209801
उन्नाव में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया 10 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा जिला प्रभारी की माता की तेरहवीं में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा उपचुनाव पर बयान दिया। पाठक ने कहा कि भाजपा सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
टोंक में भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 7488 एनर्जी ड्रिंक सीज
Tonk, Rajasthan:भ्रामक लेबलिंग पर बड़ी कार्रवाई, टोंक जिले के उनियारा में एनर्जी ड्रिंक की 7488 बोतलें सीज गईं। प्रदेश में चलाए जा रहे 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत टोंक जिले की फूड सेफ्टी टीम ने उनियारा उपखंड में नैनवा रोड पर स्थित मैसर्स श्री श्याम ट्रेडर्स से एनर्जी ड्रिंक की 7488 बोतलें सीज की गईं। सीएमएचओ टोंक डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जांच के दौरान बोतलों के लेबल पर "Stimulates Mind", "Energizes Body" और "Same Great Taste" जैसे दावे अंकित पाए गए, जिन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार भ्रामक प्रचार माना जाता है। टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नमूने लेकर शेष 7488 बोतलों को सीज किया गया। एफएसएसएआई के निर्देशों के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेज पर "एनर्जी ड्रिंक", "स्पोर्ट्स ड्रिंक", "स्टिमुलेट्स माइंड" जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक श्रेणी में आता है। हाल ही में इस संबंध में पेय पदार्थ निर्माता कंपनियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अधिक कैफीन वाले ऐसे पेय गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अयोध्या: राम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Police Brings Ram Temple Donation Theft Case Accuse Anukalp Mishra Back To Police Line/ Visuals0
0
Report
इटावा के बाजार में ई-स्कूटर ने साइकिल सवार को टक्कर दी, CCTV फुटेज स्पष्ट
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजार में तेज रफ्तार ई स्कूटर ने सामने से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, मुख्य बाजार में हुए इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें साफ तौर पर घटना को देखा जा सकता है हालांकि इस घटना में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जहां पर इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
वैशाली पुलिस ने आधी रात औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने आधी रात बेलसर थाना पर अचानक दस्तक दी। औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर व्यवस्था की गहन पड़ताल की गई।देर रात वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बेलसर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदर-2 लालगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे एसपी ने सबसे पहले रात्रि ओडी ड्यूटी, संतरी ड्यूटी और रात्रि गश्ती की स्थिति की जांच की।इसके बाद थाना हाजत, थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और थाने के संचालन की बारीकी से समीक्षा की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों से पूछताछ कर उनकी कार्यशैली का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।एसपी शुभांक मिश्रा ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सभी पुलिसकर्मियों को चौकन्ना रहकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने, रात्रि गश्ती को और मजबूत बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और त्वरित पुलिस कार्रवाई ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधी रात हुआ यह औचक निरीक्षण साफ संकेत है कि वैशाली पुलिस अब हर स्तर पर जवाबदेही और सतर्कता के साथ काम कर रही है.0
0
Report
पाकुड़ में प्रेम प्रसंग के विवाद पर पुलिस ने भारी बल तैनात, शांति कायम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लखनपुर गांव में हुई दो पक्षों के बीच विवाद मामले को फिलहाल पुलिस ने शांत करा दिया है...बताया जा रहा है प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था...सूचना मिलते ही पुलिस बल गांव पहुंचे और इसके बाद गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है... रातभर पुलिस कैम्प कर रहीं हैं... सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है... प्रशासन ने इस मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की...इस दौरान प्रशासन ने दोनों पक्षों को किसी प्रकार विवाद नहीं करने की अपील की...साथ ही चेतावनी भी दी गई की अगर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न होता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी...सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव,अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार तथा एसआई गौतम दास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे...उधर अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और देर रात से ही गांव में कैंप कर लगातार निगरानी की... इस दौरान एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि प्रेम प्रसंग के मामले में मामूली विवाद उत्पन्न हो गया था...शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्ष को समझाया गया है...गांव में विवाद ना बढ़े जिसको लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है...पुलिस मामले की जांच कर रही है...जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी...फिलहाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं और मामला फिलहाल शांत हैं... अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना मिलने के बाद तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई...फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और गांव में शांति बनी हुई है...प्रशासन प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है...अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, किसी भी भ्रामक सूचना को साझा नहीं करने तथा आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की है...0
0
Report
गोड्डा में ज्वैलरी दुकान लूट: CCTV फुटेज सामने, तीन अपराधी फरार, पुलिस हाथ खाली
Godda, Jharkhand:गोड्डा में सरे शाम अपराधियों ने बीच बाजार में ज्वैलरी दुकान में लूट पाट की और फायरिंग करते हुए आराम से चलते बने । करीब चालीस से पचास लाख के लूट का अनुमान है।अब इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर नेताओं की बयानबाजी हो रही है।पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। फिलहाल उसका कोई बयान भी सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक तीन अपराधी एक अपाचे बाइक पर गोलियां चलाते हुए भागलपुर रोड में जाते देखे गए हैं।0
0
Report
Advertisement
CM भजनलाल शर्मा कोटा- दिल्ली एक्सप्रेस वे निरीक्षण बाद जयपुर रोड पर सुरक्षा अलर्ट
Dausa, Rajasthan:दौसासीएम भजनलाल शर्मा देर रात को निकले दौसा होकर कोटा से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से आये सीएम जयपुर जाते समय लालसोट के अमरामात रेस्ट एरिया में रुके सीएम जहां लालसोट विधायक रामबिलास मीणा ने किया सीएम का स्वागत कुछ देर सीएम ने विधायक से की बातचीत उसके बाद बांदीकुई क्षेत्र से निकले जयपुर रोड पर सीएम के काफिले को देखते पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के चलते सीएम गए थे कोटा जहां एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के साथ लबान में आयोजित कार्यक्रम में हुए थे शामिल0
0
Report
नवलगढ़ में कैंडल मार्च: नाबालिग के दुष्कर्म के विरोध में न्याय की मांग तेज
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं श्रीगंगानगर दुष्कर्म कांड के विरोध में नवलगढ़ में कैंडल मार्च युवा संगठन के बैनर तले युवाओं ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन पीड़िता को न्याय दिलाने की उठाई मांग दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त कर न्याय का संकल्प लिया श्रीगंगानगर में एक नाबालिग बालिका के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में नवलगढ़ के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इस दौरान युवाओं ने पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपियों को शीघ्र कठोर सजा देने की मांग की। युवा संगठन नवलगढ़ के बैनर तले आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। हाथों में मोमबत्तियां लेकर युवाओं ने पीड़िता के प्रति संवेदना व्यक्त की और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। युवाओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके ।कैंडल marcher के समापन पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर पीड़िता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और न्याय मिलने तक उसके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।0
0
Report
सेवानिवृत्त महेश टीबड़ा ने झुंझुनूं की विद्युत व्यवस्था में बड़े सुधार किए
Jhunjhunu, Rajasthan:महेश टीबड़ा (सेवानिवृत्त एसई, अजमेर डिस्कॉम) ने अपने लंबे प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव से झुंझुनूं जिले की विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अजमेर डिस्कॉम में अधीक्षण अभियंता के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने विद्युत आपूर्ति को अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए कई योजनाओं को गति दी। उनके कार्यकाल में अनेक नए विद्युत विकास कार्य स्वीकृत हुए तथा कई परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण हुईं। उनकी दूरदर्शी योजना और कुशल कार्यशैली का लाभ आने वाले वर्षों में भी जिले की विद्युत व्यवस्था को मिलता रहेगा। हाल ही में सेवानिवृत्त होने के باوجود उनके द्वारा तैयार की गई विकास योजनाएं बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करेंगी। महेश टीबड़ा का कार्यकाल प्रशासनिक दक्षता, तकनीकी विशेषज्ञता और जनहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।0
0
Report
Advertisement
टिहरी गढ़वाल में भूस्खलन, खतरे की जद में आए दुकानें और शेल्टर खाली; नुकसान नहीं
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल के आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है कि नेशनल हाईवे 707A पर कड्डूखाल में दुकानों के पास भूस्खलन हुआ। इसके कारण एक पुरानी खाली इमारत को नुकसान पहुँचा। एहतियात के तौर पर, खतरे की जद में आए दो रेस्तरां, सड़क किनारे बने कियोस्क और मजदूरों के अस्थायी शेल्टर को घटना से पहले ही खाली करा लिया गया था। बताया जा रहा है कि यह घटना एक निजी व्यक्ति द्वारा होटल बनाने के लिए की जा रही खुदाई के काम की वजह से हुई। किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।0
0
Report
महावीर इंटरनेशनल ने सम्मानित किया श्यामसुंदर जालान 'नूआंवाला' को समाजसेवा के लिए
Jhunjhunu, Rajasthan:श्यामसुंदर जालान 'नूआंवाला' (महावीर इंटरनेशनल) श्यमासेवा के क्षेत्र में एक सम्मानित और प्रेरणादायी नाम हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी उनका सेवा भाव युवाओं के लिए मिसाल बना हुआ है। महावीर इंटरनेशनल के माध्यम से वे चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े अनेक सामाजिक कार्यों का संचालन कर रहे हैं। वे समाज के भामाशाहों को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हुए सेवा के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता, चिकित्सा शिविर, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रहती है। उनका मानना है कि समाज की उन्नति सेवा और सहयोग की भावना से ही संभव है। वर्षों से निरंतर किए जा रहे उनके सेवा कार्यों ने उन्हें समाज में एक विश्वसनीय, सक्रिय और प्रेरणास्रोत समाजसेवी के रूप में स्थापित किया है।0
0
Report
चिड़ावा के डॉ. नितेश जांगिड़ ने सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का नया मानक स्थापित किया
Jhunjhunu, Rajasthan:डॉ. नितेश जांगिड़ के नेतृत्व में उप जिला अस्पताल, चिड़ावा ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए हैं। अस्पताल में रेफरल मामलों को कम करने, आवश्यक जांच सुविधाओं का विस्तार करने तथा गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास सफल रहे हैं। उनके निर्देशन में कई ऐसे गंभीर मरीजों का सफल उपचार किया गया, जिन्हें निजी अस्पतालों से रेफर किया गया था। इसके साथ ही अस्पताल में स्वच्छता, अनुशासन, चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया है। डॉ. जांगिड़ का उद्देश्य आमजन को सरकारी अस्पताल में ही बेहतर, सुलभ और निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उनके नेतृत्व ने उप जिला अस्पताल की कार्यशैली और जनविश्वास दोनों को मजबूत किया है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं इवेंट: सुरेश मालानी के नेतृत्व में प्रभात फेरी से समाज में जागृति
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट अवार्डी एवी नं. 6 6. सुरेश मालानी (श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी, चिड़ावा) श्री सुरेश मालानी भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी, चिड़ावा वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित प्रभात फेरियों का आयोजन कर लोगों को आध्यात्म, संस्कार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न देवी-देवताओं, संत-महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि पर धार्मिक आयोजन, भजन संध्या और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मंडल विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत है। सामाजिक समरसता, धार्मिक जागरूकता और सेवा भाव को बढ़ावा देने में सुरेश मालानी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके नेतृत्व में श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।0
0
Report
झुंझुनूं: स्त्री शक्ति समूह को अवॉर्ड, महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट अवार्डी एवी नं. 5 5. ललित राठौड़ (स्त्री शक्ति समूह, झुंझुनूं) श्री ललित राठौड़ महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में स्त्री शक्ति समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा के प्रति जागरूक करने तथा समाज में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। समूह ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए प्रत्येक वर्ष एक बालिका की शिक्षा का संपूर्ण दायित्व उठाता है। इसके अलावा महिलाओं को रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों से जोड़ने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित शिविर एवं अभियान भी आयोजित किए जाते हैं। समूह का उद्देश्य केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी को भी बढ़ावा देना है। ललित राठौड़ के नेतृत्व में यह संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरा है।0
0
Report
झुंझुनूं में पुरस्कार विजेता समाजसेवी श्री प्रदीप पाटोदिया की सार्वजनिक सेवा उजागर
Jhunjhunu, Rajasthan:श्री प्रदीप पाटोदिया समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया है। सुनिल पाटोदिया फाउंडेशन के माध्यम से वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों के विकास में जनसहयोग जुटाने से लेकर हेलमेट वितरण, तुलसी एवं पौध वितरण, कंबल वितरण, भोजन पैकेट वितरण और जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता जैसे कार्यों में वे हमेशा अग्रणी रहते हैं। सामाजिक संस्थाओं और भामाशाहों को एक मंच पर जोड़कर जनहित के कार्यों को गति देने में उनकी विशेष भूमिका रही है। उनका उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना भी है। यही कारण है कि वे जिले के सक्रिय और सम्मानित समाजसेवियों में अपनी अलग पहचान रखते हैं।0
0
Report
Advertisement
