Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209801

उन्नाव में जुमे की नमाज के दौरान शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

Mar 20, 2026 13:58:31
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव :सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधराना स्थित शिया जामा मस्जिद में नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। यह विरोध ईरान के सुप्रीम लीडर की शहादत के विरोध स्वरूप किया गया। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 20, 2026 15:06:34
Sisahaniya, Uttar Pradesh:वीरांगना अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के रूप में लोधी समाज ने सबका दल यूनाइटेड के बैनर तले सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हिस्सा लिया। सबका दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया । अट्ठारह सौ सत्तावन में अंग्रेजों के साथ अवंती बाई लोधी के बलिदान को याद करते हुए बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी सज्जन ने हाईकोर्ट गए है जब तक हाईकोर्ट का फैसला नहीं आ जाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता इसको लेकर यूपीपी पुलिस परीक्षा में पंडित पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि पंडित शब्द का अर्थ है विद्वान लेकिन जो लोग प्रश्न बनाए है उनको चिंतन करना चाहिए और सपा के मुखिया अखिलेश यादव को कहा कि इनको सरकार की बुराई के अलावा कर ही क्या सकते है अब इनको कभी सत्ता में आना ही नही है तो बुराई करेंगे ही।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 20, 2026 15:01:55
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा कस्बे में ससुराल में शादी के 20 दिन बिताने के बाद सोने चांदी के आभूण व नगदी लेकर तथाकथित भाई के साथ आधी रात को घर से भागी लुटेरी दुल्हन, दूल्हे व उनके परिजन शादी कराने वाले विचौलियों की तलाश में जुटे, वही परिजनों की शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही इस मामले में कोई कार्यवाही पीड़ित का आरोप। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना कस्बे के वार्ड नंबर 18 का है, जहां निवासरत पुरषोत्तम जायसवाल उम्र 36 वर्ष का विवाह सासाराम निवासी महिला संध्या कुमारी से स्थानीय दलाल रघु व अन्य 4 से 5 लोगों के माध्यम से दो लाख रूपये देकर के परिजनों की उपस्थिति में एक दूसरे के गले मे जयमाला डालकर सम्पन्न हुआ था, विवाह उपरांत सब कुछ ठीक चल रहा था किंतु 14 मार्च की रात दुल्हन का तथाकथित भाई शाम को दुल्हन के घर आया और रात में घर पर ही रुका, रात्रि में जब पूरा परिवार खाना खाकर सो गया, तब दुल्हन बाथरूम जाने का बहाना बनाकर अपने कमरे से उठी और अपने भाई के साथ पहने हुए सोने चांदी के आभूषण व घर मे जो अन्य सामान व नगदी रखी थी लेकर फरार हो गई, सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो दुल्हन रात्रि में आये अपने भाई के साथ गायब थी, इसके बाद परिजनों ने शादी कराने वाले स्थानीय विचौलिये रघु को काफी तलाशा किन्तु वह नहीं मिला, जिसके बाद आज थक हार कर पीड़ित पलेरा थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने भी महज खानापूर्ति कर उनका एक आवेदन लेकर जांच करने की बात कहकर उन्हें टहला दिया, असल मे इस पिछड़े बुंदेलखंड में खासतौर से दुरस्थ ग्रामीण इलाकों में काफी समय से इस तरह के संगठित गिरोह सक्रिय हैं जो ऐसे लोगों की तलाश में रहते है, जिनका विवाह उम्र बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया है, ऐसे लोगों को वे अपने जाल में फांसते है और विवाह का भरोसा देकर पैसे लेकर विवाह के नाम पर एकदूसरे के गले मे जयमाला डलवाकर विवाह करा देते है, कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक चलता है और फिर मौका पाते ही दुल्हन सबकुछ लुटकर फरार हो जाती है, इस घटना के पूर्व भी जिले में कई घटनाएं इस तरह की घट चुकी है, किंतु पुलिस द्वारा कोई सख्त या ठोस कार्यवाही ना होने के चलते उम्र दराज या जिनकी शादी नहीं हो पाती ये लोग इनके झांसे में आकर इस प्रकार लूटते रहते है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 20, 2026 15:01:31
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है जहां जामुल गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर खुशी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी दरअसल गुरप्रीत कौर खुशी का अपने बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था भाई की डांट से क्षुब्ध होकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया तो वही घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थीं शोर सुनकर जब पड़ोसी और परिजन पहुंचे तो बच्ची को तुरंत भिलाई के बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया फिलहाल जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
NLNitin Luthra
Mar 20, 2026 15:01:19
Batala, Punjab:ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਥੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਐਸਪੀ ਹੇਡਕ੍ਵਾਟਰ ਖੁਸ਼ਬੀਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਚੈਕਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ ਲੱਗੀ ਕਰੀਬ 50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਇਸ ਨਗਦੀ ਨੂੰ ਨੇੜਲੇ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਿਹੜੀ ਨਗਦੀ ਇਹ ਹੈ, ਕੌਣ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿੱਥੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ, ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਤਰੱਕੀ ਨਾਲ ਚਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਐਸਪੀ ਹੈਡਕੁਆਰਟਰ ਕੁਛ ਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਰੂਟੀਨ ਚੈਕਿੰਗ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਉਂਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਵੱਡੀਆਂ ਸਫਲਤਾਵਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਲੱਗਭਗ 50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਗਦੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਇਸਦੀ ਜਾਂਚ ਹੋਏਗੀ ਕਿੱਥੋਂ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਕੌਣ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ; ਨਾਲੇ ਵਾਹਨ ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਕਈ ਵਾਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਹਥਿਆਰ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਨਾਲ ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁੱਲਿਸ ਦਾ ਡਰ ਘੱਟਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪੁੱਲਿਸ ਪ੍ਰਤੀ ਭਰੋਸਾ ਵਧਦਾ ਹੈ।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 20, 2026 15:00:25
Jasa, Bihar:भभुआ के गोराईपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने मुख्य अभियुक्त विजय कुमार को दबोचा। कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव में बीते 24 फरवरी को रविंद्र कुमार को गोली मारकर घायल करने के मुख्य अभियुक्त विजय कुमार को पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र के चांदनी चौक से किया गिरफ्तार। इस घटना में शामिल रहे दो अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को लेकर पुलिस कर रही है छापामारी। डीएसपी के अनुसार आपसी विवाद में घटना को दिया गया था अंजाम। आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराईपुर गाँव मे बीते 24 फरवरी 2026 की रात, गाँव में आयोजित एक शादी समारोह में भोज खाकर अपने घर लौट रहे युवक, रविंद्र कुमार (पिता रामदीन बिन्द), पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस के अनुसार, जब रविंद्र सुनसान रास्ते से गुजर रहा था, तभी घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उसे जान से मारने की नियत से उसके सीने में गोली मार दी थी। गोली लगने से रविंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अविलम्ब ट्रॉमा सेंटर, बनारस रेफर किया गया। चिकित्सकों के कड़े प्रयासों के बाद युवक की जान बचा ली गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने छापेमारी कर मामले के मुख्य आरोपी, विजय कुमार (पिता वंशु बिन्द), को मोहनियाँ के चाँदनी चौक से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी भी उसी गाँव (गोराईपुर) का निवासी बताया जा रहा है। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 14:54:48
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव धार्मिक दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बनवाए जा रहे निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। केदारेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद रामगोपाल यादव कुछ ही दूरी पर बिहड़ में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। धार्मिक आस्था से जुड़े इस दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। रामगोपाल यादव के इस दौरे को धार्मिक,सामाजिक और राजनीतिक, तीनों दृष्टियों से अहम माना जा रहा है। मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
764
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 20, 2026 14:49:35
Jalore, Rajasthan:जालोर भारत के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में शामिल Pearls Agro Corp Ltd (PACL) मामले ने एक बार फिर ध्यान खींचा है। वर्ष 2014 में उजागर हुए इस घोटाले में करोड़ों निवेशकों से भारी भरकम राशि जुटाई गई थी, जिसे कथित तौर पर फर्जी योजनाओं के जरिए हड़प लिया गया। PACL और उससे जुड़ी कंपनियों के प्रमुख निर्मल सिंह भांगू (जिनका 2024 में निधन हो गया) ने देशभर में 5 से 6 करोड़ लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया। कंपनी ने कृषि भूमि के प्लॉट देने और उस पर उच्च रिटर्न का वादा किया। निवेशकों को प्लॉट आवंटन के फर्जी दस्तावेज दिए गए, लेकिन जमीन वास्तव में मौजूद ही नहीं थी। जांच में सामने आया कि निवेशकों का पैसा शेल कंपनियों और विदेशी संपत्तियों में डायवर्ट किया गया। घोटाले के सामने आने के बाद Central Bureau of Investigation (CBI) ने वर्ष 2014 में छापेमारी की और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ ही ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच करते हुए 169 से अधिक संपत्तियों को अटैच किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया और रिटायर्ड जस्टिस आर.एम. लोधा की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित की। यह कमिटी PACL की अटैच की गई संपत्तियों की एकमात्र कस्टोडियन है और वही इन संपत्तियों को बेचकर निवेशकों को पैसा लौटाने की प्रक्रिया संचालित करती है। हालांकि वर्षों बीत जाने के बाद भी करोड़ों निवेशकों को उनका पूरा पैसा वापस नहीं मिल पाया है। संपत्तियों की नीलामी और दावों की प्रक्रिया धीमी होने के कारण रिफंड में देरी हो रही है। यह घोटाला देश में निवेशकों की सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, जहां लालच और गलत वादों के चलते लाखों परिवारों की जिंदगी प्रभावित हुई। पीएसीएल मामले में आहोर व जालोर क्षेत्र के कई गांवों की जमीन सूचीबद्ध, सामने आई विस्तृत लिस्ट, पीएसीएल (पर्ल्स एग्रो कॉर्प) से जुड़े जमीन मामले में जालोर जिले के आहोर व जालोर उपखंड क्षेत्र के कई गांवों की भूमि सूची में शामिल, सरकारी रिकॉर्ड में हेक्टेयर के अनुसार अलग-अलग खसरों में दर्ज जमीन का विवरण सामने आया, आहोर क्षेत्र के गांव शामिल— चिपरवाड़ा, पंचोटा, भाद्राजून, वालदरा, डोडियाली, हरजी, बुडतरा, बाला, मांडला, समुजा, धनवाला, चांदराई, तरवाड़ा, सोगालिया (सांधलान), मूलेवा, थुम्बो का गोलिया, जालोर उपखंड क्षेत्र के गांव शामिल— निंबलाना, अनवाला, धांवला, रतूजा, कुनेबर, ऐलाना, कई जगह जमीन आंशिक हिस्सेदारी (शेयर) में दर्ज, तो कई स्थानों पर पूर्ण हेक्टेयर में भूमि दर्ज, कुछ खातों में एक ही गांव में एक से अधिक खसरा नंबरों में भूमि का ब्योरा दर्ज, मामला देश के बड़े निवेश घोटाले पीएसीएल से जुड़ा, जिसमें जमीन के नाम पर निवेश करवाया गया था, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित समिति द्वारा ऐसी संपत्तियों की पहचान व निस्तारण की प्रक्रिया जारी, स्थानीय किसानों में बढ़ी चिंता, अपनी जमीन की स्थिति को लेकर स्पष्टता नहीं, राजस्व विभाग से रिकॉर्ड जांच करवाने और दस्तावेज सत्यापन की मांग उठ रही है , प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे जांच और स्पष्ट दिशा-निर्देश की जरूरत मानी जा रही है。
718
comment0
Report
Mar 20, 2026 14:48:31
Kanpur, Uttar Pradesh:उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र में बेथर कुल्हागाढ़ा मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष कुमार उर्फ राहुल (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद और फतेह बहादुर उर्फ नन्हकू (40) पुत्र नंद किशोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि फतेह बहादुर के दो बेटे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों उन्नाव के नवीन मंडी के पास एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव टिकौली लौट रहे थे। इसी दौरान बेथर कुल्हागाढ़ा मोड़ पर उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
654
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 20, 2026 14:48:23
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--राजधानी के कृष्णापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटो गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नौबतपुर निवासी मिथिलेश साव, मनेर के गोविंद कुमार और मैनपुरा के सन्नी कुमार के रूप में हुई है। दरअसल, शुक्रवार की सुबह कृष्णापुरी थाना की पुलिस गश्ती पर थी। इसी दौरान राजापुर पुल के पास यूनियन बैंक के नजदीक एक संदिग्ध सीएनजी ऑटो खड़ा दिखा। कुछ युवक बैंक के आउटडोर एसी को काटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख सभी आरोपी ऑटो से बोरिंग कैनाल रोड की ओर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और पीछा करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास ऑटो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 8 फेनीरामिन आईपी इंजेक्शन, 10 लीजेसिक 2 एमएल इंजेक्शन, एक सीएनजी ऑटो (BR01PR3847), एक ऑटोमेटिक चाकू, पिलास, पेचकस और सलाई रिंच बरामद किए गए। रेकी कर बनाते थे निशाना: पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे दिन में ऑटो चलाने के बहाने विभिन्न बैंकों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही देर रात या अहले सुबह बैंक के आउटडोर एसी को काटकर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी किए गए सामान को कबाड़ी दुकानों में बेच देते थे और उससे मिले पैसों से नशे का सामान खरीदते थे। नशे में इस्तेमाल हो रहा इंजेक्शन: बरामद फेनीरामिन आईपी इंजेक्शन एक एंटीहिस्टामाइन दवा है, जिसका उपयोग आमतौर पर एलर्जी, त्वचा की सूजन और मोशन सिकनेस के इलाज में किया जाता है। हालांकि, अब इसका दुरुपयोग नशे के तौर पर भी किया जा रहा है, जो युवाओं के बीच चिंता का विषय बनता जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। बाइट--जितेंद्र राणा थानाप्रभारी एस. के. पूरी थाना
691
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 20, 2026 14:47:29
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के शुभारंभ के दूसरे दिन पुलिस लाइन से पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाजा किया। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस कप्तान अभिषेक महाजन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेस 5 के द्वितीय चरण के तहत आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इसका शुरुआत पिछले वर्ष नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की थी। इसका द्वितीय चरण 19 मार्च से यहां शुरू किया गया है, जो एक माह तक चलेगा। शासन के निर्देश के क्रम में इस कार्यक्रम के तहत बड़े-बड़े कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी से वार्ता कर उनसे विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है। आज महिला पुलिसकर्मियों की एक मोटरसाइकिल रैली पुलिस लाइन से निकल गई है जो जनपद मुख्यालय का भ्रमण कर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगी।
625
comment0
Report
Advertisement
Back to top