करने की बात लिखी थी। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट की तस्वीर मिलते ही संजना की बहन ने परिवार को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग बेटी से मिलने के लिए पहुंचे,लेकिन तब तक संजना और उसकी मासूम बेटी झुलसी हुई हालत में आठनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाई जा चुकी थीं। इसके बाद मायके वाले दोनों को बेहतर इलाज के लिए पाढर अस्पताल लेकर गए,जहां इलाज के दौरान पहले 15 महीने की मासूम इतिका ने दम तोड़ दिया। कुछ समय बाद संजना की भी मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों 90 फीसदी से ज्यादा झुलस गई थीं। वहीं संजना के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। संजना की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से बाइक की मांग की जा रही थी,जिसे मायके वाले पूरा नहीं कर सके। घटना के बाद मासोद पुलिस चौकी में संजना की सास,बुआ सास और पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट,परिजनों के आरोप तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं संजना के मायके पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
